mercury retrograde in capricorn - मकर में वक्री बुध, किनको होगा लाभ और किनको होगी हानि?

Wed, Feb 03, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Feb 03, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
mercury retrograde in capricorn - मकर में वक्री बुध, किनको होगा लाभ और किनको होगी हानि?

बुध ग्रह 4 फरवरी को 2021 वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। 4 फरवरी रात 10 बजकर 46 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह को बुद्धि , संचार, अच्छा वक्ता, गणितज्ञ और शिक्षा का कारक माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र में जो ग्रह अपनी दिशा से विपरीत दिशा में भ्रम करता है उसे वक्री और सीधी दिशा को मार्गी कहा जाता है। वहीं 21 फरवरी को 6 बजकर 18 मिनट पर बुध मार्गी होंगे। वहीं बुध से पहले ही मकर में शनि, गुरु, सूर्य और शुक्र विराजमान है। वहीं इन चारों के साथ बुध की युति पंचग्रही योग बनाएगा। तो चलिए जानते हैं एस्ट्रोयोगी की ज्योतिषाचार्या एस्ट्रो पुज्जल से कि वक्री बुध के मकर राशि में प्रवेश से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

 

मेष राशि

बुध वक्री होकर आपकी राशि के दशम भाव में प्रवेश करेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। पिता के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। किसी से साथ बेईमानी ना करें। आपको इस समय नई चीजें सीखने और करने का मन करेगा। स्वस्थ्य की तरफ ध्यान देते हुए बाहर के खाने को आप नजरअंदाज करें। कुल मिलाकर बुध का वक्री होना आपके लिए शुभ है।

 

वृषभ राशि

बुध आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे। आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। बुध की नवम भाव की स्थिति आपके लिए लाभदायक रहेगी। सभी तरफ से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। इन दिनों आपके रुके हुआ कार्य पूर्ण होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी और आप स्वयं में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। आपकी आय स्त्रोत में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। 

 

मिथुन राशि

बुध आपकी राशि के आठवें भाव में विराजमान होगा। इस भाव में बैठा बुध गहरी सोच ले जाता है। अधिक मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। नए कार्य और लेनदेन को इस समय टाल दें। कुल मिलाकर आपके लिए बुध की अष्टम भाव में स्थिति मिलीजुली रहेगी।

 

कर्क राशि

बुध ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में विराजमान होंगे। यह स्थिति धन के लिए लाभदायक रहेगी। सरकारी कार्य में आई अड़चनें दूर होगी और कार्य पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही आप सरकारी मुकदमा भी जीत सकते हैं। बड़े अधिकारियों और दोस्तों का सहयोग रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा। कुल मिलाकर बुध की यह स्थिति कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगी।

 

सिंह राशि

बुध आपके छठे भाव में विराजमान रहेगा। आप परोपकार के कार्य को करके अच्छा महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले संयम बरतें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बुध की यह स्थिति आपकी वाणी को मधुर, प्रभावशाली बनाएगी। सरकारी कामों से जुड़े लोगों के लिए यह स्थिति धनदायक होगी। कुल मिलाकर बुध की यह स्थिति शुभफल दायक है। 

 

कन्या राशि

बुध आपकी राशि में पंचम भाव में विराजमान रहेगा। बुध की यह स्थिति आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी। नए कार्यों को करने और सीखने की तरफ आपका रुझान होगा। संतान पक्ष की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेमियों को प्रेम में सफलता मिलेगी और पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी।

 

तुला राशि

बुध आपके चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। बुध की यह स्थिति आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। आपको वाहन का सुख प्राप्त होगा। जो लोग घर या भूमि लेना चाहते हैं, उनके लिए शुभ रहेगा। माता की सेहत पर ध्यान दें। बुध की यह स्थिति सुखों में वृद्धि करेगी। घर में वैभवता की वृद्धि होगी। कुल मिलाकर बुध की यह स्थिति प्रस्न्नता देने वाली है।

 

वृश्चिक राशि

बुध आपके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। आपके साथ अच्छे लोगों के संबंध जुड़ेंगे। छोटे भाई -बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। छोटी-मोटी यात्रा का योग बन रहा है। आपको आपके पराक्रम अनुसार शुभ फल की प्राप्ति होगी। कार्य में मेहनत के साथ सफलता मिलने का योग है। कुल मिलाकर बुध की वक्री स्थिति मेहनत द्वारा सफलता प्राप्ति के योग बना रही है।

 

धनु राशि

बुध आपकी राशि में तृतीय भाव में विराजमान होगा। धन संबंधित समस्याओ से निदान मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल में प्रसन्नता रहेगी। माता-पिता के सुखों में वृद्धि होगी और आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। आपके सभी कार्य सफलता पूर्वक होंगे। आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कुल मिलाकर बुध की यह स्थित आपके लिए धनदायक रहेगी।

 

मकर राशि

बुध आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे। बुध की यह स्थिति आपको हर क्षेत्र में विजय दिलाएगी। धन के नए स्त्रोत खुलेंगे, संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। प्रेमियों को प्रेम में सफलता मिलेगा औ रिलेशनशिप प्रगाढ़ होंगे। कुल मिलाकर बुध की यह स्थिति सफलतादायक है।

 

कुंभ राशि

बुध आपकी राशि में बारहवें घर में विराजमान होगा। समाज में आपके परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धन को सुचारु रुप से संभाल कर रखें। अनावश्यक धन का खर्चा करने से बचें। कुल मिलाकर बुध की यह स्थिति मिलीजुली रहेगी।

 

मीन राशि

बुध आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे। यह  स्थिति आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी करेगी। आपको नए कार्यों में रुझान बढ़ेगा। संतान पक्ष को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन वृद्धि के स्त्रोत बढ़ेंगे। इस समय का सदुपयोग करके लाभ उठाएं। आपके कार्यों की सराहना होगी। नवीन कार्यों की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। कुल मिलाकर यह समय आपके पक्ष में होगा।

 

संबंधित लेख

ग्रह गोचर 2021 वक्री ग्रह 2021वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह

 

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!