Tarot March 2023- मार्च महीने में टैरो कार्ड्स कर रहे हैं ये बड़ी भविष्यवाणी!!

Fri, Feb 24, 2023
टैरो सोनिया
 टैरो सोनिया के द्वारा
Fri, Feb 24, 2023
Team Astroyogi
 टैरो सोनिया के द्वारा
article view
480
Tarot March 2023- मार्च महीने में टैरो कार्ड्स कर रहे हैं ये बड़ी भविष्यवाणी!!

एक नया महीना नए सिरे से शुरुआत करने और अपनी असली क्षमता का एहसास करने का समय होता है! क्या आप यह जानना चाहते हैं कि यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा? अगर हां तो यह टैरो मासिक राशिफल की भविष्यवाणियां आपको महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती हैं। 

मार्च, ग्रेगोरियन कैलेंडर का तीसरा महीना है। अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष में मार्च का महीना देव गुरु बृहस्पति से संबंधित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, अंक 3 को बृहस्पति का अंक माना गया है। बृहस्पति हमें ज्ञान, धैर्य और बुद्धि देता है, साथ ही हमें आगे बढ़ने और बदलने में मदद करता है। यह हमें कई जरूरी चीजें सिखाता है ताकि हम अपने दैनिक जीवन को अधिक सुचारू रूप से जी सकें और अपनी चुनौतियों को विकास में बदल सकें। अगर आपकी कुंडली या जन्म कुंडली में बृहस्पति मजबूत हैं, तो जीवन में हर चीज का ध्यान रखा जाएगा। बृहस्पति की सबसे अच्छी बात यह है कि जब यह हमारे पक्ष में नहीं होता तब भी बृहस्पति की भूमिका हमारे जीवन में मुख्य रूप से सकारात्मक होती है।

यह महीना आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। इसके साथ ही यह समय आत्मनिरीक्षण, ध्यान, सकारात्मक परिवर्तनों को लागू करने आदि जैसे विभिन्न तरीकों से अपनी एनर्जी को लगाने के लिए आदर्श होगा।

टैरो कार्ड रीडिंग के लिए यहां क्लिक करें।

क्या कहता है मार्च महीने का टैरो राशिफल ? 

इस लेख में आपको कुछ खास उपाय मिलेंगे। ये उपाय आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। यहां, आपको उपाय के रूप में, प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग पुराण पढ़ने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इन शास्त्रों को पढ़ना एक दैनिक अभ्यास बन सकता है जो आपको जमीन से जोड़े रखेगा। हमारे प्राचीन वेदों और पुराणों से जुड़े रहने से हमें सटीक मार्गदर्शन और दिव्य आशीर्वाद मिल सकता है। 

मेष राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

अपने लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें और अगर आपने पहले से जीवन का उद्देश्य तय नहीं किया है तो एक उद्देश्य  जरूर बनाएं। इसके साथ ही मेष राशि वालों को अपने गोल्स की लिस्ट में अच्छी स्ट्रेटजी के साथ-साथ लॉन्ग टर्म, मिड टर्म और शार्ट टर्म गोल्स को शामिल करना चाहिए। शॉर्ट टर्म और मिड टर्म गोल अचीवमेंट में आपको अच्छा अनुभव है, हालांकि कार्ड दिखाते हैं कि लॉन्ग टर्म गोल्स के लिए एक बार आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। यह वह समय भी है जब आप समय और धन दोनों के मामले में अपने शरीर और स्वास्थ्य पर ज्यादा इंवेस्ट करेंगे। यह अच्छा है क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है और एक बार जब आपका शरीर सही संतुलन में आ जाता है तो बाकी सब कुछ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 

उपाय- विष्णु पुराण का पाठ करें। रोजाना कुछ पन्ने पढ़ने से आपको अपने जीवन को दिन-प्रतिदिन कैसे बिताना है, इस बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। 

