May Tarot Masik Rashifal 2025: आपकी राशि के लिए क्या कहता है मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल ?

Fri, Apr 18, 2025
Tarot Srijan
 Tarot Srijan के द्वारा
Fri, Apr 18, 2025
Team Astroyogi
 Tarot Srijan के द्वारा
article view
480
May Tarot Masik Rashifal 2025: आपकी राशि के लिए क्या कहता है मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल ?

May Tarot Masik Rashifal 2025: मई का महीना वृषभ राशि से जुड़ा होता है, और टैरो में वृषभ का प्रतिनिधित्व हायरोफैंट कार्ड करता है। यह कार्ड परंपरा, अनुशासन और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक होता है। यह संकेत देता है कि यह समय स्थिरता और संतुलन की ओर ध्यान देने का है।

मई टैरो मासिक राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आपको अपने जीवन में उन नियमों और रास्तों की ओर लौटने की ज़रूरत हो सकती है जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। यह पुराने अनुभवों से सीख लेने, सच्चे मार्गदर्शकों से सलाह लेने और अपनी आध्यात्मिक यात्रा को फिर से समझने का यह सुनहरा समय है।

हर राशि के लिए मई का महीना कुछ नया लेकर आ रहा है, कभी आत्मचिंतन का समय, तो कभी जोश और नई शुरुआत का संकेत। आइए जानते हैं मई 2025 में आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड्स क्या संदेश दे रहे हैं, और मई 2025 की टैरो भविष्यवाणियां आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर सकती हैं।

एस्ट्रोयोगी ऐप पर एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट करना एकदम आसान है। अभी ऐप डाउनलोड करें और एक सरल और सहज अनुभव का आनंद लें।

मई 2025 के लिए टैरो रीडिंग: अपनी राशि के अनुसार जानें क्या है आपके लिए खास

मई 2025 के टैरो मासिक राशिफल के अनुसार, यह महीना आपके लिए कई नए अनुभवों, आंतरिक बदलावों और ज़िंदगी में एक नई दिशा की शुरुआत लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड्स की मदद से आपको मिल रहा है एक मार्गदर्शन, जो इस पूरे महीने आपको ऊर्जा, समझ और आत्मविश्वास से भर सकता है। चाहे बात करियर की हो, रिश्तों की या खुद की ग्रोथ की हर राशि के लिए इस बार कुछ खास है। यह टैरो रीडिंग मई 2025 के टैरो मासिक राशिफल के तहत तैयार गई है, जो आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकती है।

मेष राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(टैरो कार्ड: फाइव ऑफ वांड्स, 8 ऑफ स्वॉर्ड्स, फोर ऑफ स्वॉर्ड्स)

यह महीना मेष राशि वालों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। लेकिन याद रखिए, मुश्किलें ही हमें आगे बढ़ने का मौका देती हैं। टैरो कार्ड 'फाइव ऑफ वांड्स' यह संकेत देता है कि इस समय आपको टकराव या प्रतियोगिता का सामना करना पड़ सकता है। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, कुछ लोग आपको अपने तरीके से चलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने विचारों पर डटे रहना है।

टैरो कार्ड '8 ऑफ स्वॉर्ड्स' यह बताता है कि आप खुद ही अपने डर और शंकाओं में फंसे हुए हैं। हो सकता है आप खुद को बहुत सारी सीमाओं में बांधकर रख रहे हों। इन डर और भ्रम की ज़ंजीरों को तोड़िए, और चीज़ों को एक नए नजरिए से देखिए। 

टैरो कार्ड 'फोर ऑफ स्वॉर्ड्स' यह सलाह देता है कि आप खुद को थोड़ा आराम दीजिए। मई 2025 का टैरो राशिफल बताता है कि अपने मन और शरीर दोनों को शांत कीजिए ताकि आप आगे के फैसले सोच-समझकर ले सकें।

उपाय: टाइगर्स आई रत्न धारण करें और संतुलित आहार के साथ नियमित रूप से व्यायाम करें।

वृषभ राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: नाइट ऑफ वांड्स, स्ट्रेंथ, हाई प्रीस्टेस)

मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, इस महीने आप ऊर्जा, आत्मबल और अपनी अंदरूनी समझ से भरपूर रहेंगे। टैरो कार्ड 'नाइट ऑफ वांड्स' बता रहा है कि आपके भीतर जोश और नए आइडियाज की लहर आएगी। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी ताकत से आगे बढ़ेंगे और नई संभावनाओं को पाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

'स्ट्रेंथ' कार्ड ये संकेत देता है कि अगर रास्ते में कोई मुश्किल आती है, तो धैर्य और संयम से काम लें। आपकी भीतर की शक्ति आपको टिके रहने और हर चुनौती का सामना करने में मदद करेगी। 

वहीं 'हाई प्रीस्टेस' बताता है कि इस महीने आपको अपने अंतर्मन की आवाज़ सुननी चाहिए। अपनी इनर गाइडेंस पर भरोसा करें, और कभी-कभी शांति से बैठकर खुद से जुड़ना बहुत जरूरी होता है। इस पूरे महीने आपको एक बैलेंस बनाना होगा। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, एक ओर आगे बढ़ने की हिम्मत और एक ओर खुद को समझने की शांति। जब आप दोनों को साथ लेकर चलेंगे, तो आपके फैसले साफ और आत्मविश्वास से भरपूर होंगे।

उपाय: इस महीने लैवेंडर या यलंग-यलंग जैसे एशेन्शियल ऑयल का इस्तेमाल करें। 

मिथुन राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: द वर्ल्ड, किंग ऑफ स्वॉर्ड्स, द जस्टिस)

इस महीने आपके लिए चीज़ों को पूरा करने, साफ सोचने और संतुलन बनाए रखने का समय है। टैरो कार्ड 'द वर्ल्ड' बता रहा है कि अब आपके जीवन में कोई चक्र पूरा हो रहा है। टैरो के मई महीने की भविष्यवाणियों के अनुसार, आपको किसी काम को सफलतापूर्वक पूरा करने की संतुष्टि मिल सकती है। यह समय है जब आप खुद पर गर्व कर सकते हैं। 

किंग ऑफ स्वॉर्ड्स' ये सलाह देता है कि इस महीने आपको फैसले बहुत सोच-समझकर और तार्किक ढंग से लेने चाहिए। भावनाओं में बहने के बजाय दिमाग से काम लें और सही को सही और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखें।

'द जस्टिस' कार्ड यह याद दिलाता है कि हर काम का एक नतीजा होता है। इसलिए जो भी करें, उसमें ईमानदारी और संतुलन बनाए रखें। आपकी निष्पक्षता ही आपको सही रास्ता दिखाएगी। इस महीने आपके पास खुद पर भरोसा करने और समझदारी से आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। सही फैसले लेकर आप अपने जीवन में अच्छे बदलाव ला सकते हैं।

उपाय: हरे या नीले रंग की मोमबत्ती जलाकर ध्यान करें। 

कर्क राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: नाइट ऑफ वांड्स, दी एम्प्रेस, थ्री ऑफ वांड्स)

इस महीने आपके अंदर एक नई ऊर्जा और जोश देखने को मिलेगा। टैरो कार्ड 'नाइट ऑफ वांड्स' दिखा रहा है कि आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरे उत्साह से आगे बढ़ेंगे। यह समय अपने मन की बात सुनकर काम करने का है। 

'दी एम्प्रेस' कार्ड बताता है कि यह वक्त खुद की देखभाल करने और अपने रिश्तों को प्यार और ध्यान देने का है। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, चाहे वो निजी जीवन हो या प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स दोनों में आपको बढ़ने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। भरोसा रखें कि आपके प्रयासों का फल ज़रूर मिलेगा। 

'थ्री ऑफ वांड्स' यह संकेत देता है कि अब आपके मेहनत के अच्छे नतीजे आने वाले हैं। नई संभावनाएं और मौके आपके सामने खुल सकते हैं। बस अपने इंट्यूशन यानी अंदर की आवाज़ पर भरोसा रखें और बिना डर आगे बढ़ते रहें। इस महीने बदलाव को अपनाइए, अपने अंदर की क्रिएटिविटी को खुलकर बाहर आने दीजिए। आपकी मेहनत रंग लाने वाली है।

