Shubh Muhurat : मार्च 2023 में है वाहन खरीद के लिए बम्पर शुभ मुहूर्त, जानें मासिक शुभ मुहूर्त

Thu, Mar 09, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Mar 09, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh Muhurat : मार्च 2023 में है वाहन खरीद के लिए बम्पर शुभ मुहूर्त, जानें मासिक शुभ मुहूर्त

हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त एवं शुभ तिथि का अत्यधिक महत्व है। यहाँ मांगलिक कार्यों से लेकर नए कार्य का आरंभ भी शुभ तिथि एवं मुहूर्त पर किया जाता है। मार्च 2023 में कौन सी तिथियां है सबसे शुभ? जानने के लिए पढ़ें मासिक शुभ मुहूर्त मार्च 2023। 

मार्च का महीना सर्दियों को अलविदा कहने और गर्म दिनों का स्वागत करने का समय है। साल 2023 का तीसरा महीना मार्च दस्तक देने ही वाला है जिसके साथ सभी की अनेक आशाएं एवं उम्मीदें जुड़ीं है। इस महीने आपके लिए परिस्थितियों को बेहतर बनाने में समस्त ब्रह्मांड प्रयासरत है। हर नए महीने के साथ लोगों की नई आकांक्षाएं, उम्मीदें और संभावनाएं जुड़ीं होती हैं। हर नए महीने के साथ लोगों में नए लक्ष्य हासिल करने और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के नए जोश का संचार होता है। स्थितियों को आपके पक्ष में करने के लिए आ गया है मार्च 2023।

मार्च हिन्दू पर्वों के साथ-साथ काफी सारे शुभ सन्देश लेकर आता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए 'शुभ मुहूर्त' उपयुक्त समय है, क्योंकि इस समय के दौरान, ग्रह और नक्षत्र आपके द्वारा किए गए किसी भी प्रयास को आशीर्वाद देते हैं। जब कोई महत्वपूर्ण कार्य शुरू करना होता है तब शुभ मुहूर्त की भूमिका अहम हो जाती है। इस प्रकार शादी, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने जैसे शुभ कार्यों को करने के लिए एक शुभ मुहूर्त का पालन किया जाता है, तो इन कार्यों का सफल समापन, आशाजनक परिणाम और उनके जीवन में समृद्धि और खुशी लाने की प्रबल संभावनाएं पैदा हो सकती हैं। 

शुभ मुहूर्त: मार्च 2023 (Shubh Muhurat: March 2023)

यहां भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार मार्च महीने के लिए शुभ मुहूर्तों की एक विस्तृत सूची दी गई है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए।

नामकरण संस्कार मुहूर्त मार्च 2023

नामकरण संस्कार, हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक है। हर परिवार में नवजात शिशु का आगमन एक खुशी का अवसर होता है। जैसे ही बच्चे का जन्म होता है, सही नाम चुनना बच्चे के माता-पिता और परिवार के सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण काम हो जाता है। जब नवजात शिशु का नाम तय किया जाता है, तब नामकरण समारोह का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन ज्योतिषियों के मार्गदर्शन में एक शुभ मुहूर्त तय करने के बाद आयोजित किया जाता है। शुभ मुहूर्त का पालन करने से बच्चा जीवन में सभी प्रकार से सफलता और भाग्य का आनंद उठा सकता है। इसलिए हमेशा शुभ नामकरण मुहूर्त का पालन करें।

नामकरण या नाम संस्कार के मुहूर्त का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है।

  • 1 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:50 सुबह  से 09:52 सुबह 
  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 03:43 दोपहर  से 06:47 सुबह, 4 मार्च 2023 (शनिवार)
  • 9 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 04:20 सुबह से 05:57 सुबह, 10 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • 13 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:21 सुबह से 06:36 सुबह, 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • 17 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 04:47 सुबह से 06:31 सुबह, 18 मार्च 2023 (शनिवार)
  • 19 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:30 सुबह से 10:04 रात  तक
  • 22 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:27 सुबह से 01:22 दोपहर, 24 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • 26 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 02:01 रात  से 06:20 शाम , 28 मार्च 2023 (मंगलवार)

