विवाह मुहूर्त 2020 - इस साल केवल 53 दिन ही बजेगी शहनाई

Tue, Dec 31, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Dec 31, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
विवाह मुहूर्त 2020 - इस साल केवल 53 दिन ही बजेगी शहनाई

किसी भी काम की अच्छी शुरुआत व उस काम के परिणाम भी लाभदायक मिलें इसके लिए मान्यता है कि उस काम को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। अब विवाह से बड़ा कार्य मनुष्य के जीवन में भला क्या हो सकता है। विवाह ही एक ऐसी परंपरा है, जिससे मानव प्रजाति व परिवार का विस्तार होता है। उसका पारिवारिक जीवन कितना खुशहाल होगा, जीवनसाथी कैसा होगा व संबंध किस तरह रहेंगें, यह सब दंपति की कुंडलियों के साथ-साथ जिस समय, जिस घड़ी, जिस लग्न में उनका विवाह हुआ है, उस समय ग्रहों की दशा पर भी निर्भर करता है। इसलिए तो विवाह के लिए कुंडली मिलान से लेकर सात फेरे लेने तक के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाया जाता है।

 

मुहूर्त भी दो प्रकार के होते हैं एक वे जिनमें आपको किसी से कुछ भी पूछने की जरुरत नहीं होती आप निश्चिंत होकर अपने मांगलिक कार्यों का आयोजन कर सकते हैं उन्हें अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। तो वहीं कुछ ऐसे मुहूर्त भी होते हैं जिनमें आपको ग्रह नक्षत्रों के शुभाशुभ होने पर विचार करना पड़ता है। अपने इस लेख में हम विवाह संबंधी दोनों प्रकार के मुहूर्त को बता रहे हैं। पहले जानते हैं अबूझ मुहूर्त के बारे में।


क्या आप भी जानना चाहते हैं आपके भावी जीवनसाथी की कुंडली से आपकी कुंडली के कितने गुण मिलते हैं? जानने के लिये परामर्श करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से।

 

क्या है अबूझ मुहूर्त?

साल भर में वैसे तो कई दिन होते हैं जिनमें आप शुभ मुहूर्त देखकर विवाह कर सकते हैं। लेकिन कुछ मुहूर्त ऐसे होते हैं जिनमें आप बिना मुहूर्त देखे भी विवाह कर सकते हैं। ये दिन किसी भी तरह के मांगलिक कार्य के लिये बहुत ही शुभ माने जाते हैं व इन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है।

 

2020 में विवाह के अबूझ मुहूर्त

साल 2020 में पड़ने वाले अबूझ मुहूर्त निम्न हैं

 

मकर संक्रांति – मकर संक्रांति का त्यौहार मांगलिक आयोजन के लिये बहुत ही शुभ माना जाता है। हर वर्ष 14-15 जनवरी को यह त्यौहार मनाया जाता है। दरअसल इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। खरमास की समाप्ति होने पर नये सौर मास का आरंभ होता है। चूंकि सूर्य दक्षिणायन से उतरायण की ओर बढ़ेगा जो कि हर कार्य के लिए मंगलकारी होता है और शुभ कार्यों के बंद द्वार को खोलता है। इसलिये यह दिन एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है अर्थात आप इस दिन बिना निश्चिंत होकर विवाह कर सकते हैं।

 

बसंत पंचमी - बंसंत पंचमी के दिन को कई महापुरुषों की जयंति के रुप में भी मनाया जाता है। बंसंत पंचमी के आगमन का तात्पर्य जीवन में नई उर्जा, नई स्फूर्ति के अंकुर फूटना होना है। बंसंत ऋतु को वैसे भी प्रेम की रुत कहा जाता है। अत: बसंत पंचमी का दिन भी विवाह जैसे मांगलिक कार्य के लिए बहुत ही शुभ है। 2020 में बंसत पंचमी 30 जनवरी को है।

 