उपाय: अपने घर या काम की जगह पर नैचुरल पाइराइट स्टोन क्लस्टर रखें। 

सिंह राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स, द वर्ल्ड, क्वीन ऑफ पेंटाकल्स)

इस महीने आपके जीवन में संतुलन, पूरा होने का एहसास और दूसरों की परवाह करने की भावना प्रमुख रहेगी। टैरो कार्ड 'सिक्स ऑफ पेंटाकल्स' बता रहा है कि इस समय दूसरों की मदद करना, किसी के साथ कुछ शेयर करना या दान देना आपके लिए बहुत सुकूनभरा साबित हो सकता है। जितना आप देंगे, उतना ही आपके जीवन में संतुलन और खुशी बढ़ेगी। 

'द वर्ल्ड' कार्ड संकेत देता है कि आपके जीवन का कोई एक चरण या प्रोजेक्ट अब पूरा हो रहा है। इससे आपको संतोष, गर्व और एक तरह की पूरी होने की भावना महसूस होगी। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, यह एक अच्छा समय है जब आप अपनी मेहनत पर मुस्कुरा सकते हैं। 

'क्वीन ऑफ पेंटाकल्स' आपको सलाह देती हैं कि इस समय अपने घर-परिवार और आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, अपनी जिम्मेदारियों को प्यार और समझदारी के साथ निभाइए। अपने आसपास के माहौल को बेहतर बनाइए और जो आपने मेहनत से पाया है, उसका आनंद लीजिए।

उपाय: क्लियर क्वार्ट्ज (clear quartz) का ब्रेसलेट पहनें। 

कन्या राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: थ्री ऑफ वांड्स, फाइव ऑफ कप्स, द सन)

इस महीने आपके लिए नए मौके और थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव साथ-साथ आएंगे। टैरो कार्ड 'थ्री ऑफ वांड्स' बता रहा है कि आपके सामने नए रास्ते खुल रहे हैं। अब समय है अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर कुछ नया करने का। नए अनुभव आपकी सोच को और मजबूत बनाएंगे। 

'फाइव ऑफ कप्स' यह इशारा करता है कि हो सकता है कुछ चीज़ें आपके मन के मुताबिक न हों या थोड़ी निराशा महसूस हो, लेकिन ध्यान इस बात पर दीजिए जो अब भी आपके पास है। जो चला गया, उस पर दुखी न हों, बल्कि जो बचा है, उसे संवारने पर ध्यान दें। 

'द सन' कार्ड बहुत ही पॉजिटिव संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। मासिक टैरो रीडिंग के अनुसार, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा इस महीने आपके साथ रहेंगी। बस अपने जज्बे और आत्मविश्वास को बनाए रखें। इस महीने आपको अपने सपनों और अपने दिल के घावों, दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। नई शुरुआत को अपनाइए और खुद पर भरोसा रखिए। आपकी मेहनत और पॉजिटिव सोच आपको मंज़िल तक ज़रूर पहुंचाएगी।

उपाय: कैमोमाइल या पिपरमिंट टी या तेल का सेवन करें। 

तुला राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: द स्टार, स्ट्रेंथ, हाई प्रीस्टेस)

इस महीने आपके जीवन में उम्मीद, आत्मबल और अंतर्ज्ञान यानी इनर गाइडेंस की खूबसूरत मिलावट देखने को मिलेगी। टैरो कार्ड 'द स्टार' बताता है कि अब आपके जीवन में नई उम्मीदें जागेंगी। यह समय खुद को भीतर से ठीक करने और अपने सपनों को फिर से सजाने का है। जो ज़ख्म थे, अब वो भरने का वक्त आ गया है। 

'स्ट्रेंथ' कार्ड आपको याद दिला रहा है कि आपके अंदर डर का सामना करने की ताकत है। थोड़ा धैर्य रखें और खुद पर भरोसा रखें, आप हर चुनौती को पार कर सकते हैं। 

'हाई प्रीस्टेस' यह संकेत दे रहा है कि आपको अपने अंदर की आवाज़ सुननी चाहिए। मन की गहराई में जो जवाब छिपे हैं, उन्हें ध्यान या आत्मचिंतन के ज़रिए महसूस करने की कोशिश करें। इस महीने आप जितना अपने भीतर झांकेंगे, उतना ही खुद को मजबूत और स्पष्ट पाएंगे। 