बिजनेस शुभ मुहूर्त मार्च 2023

ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो पैसा कमाने के लिए बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते हैं। हालांकि, बिजनेस शुरू करने के लिए धन, कड़ी मेहनत और समय की आवश्यकता होती है। बिजनेस शुरू करते समय आपको एक बात याद रखनी चाहिए कि सही शुरुआत यह सुनिश्चित कर सकती है कि आपका बिजनेस फले-फूले और सफल हो।

सभी अपने बिजनेस में सफल होना चाहते हैं। जब आप एक नया बिजनेस शुरू करने के लिए मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं, तो ग्रह आपके लिए सौभाग्य और वित्तीय लाभ सुनिश्चित करते हैं। चाहे आप एक स्टार्ट-अप स्थापित कर रहे हों, एक नया बिजनेस शुरू कर रहे हों या एक दुकान खोल रहे हों, शुभ मुहूर्त के अनुसार ऐसा करने से वृद्धि, सफलता और अधिक लाभ सुनिश्चित हो सकता है। इसलिए, यदि आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस हर कदम पर फले-फूले, तो एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषी आपको मासिक शुभ मुहूर्त का पालन करने की सलाह देते हैं।

एक नया बिजनेस शुरू करने के लिए नीचे दिए गए शुभ मुहूर्त पर विचार करें। याद रखें, सही शुरुआत आपके बिजनेस की सफलता की संभावना को बना या बिगाड़ सकती है!

  • 13 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 08:50  से दोपहर 12:00 

विवाह शुभ मुहूर्त मार्च 2023

हिन्दू धर्म में विवाह सबसे पवित्र बंधन है जो न केवल दो व्यक्तियों को आपस में जोड़ता है बल्कि यह दो परिवारों को भी एक नया रिश्ता देता है। यह जीवन में बदलाव लेकर आने वाला अटूट रिश्ता है, जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ जीवन के उतार-चढ़ाव का एक साथ एक्सपीरयंस करते हैं। सोसाइटी में शादी करने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि उनकी मैरिड लाइफ अच्छी यादों से भरी रहे। ये सुनिश्चित करने के लिए विवाह के शुभ मुहूर्त का पालन करना आवश्यक बन जाता है। 

हर किसी की जिंदगी में शादी का दिन एक नई यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण दिन के लिए, सभी लोग चाहते हैं कि उनके ग्रह-नक्षत्र उनके पक्ष में हों, इसलिए विवाह के लिए शुभ विवाह मुहूर्त चुनना महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत अशुभ मुहूर्त पर नहीं करना चाहते हैं, तो अपनी शादी के लिए एक शुभ तिथि और समय चुनें। शुभ विवाह मुहूर्त यह सुनिश्चित कर सकता है कि आप एक स्थिर, आनंदमय और वैवाहिक जीवन में कॉपरेटिव रिश्ते का आनंद लें पाएंगे। वहीं दूसरी ओर यदि आप अपने विवाह के लिए अशुभ मुहूर्त का उपयोग करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती हैं।

मार्च 2023 के विवाह मुहूर्त यहाँ देखें 

  • 1 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:47 सुबह  से 09:52 सुबह 
  • 5 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 04:09 सुबह  से 06:41 सुबह , 6 मार्च 2023
  • 6 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:41 सुबह  से 04:17 शाम  तक
  • 9 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 09:08 रात से 05:57 सुबह,10 मार्च 2023
  • 11 मार्च 2023 (शनिवार), मुहूर्त- 07:11 सुबह  से 07:52 रात  तक
  • 13 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:21 सुबह  से 05:11 शाम  तक

यह भी पढ़ेंटैरो मासिक राशिफल: मार्च 2023| अंक ज्योतिष राशिफल: मार्च 2023मासिक राशिफल: मार्च 2023 | शेयर बाजार भविष्यवाणी: मार्च 2023

