वृश्चिक संक्रांति - सूर्य देगा साथ या बिगाड़ेगा हालात! जानिए राशिफल?

Mon, Nov 16, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Nov 16, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वृश्चिक संक्रांति - सूर्य देगा साथ या बिगाड़ेगा हालात! जानिए राशिफल?

16 नवंबर 2020 को सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर ज्योतिष के नज़रिये से ग्रहों की चाल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल मानव जीवन पर व्यापक प्रभाव डालती है। सूर्य का वृश्चिक राशि में आना सभी बारहो राशि के जातको को कैसे प्रभावित करेगा आइये जानते हैं?

 

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर लिखा गया है। सूर्य की दृष्टि आपकी राशि पर किस तरह से पड़ रही है इस पर भी आपका भविष्य निर्भर करता है। हमारी सलाह है कि बेहतर जानकारी के लिये आप एस्ट्रोयोगी पर इंडिया के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर्स से कंसल्ट अवश्य करें। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें। 

 

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का फल

 

मेष – मेष राशि वालों के लिये अष्टम भाव में सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। अष्टम भाव में सूर्य का गोचर होना आपके सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। खान पान पर ध्यान दें। इसके साथ ही किसी कार्य शामिल होने से पहले उसके परिणाम के बारे में विचार जरूर करें। परंतु आपके परिवार के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है। परिवार में तनाव कम होगा। लेकिन वित्त के लिए गोचर सही नहीं है धन हानि हो सकता है। खासकर सट्टे व जुएं में तो इससे दूर रहें।

 

वृषभ – वृषभ राशि वालों के लिये सप्तम भाव में सूर्य आ रहे हैं। सप्तम भाव आपके दांपत्य यानि वैवाहिक जीवन को देखता है। आपकी शादीशुदा लाइफ में इस समय लाइफ पार्टनर के साथ वाद-विवाद बढ़ने की संभावनाएं हैं। कामकाजी महिला जातकों के लिये यह कार्योन्नति का समय कहा जा सकता है। हालांकि पर्सनल लाइफ में महिला जातकों के अपने पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। वहीं अविवाहित पुरुष जातकों के लिये विवाह के योग भी बन रहे हैं।

 

मिथुन – छठे घर में सूर्य का आना आपके लिये काफी अच्छे संकेत कर रहा है। व्यवसायी जातकों के लिये बहुत अच्छा समय है। आप अपने प्रतिद्वदियों पर हावि रहेंगें। नौकरी आदि के लिये साक्षात्कार में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। काम के लिये कहीं दूरस्थ क्षेत्र में भी जाना पड़ सकता है। जो जातक किसी रोग से पीड़ित हैं उन्हें राहत मिल सकती है।

 

कर्क – पंचम भाव में सूर्य आपके लिये बहुत शुभ कही जा सकती है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिये अच्छा समय रहेगा। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पर्सनली व प्रोफेशनली आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। जो जातक अभी तक बेरोजगार हैं और नौकरी के लिये प्रयासरत हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिये प्रयासरत जातकों को भी सफलता मिल सकती है। परिवार के लिए भी गोचर अच्छा रहने वाला है। साथी के साथ नोकझोंक हो सकती है।

 

सिंह – सिंह राशि वालों के लिये राशि स्वामी सूर्य का सुख भाव में आना आत्मबल में वृद्धि के संकेत कर रहा है। जो जातक घर या गाड़ी लेने का विचार बना रहे हैं उनके लिये भी नया घर व नई गाड़ी की खरीददारी के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर भी आप अच्छा प्रदर्शन कर लाभ पाएंगे।

 

कन्या – कन्या राशि वालों के लिये पराक्रम में भाव में सूर्य सक्रांति कर रहे हैं। इस दौरान आप काफी ऊर्जावान रहेंगें। परंतु आपके साहस में कमी देखने को मिलेगी। फिर भी आप अपने कार्य को करने में सफल होंगे। छोटी-छोटी यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं जिनके सफल रहने की उम्मीद लगा सकते हैं। इससे आपको धन लाभ भी हो सकता है। गोचर आपके वित्तीय पहलु के लिए अच्छा संकेत दे रहा है।