उपाय: हर दिन ये दो सकारात्मक वाक्य ज़रूर दोहराएं –
"मैं मजबूत और सक्षम हूँ"
"मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा करता/करती हूँ"

वृश्चिक राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: द सन, सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स, पेज ऑफ पेंटाकल्स) 

इस महीने आपके जीवन में स्पष्टता और बदलाव दोनों साथ चलेंगे। टैरो कार्ड 'द सन' बताता है कि आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलने वाला है। आपकी कोशिशों को पहचान मिलेगी और दिल को खुशी भी। ये पॉज़िटिव एनर्जी आपके अंदर एक नया जोश भर देगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों की तरफ और भी मजबूती से बढ़ेंगे। 

'सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स' का मतलब है कि अब आप धीरे-धीरे अपने पुराने तनावों और परेशानियों से बाहर निकलेंगे। मई 2025 की टैरो भविष्यवाणी के अनुसार, यह बदलाव आपके निजी या प्रोफेशनल जीवन से जुड़ा हो सकता है जैसे किसी नई जगह जाना या किसी नई दिशा में बढ़ना। ये सफर आपको एक स्थिर और शांत माहौल की ओर ले जाएगा। 

'पेज ऑफ पेंटाकल्स' कहता है कि अब समय है चीजों को गंभीरता से लेने का है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए फोकस के साथ मेहनत करें और कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहें। जितना आप जमीन से जुड़े रहेंगे, उतनी ही तरक्की की संभावनाएं आपके लिए खुलेंगी।

उपाय: अपने आसपास और अपने मन के अंदर जमा हुई फालतू चीजों और भावनाओं को साफ़ करें। 

धनु राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: 8 ऑफ वांड्स, जस्टिस, फाइव ऑफ कप्स)

इस महीने आपकी ज़िंदगी में तेज़ी, हलचल और नई शुरुआतों का माहौल रहेगा। टैरो कार्ड '8 ऑफ वांड्स' इशारा कर रहा है कि चीज़ें अब रफ्तार पकड़ेंगी। कोई रुका हुआ काम अचानक तेजी से आगे बढ़ सकता है। नए आइडियाज़ पर काम शुरू होगा और सफर के भी योग बन सकते हैं। 

'जस्टिस' कार्ड कहता है कि आपको इस दौरान ईमानदारी और निष्पक्षता से काम लेना चाहिए। जो भी कानूनी या नैतिक मामले चल रहे हैं, वो आपके पक्ष में हल हो सकते हैं, बस सच्चाई के साथ खड़े रहें। 

वहीं, 'फाइव ऑफ कप्स' थोड़ा संभलने की सलाह देता है। हो सकता है किसी बात को लेकर मन में पछतावा या दुख हो, लेकिन उसी पर अटके मत रहिए। जो चला गया, उसे जाने दीजिए और जो आपके पास अब भी है, उसे संवारिए। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, खुद को दोबारा संभालिए और आगे बढ़ने का हौसला रखिए। ये समय आपको कुछ सीखने, समझने और भीतर से मजबूत बनने का मौका देगा।

उपाय: हर दिन एक "ग्रैटिट्यूड जर्नल" में अपनी खुशियों और आशीर्वादों को लिखें। 

मकर राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(टैरो कार्ड्: पेज ऑफ वांड्स, फाइव ऑफ़ कप्स और दी डेविल)

इस महीने आपको अपने अंदर के क्रिएटिव साइड को जगाना है, पुराने अनुभवों से सीखना है और निगेटिव चीज़ों से खुद को बचाना भी है। टैरो कार्ड 'पेज ऑफ वांड्स' इशारा करता है कि आपके भीतर नए आइडियाज़ या किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर जोश पैदा हो सकता है। कोई नया शौक या काम शुरू करने का मन भी बनेगा। 

लेकिन 'फाइव ऑफ कप्स' यह भी बताता है कि कुछ बातें आपको थोड़ी मायूसी या पछतावे में डाल सकती हैं। जो चला गया, उस पर ज़्यादा अटके न रहें। अब जो बचा है, उस पर फोकस करें और आगे बढ़ें। इन्हीं अनुभवों से सीखकर आप और बेहतर बन सकते हैं। 

