वृश्चिक राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन - आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करने का सर्वश्रेष्ठ समय।

Wed, Sep 29, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Sep 29, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वृश्चिक राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन - आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करने का सर्वश्रेष्ठ समय।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सभी तरह के सांसारिक सुख, प्रेम, विलासिता और वासना का कारक माना गया है जो 2 अक्टूबर 2021 को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। शुक्र ग्रह अपनी राशि तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करने जा है।  कालपुरूष में कुंडली का आठवां भाव है वृश्चिक, जो वासना और परिवर्तन से संबंधित है। यहां शुक्र की युति केतु के साथ होगी। जहाँ शुक्र ग्रह भौतिक सुख के प्रति आकर्षित करता है, वहीँ केतु सांसारिक चीजों से वैराग्य की तरफ ले जाता है, इसलिए यह स्थिति संघर्ष को जन्म देती है। 

जीवनसाथी के साथ रिश्तों का प्रमुख कारक है शुक्र ग्रह। परंतु व्यक्ति अपने जीवनसाथी से दूरी का अनुभव कर सकते हैं। आप अपने रिश्तें में भावनात्मक जुड़ाव और प्रेम में कमी भी महसूस कर सकते हैं, लेकिन आध्यात्मिकता की प्राप्ति के लिए यह समय अच्छा है। केतु आपके प्रेम जीवन में अनिश्चितता लेकर आएगा। शुक्र का राशि परिवर्तन विभिन्न क्षेत्रों जैसे डॉक्टरों, कॉस्मेटिक सर्जन, आईटी, सौंदर्य उत्पाद, आभूषण, इत्र और कपड़ा आदि के निर्माताओं के लिए मददगार सिद्ध होगा। ग्रहों की स्थिति के आधार पर, जन्म कुंडली पर क्या होगा इस राशि परिवर्तन का प्रभाव? चलिए जानते हैं - अपनी कुंडली के अनुसार राहु के नकारात्मक परिणामों से बचने के उपाय जानने के लिये एस्ट्रोयोगी पर देश भर के प्रसिद्ध ज्योतिषियों से परामर्श करें।
 

शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि के लिए शुक्र आपके आठवें भाव में गोचर कर रहा है। यह समय विवाहित दंपतियों के लिए कठिन है। आप और आपके साथी के बीच कामुकता की कमी मतभेद का कारण बन सकती है। आपका प्रेम जीवन परेशानियों से भरा रहेगा। इस समय कोई कठोर निर्णय लेने से बचें। जब यह गोचर समाप्त हो जाएगा, तो आपका जीवन पहले की तरह सामान्य हो जाएगा।

  • अगर आप धन संचय करना चाहते हैं और इसके लिए किसी लंबी अवधि की योजना में धन निवेश करते हैं, तो केतु आपके लाभ को सीमित कर सकता है। निवेश के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

  • अज्ञात शत्रु आपके मार्ग में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, इन सब से दूर रहें।

  • शोध से जुड़ें छात्र और फार्मासिस्ट बेहतर परिणामों के साथ उभरेंगे। मेष साप्ताहिक राशिफल 

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का वृषभ राशि पर प्रभाव

प्रेम का कारक शुक्र, आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह समय व्यावसायिक सफलता के लिए श्रेष्ठ है। आपका कूटनीतिक स्वभाव आपको नकारात्मक स्थितियों से बाहर लाने में मदद करेगा।

  • आपका प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा।

  • शादी-विवाह संबंधित वार्तालापों में प्रगति होगी।

  • विवाहित युगल अपने जीवनसाथी की शारीरिक आवश्यकताओं की उपेक्षा कर सकते हैं।

  • आपका व्यक्तित्व दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा।

  • आपकी रचनात्मक शक्ति आपको नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।

  • इस समय नए उत्पाद का विकास भी संभव है। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का मिथुन राशि पर प्रभाव

विवेकाधीन शक्तियों का स्वामी शुक्र, मिथुन राशि के जातकों के छठे भाव में गोचर कर रहा है। इस अवधि में प्रेम संबंधों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बिना सोचें-समझे कोई निर्णय न लें।