वृषभ राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल 

इस महीने आप पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से संबंधित चीजों से घिरे रहेंगे। ऐसा भी संभव है कि आप किसी इमेज बिल्डिंग कोर्स में दाखिला लें या आप किसी अन्य तरह से इससे जुड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर वृषभ राशि वाले कुछ लोग अपने बॉस की पहली पसंद हो सकते हैं और ऑफिस मैनेजमेंट भी आपकी कड़ी मेहनत की बहुत सराहना कर सकता है। इस दौरान आपका परिवार आपके प्रति बहुत सारा प्यार एक्प्रेस करेगा और आपकी पूरी देखभाल भी करेगा। वे आपको लगातार उन चीजों और स्थितियों से सरप्राइज करेंगे जो आपको पसंद हैं और जिनको आप एंजॉय करते हैं। आप भी उन्हें समान रूप से और पूरे दिल से प्यार देंगे। 

उपाय- स्कंद पुराण का पाठ करें। यह शास्त्र आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्रदान करेगा।

मिथुन राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

यह महीना मिथुन राशि वालों के लिए रोमांटिक रह सकता है। आप जहां भी जाएंगे, आपको विपरीत लिंग की बहुत अटेंशन मिलेगी। आपके लिए यह पूरी तरह से नैच्युरल और आसान होगा। आप अपने स्टाइल और करिश्मे से सबका दिल जीत लेंगे और साल के इस समय आपकी पर्सनेलिटी करिश्माई होगी। यह कार्यस्थल पर आपके सीनियर्स में कुछ असुरक्षा की भावना भी ला सकता है जिस कारण वे आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आपके लिए यह एक बहुत ही मुश्किल स्थिति हो सकती है क्योंकि आपको उनके साथ रहना है और साथ ही साथ उनकी गुड बुक्स में भी रहना है। इसलिए धैर्य और कूटनीति ही इसका सही तरीका हो सकता है। 

उपाय- गरुड़ पुराण का पाठ करें। इसे रोजाना पढ़ने से आपको सफलता, प्रसिद्धि, भाग्य और अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा।

साल 2023 के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स ?

कर्क राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

प्रोफेशनल तौर पर कर्क राशि वालों को बहुत कॉम्पिटिशन दिखाई दे सकता है। इस दौरान कई लोग आपकी परफॉर्मेंस के अनुसार ही अपने लक्ष्य निर्धारित करेंगे। कार्यस्थल पर आप पहले ही अपने काम के स्तर को ऊंचा कर चुके हैं और परफॉर्मेंस के स्टैंडर्ड को बढ़ा चुके हैं। यही कारण है कि अब आपके सभी कलीग्स उन्हें हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि यह आप पर अपने ही पिछले प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए दबाव बनाएगा। यह ऐसा ही है जैसे हम नए रिकॉर्ड बनाने के लिए अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हैं। यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि आप अपने संबंधित कार्यक्षेत्र में ट्रेंड सेटर और लीडर बने हुए हैं, जो बार-बार नई अचीवमेंट्स हासिल कर रहा है।

उपाय- ब्रह्मपुराण का पाठ करें। इस पुराण को पढ़ने से आपको अपने जीवन में आवश्यक संतुलन और सामंजस्य मिलेगा

सिंह राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

इस दौरान सिंह राशि वालों को बहुत अधिक सोचने और विश्लेषण करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपको एक अच्छे और अधिक शांतिपूर्ण जीवन के लिए कभी-कभी छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना भी सीखना चाहिए। तर्क और विश्लेषणात्मक स्किल बहुत महत्वपूर्ण हैं लेकिन केवल एक निश्चित स्तर तक क्योंकि इसके बाद यह केवल आपको परेशान करने और हर चीज में कमी निकालने का माध्यम बन जाता है। हम इंसान हैं और इंसान गलतियां करते हैं, यह बहुत सामान्य है। इस प्रकार अपनी और दूसरों की गलतियों को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है। अगर आप बहुत अधिक तनाव महसूस क्र रहे हैं या बेचैन हो रहे हैं तो कृपया उचित मार्गदर्शन जरूर लें। 