'द डेविल' कार्ड चेतावनी देता है कि इस महीने कुछ नेगेटिव आदतें, लालच या किसी टॉक्सिक इंसान का असर पड़ सकता है। किसी भी तरह की बुरी आदत या सोच को समय रहते पहचानिए और उससे खुद को दूर रखिए। ये समय है जब आपको हर कदम सोच-समझकर और होशियारी से उठाना है।

उपाय: हर दिन थोड़ी देर माइंडफुलनेस या मेडिटेशन करें।

कुंभ राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल 

(टैरो कार्ड: द एम्परर, किंग ऑफ स्वॉर्ड्स, द डेविल)

इस महीने का समय आपके लिए अनुशासन, साफ सोच और अंदरूनी बदलाव लेकर आ रहा है। टैरो कार्ड ‘द एम्परर’ आपको याद दिला रहा है कि अपनी ज़िंदगी में थोड़ा अनुशासन और प्लानिंग लाना ज़रूरी है। आप किसी लीडरशिप रोल में आ सकते हैं या अपने जीवन को ज़्यादा स्थिर और व्यवस्थित बना सकते हैं। 

‘किंग ऑफ स्वॉर्ड्स’ कहता है कि इस महीने आपको दिमाग से काम लेना है। जो भी फैसला लें, वो सोच-समझकर और तर्क के साथ लें। अपनी बात साफ़-साफ़ कहें और सही बात के लिए खड़े रहें। 

वहीं ‘द डेविल’ आपको सावधान कर रहा है कि कुछ आदतें या हालात आपको बांध सकते हैं। ऐसा हो सकता है आप किसी बुरी आदत, लालच या उलझन में फंसे हों। अब समय है खुद से जुड़े इन अंदरूनी "शैतानों" का सामना करने का और उन चीजों को छोड़ने का जो आपको पीछे खींच रही हैं।

उपाय: रोज़ थोड़ा समय प्रकृति के बीच बिताएं। 

मीन राशि के लिए मई 2025 का टैरो मासिक राशिफल

(टैरो कार्ड: नाइट ऑफ वांड्स, 8 ऑफ कप्स, द चैरियट)

इस महीने मीन राशि वालों के लिए बहुत कुछ नया और गहराई से सोचने वाला समय है। आपके अंदर कुछ नया करने की चाह जागेगी, और साथ ही खुद को बेहतर समझने का मौका भी मिलेगा। 'नाइट ऑफ वांड्स' यह इशारा कर रहा है कि आपके भीतर जोश और क्रिएटिव आइडियाज़ का ज़बरदस्त उबाल आने वाला है। मई टैरो मासिक रीडिंग राशिफल 2025 के अनुसार, अगर कोई नया अवसर सामने आए, तो बिना झिझके उसे अपनाइए और अपनी राह खुद बनाइए। 

'8 ऑफ कप्स' कहता है कि अब वक्त आ गया है उन चीज़ों को पीछे छोड़ने का, जो अब आपके किसी काम की नहीं रहीं। चाहे वो पुराने रिश्ते हों, बुरी आदतें हों या कोई पुराना डर। जब आप इनसे आगे बढ़ते हैं, तो ज़िंदगी की नई राहें अपने आप खुल जाती हैं। 

'द चैरियट' आपको याद दिला रहा है कि अब आपके हाथ में कंट्रोल लेने का समय है। आप जिस दिशा में ज़िंदगी को ले जाना चाहते हैं, उसमें आपका आत्मविश्वास और धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। खुद पर भरोसा रखिए और चलते रहिए, मंज़िल ज़रूर मिलेगी।

उपाय: ऐमेथिस्ट ब्रेसलेट पहनें। 

यह एक सामान्य टैरो रीडिंग है। यदि आप अपनी व्यक्तिगत टैरो रीडिंग करवाना चाहते हैं, तो सिर्फ Astroyogi पर विशेषज्ञ ज्योतिषी Tarot Srijan से संपर्क करें।

Tarot Srijan
Tarot Srijan के द्वारा
article tag
Tarot
Tarot Srijan के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!