चैत्र प्रतिपदा से रामनवमी - हिंदू नव वर्ष की शुरुआत यानि चैत्र मास की प्रतिपदा से लेकर रामनवमी तक की तिथियां विवाह के लिये शुभ मानी जाती हैं, इन तिथियों को चैत्र या वासंती नवरात्र के रूप में भी मनाया जाता है। नवमी तिथि को भगवान श्री राम के जन्मदिन के रुप में मनाये जाने के कारण रामनवमी कहा जाता है इसलिये यह दिन मांगलिक कार्यों के लिये विशेष रूप से कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन भी आप अपने प्रियतम के साथ अग्नि के सात फेरे ले सकते हैं। 2020 में चैत्र या कहें वासंती नवरात्र 25 मार्च से 03 अप्रैल तक होंगे। रामनवमी 02 अप्रैल को मनाई जायेगी।

 

बैसाखी – हर वर्ष 13 अप्रैल को बैसाखी का त्यौहार मनाया जाता है। इसी दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में दाखिल होता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है अत: इस दिन को भी आप शुभ मुहूर्त मानकर विवाह कर एक नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

 

अक्षय तृतीया – अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है इस दिन को भी अबूझ मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 2020 में 26 अप्रैल को है।

 

शारदीय नवरात्र से दशहरा – शारदीय नवरात्र के प्रथम नवरात्र से लेकर दशहरे तक के दिन भी विवाह के लिये शुभ माने जाते हैं। दशहरे का दिन तो विशेष रूप से शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन को भी आप आंख मूंद कर विवाह के लिये शुभ मान सकते हैं। 2020 में शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से 25 अक्तूबर तक रहेंगें। वहीं 2020 में दशहरा 25 अक्तूबर को है।

 

देवउठनी एकादशी – देवउठनी एकादशी का दिन भी विशेष रूप से विवाह के लिये मंगलकारी है। इस दिन चतुर्मास के बाद भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं इसलिये यह तिथि अबूझ मुहूर्त मानी जाती है। इससे पहले मांगलिक कार्यों के आयोजन लगभग बंद होते हैं। इसी दिन से शुभ कार्यों के बंद दरवाजे खुलते हैं। 2020 में देवउठनी एकादशी की शुभ तिथि 25 नवंबर को है।

 

विवाह के अन्य मुहूर्त -

जनवरी माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 15,16,17,18,19, 20, 26, 29,30 और 31 तारीख को शहनाइयां बज सकती हैं। 

फरवरी माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - फरवरी में 1,3,4,9,10,11,14,15,16,25 और 26 तारीख को विवाह के लिये शुभ मुहूर्त निकल सकता है।

मार्च माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 10 एवं 11 तिथि मार्च में विवाह के लिये शुभ रहेंगी। 

अप्रैल माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 16,17,25 व 26 तारीख अप्रैल में परिणय सूत्र में बंधने के लिये उपयुक्त हैं। 

मई माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 1,2,4,5,6,15,17,18,19 और 23 मई को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 

जून माह में विवाह के शुभ मुहूर्त -  11,15,17,27,29 एवं 30 जून को विवाह के पवित्र बंधन में बंधा जा सकता है। 

जुलाई माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - जुलाई माह में विवाह के लिये कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं। 

अगस्त माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - अगस्त माह में विवाह के लिये कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 

सितंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - सितंबर माह में विवाह के लिये कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 

अक्तूबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - अक्तूबर माह में विवाह के लिये कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। 

नवंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 27,29 व 30 नवंबर विवाह के लिये शुभ तिथि हैं। 

दिसंबर माह में विवाह के शुभ मुहूर्त - 1,7,9,10 और 11 तारीख को दिसंबर माह में विवाह के लिये शुभ मुहूर्त निकल सकते हैं। 

कुल मिलाकर साल भर समय समय शहनाईयां बजती रहेंगी लेकिन जुलाई अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में विवाह के लिये कोई शुभ मुहूर्त नहीं है तो वहीं साल 2020 में शादी के लिए बहुत ही कम शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। साल 2020 में विवाह के लिए सिर्फ 53 शुभ मुहूर्त ही मिलेंगे जिसमें विवाह कार्य को संपन्न किया जा सकेगा।  

 

यह भी पढ़ें

कुंडली में विवाह योग   |   कुंडली में संतान योग   |   प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2020?   |   अंक ज्योतिष भविष्यफल 2020  |    

2020 में क्या कहती है भारत की कुंडली   |   2020 में कैसे रहेंगें सिनेमा के सितारे   |   भारत खेल 2020 - खेलों में कैसा रहेगा भारत का प्रदर्शन?

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!