उपाय- मत्स्य पुराण का पाठ करें। मत्स्य पुराण पढ़ना आपके लिए सबसे अच्छा उपाय है क्योंकि यह आपको आवश्यक आधार प्रदान कर सकता है जो आपके अत्यधिक सोचने में मदद करेगा। 

कन्या राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

इस माह आपके माता-पिता की हेल्थ का ध्यान दें, विशेषकर माता का। यह कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। उनकी रेग्युलर दवा का ध्यान रखें और यदि यह लंबे समय से पेंडिंग है तो उनका मेडिकल चेकअप भी करवाएं। इसके अलावा कन्या राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें विदेश यात्रा करने और नई डील्स करने का मौका मिल सकता है, जिससे उन्हें लंबी अवधि में भारी आर्थिक लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी में कुछ ठहराव और फंस जाने की भावना महसूस कर सकते हैं और इसलिए उनमें नौकरी बदलने की तीव्र इच्छा होती है। इस समय किसी भी संबंध में की जाने वाली विदेश यात्रा आपके लिए सौभाग्य ला सकती है। 

उपाय- पद्म पुराण का पाठ करें। यह हमें अतिथि सत्कार, योग, आत्मा, अद्वैत और मोक्ष के बारे में सिखाता है। पुराण को अवश्य पढ़ें और उसका पालन करें

तुला राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

यह समय आपके लिए बाहर जाकर कुछ ताजी हवा लेने और फ्रेश महसूस करने का है। आपने वास्तव में बहुत मेहनत की है और अब आपको तनाव भी हो सकता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। तो आपको सलाह है कि ऐसे लक्ष्णों की समय पर पहचान करें और उसमें सुधार करने का प्रयास करें। तुला राशि वाले इस अवधि में अपनी पसंद के अनुसार एक ब्रेक की योजना बनाएं। अपनी अनुपस्थिति में जरूरी कार्यों की देखभाल करने की जिम्मेदारी किसी और को सौंप दें ताकि एक बार जब आप ऊर्जावान होकर लौटें तो आपके काम का नुकसान न हो और न ही कोई पछतावा हो।

उपाय- देवीभागवत पुराण का पाठ करें। इससे आपको बहुत मजबूत सुरक्षा मिलती है और कोई भी नुकसान आपको कभी छू नहीं सकता। 

वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

आपको कुछ शांति पाने की आवश्यकता है क्योंकि पिछले कुछ समय से कुछ प्रश्न आपको परेशान कर रहे हैं। आप अपने निजी जीवन में कुछ गहरे सवालों के जवाब खोजने के मिशन पर लगभग निकल चुके हैं लेकिन अपने जवाब पाने में असमर्थ हैं। यह आपको खोया हुआ और निराश भी महसूस करवा रहा है। वृश्चिक राशि वालों के लिए अब समय आ गया है कि आप अपने अनावश्यक अतीत के बोझ को पीछे छोड़ दें, अपनी सारी एनर्जी व औरा को साफ़ करते हुए जीवन में आगे बढ़ें। अनसुलझे पर्सनल लाइफ के मुद्दे कभी न कभी प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित करना शुरू कर देते हैं, इसलिए बुद्धिमानी यही है कि ऐसा न होने दें और जितनी जल्दी हो सके निजी जीवन में सुधार कर लें।

उपाय- कूर्म पुराण का पाठ करें। इसे पढ़ने से आपको जीवन में विकास और स्थिरता का आशीर्वाद मिलता है। 

ये भी पढ़ें- जानें होली की सही तारिख, शुभ मुहूर्त और विधि।  

धनु राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

इस महीने बच्चे आपको कुछ तनाव दे सकते हैं। यह उनके स्कूलों या विश्वविद्यालयों से कुछ शिकायत से संबंधित हो सकता है या खेलते समय कोई मामूली चोट लग सकती है। तो बस सतर्क और सावधान रहें। हालांकि तनाव लेने की जरूरत नहीं है, केवल सक्रिय कदम ही काफी हैं। इस दौरान धनु राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ बहुत ऑर्गनाइज़्ड और बैलेंस्ड लग सकती है, हालांकि कभी-कभी मुश्किल परिस्थितियां भी आ सकती हैं, जिन्हें आप अपनी बुद्धि और अनुभव के साथ बहुत अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर इस महीने आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। 

