ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



सिंह प्रेम राशिफल 2016


सिंह, 2016 में आपके प्रेम संबंध काफी मजबूत रहेंगें। अपने करियर को लेकर आप स्वतंत्र महसूस करेंगें लेकिन आपको ये भी महसूस होगा कि आपके साथी ने हर मोड़ पर आपका बखूबी साथ निभाया है। खासकर तब जब मार्च में सूर्य मीन राशि से होकर गुजरेगा और उसके बाद अप्रैल में मेष राशि से। यह आपको कठिन भावनात्मक दौर से गुजरने में भी मदद करेगा। अपने साथी को किसी भी सूरत में नजरअंदाज न करें।

20 मई को शुक्र वृष राशि में प्रवेश करेगा। इस समय आप खुद को अपने कार्य में बहुत ज्यादा व्यस्त पाएंगें लेकिन अपने ऑफिस में भी कुछ क्षण रोमांस के आपको मिल सकते हैं। सिंह राशि के प्यार से वंचित जातकों के पास किसी से मिलने व प्रेमी या प्रेमिका से प्यार के इजहार का यह सुनहरा समय है।

अक्तूबर के मध्य में शुक्र वृश्चिक राशी में होगा इस समय आप खुद अपने भीतर व अपने संबंधों में बड़े सुधार महसूस करेगें। यदि फिर से आप खुद को व्यस्त एवं तनावपूर्ण महसूस कर रहे हैं तो आपके साथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आप भी साथी को प्यार देने का प्रयास करेंगें। यदि अपने व्यस्त समय से कुछ पल अपने चाहने वाले के लिए निकालें तो आपका साथी इससे बहुत खुश होगा।

8 नवंबर को शुक्र धनु राशि में गतिशील होगा इसी समय बुध भी वृश्चिक राशि में होगा यह समय आपके रोमांस को और ज्यादा उत्साहित और संबंधों में और ज्यादा सद्भावना के संकेत दे रहा है। सिंह राशि के विवाहित और अविवाहित जातकों के लिए इस समय में प्यार की बयार बहेगी। अपने साथी को बाहर घुमाने ले जांए, मजे करें और इन पलों को यादगार बना लें।

प्रेम के मामले में 2016 हालांकि ज्यादा क्रियात्मक साल नहीं होगा, क्योंकि आप जीवन के अन्य क्षेत्रों में इस साल काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे आप क्रियाशील बना नहीं सकते। निस्संदेह आप बना सकते हैं और आप बनाएंगें। यदि आप अपने साथी का खयाल रखेंगें निश्चित तौर पर उसके ज्यादा करीब होंगें जिससे आपका जीवन भी उन्नत होगा।

2016 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

सिंह राशिफल 2016

सिंह राशि वाले लोग जुबान के पक्के होते हैं। एक बार यदि किसी को कोई वादा कर दिया जाता है।तो फिर उसको पूरा करने के लिए कुछ भी कर देते हैं। साल 2016 में आप खुद से...

ReadMoreButton

सिंह करियर राशिफल 2016

सिंह राशि के जातक 2016 में अपने करियर को विस्तार देना चाहेंगें 15 जनवरी से मकर राशि में सूर्य की गतिशीलता से इसके अवसर भी मिलेंगें। वहीं मकर राशि में शुक्र की उ...

ReadMoreButton

सिंह वित्त राशिफल 2016

वित्तीय रुप से 2016 आपके लिए संतुलित साल रहेगा। आप देखेंगें कि आपके खर्च और आपकी आय अच्छे से सह-संबंधित हैं। यह संभव है कि आपके पास ज्यादा बचत न हो लेकिन आपको य...

ReadMoreButton

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2016

साल 2016 में सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य लगभग अच्छा रहेगा। आपके ग्रह किसी बड़े रोग के होने का संकेत नहीं दे रहे फिर भी हमेशा की तरह अपने स्वास्थ्य का ध्यान...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support