मूलांक से जाने कौन है आपके लिए बेहतर साथी

Sat, Feb 16, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Feb 16, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मूलांक से जाने कौन है आपके लिए बेहतर साथी

आज के युवा पीढ़ी की सबसे पसंदीदा विषय प्रेम है| हर युवक- युवती अपने लिए एक बेहतर साथी की तलाश में हैं| परंतु साथी की तलाश ये सही ढंग से नहीं कर रहें| यदि युवक या युवती को कोई भाता भी है तो वे फैसला नहीं कर पाते कि यह मेरे लिए उचित है या नहीं| मन में डर सा रहता है कि कैसे दिल की बात कहूँ, कहीं मना न कर दें| युवा वर्ग को इस समस्या का समाधान मूलांक से प्राप्त हो सकता है| आपको केवल अपना और अपने प्रिय/ प्रिया के मूलांक की जानकारी होनी चाहिए| जो आपके प्रेम संबंध को बढ़ाने में अग्रिम भूमिका निभा सकता है|

 

क्या है, मूलांक?

मूलांक दरअसल व्यक्ति की जन्म तिथि का योग है| यानि कि जिस तारीख़ या तिथि को व्यक्ति का जन्म हुआ है, उस दिनांक का जोड़ या योग ही व्यक्ति का मूलांक होता है| मूलांक को ज्ञात कर अंक शास्त्र द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, गुण एवं उसके अवगुणों का पता लगाया जा सकता है| मूलांक अंक ज्योतिष के लिए भविष्य में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने हेतु एक सरल व सुगम माध्यम बनता है| मूलांक को अंग्रेजी में लाइफ पाथ नंबर के नाम से भी जाना जाता है| मूलांक व्यक्ति के विषय में अनेक बातों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है, चाहे वो आर्थिक, स्वास्थ्य या प्रेम संबंध के विषय में हो| यह व्यक्ति के जीवन पर व्यापक प्रभाव डालता है|

 

ऐसे करें मूलांक की गणना 

मूलांक के आधार पर आप अपने लिए बेहतर साथी का चयन आसानी से कर सकते हैं| मूलांक की जानकारी प्राप्त करना बेहद आसान है| मूलांक 1 से 9 तक माने गए हैं,  जो जन्म की तारीख़ से तय होते हैं| यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख़ में हुआ है तो यही आपका मूलांक है|  हालांकि अगर जन्म तारीख 9 से ज्यादा यानी 11,  31 या अन्य कोई है तो इसे जोड़कर मूलांक निकाला जा सकता है| उदाहरण के लिए यदि  जन्म किसी माह के 11 तारीख को हुआ है तो 11 के 1+1 को जोड़ेंगे|  जिसका कुल योग 2 निकलेगा, जो आपका मूलांक होगा| यदि जन्म तारीख़ 28 है तो मूल योग 1 होगा| 29 है तो 2 होगा, 30 है तो 3 होगा और 31 है तो 4 होगा| इसी तरह से आपको अपने प्रियसी/ प्रेमी का भी मूलांक ज्ञात करना है|

 

मूलांक के आधार पर चुने साथी 

हर मूलांक का मित्र अंक होता है| जो यह तय करता है कि किस मूलांक का किस मूलांक के साथ बेहतर तालमेल होगा| आपका प्रेम प्रसंग कितना सफल या पूरी तरह विफल होगा, यह आपके प्रेयसी या प्रिय के मूलांक पर निर्भर करता है| हमने आपको बताया कि - मूलांक 1 से 9  अंक तक माना जाता है| अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेम प्रसंग हेतु किस मूलांक के लिए कौनसा मूलांक उपयुक्त होगा| किससे आपको अपने दिल की बात कहनी है और किससे नहीं| 

 

क्या आपके भाग्य में है बेहतर साथी का योग, जानने के लिए बात करें इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से।

 

मूलांक 1 - 

इस मूलांक वालों को अपनी दिल की बात मुख्यतः उनसे करनी चाहिए| जिनका मूलांक 2,3,4 या 9 है| साथ ही मूलांक 1 वालों को 5 और 6 मूलांक के लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए|

 

मूलांक 2 - 

मूलांक 2 वालों का मित्र अंक 7 है| इसलिए इन्हें 1, 3, 4 और 6 मूलांक के लोगों से प्रेम प्रसंग करने पर लाभ प्राप्त होगा| मूलांक 2 वालें भूलकर भी मूलांक 5 और 8 के समक्ष अपना प्रेम प्रस्ताव न रखें|

 

मूलांक 3 - 

प्रेम के मामले में मूलांक 3 वालों के लिए मूलांक 4 और 8 वालें लोग कष्टदायी सिद्ध हो सकते हैं,  इनसे आप प्रेम ना ही करें तो बेहतर होगा| वहीं आपके लिए 1, 2, 5 व 7 मूलांक वाले लोग उपयुक्त होंगे|

 

मूंलाक 4 -

इस मूलांक के धारक व्यक्ति 3 व 5 मूलांक के लोगों के समक्ष कभी प्रेम प्रस्ताव न रखें, यें आपको मुश्किल में डाल सकते हैं| आपके लिए 1, 2, 7 और 9 मूलांक वाले व्यक्ति ही ठीक रहेंगे|

 

मूलांक 5 -

यदि आप मूलांक 5 के जातकों की श्रेणी में आते हैं तो आपको 2 और 4 मूलांक के जातकों से दूर रहना चाहिए| आपके लिए उपयुक्त मूलांक 3, 9, 1, 6, 7, 8 हैं, आप इनके समक्ष प्रेम प्रस्ताव बेझिझक रख सकते हैं|

 

मूंलाक 6 - 

मूंलाक 6 के लोगों के  लिए 3, 2, 4, 5, 6 वाले जातक सही हैं|  इनसे प्रेम संबंध आपको फायदा पहुँचायेगा | परंतु 1 और 8 मूलांक के लोगों से प्रेम आपको हानि की ओर ले जा सकता है| इनके समक्ष कभी भी आप प्रेम प्रस्ताव न रखें|

 

मूलांक 7-

जिन जातकों का मूलांक 7 है। उनके लिए 2, 6, 3, 5 और 8 मूलांक के जातक शुभ फलदायी हैं| आपको केवल 1 और 9 मूलांक के लोगों से बचकर रहने की आवश्यकता है|

 

मूलांक 8 -

इस मूलांक के व्यक्ति अगर 3 और 6 मूलांक के लोगों के समक्ष प्रेम प्रस्ताव की योजना बना रहे हैं तो उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है|  आपके प्रेम संबंध हेतु 4, 2, 5, 7 और 9 मूलांक के जातक उचित हैं|

 

मूलांक 9 -

मूलांक 9 के लोगों को 1 व 7 मूलांक के जातकों पर भूलकर भी भरोसा नहीं करना चाहिए|  प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके लिए 3, 6, 2, 4, 5 और 8 मूलांक से संबंधित मनुष्य ही उपयुक्त हैं|

 

यह भी पढ़ें 

कुंडली में प्रेम योग   |   कुंडली में विवाह योग   |   कुंडली में संतान योग प्यार की पींघें बढानी हैं तो याद रखें फेंग शुई के ये लव टिप्स   |   जानिये, दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

क्यों मिलता है प्रेम में बार बार धोखा । पढ़ें अपनी प्रेम प्रोफाइल   |   पढ़ें साल की लव रिपोर्ट   |   दैनिक लव राशिफल   

 

article tag
Love
Numerology
article tag
Love
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!