- Home
 - Rashi
 - Compatibility
 - Kanya male dhanu female
 
धनु राशि वालों की आजादी पसंद करने वाली आदत संकुचित व्यवहार वाले कन्या राशि के लिए हद से बाहर हो जाती है। कन्या राशि वाले घरेलु तौर-तरीके से काम करना पसंद करते हैं, इसलिए इस रिश्ते को टालना ही ठीक रहता है। हालांकि धनु राशि वाले ख़ासतौर से पुरुष, साफ-सुथरी धनु राशि वाली महिला की ओर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। लेकिन जब धनु राशि की महिला कन्या राशि के पुरुष से शादी करती है तो वो जल्दी ही ये बात समझ जाती है कि उसने जो चाहा था उसे उससे कहीं ज्यादा मिला है। वो ये बात समझ जाती है कि कन्या की जो बातें शादी से पहले उसे बहुत पसंद आती थी वो अब वैसी नहीं हैं। धनु राशि वालों को यूं ही इधर-उधर घूमना बिल्कुल पसंद नहीं आता जबकि कन्या को इस बात का शौक होता है। कन्या राशि वाले आज में जीने में विश्वास रखते हैं, जबकि धनु राशि वालों को भविष्य की चिंता रहती है तथा वो हर काम को कल पर टालना चाहते हैं। ये रिश्ता बहुत बुरा भी नहीं होता, लेकिन इनके बीच के इस अंतर को कम कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है।