अंकज्योतिष मासिक राशिफल नवंबर 2021

Tue, Nov 09, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Nov 09, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
अंकज्योतिष मासिक राशिफल नवंबर 2021

नवंबर का महीना मूलांक 2 का होता है। यह चंद्रमा की संख्या है, जो एक संवेदनशील और भावनात्मक संख्या है। इन लोगों की रचनात्मक मानसिकता होती है, और ये असाधारण लेखक हो सकते हैं और अच्छे ब्लॉग और कहानियां लिख सकते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, जिसके कारण ये नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इनका स्वभाव ही इन्हें ऊपर उठाता और चमकता है। इनमें कुछ नकारात्मक बिंदु भी हैं। अधिक तनाव लेने से इन्हें अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। 

एस्ट्रोयोगी पर अनुभवी अंकज्योतिष आचार्यों से व्यक्तिगत परामर्श लेने के लिए क्लिक करें
 

  • ये नकारात्मक सोचने लगते हैं और दूसरों से आसानी से आहत हो जाते हैं। ऐसे लोगों को ध्यान में रखना चाहिए; ये अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें।

  • यदि इन्हें सफलता प्राप्त करनी है तो इन्हें भावनात्मक निर्णय लेने के बजाय जीवन में व्यावहारिक निर्णय लेने चाहिए।

  • इन जातकों को व्यापार में त्वरीत निर्णय लेने से बचना चाहिए।

  • विदेश में अधिक प्रगति करने की उच्च संभावना है।

  • ये अतिरिक्त देखभाल और लाड़ प्यार का आनंद लेना पसंद करते हैं। इस प्रकार, स्वभाव से बहुत रोमांटिक होते हैं।

  • ये हमेशा अपने आसपास के लोगों का ख्याल रखते हैं; कभी किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते।

  • इस अंक के लोग अपनी मां से बहुत जुड़े होते हैं। इन लोगों को घूमना बहुत पसंद होता है।

 

सुझाव- मूलांक 2 वाले जातक अच्छे निर्णय लेने वाले नहीं होते है; इसलिए, उन्हें सोचने और व्यावहारिक रूप से निर्णय लेने के लिए अपना समय लेना चाहिए।

 

मूलांक 1

जो लोग मूलांक 1 से संबंध रखते हैं, उनके लिए नवंबर का महीना अच्छा साबित हो सकता है। आप इस महीने करियर या नौकरी जैसे पहलुओं में बदलाव कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से सफलता और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे और परिवर्तनों के अनुकूल होने का प्रयास करेंगे। ये जोखिम आपके लिए अनुकूल रहेंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप ऊर्जावान और उत्साही महसूस करेंगे।

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

 

मूलांक 2

जो लोग रूट नंबर 2 यानि की मूलांक 2 से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह महीना कनेक्शन, सहयोग और साझेदारी लेकर आएगा। आप स्वतंत्र महसूस करेंगे और अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। जब भी निर्णय लेने की बात हो, ईमानदार रहें, इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। आपको अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए खुशियों भरा रहेगा।

उपाय- दूध और केसर से महादेव का अभिषेक करें।

संख्याओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? यहां भारत के शीर्ष अंकशास्त्रियों तक पहुंचें। अभी लिंक पर जाएं।

 

मूलांक 3

जो लोग मूलांक 3 से संबंध रखते हैं यह महीना पूरे साल का सबसे सुखद महीना रहेगा। आपके पास यात्राओं पर जाने के अवसर हैं; यह पारिवारिक या व्यावसायिक यात्राएं हो सकती हैं। रिश्ते में रहने वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा और आप अच्छी यादें बनाएंगे जो आपके और आपके साथी के लिए यादगार रहेंगी। जो लोग रिलेशनशिप में नहीं हैं उन्हें किसी खास से मिलने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। कुल मिलाकर इस माह आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