प्रॉपर्टी शुभ मुहूर्त मार्च 2023

अक्सर प्रॉपर्टी में निवेश करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें एक अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है। जीवन को और अधिक आरामदायक बनाने के अलावा, प्रॉपर्टी में निवेश करने से आपको संभावित लाभ मिल सकते हैं। हालाँकि, आपको पता होना चाहिए कि प्रॉपर्टी खरीदना एक बड़ा खर्च है क्योंकि इसमें अक्सर खरीदार की जीवन पूँजी शामिल होती है। यही कारण है कि हर कोई वित्तीय रूप से एक सही निर्णय लेना चाहता है जो लंबे समय में महत्वपूर्ण हो। प्रॉपर्टी खरीदना एक महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय है, इसलिए अंतिम निर्णय लेने से पहले खरीदारी के हर महत्वपूर्ण पहलू पर पूरी तरह से विचार किया जाना चाहिए। इसमें उपयुक्त तिथि और समय चुनना एक ऐसा ही पहलू है जिसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी हमेशा शुभ मुहूर्त के अनुसार भूमि खरीदने और पूजा करने की सलाह देते हैं। सही तिथि और समय का चयन करने के लिए हिंदू पंचांग का सहारा लेने से कुछ अच्छे लाभ सुनिश्चित हो सकते हैं, जो आपके जीवन को और अधिक आरामदायक बना सकते हैं। वहीं शुभ समय में प्रॉपर्टी न खरीदना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए, इसे एक अच्छी खरीदारी बनाने के लिए मार्च शुभ मुहूर्त का पालन करें।

यहां प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त हैं।

  • 2 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 12:43 दोपहर  से 06:45 सुबह, 3 मार्च 2023
  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:45 सुबह  से 03:43 दोपहर  तक
  • 16 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:30 सुबह से 04:47 सुबह , 17 मार्च 2023
  • 23 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:22 सुबह  से 02:08 दोपहर  तक
  • 30 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:14 सुबह  से 10:59 रात
  • 31 मार्च 022 (शुक्रवार), मुहूर्त- 01:57 रात  से 06:12 सुबह, 1 अप्रैल 2023

गृह प्रवेश मुहूर्त मार्च 2023

सभी के लिए घर वह जगह होती है जहां सभी अपने परिवार के साथ ख़ुशी और सुरक्षित रह सकते हैं। घर ही वह जगह होती है जहां आप बाहरी दुनिया से राहत पाते हैं और जहां आप अपने करीबियों के साथ अपनी खुशी और दुख साझा कर सकते हैं। यह यादों और भविष्य के लिए इंवेस्ट करने का स्थान है। इसलिए, घर खरीदते समय, लोगों को अपने नए घर के हर पहलु की अच्छे से जांच करनी चाहिए ताकि यह उनके जीवन में समृद्धि, सकारात्मकता और भाग्यशाली समय ला सके। गृहप्रवेश या गृह प्रवेश समारोह लोगों द्वारा एक नए निवास में प्रवेश करने से पहले की जाने वाली पूजा है।

यदि आप गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो सही तिथि और सही समय जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। जब गृह प्रवेश हिंदू कैलेंडर के अनुसार शुभ मुहूर्त में किया जाता है,तो तब यह रहने की जगह में सकारात्मक ऊर्जा सुनिश्चित करता है। गृह प्रवेश मुहूर्त का पालन करने से आपके जीवन में आने वाले दोषों और नकारात्मकताओं को खत्म करने में मदद मिल सकती है ताकि आप नक्षत्रों का सकारात्मक प्रभाव प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए, आपको अपने नए घर में प्रवेश करने या उसमें रहने से पहले हमेशा इस पवित्र अनुष्ठान को करना चाहिए।