 

तुला – सूर्य आपकी ही राशि से गोचर करेंगें जिससे आपके आपके पारिवारिक संबंधों में तनाव आ सकता है। परिवार के सदस्यों से बहस करने से बचें। शारीरिक कष्ट से भी राहत दिलाने के संकेत कर रहा है। धन प्राप्त के योग भी आपके लिये बन रहे हैं इसके अलावा यह गोचर आपके वित्तीय स्थिति के लिए कुछ खास नहीं रहने वाला है। धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप धन कमाने में कामयाब होंगे।

 

वृश्चिक – आपकी ही राशि में सूर्य करवट ले रहे हैं। सूर्य का आपकी राशि में आना आपके लिए पैसे को निकलवाने में मदद कर सकता है। प्रोफेशनली भी यह समय आपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं। परंतु आपके परिवार के लिए यह गोचर सही नहीं है। गोचर के चलते आपका मन व वाणी भ्रमित रहेंगे जिसके कारण आप कुछ ऐसा कर या बोल सकते हैं जिससे आपके परिवार के सदस्य नाराज हो जाएं। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा।

 

धनु – आपकी राशि से 12वें भाव में सूर्य का आना आपको सतर्क रहने के संकेत कर रहा है। आप इस समय आत्मबल में कमी महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपने सेहत में भी बदलाव दखने को मिल सकता है। इसलिए आप अपने सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग आपके लिये बनेंगें। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं उन्हें मौका मिल सकता है। इसके अलावा आपका दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है। धैर्य रखें समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

 

मकर – मकर राशि वालों के लिये सूर्य लाभ घर में आ रहे हैं। जिससे आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके सहयोगी आपके कार्यों से प्रभावित होंगे। इसके साथ ही आपके रूके हुए कार्य भी पूरे होंगे। परंतु आपके मन में कोई विचार है जो आपको लाभ पहुंचा सकता है तो इसे किसी से साझा न करें। अन्यथा आपसे पूर्व अन्य कोई इसका लाभ ले लेगा। परिवार का अच्छा साथ मिलेगा। मनमुटाव दूर होंगे। परंतु बात प्रेम की करें तो समय ठीक नहीं है संभल कर कदम उठाएं।

 

कुंभ – जो जातक किसी नये कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिये सूर्य का कर्मभाव में आना लाभकारी रहने की संभावनाएं जता रहा है। भाग्य का पूरा साथ आपको इस समय मिल सकता है। सरकारी नौकरी के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। नौकरीशुदा जातक पदोन्नति की उम्मीद भी कर सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ आप समय बिताएं। साथी को समय दें। ऐसे में आपके रिश्ते में और भी निखार आएगी।

 

मीन – मीन राशि वालों के लिये भाग्य स्थान में ग्रहों की चाल में आ रहे उतार-चढ़ाव शुभ संकेत कर रहे हैं। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। शुभ कार्य के योग भी आपके लिये बन रहे हैं। मनोकामनाओं के पूरा होने का समय है। परंतु इसके लिए आपको परिश्रम करना होगा। बिना परिश्रम के आपको लाभ मिलने की संभावना कम है। बड़े बुजूर्गों, सीनियर्स का भी सहयोग आपको मिलेगा। प्रोफेशनली काफी बेनिफिट आपको इस समय मिल सकता है।

 

यह भी पढ़ें

सूर्य ग्रह - कैसे हुई उत्पत्ति क्या है कथा?   |   सूर्य ग्रहण 2020 जानें राशिनुसार क्या पड़ेगा प्रभाव   |   सूर्य ग्रहण 2020   |   सूर्य देव की आराधना का पर्व ‘मकर संक्रांति`

सूर्य नमस्कार से प्रसन्न होते हैं सूर्यदेव

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!