क्या आप कार खरीदना चाहते है? 2023 में वाहन खरीदने के लिए जाने शुभ मुहूर्त !

Wed, Dec 28, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 28, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप कार खरीदना चाहते है? 2023 में वाहन खरीदने के लिए जाने शुभ मुहूर्त !

वाहन खरीदना एक जिम्मेदारी का काम है इसलिए वाहन खरीदते समय हमेशा शुभ मुहूर्त पर विचार जरूर करना चाहिए। यह आपके और आपके परिवार के लिए सही कदम हो सकता है। शुभ मुहूर्त में खरीदे गए वाहन, मालिक को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपको इस साल में आने वाले मुहूर्त के बारे में पता होना चाहिए। आइये जानते हैं 2023 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त।

आज के समय में अधिकांश लोग जीवन में कम से कम एक बार वाहन खरीदने की आशा रखते हैं, यह किसी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक उपलब्धि हो सकती है। समाज के नजरिये से,अपने सपने को पूरा करने के अलावा, अपना खुद का वाहन होना भी एक बहुत बड़ी बात है। इससे समाज में आपकी रेपुटेशन बढ़ती है। साथ ही वाहन आने-जाने की आवश्यकता को भी पूरा करता है। वाहन का आकार कैसा भी हो या वह कितना भी सस्ता या महंगा क्यों न हो, वाहन हमें शुभ मुहूर्त में ही खरीदना चाहिए।

इस लेख के माध्यम से 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी यहां दी गई हैं। जैसे कि 2023 में कब वाहन खरीदना शुभ होगा?

शुभ मुहूर्त में ही क्यों खरीदना चाहिए वाहन?

क्या आप नई कार खरीदने का सोच रहे है और क्या यह सही समय और नक्षत्र है या नहीं? क्या वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करने से कोई फर्क पड़ेगा? तो आज हम आपको बताते हैं कि शुभ मुहूर्त में खरीदा गया वाहन कितना शुभ हो सकता है। शुभ समय में खरीदा गया वाहन, मालिक के लिए लंबे समय तक भाग्यशाली साबित हो सकता है। यह वाहन को टूट-फूट की समस्या से बचा सकता है। सीधे शब्दों में कहें, तो शुभ मुहूर्त पर वाहन खरीदते समय एक्स्ट्रा सेफ्टी की उम्मीद की जा सकती है।

शुभ मुहूर्त को महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 'शुभ मुहूर्त' एक निश्चित दिन का उचित मुहूर्त होता है जो सभी शुभ और महत्वपूर्ण कार्यों को करने के लिए सही होता है। एक शुभ मुहूर्त खोजने के लिए, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की बारीकी से कैलक्युलेशन की जाती है। जब किसी कार्य को करने या कोई वस्तु खरीदने के लिए कोई निश्चित शुभ मुहूर्त तय किया जाता है तो कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सकता है और आप ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा(Positive Energy) को भी अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाते हैं।

हिन्दू धर्म के अनुसार, शुभ मुहूर्त में ही कोई भी कार्य या किसी भी प्रकार का आयोजन करना चाहिए। चाहे विवाह, गृह प्रवेश समारोह या एक नया वाहन खरीदना हो। हिंदू कैलेंडर में विभिन्न मुहूर्त उपलब्ध होते हैं। जैसे, सभी प्रकार के वाहनों के लिए शुभ मुहूर्त यहां उपलब्ध हैं, चाहे फिर वह वाहन प्रोफ़ेशनल हो या पर्सनल उद्देश्यों के लिए हो। शुभ तिथि पर वाहन खरीदने से कार मालिक के जीवन में शांति और समृद्धि आती है। यह किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण या अप्रत्याशित घटना के जोखिम को भी कम करता है। अगर हम शुभ मुहूर्त पर कार खरीदते हैं तो सबसे जरूरी कार्य यह होता है कि कार मालिक के जीवन में कोई भी रुकावट आने की आशंका कम हो जाती है। 

अगर आप कार, स्कूटर या मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करना आवश्यक हो जाता है।

क्या आप 2023 में शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तृत जानकारी ढूंढ रहे हैं? यदि हां, तो तुरंत एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से जुड़ें!