मार्च 2023 में गृह प्रवेश मुहूर्त दिए गए हैं। 

  • 1 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:47 सुबह  से 09:52 सुबह 
  • 8 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:39 सुबह से 04:20 सुबह, 9 मार्च 2023
  • 9 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:57 सुबह  से 06:37 सुबह, 10 मार्च 2023
  • 10 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:37 सुबह  से 09:42 रात  तक
  • 13 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 09:27 रात  से 06:33 सुबह, 14 मार्च 2023
  • 16 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 04:47 सुबह से 06:29 सुबह, 17 मार्च 2023
  • 17 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:29 सुबह से 02:46 रात , 18 मार्च 2023

क्या आप प्रोफेशनल ज्योतिषियों से मार्गदर्शन लेना चाहते हैं? अगर हां तो एस्ट्रोयोगी आपके लिए बेस्ट प्लैटफॉर्म हो सकता है। तो अभी बात करें हमारे एस्ट्रॉलोजर से। 

वाहन खरीद शुभ मुहूर्त मार्च 2023 

वाहन का मालिक होना एक बड़ी बात होती है; कुछ लोगों के लिए, यह जीवन की एक बेहतरीन खरीदारी भी है। हर कोई एक बार कार या कोई और वाहन खरीदने का फैसला करता है। सभी एक अच्छी क़्वालिटी का वाहन खरीदना चाहते हैं जो कहीं आने-जाने और जीवन को सुविधाजनक बना सके व उनके जीवन में मूल्य जोड़ सके। तो, क्या आप भी कार खरीदने की योजना बना रहे हैं? यदि हां, तो सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक जिसे महत्व दिया जाना चाहिए वह है वाहन खरीदने के लिए सबसे अच्छा दिन खोजना।

कोई भी वाहन खरीदने के लिए मासिक शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी होना जरूरी है। जब कोई वाहन शुभ मुहूर्त में खरीदा जाता है, तो यह सौभाग्य ला सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह वाहन के मालिक के लिए समृद्धि, भाग्य और सफलता लाता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप अशुभ मुहूर्त में वाहन खरीदते हैं तो दुर्घटना की आशंका बन सकती है। इसलिए वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त जरूर देखें।

यहां मार्च 2023 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त दिए गए हैं।

  • 1 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:47 सुबह  से 09:52 सुबह
  • 2 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 12:43 दोपहर  से 06:45 सुबह, 3 मार्च 2023
  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:45 सुबह से 09:11 सुबह तक
  • 9 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 08:54 रात  से 06:37 सुबह, 10 मार्च 2023
  • 10 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:37 सुबह से 09:42 रात तक
  • 12 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:35 सुबह से 08:00 सुबह
  • 13 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:21 सुबह से 09:27 रात  तक
  • 19 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 08:07 सुबह से 04:55 सुबह, 20 मार्च 2023
  • 26 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 02:01 दोपहर  से 06:17 सुबह, 27 मार्च 2023
  • 27 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:17 सुबह से 05:27 शाम  तक
  • 29 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- रात 08:07 बजे से रात  09:07 बजे तक
  • 31 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:13 सुबह से 01:57 रात, 1 अप्रैल 2023

मार्च 2023 के महत्वपूर्ण त्योहार जो आपको जानना चाहिए

नीचे मार्च 2023 के प्रमुख त्योहारों के बारे में बताया गया है:

  • आमलकी एकादशी- 3 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • मासी मागम- 6 मार्च 2023 (सोमवार)
  • होलिका दहन- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • छोटी होली- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • वसंत पूर्णिमा- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • लक्ष्मी जयंती- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • दोल पूर्णिमा- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • अटुकल पोंगाला- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • फाल्गुन पूर्णिमा- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • होली- 8 मार्च 2023 (बुधवार)
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 8 मार्च 2023 (बुधवार)
  • होली भाई दूज- 9 मार्च 2023 (गुरुवार)
  • शिवाजी जयंती- 10 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी- 11 मार्च 2023 (शनिवार)
  • रंग पंचमी- 12 मार्च 2023 (रविवार)
  • शीतला सप्तमी- 14 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • शीतला अष्टमी- 15 मार्च 2023 (बुधवार)
  • मीणा संक्रांति- 15 मार्च 2023 (बुधवार)
  • करादैयन नोम्बू- 15 मार्च 2023 (बुधवार)
  • पापमोचनी एकादशी- 18 मार्च 2023 (शनिवार)
  • वसंत विषुव- 21 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • उगादी- 22 मार्च 2023 (बुधवार)
  • गुड़ी पड़वा- 22 मार्च 2023 (बुधवार)
  • चैत्र घटस्थापना- 22 मार्च 2023 (बुधवार)
  • चेती चंदा- 22 मार्च 2023 (बुधवार
  • शहीद दिवस- 23 मार्च 2023 (गुरुवार)
  • मत्स्य जयंती- 24 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • गणगौर पूजा- 24 मार्च 2023 (शुक्रवार)
  • लक्ष्मी पंचमी- 25 मार्च 2023 (शनिवार)
  • यमुना छठ- 27 मार्च 2023 (सोमवार)
  • राम नवमी- 30 मार्च 2023 (गुरुवार)