  • आपको अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

  • आपको अपने खानपान का ध्यान रखना होगा; अस्वस्थ भोजन आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

  • खर्चों को नियंत्रित करें, धन खर्च करने से पूर्व बजट बनाएं; वरना अत्यधिक ख़र्चा आपकी वित्तीय स्थिति को मुश्किल में डाल सकता है और आपको ऋण लेना पड़ सकता है। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का कर्क राशि पर प्रभाव

प्रेम एवं रोमांस का स्वामी ग्रह शुक्र आपकी कुंडली के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। इस समय आप अपने जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे।  यह अवधि कर्क राशि के जातकों के लिए अनुकूल है।

  • आपकी रचनात्मकता आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। इंटीरियर डिजाइन, फैशन डिजाइन आदि व्यवसायों से जुड़ें लोगों को उनकी कलात्मक कार्यों के लिए अलग पहचान मिलेगी। ये समय कामकाजी पेशेवरों के लिए प्रभावी है।

  • आप अपनी योजना को रणनीति के अनुसार लागू कर सकते है।

  • प्रेम जीवन उत्तम रहेगा, साथ ही संचार में पारदर्शिता आपके लिए अच्छी साबित होगी। वित्तीय लाभ में वृद्धि होगी; सैनिकों को वेतन वृद्धि के नए अवसर प्राप्त होंगे। कर्क साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का सिंह राशि पर प्रभाव

सांसारिक सुख एवं विलासिता का ग्रह शुक्र, आपके चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। यह समय सुख-सुविधाओं का आनंद लेने के लिए अच्छा है। आपको अपनी माता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह अवधि श्रेष्ठ है। इस दौरान आप परिवार के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

  • जो लोग घर से काम कर रहे हैं, वे आराम से जीवन व्यतीत करेंगे।

  • आप अपने निवास स्थान को सुंदर और आरामदायक बनाने पर ध्यान देंगे; इसके लिए आप घर के सौंदर्यीकरण पर भी धन खर्च कर सकते हैं।

  • व्यापार में सफलता आपको प्रसन्नता देगी।

  • व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों को आप आसानी से संतुलित कर सकते हैं।सिंह साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का कन्या राशि पर प्रभाव

कलात्मकता का स्वामी शुक्र, आपकी कुंडली के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, लेकिन आपको ये आभास होगा कि आपकी पसंद को अन्य लोग महत्व नहीं देते हैं, जो असंतोष को जन्म दे सकता है।

  • धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं, साथ ही धन कमाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी।

  • कला संबंधी क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए, यह अच्छा समय है। काम का प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग उत्तम सिद्ध होगा।

  • आपका संवाद एवं संचार कौशल आपकी सफलता प्राप्ति में सहायक होगा।

  • कुछ लोगों द्वारा अपनी जगह में बदलाव किया जा सकता है; आंतरिक स्थानान्तरण भी संभव है।

  • धन संचय करने में कोई छोटी यात्रा आपकी मदद कर सकती हैं।

  • इस समय अविवाहित प्रेमी अपने रिश्ते को शादी में बदल सकते है।  कन्या साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का तुला राशि पर प्रभाव

रत्नों का ग्रह शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। इस समय धन संचय करना आपकी मुख्य चिंता होगी, जिसके लिए आप अनुचित मार्ग पर भी जा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्चें आपकी बचत को खत्म कर सकते हैं।

  • इस समय आप रत्न और आभूषण में धन निवेश करना चाहेंगे।

  • आपका कामुक स्वभाव जीवनसाथी के साथ समस्या उत्पन्न करेगा जो आपके तनाव का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने साथी से खुलकर बात करें।

  • आपको अपनी महिला बॉस से सतर्क रहना होगा, अन्यथा उसके कारण आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। 