जानें 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 2023 में वाहनों की खरीद के लिए काफी सारे शुभ मुहूर्त हैं, इसलिए यदि आप कार या कोई अन्य वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप नीचे दी गई शुभ तिथियों और समयों की इस विस्तृत सूची को देख सकते हैं।

जनवरी 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 4 जनवरी 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 07:15 सुबह से 12:00 रात, 5 जनवरी 2023, नक्षत्र- रोहिणी और मृगशीर्ष
  • 13 जनवरी 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 04:36 सुबह से 06:17 सुबह, नक्षत्र- हस्त
  • 15 जनवरी 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:15 सुबह से 07:45 शाम, नक्षत्र- चित्रा
  • 18 जनवरी 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 07:15 सुबह से 04:03 शाम, नक्षत्र- अनुराधा
  • 23 जनवरी 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:43 शाम से 07:13 सुबह, 24 जनवरी 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
  • 26 जनवरी 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:57 शाम से 07:12 सुबह, 27 जनवरी 2023, नक्षत्र- रेवती
  • 27 जनवरी 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:12 सुबह से 09:10 सुबह, नक्षत्र- रेवती

फरवरी 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 1 फरवरी 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 07:10 सुबह से 02:01 दोपहर, नक्षत्र- मृगशीर्ष
  • 3 फरवरी 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:08 सुबह से 06:57 शाम, नक्षत्र- पुनर्वसु
  • 5 फरवरी 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:07 सुबह से 12:13 दोपहर, नक्षत्र- पुष्य
  • 10 फरवरी 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:58 सुबह से 07:03 सुबह, 11 फरवरी 2023, नक्षत्र- हस्त और चित्रा
  • 12 फरवरी 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:02 सुबह से 09:45 सुबह, नक्षत्र- स्वाति
  • 27 फरवरी 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:49 सुबह से 02:21 रात, 28 फरवरी 2023, नक्षत्र- रोहिणी

मार्च 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 1 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:47 सुबह से 09:52 सुबह, नक्षत्र- मृगशीर्ष
  • 2 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 12:43 दोपहर से 06:45 सुबह, 3 मार्च 2023, नक्षत्र- पुनर्वसु
  • 3 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:45 सुबह से 09:11 सुबह, नक्षत्र- पुनर्वसु
  • 9 मार्च 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 08:54 रात से 06:37 सुबह, 10 मार्च 2023, नक्षत्र- हस्त
  • 10 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:37 सुबह से 09:42 रात, नक्षत्र- चित्रा
  • 12 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:35 सुबह से 08:00 सुबह, नक्षत्र- स्वाति
  • 13 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:21 सुबह से 09:27 रात, नक्षत्र- अनुराधा
  • 19 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 08:07 सुबह से 04:55 सुबह, 20 मार्च 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
  • 26 मार्च 2023 (रविवार), मुहूर्त- 02:01 रात से 06:17 शाम, 27 मार्च 2023, नक्षत्र- रोहिणी
  • 27 मार्च 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:17 सुबह से 05:27 शाम, नक्षत्र- रोहिणी और मृगशीर्ष
  • 29 मार्च 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 08:07 रात से 09:07 रात, नक्षत्र- पुनर्वसु और आर्द्रा
  • 31 मार्च 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:13 सुबह से 01:57 रात, 1 अप्रैल 2023, नक्षत्र- पुष्य

अप्रैल 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 5 अप्रैल 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 11:23 सुबह से 06:06 सुबह, 6 अप्रैल 2023, नक्षत्र- हस्त
  • 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:06 सुबह से 06:05 सुबह, 7 अप्रैल 2023, नक्षत्र- हस्त और चित्रा
  • 7 अप्रैल 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:05 सुबह से 10:20 सुबह, नक्षत्र- चित्रा
  • 10 अप्रैल 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:37 सुबह से 01:39, दोपहर नक्षत्र- अनुराधा
  • 16 अप्रैल 2023 (रविवार), मुहूर्त- 05:55 सुबह से 06:14 शाम, नक्षत्र- शतभिषा
  • 23 अप्रैल 2023 (रविवार), मुहूर्त- 05:48 सुबह से 07:47 सुबह, नक्षत्र- रोहिणी
  • 24 अप्रैल 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 08:24 सुबह से 02:07 रात, 25 अप्रैल 2023, नक्षत्र- मृगशीर्ष
  • 26 अप्रैल 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:45 सुबह से 11:27 सुबह, नक्षत्र- पुनर्वसु
  • 27 अप्रैल 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 01:38 रात से 05:43 शाम, 28 अप्रैल 2023, नक्षत्र- पुष्य
  • 28 अप्रैल 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:43 सुबह से 09:53 सुबह, नक्षत्र- पुष्य

मई 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 3 मई 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:39 सुबह से 11:49 सुबह, नक्षत्र- हस्त और चित्रा
  • 5 मई 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:37 सुबह से 09:40 शाम, नक्षत्र- स्वाति
  • 7 मई 2023 (रविवार), मुहूर्त- 08:15 रात से 08:21 रात, नक्षत्र- ज्येष्ठा और अनुराधा
  • 12 मई 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 09:06 सुबह से 05:32 सुबह, 13 मई 2023, नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
  • 14 मई 2023 (रविवार), मुहूर्त- 05:31 सुबह से 10:16 सुबह, नक्षत्र- शतभिषा
  • 17 मई 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:29 सुबह से 07:39 सुबह, नक्षत्र- रेवती
  • 22 मई 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 05:27 सुबहसे 10:37 सुबह, नक्षत्र- मृगशीर्ष
  • 24 मई 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:26 सुबह से 05:26 सुबह, 25 मई 2023, नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
  • 25 मई 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:26 सुबह से 05:54 शाम, नक्षत्र- पुष्य
  • 31 मई 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:24 सुबह से 01:45 दोपहर, नक्षत्र- चित्रा