मार्च 2023 में पूर्णिमा और अमावस्या के दिन

  • पूर्णिमा तिथि- 7 मार्च 2023 (मंगलवार)
  • अमावस्या तिथि- 21 मार्च 2023 (मंगलवार)

मार्च 2023 में ग्रहों का गोचर

मार्च महीने के प्रमुख ग्रह गोचर इस प्रकार हैं।

  • शुक्र का मेष राशि में गोचर- 12 मार्च 2023 (रविवार), 08:37 रात 

  • मंगल का मिथुन राशि में गोचर- 13 मार्च 2023 (सोमवार), सुबह 05:33 बजे

  • सूर्य का मीन राशि में गोचर- 15 मार्च 2023 (बुधवार), 06:47 शाम 

  • बुध का मीन राशि में गोचर- 16 मार्च 2023 (गुरुवार), सुबह 10:54 बजे

  • बुध का मेष राशि में गोचर- 31 मार्च 2023 (शुक्रवार), दोपहर 03:01 बजे

शुभ मुहूर्त क्या मायने रखता है?

यदि आप शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं, अपने बच्चे के लिए एक नामकरण समारोह करने की योजना बना रहे हैं, या एक नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो एक शुभ मुहूर्त आवश्यक है। ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी भी बिजनेस की सफलता शुभ मुहूर्त और तिथि पर निर्भर करती है। इस प्रकार, सभी शुभ कार्यों के लिए मासिक शुभ मुहूर्त की जाँच अनिवार्य है। शुभ मुहूर्त वह मुहूर्त है जब महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। यह किसी विशेष कार्य के लिए एक अच्छा समय है।

प्राचीन काल से, किसी भी महत्वपूर्ण कार्य या धार्मिक आयोजन से पहले शुभ मुहूर्त की गणना एक सतत परंपरा रही है। हिंदुओं ने हमेशा कुछ तिथियों को दूसरों की तुलना में अधिक शुभ माना है, इसलिए, एक निश्चित तिथि की शुभता एक महत्वपूर्ण कारक है जिसका आकलन किया जाना चाहिए।

मासिक शुभ मुहूर्तों का पालन करना आश्वासन देता है कि परिणाम आपके लिए आनंद, सफलता और धन लाएंगे। कभी-कभी तमाम मेहनत और प्रयासों के बावजूद कुछ कार्य अप्रत्याशित खराब परिणाम देते हैं या विफलता का कारण बनते हैं। यह प्रतिकूल समय के कारण है। जब लोग किसी भी गतिविधि को करने के लिए शुभ मुहूर्त नहीं मानते हैं, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना होती है कि उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा या अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे।

इसलिए समय सबसे बेहतर शुभ मुहूर्त चुनने की सलाह दी जाती है, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त 2023 पर गौर करें।


क्या आप फरवरी माह में शुभ मुहूर्त से जुड़ी कोई व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? यदि हां, तो कॉल या चैट के माध्यम से एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषियों (astrologers) से संपर्क करें।

 

 

article tag
Career
Health
Finance
Zodiac sign
article tag
Career
Health
Finance
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!