उपाय- चन्दन का इत्र धारण करें। 


मूलांक 4 

जो लोग मूलांक 4 से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह अवधि आपके द्वारा की गई सारी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देगी। आप अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल कर सकते हैं क्योंकि आपके पास इसके लिए पर्याप्त क्षमता है। आपको अपने सभी कामों को ठीक से प्रबंधित करने के लिए एक उचित दिनचर्या बनानी होगी अन्यथा आपको समय प्रबंधन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कृपया नए अवसरों के लिए अपनी आँखें खुली रखें और उन्हें जल्द से जल्द हासिल करें। अपने खान-पान का ध्यान रखें और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। कुल मिलाकर यह महीना आपको अच्छे मौके दे सकता है।

उपाय- किसी गरीब को भोजन कराएं।

 

मूलांक 5 

जो लोग मूलांक 5 से संबंध रखते हैं, उनके लिए यह महीना एक दमदार महीना है। यह महीना आपके लिए रोमांच और आजादी लेकर आएगा। आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आप उन सभी का आसानी से सामना करने में सक्षम होंगे। अपनी पसंद और निर्णय खुद लें। यह आपको जीवंत महसूस कराएगा। इस महीने आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी यह महीना अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

उपाय- बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें।

और पढ़ें👉  आपका मूलांक ➔   जानें अपना भाग्यांक➔  ➔  व्यक्तित्व विश्लेषण

मूलांक 6 

जो लोग मूलांक 6 से संबंध रखते हैं वे अपने चारों ओर सुंदर शीतल ऊर्जा ग्रहण करेंगे। वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे; ये पल उनके लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाले होंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर अच्छा काम करने को मिलेगा। आप खाना पकाने और नए व्यंजन आज़माने में अधिक रुचि ले सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक और अस्वस्थ्यकर भोजन से बचें। कुल मिलाकर इस महीने आप अच्छी यादें बनाएंगे।

उपाय- मंदिर में भगवान कृष्ण और राधा को मिठाई खिलाएं।

 

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों को इस दौरान थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने दिमाग को सकारात्मक रखने की कोशिश करें और नकारात्मक विचारों और लोगों से दूर रहें। नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। आपको अपनी मेहनत का अविश्वसनीय परिणाम मिलेगा और इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम का अधिक बोझ आपको तनावग्रस्त महसूस करा सकता है। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- गुरु मंत्र का जाप करें।

मासिक राशिफल पढ़ने के लिए क्लिक करें

मूलांक 8 

जो लोग मूलांक 8 से संबंध रखते हैं उनके लिए नवंबर का महीना बेहतरीन रहेगा। आपको कुछ लाभदायक प्राप्त होंगे जो आपको प्रसन्न करेंगे। आप अपने करियर पर अधिक ध्यान देंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे क्योंकि आपको अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोग आपकी चतुराई के लिए आपकी प्रशंसा करेंगे। साथ ही, यह अवधि निवेश और नए व्यवसाय शुरू करने के लिए उपयुक्त है। आर्थिक मोर्चे पर आपको बहुत लाभ होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह महीना बेहतरीन रहेगा।

उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।

 

मूलांक 9

जो लोग मूलांक 9 से संबंध रखते हैं उनके लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। इस महीने का अंत डरावना हो सकता है क्योंकि आपको बड़े फैसले लेने होंगे। अन्य लोग इस महीने आपसे मदद और मार्गदर्शन मांग सकते हैं, और वे आपके आभारी रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को भी क्षमा करेंगे और अपना हृदय बड़ा रखेंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे क्योंकि आपके आसपास चीजें सकारात्मक होंगी। परिवार के साथ बिताने के लिए आपको ज्यादा समय नहीं मिलेगा, जिससे आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए यह एक उत्कृष्ट महीना है क्योंकि उन्हें एक अच्छा और सहायक साथी मिल सकता है। कुल मिलाकर आप इस महीने का भरपूर आनंद उठाएंगे।

उपाय - हनुमान मंत्र का जाप करें

article tag
Others
Numerology
article tag
Others
Numerology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!