शुक्र का मकर राशि में परिवर्तन – क्या होगा प्रभाव?

Tue, Jan 26, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Jan 26, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शुक्र का मकर राशि में परिवर्तन – क्या होगा प्रभाव?

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के गोचर में आने वाले बदलावों का मानव जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। जातक के जन्म समय के अनुसार ग्रहों की स्थिति से ही उनके व्यक्तित्व व भविष्य के पूर्वानुमान लगाया जाता है। नवग्रहों की अपनी अपनी अहमियत होती है। कुछ ग्रह शुभ माने जाते हैं तो कुछ के परिणाम नकारात्मक भी होते हैं। इन्हीं शुभाशुभ स्थितियों से जीवन में सुख व दुख का चक्र चलता है। शुक्र ग्रह आमतौर पर शुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं लेकिन विशेष परिस्थितियों में जब पाप या कहें क्रूर ग्रहों की नज़र उन पर पड़ रही हो या फिर जिन्हें शुक्र अपना दुश्मन मानते हैं उनके स्थान पर चले जायें या उच्च व नीच राशि में भी शुभाशुभ प्रभाव शुक्र देते हैं। इसलिये शुक्र का गोचर भी ज्योतिष में काफी मायने रखता है। 28 जनवरी 2021 को प्रातः 03 बजकर 41 मिनट पर शुक्र का परिवर्तन धनु राशि से मकर में हो रहा है जो कि यहां 21 फरवरी तक रहने वाले हैं। इस दौरान शुक्र आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेंगें आइये जानते हैं।

 

शुक्र का मकर राशि में गोचर आपके राशि पर पड़ने वाला प्रभाव 

 

मेष राशि    

आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन कर्मक्षेत्र में हो रहा है। यह समय आपके लिये नये अवसर लेकर आने वाला रहने के आसार हैं। जो नया स्टार्टअप शुरु करना चाहते हैं उनके लिये अच्छा समय है। व्यावसायिक तौर पर धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। कार्यस्थल पर काम का थोड़ा दबाव रह सकता है हालांकि आपको इससे परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने के आसार हैं। रोमांटिक जीवन भी अच्छा रहने की उम्मीद कर सकते हैं विशेषकर जो जातक प्रेम जीवन में प्रवेश करना चाहते हैं उनके लिये किसी के दिल का दरवाज़ा खुल सकता है।

 

वृष

शुक्र आपकी राशि के स्वामी भी हैं जो आपकी राशि से भाग्य स्थान में गोचररत होंगे। यह समय आपके लिये सौभाग्यशाली रहने की उम्मीद कर सकते हैं। दोस्तों का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। विशेषकर नये दोस्त आपके लिये काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी स्थिति अच्छी रह सकती है। प्रेम जीवन की बात करें तो शुक्र का यह गोचर आपके लिये काफी रोमांटिक सिद्ध हो सकता है। वित्तीय स्थिति भी मजबूत रहने की उम्मीद आप कर सकते हैं।

 

मिथुन

ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि से शुक्र का परिवर्तन अष्टम भाव में हो रहा है। इस समय आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का भी आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है विशेषकर सर्दी संबंधी समस्याओं से दो चार हो सकते हैं सावधानी बरतें। कामकाजी जीवन में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। किसी बड़े लाभ की उम्मीद इस समय न ही करें तो बेहतर है। व्यवसायी जातकों को थोड़ा देखभाल कर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी। जो जातक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं उन्हें अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

 

कर्क

आपकी राशि से सप्तम भाव में शुक्र का परिवर्तन हो रहा है। दांपत्य जीवन सुखद रहने के आसार हैं। हर परिस्थिति में जीवनसाथी का सहयोग आपको हिम्मत देगा। व्यवसायी जातक अपने दायरे को बढ़ाने का विचार बना सकते हैं हालांकि इसके लिये उन्हें चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। निर्णय लेने की स्थिति में भी आप दुविधा में पड़ सकते हैं इसलिये सोच समझकर विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेना ही बेहतर रहेगा।

 

सिंह

आपकी राशि से शुक्र छठे घर में दाखिल हो रहे हैं। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर भी आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा, कुछ लोग आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पंहुचाने का प्रयास कर सकते हैं। वित्तीय तौर पर भी आपकी स्थिति सामान्य से थोड़ा कम ही रहने के आसार हैं। इस स्थिति से निपटने के लिये अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

 