  • आपको प्रेम जीवन में समस्याओं से जूझना पड़ सकता है; कुछ भी बोलने से पहले सोचें। तुला साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सौंदर्य का स्वामी ग्रह शुक्र, वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है जो आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाएगा। ऐसा संभव है कि अनेक प्रयासों के बाद भी आप अपने रूप से संतुष्ट न हों। सौंदर्य उत्पादों में आप काफ़ी धन ख़र्च कर सकते हैं।

  • शादीशुदा लोग आनंदमय जीवन का लुत्फ़ उठाएंगे।

  • यह समय व्यापार की वृद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ है। आपके व्यवसाय को नाम और प्रसिद्धि मिलेगी।

  • इस समय आपके निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए सहायक सिद्ध होगी। आमदनी अच्छी होगी लेकिन ख़र्चों पर ध्यान देना होगा। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का धनु राशि पर प्रभाव

भोग और विलासिता का ग्रह शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा कठिन समय है। अपने खान-पान का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचने के लिए निर्धारित दिनचर्या का पालन करना होगा। वासना में वृद्धि होगी, लेकिन आप रिश्ते में कम गर्माहट महसूस करेंगे।

  • मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों के लाभ में वृद्धि हो सकती है।

  • व्यर्थ के खर्चों से बचने के लिए लम्बी अवधि की योजना में धन लगाएं।

  • प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न होगा, सही समय की प्रतीक्षा करें और कोई गलत निर्णय लेने से बचें।

  • आप महंगे गैजेट्स खरीदने पर धन खर्च कर सकते हैं, और भविष्य में आर्थिक तंगी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए धन ख़र्च करने से पहले सोचें। धनु साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का मकर राशि पर प्रभाव

शुक्र ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर कर रहा है। व्यावसायिक सफलता के लिए उत्तम समय है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावनाएं प्रबल है। इससे आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। आपकी रचनात्मकता आपको विशेष पहचान दिलाएंगी। आप अपने दोस्तों के साथ जीवन का आनंद लेना चाहते हैं और इसे बरक़रार रखना चाहते हैं। 

  • आप सामाजिक कार्यक्रमों पर धन खर्च करेंगे।
  • आपके स्वभाव के कारण लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे।

  • आपके करियर को सोशल मीडिया नए स्तर पर ले जाने में मदद करेगा।

  • प्रेम संबंधों के लिए समय उत्तम है; आप जीवनसाथी के साथ पार्टियों का लुत्फ उठाएंगे।

  • यह समय छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए अच्छा है।

  • आनंद, मनोरंजन आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मकर साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का कुंभ राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि के दशम भाव में गोचर कर रहा है शुक्र, जो कर्म भाव है। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। आपको पेशेवर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से इन समस्याओं का समाधान हो जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी, इंटीरियर डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी, फिल्म और खाद्य उद्योग के लिए अच्छा समय है, इसलिए इन उद्योगों से जुड़े लोगों की प्रगति होगी।

  • आप अपने परिवार के साथ सुख और शांतिमय जीवन का आनंद लेंगे।

  • नया वाहन खरीदने के योग हैं।

  • अधिक समय तक किया गया आराम, आपके बैंक बैलेंस को कम कर सकता है।

  • आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।  कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 

वृश्चिक राशि में शुक्र के गोचर 2021 का मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह नौवें भाव में गोचर कर रहा है। यह समय उच्च शिक्षा या शोध क्षेत्र से संबंधित छात्रों के लिए फायदेमंद है। उनके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप धार्मिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। रचनात्मक लेखन से आपको नाम और प्रसिद्धि प्राप्त होगी।

  • बातचीत से व्यावसायिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

  • संभव है कि, आपको अपनी मेहनत का फल तुरंत न मिले, लेकिन प्रयासों को जारी रखने से भविष्य में फल अवश्य मिलेगा।

  • प्रेम जीवन में आपका अपने साथी से रिश्ता मजबूत होगा, साथ ही आपको अपने साथी से सहयोग प्राप्त होगा। मीन साप्ताहिक राशिफल

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Scorpio
Zodiac sign
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
Scorpio
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!