जून 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 1 जून 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 01:39 दोपहर से 05:23 सुबह, 2 जून 2023, नक्षत्र- स्वाति
  • 2 जून 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:23 सुबह से 06:53 सुबह, नक्षत्र- स्वाति
  • 8 जून 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:23 सुबह से 05:23 सुबह, 9 जून 2023, नक्षत्र- श्रवण और धनिष्ठा
  • 9 जून 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:23 सुबह से 04:20 शाम, नक्षत्र- धनिष्ठा
  • 12 जून 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 01:49 रात से 05:23 शाम, 13 जून 2023, नक्षत्र- रेवती
  • 21 जून 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:24 सुबह से 03:09 दोपहर, नक्षत्र- पुष्य
  • 26 जून 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 12:44 दोपहर से 02:04 रात, 27 जून 2023, नक्षत्र- हस्त
  • 28 जून 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 05:26 सुबह से 05:26 सुबह, 29 जून 2023, नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
  • 29 जून 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:26 सुबह से 04:30 शाम, नक्षत्र- स्वाति

जुलाई 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 5 जुलाई 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 10:02 सुबह से 02:56 रात, 6 जुलाई 2023, नक्षत्र- श्रवण
  • 6 जुलाई 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:29 सुबह से 06:30 सुबह, नक्षत्र- धनिष्ठा
  • 7 जुलाई 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 05:29 सुबह से 10:16 रात, नक्षत्र- शतभिषा
  • 9 जुलाई 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:59 रात से 05:30 सुबह, 10 जुलाई 2023, नक्षत्र- रेवती
  • 10 जुलाई 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 05:30 सुबह से 06:44 शाम, नक्षत्र- रेवती
  • 14 जुलाई 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:17 शाम से 05:33 सुबह, 15 जुलाई 2023, नक्षत्र- रोहिणी और मृगशीर्ष

अगस्त 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 21 अगस्त 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 05:53 सुबह से 05:54 सुबह, 22 अगस्त 2023, नक्षत्र- चित्रा
  • 24 अगस्त 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 09:04 सुबह से 03:10 रात, 25 अगस्त 2023, नक्षत्र- अनुराधा
  • 30 अगस्त 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 10:58 सुबह से 05:58 सुबह, 31 अगस्त 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
  • 31 अगस्त 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:58 सुबह से 05:45 शाम, नक्षत्र- शतभिषा

सितंबर 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 6 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 03:37 रात से 06:02 शाम, 7 सितंबर 2023, नक्षत्र- रोहिणी
  • 7 सितंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:02 सुबह से 04:14 शाम, नक्षत्र- रोहिणी और मृगशीर्ष
  • 10 सितंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:03 सुबह से 09:28 रात, नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
  • 17 सितंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 11:08 सुबह से 06:07 सुबह, 18 सितंबर 2023, नक्षत्र- चित्रा
  • 18 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:07 सुबह से 12:39 दोपहर, नक्षत्र- चित्रा
  • 20 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 02:59 दोपहर से 06:09 सुबह, 21 सितंबर 2023, नक्षत्र- अनुराधा
  • 21 सितंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 06:09 सुबह से 02:14 दोपहर, नक्षत्र- अनुराधा
  • 25 सितंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त: 11:55 सुबह से 05:00 सुबह, 26 सितंबर 2023, नक्षत्र- श्रवण
  • 27 सितंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:12 सुबह से 10:18 दोपहर, नक्षत्र- शतभिषा

अक्टूबर 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 22 अक्टूबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:44 शाम से 07:58 शाम, नक्षत्र- श्रवण
  • 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 05:44 शाम से 06:27 सुबह, 24 अक्टूबर 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा
  • 25 अक्टूबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 06:28 सुबह से 12:32 दोपहर, नक्षत्र- शतभिषा