कन्या

आपकी राशि से शुक्र पंचम भाव में गोचररत हो रहे हैं। कामकाजी जीवन में आपके लिये समय अच्छा रहने के आसार हैं आपको नये अवसर सुलभ हो सकते हैं। व्यक्ति जीवन में भी आराम महसूस कर सकते हैं। हालांकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी अवश्य हो सकती है लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आर्थिक तौर पर आप इसमें सक्षम रह सकते हैं।

 

2021 में कैसा रहेगा आपका भविष्यफल, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल।

 

तुला

तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं जो कि आपकी राशि से चौथे स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। चौथा स्थान सुख का स्थान माना जाता है। शुक्र का यह गोचर आपके सुख साधनों में वृद्धि के संकेत कर रहा है। घर की सजावट के लिये कुछ खरीददारी कर सकते हैं। जीवन में विलासिता का आनंद उठाने के लिये भी कोई उपयोगी वस्तु घर पर ला सकते हैं। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। आपका मिज़ाज काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। वित्तीय तौर पर आप इस समय काफी अच्छी स्थिति में हो सकते हैं।

 

वृश्चिक

आपकी राशि से शुक्र तीसरे भाव में आ रहे हैं जो कि आपके पराक्रम का क्षेत्र है। इस समय आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है विशेषकर संबंधों के मामले में आपको अपने व्यवहार में थोड़ा संयम रखने की आवश्यकता है। किसी भी स्थिति में आवेश में आने से बचें। साथी की भावनाओं का भी सम्मान करें। आप अपने स्वभाव में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। प्रयास करें कि अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना रहे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिये किसी योजना पर काम कर सकते हैं।

 

धनु

शुक्र का परिवर्तन आपकी ही राशि से हो रहा है। धन भाव में शुक्र के चले जाने से आपके लिये यह गोचर धन प्राप्ति के संकेत कर रहा है। रोमांटिक जीवन में भी साथी से भरपूर सहयोग व सम्मान मिलने की उम्मीद रख सकते हैं। परिजन भी आवश्यकता पड़ने पर आपकी मदद के लिये अपना हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिये काफी सौहार्दपूर्ण बने रहने के आसार हैं। अविवाहित प्रेमी जातक भी अपने साथी के साथ खुशनुमा लम्हें गुजार सकते हैं।

 

मकर

शुक्र आपकी राशि में आ रहे हैं। यह समय आपके अनुकूल रहने के आसार हैं। इस समय आप अपनी दोस्ती के दायरे को बढ़ा सकते हैं। फैशन एवं इंटिरियर डिजाइनिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपने अंदर एक नया उत्साह महसूस कर सकते हैं। यात्रा के संकेत भी आपके लिये बन रहे हैं अपनी तैयारी रखें।

 

कुंभ

आपकी राशि से शुक्र का गोचर 12वें भाव में हो रहा है जो कि आपके लिये व्यय का स्थान है। यात्रा के योग आपके लिये इस दौरान बन सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि यात्रा के समय अनावश्यक खर्च से बचने का प्रयास करें जिसके होने की संभावनाएं प्रबल हैं। जो जातक लंबे समय से किसी सुदूरवर्ती क्षेत्र (विदेश) जाने के इच्छुक हैं उनके लिये भी सकारात्मक योग बन रहे हैं। धन की आवक तो होगी लेकिन इसकी भी संभावनाएं है कि आप बचत करने में नाकाम रहें। रोमांटिक जीवन आनंद मिलने तो व्यक्तिगत जीवन में सौहार्द कायम रहने की उम्मीद भी कर सकते हैं।

 

मीन

आपकी राशि से शुक्र लाभ घर में आ रहे हैं। शुक्र को वैसे भी लाभ का कारक माना जाता है। शुक्र का यह गोचर आपके लिये धन लाभ के संकेत कर रहा है। सामाजिक रूप से भी आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। बड़े बुजूर्गों का आशीर्वाद आप पर बने रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने की उम्मीद कर सकते हैं। यदि किसी के प्यार में पड़ना चाहते हैं यह समय आपके लिये अच्छे संकेत कर रहा है किसी के दिल में आपकी दस्तक हो सकती है। अविवाहित प्रेमी जातक अपने प्रेमजीवन में आगे बढ़ने का निर्णय ले सकते हैं। विवाह के लिये अपने साथी को प्रपोज़ करने के लिये अच्छा समय है।

 

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर लिखा गया है। आपकी कुंडली के अनुसार शुक्र के शुभ अशुभ प्रभाव जानने के लिये एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें। पंडित जी अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

यह भी पढ़ें

 ग्रह गोचर 2021  |   शुक्र गोचर 2021  |   शुक्र ग्रह - कैसे बने भार्गव श्रेष्ठ शुक्राचार्य पढ़ें पौराणिक कथा  |

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!