
2020 में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। जानलेवा महामारी का केवल देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। जिसका असर हर वर्ग के लोगों पर हुआ, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में इसका गहरा असर देखने को मिला है। साल 2020 में विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज तक नहीं जा पाए और उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई की। वहीं अब नये साल 2021 में शिक्षा का क्षेत्र कैसा रहने वाला इसके बारे में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी आपको बताने जा रही हैं।
दरअसल नया साल नयी योजनाएं लेकर आता है। ऐसे में कई विद्यार्थी वर्ग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखते हैं तो कई विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का। सभी विद्यार्थी वर्ग अपने अपने भविष्य की नई योजनाओं को साकार करने के लिए नववर्ष के आगमन की तैयारी में लगे हैं। वहीं साल 2021 की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। उसके बाद 6 अप्रैल से बृहस्पति कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बृहस्पति ग्रह पुन: वक्री होकर 14 सितंबर को मकर राशि में चले जाएंगे। उसके बाद 21 नवंबर को मार्गी होकर पुन: कुंभ राशि में विराजमान होंगे। लेकिन शनि अपनी ही राशि मकर में रहेंगे साल 2021 में और राहु वृषभ में एवं केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं मंगल ग्रह पूरे साल मेष से वृश्चिक राशि में ही स्थान परिवर्तन करते रहेंगे। इसलिए 2021 का शुरुआती समय विद्यार्थियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा। इसके बाद जब बृहस्पति ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तब विद्यार्थियों को थोड़ी राहत मिलेगी, जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनकी यात्रा के योग बन रहे हैं।
राशिनुसार अपना भविष्यफल जानने के लिये यहां क्लिक करें वार्षिक राशिफल 2021 ( Rashifal 2021)
अगर राशि की बात करें तो मेष, कन्या, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वाले विद्यार्थियों के लिए साल 2021 शुभ रहने वाला है। तुला, वृषभ, वृश्चिक और कर्क राशि वाले विद्यार्थियों के लिए यह साल मिला जुला रहने वाला है। वहीं सिंह राशि और धनु राशि वालों के लिए 2021 कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करने वाला होगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए साल 2021 काफी कठिनाइयों भरा रहने के आसार हैं। खासकर जब बृहस्पति वक्री होकर पुन: मकर में प्रवेश करेंगे तब अधिकतर विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परंतु 21 नवंबर को मार्गी होकर कुंभ में गुरु प्रवेश करेंगे तो विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर साल 2021 विद्यार्थियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने के आसार है। हालांकि सभी विद्यार्थी वर्ग बृहस्पति और शनि की स्थिति एवं विद्या भाव के अनुसार उपायों को करके 2021 में अपनी शिक्षा में आए अवरोधों का निवारण कर सकते हैं।
संबंधित लेख
2021 में कैसे रहेंगें सिनेमा के सितारे | प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2021 | नववर्ष 2021 राशिफल | साल 2021 में किस क्षेत्र में बढ़ेंगें रोजगार के अवसर | 2021 क्या लायेगा अच्छे दिन? | भारत खेल 2021 - खेलों के लिये कैसा है 2021 | 2021 में कैसे रहेंगे भारत-पाक संबंध? क्या कहता है ज्योतिष? | 2021 में क्या कहती है भारत की कुंडली |