जानिये 2023 की अमावस्या की तिथियां और उनके अनुसार शुभ मुहूर्त

नवंबर 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 1 नवंबर 2023 (बुधवार), मुहूर्त- 09:19 रात से 04:36 सुबह, 2 नवंबर 2023, नक्षत्र- मृगशीर्ष
  • 3 नवंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 06:34 सुबह से 11:07 शाम, नक्षत्र- पुनर्वसु
  • 5 नवंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:36 सुबह से 10:29 सुबह, नक्षत्र- पुष्य
  • 10 नवंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 12:35 दोपहर से 06:40 सुबह, 11 नवंबर 2022, नक्षत्र- हस्त और चित्रा
  • 19 नवंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 06:46 सुबह से 07:23 सुबह, नक्षत्र- श्रवण
  • 20 नवंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 06:47 सुबह से 03:16 रात, 21 नवंबर 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
  • 23 नवंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 05:16 शाम से 09:01 रात, नक्षत्र- रेवती
  • 27 नवंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 01:35 रात से 06:54 शाम तक, 28 नवंबर 2023, नक्षत्र- रोहिणी

दिसंबर 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 1 दिसंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 03:31 दोपहर से 06:57 सुबह, 2 दिसंबर 2023, नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
  • 7 दिसंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 07:01सुबह से 07:01 सुबह, 8 दिसंबर 2023, नक्षत्र- हस्त
  • 8 दिसंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:01 सुबह से 06:31 सुबह, 9 दिसंबर 2023, नक्षत्र- हस्त और चित्रा
  • 10 दिसंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:13 सुबहसे 11:50 दोपहर, नक्षत्र- स्वाति
  • 17 दिसंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 07:07 सुबह से 07:08 सुबह, 18 दिसंबर 2023, नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
  • 18 दिसंबर 2023 (सोमवार), मुहूर्त- 07:08 सुबह से 03:13 शाम, नक्षत्र- शतभिषा
  • 21 दिसंबर 2023 (गुरुवार), मुहूर्त- 09:37 सुबह से 10:09 रात, नक्षत्र- रेवती
  • 24 दिसंबर 2023 (रविवार), मुहूर्त- 09:19 रात से 05:54 सुबह, 25 दिसंबर 2023, नक्षत्र- रोहिणी
  • 29 दिसंबर 2023 (शुक्रवार), मुहूर्त- 07:59 सुबह से 03:10 सुबह, 30 दिसंबर 2023, नक्षत्र- पुष्य

annaprashan muhurat 2023

वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना, आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं जैसे सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार आदि, जिन्हें ज्योतिषीय रूप से वाहन खरीदने के लिए बेहतर माना जाता है। शनिवार के दिन वाहन खरीदना उचित नहीं है क्योंकि यह दिन शनि ग्रह का है। सभी दिनों में सबसे भाग्यशाली दिन शुक्रवार होता है। इनके अलावा, कई शुभ नक्षत्र और मुहूर्त भी हैं जो सप्ताह के अलग-अलग दिनों में पड़ते हैं, जिससे आपके लिए इनमें से किसी भी दिन वाहन खरीदना संभव हो सकता है। एकादशी को भी वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन माना जाता है।

ऑटोमोबाइल या अन्य वाहन खरीदने के लिए अच्छे नक्षत्रों में से कुछ हैं स्वाति, पुनर्वसु, शतभिषा और धनिष्ठा। कुछ अन्य नक्षत्र जैसे अश्विनी, मघा, चित्रा आदि भी वाहन खरीदने के लिए सही माने जाते हैं। कुछ तिथियां वाहन खरीदने के लिए शुभ मानी जाती हैं, जैसे प्रथम, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी आदि। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि भी शुभ मानी जाती हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु एक अशुभ ग्रह है जो व्यक्ति के जीवन में बुरे परिणाम ला सकता है। राहु को अक्सर शुभ कार्यों में परेशानी पैदा करने के लिए जाना जाता है इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि राहु काल या अवधि के दौरान अच्छे काम नहीं करने चाहिए। अच्छे दिनों में भी राहु काल से बचना चाहिए क्योंकि ये अशुभ माने जाते हैं। राहु काल में लोगों को वाहन खरीदने या बेचने से भी बचना चाहिए।

जब वाहन खरीदने की बात आती है तो अमावस्या तिथि से बचना चाहिए क्योंकि यह तिथि भी नए कार्यों के लिए अशुभ मानी जाती है। इसके अलावा, जब आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हों तो चंद्रमा आपकी कुंडली में छठे, आठवें या बारहवें भाव में नहीं होने चाहिए। एक और महत्वपूर्ण टिप यह है कि आपको हमेशा अपनी कुंडली का एनालेसिस किसी एक्सपर्ट ज्योतिषी से करवाना चाहिए ताकि आप जान सकें कि आपके चार्ट में ग्रहों की स्थिति के आधार पर कौन से दिन आपके लिए सही हैं। वाहन खरीदने की शुभ तिथि और समय को कम नहीं समझना चाहिए इसलिए आपको 2023 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करना चाहिए।

यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं और 2023 में वाहन खरीदने के मुहूर्त के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो तुरंत एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से बात करें या कॉल करें

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी 

article tag
Vedic astrology
article tag
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!