उपाय- वायु पुराण का पाठ करें। इससे आपको बहुत लाभ होगा। इससे बच्चों की ऊर्जा को संतुलित और सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

मकर राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

इस महीने आपके भाई-बहन आपका काफी समय लेंगे। इसमें आपके चचेरे भाई भी शामिल हो सकते हैं। यह करियर में उन्हें मार्गदर्शन देने से संबंधित हो सकता है या यह भी हो सकता है कि वे आपके साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं व कुछ साझा करना चाहते हैं। कार्ड छोटे भाई-बहनों के साथ प्रभावी बातचीत के संकेत दे रहे हैं। इसके साथ ही परिवार के अंकल और आंटी भी आपका कुछ समय ले सकते हैं। हालांकि मकर राशि वालों के पास प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण पहले से ही समय की कमी होगी, लेकिन फिर भी आपके लिए किसी को न कह पाना मुश्किल हो सकता है। 

उपाय- मार्कंडेय पुराण का पाठ करें। इसे पढ़कर आपको अपार संतुष्टि और आनंद मिलेगा। 

कुंभ राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

इस महीने आप जीवन में नई चीजों का अनुभव करेंगे और यह आपके लिए थोड़ा प्रभावी भी हो सकता है। अगर आप एक साइकिक हैं तो ये मेडिटेशन के दौरान कुछ गहन आध्यात्मिक अनुभव या कुछ सपनों से संबंधित हो सकता है। शुरू में आपको यह अलग और भ्रमित करने वाला लग सकता है लेकिन फिर धीरे-धीरे यह भावना सामान्य होने लगेगी। इसे लेकर अपने गुरु से सलाह लेना और मार्गदर्शन प्राप्त करना आपके लिए सही होगा। इसके अलावा कुंभ राशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ ज्यादा समय और एनर्जी की डिमांड कर सकती है। इस कारण आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा समय तक काम करने की आवश्यकता हो सकती है। 

उपाय- अग्नि पुराण का पाठ करें। इसे पढ़ने से आपकी इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी और आपके जीवन में परिवर्तन आएंगे।

मीन राशि के लिए मार्च 2023 का टैरो राशिफल

अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़े से बचें और उन्हें जीतने दें। याद रखें कि लड़ाई में हार कर, रिश्ते को जीतना ठीक है क्योंकि रिश्ते को जीतना अधिक महत्वपूर्ण और अच्छा होता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने आत्मविश्वास या स्वाभिमान पर चोट करें। इसका मतलब यह है कि प्रतिक्रिया न दें और थोड़ी मैच्योरिटी दिखाएं। इस दौरान मीन राशि वालों का कामकाजी जीवन संतुलित रहेगा और आपके लिए काफी कुछ लेकर आएगा। पड़ोसी आपकी और आप सामाजिक रूप से खुद को कैसे संचालित करते हैं इस बात की सराहना करेंगे। कार्ड्स में आपकी सामाजिक छवि सुधरते हुए दिखाई दे रही है। इस अच्छे समय का आनंद लें। 

उपाय- लिंग पुराण का पाठ करें। इस पुराण से आपको शिव की कृपा अवश्य प्राप्त होगी। 

 

नोट- याद रखें, ये केवल सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। अगर आप मार्च 2023 के लिए व्यक्तिगत टैरो भविष्यवाणियों के साथ-साथ कुछ शक्तिशाली उपाय प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी बात करें टैरो पूजा से केवल एस्ट्रोयोगी पर।

 

टैरो सोनिया
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
टैरो सोनिया के द्वारा
article tag
Tarot
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!