Tulsi Vivah Quotes in Hindi: तुलसी और शालिग्राम के पावन मिलन पर बधाई संदेश

Fri, Oct 31, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Oct 31, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Tulsi Vivah Quotes in Hindi: तुलसी और शालिग्राम के पावन मिलन पर बधाई संदेश

Tulsi Vivah Wishes In Hindi: क्या आपने कभी सोचा है कि तुलसी विवाह का दिन इतना खास क्यों माना जाता है? हिंदू परंपरा में यह दिन भक्ति, आस्था और प्रेम का संगम होता है। इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप और माता तुलसी के दिव्य मिलन का उत्सव मनाया जाता है, जो अनंत प्रेम का प्रतीक है।

हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जब तुलसी विवाह मनाया जाता है, तो मानो वातावरण भक्ति से भर जाता है। इसे देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं, क्योंकि इसी दिन देवताओं की निद्रा समाप्त होती है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। यही वह समय होता है जब शहनाइयों की गूंज और मंगल गीतों से घर-आंगन पवित्र हो उठते हैं।

अगर आप इस पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इस लेख में आपके लिए हैं सबसे खूबसूरत तुलसी विवाह बधाई संदेश (Tulsi Vivah Wishes in Hindi)। ये संदेश न सिर्फ त्योहार की पवित्रता को व्यक्त करेंगे, बल्कि आपके रिश्तों में भी मिठास और अपनापन घोल देंगे।

एस्ट्रोयोगी मॉल से अब एस्ट्रोलॉजी गिफ्ट भेजना है आसान— अपने लव्ड वन्स को दें पॉजिटिव एनर्जी से भरा खास तोहफा! अभी भेजें और उन्हें फील कराएं स्पेशल!

तुलसी विवाह बधाई संदेश (Tulsi Vivah Wishes in Hindi)

तुलसी विवाह के इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और माता तुलसी का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों, समृद्धि और प्रेम से भर दें।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर घर के आंगन में तुलसी हो, हर दिल में भक्ति की ज्योति जलती रहे।
आपको और आपके परिवार को तुलसी विवाह की मंगलकामनाएं!

तुलसी और शालिग्राम का यह दिव्य मिलन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।
Happy Tulsi Vivah 2025!

विष्णु संग तुलसी का पावन मिलन, धरती पर लेकर आए आनंद और शुभता।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!

जिस घर के आंगन में हो तुलसी, वो घर सच में स्वर्ग समान है।
जय तुलसी माता! तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!

तुलसी विवाह पर दीयों की रौशनी से जगमगाए आपका जीवन, और हर दिन हो मंगलमय।
Happy Tulsi Vivah!

गन्ने का मंडप सजे, शालिग्राम-तुलसी का विवाह रचे, हर हृदय में भक्ति का दीप जले।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!

हरि को अति प्यारी तुलसी माता आपके घर में सुख, सौभाग्य और शांति का वास करें।
तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!

तुलसी का श्रृंगार करो, शालिग्राम का ध्यान करो, भक्ति के रंग में रंगकर मन को पवित्र करो।
Happy Tulsi Vivah 2025!

देवी तुलसी और भगवान विष्णु के इस पवित्र मिलन से आपके जीवन में भी सच्चे प्रेम और समृद्धि का आगमन हो।
तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं! यह पवित्र मिलन आपके जीवन में समृद्धि, खुशियां और खूब प्रेम लेकर आए।

यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह के गीतों से पाएं सुख, समृद्धि और आशीर्वाद

गन्ने का मंडप सजायेंगे हम,

विष्णु-तुलसी का विवाह रचाएंगे हम। 

तुलसी विवाह की अनंत बधाई और शुभकामनाएं।
 

तुलसी विवाह के इस शुभ दिन पर, 

आपका जीवन अच्छे स्वास्थ्य, 

सफलता और खुशी के आशीर्वाद के साथ 

पवित्र तुलसी की तरह खिले।
 

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं! 

भगवान विष्णु और मां तुलसी 

आप और आपके परिवार पर अपना आशीर्वाद बरसाएँ।
 

जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान है,

वह घर स्वर्ग समान है,

सुख और संपदा का आगमन होगा,

जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा।

हैप्पी तुलसी विवाह 2025
 

दीवारों पर दीयों की माला होगी,

सबसे सुंदर विवाह की सजावट होगी,

हर आंगन में तुलसी मां विराजेंगी,

जब मां तुलसी और विष्णु का विवाह होगा।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।
 

गन्ने का मंडप सजाएंगे हम,

विष्णु- तुलसी का विवाह रचाएंगे हम

आप भी होना खुशियों में शामिल,

तुलसी का विवाह मिलकर कराएंगे हम।

तुलसी विवाह की अनंत बधाई और शुभकामनाएं।
 

हर घर के आंगन में तुलसी, 

तुलसी बड़ी महान है, 

जिस घर में ये तुलसी रहती, 

वो घर स्वर्ग सामान है।

शुभ तुलसी विवाह

यह भी पढ़ें: देवी तुलसी और भगवान विष्णु के दिव्य मिलन की पौराणिक कथा

माता तुलसी से यही प्रार्थना कि हर घर में 

सुख समृद्धि, शांति और आनंद का वास हो,

सबका मंगल और कल्याण हो,

तुलसी माता सबकी मनोकामनाएं पूरी करें।

हैप्पी तुलसी विवाह 2023
 

तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे,

सज गई उनकी जोड़ी,

तुलसी विवाह संग लगन शुरू हुए,

जल्दी लेकर आओ पिया डोली।

तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

देवी तुलसी और भगवान विष्णु 

आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें।

आपको सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिले

आपको और आपके परिवार को

तुलसी विवाह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 

तुलसी बिन सब सूना है

बिन तुलसी सब अधूरा है

घर-आंगन और कृष्ण जी का छप्पन भोग 

एक तुलसी के पत्ते से सब पूरा है

तुलसी विवाह की बधाइयां।

 

देवउठनी ग्यारस का दिन आया, 

सबके मन में खुशियां लाया, 

अब होगा तुलसी का विवाह

 सुन लो सब बहन भाया।

तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।

 

दुल्हन बनी है तुलसी, 

दूल्हा शालिग्राम जग में गूंजे जयकारा शुभ है इनका नाम।

यह भी पढ़ें: देवी तुलसी और भगवान विष्णु के दिव्य मिलन की पौराणिक कथा

तुलसी विवाह और पारिवारिक समृद्धि

हिंदू मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह करने या उसमें भाग लेने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। जिन दंपतियों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही होती हैं, वे तुलसी विवाह के दिन तुलसी और शालिग्राम की पूजा करें, तो रिश्तों में पुनः मधुरता आ जाती है।

यह दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह में शामिल होने से सौभाग्य, संतान सुख और पारिवारिक शांति प्राप्त होती है।

तुलसी विवाह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह प्रेम, समर्पण और आस्था की सुंदर मिसाल है। इस दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह हर घर में भक्ति का माहौल बनाता है। चाहे आप इसे अपने परिवार के साथ मना रहे हों या सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों को बधाई दे रहे हों, यह पर्व एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है।

यदि आप अपनी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर ज्योतिषीय उपाय प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से सलाह प्रदान कर सकते हैं।

article tag
Others
Festival
article tag
Others
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!