Kanya

कन्या टैरो 2023 : Kanya Rashi Tarot 2023

कन्या राशि के लिए टैरो राशिफल 2023 भविष्यवाणी करता है कि आपके पर्सनल जीवन, प्रोफेशनल जीवन और स्वास्थ्य में परिवर्तन आएगा। अधिक गहराई से जानने के लिए,अभी पढ़ें कन्या राशि वालों के लिए टैरो राशिफल 2023।

  • राशी - कन्या 
  • तत्व - पृथ्वी 
  • राशि स्वामी - बुध 
  • घर पाने का यंत्र - बुध यंत्र 
  • वर्ष 2023 में पूजे जाने वाले देवता - विष्णु 
  • भाग्यशाली दिन - बुधवार  
  • प्रभावित क्षेत्र - थकान, थकावट, बेचैनी
  • दान - पालक, हरी सब्जी 
  • मंत्र - ओम ऐंग श्रीं श्रीं बुधाय नमः। 

कन्या राशि के लिए टैरो भविष्यवाणियां 2023

कन्या राशि के जातकों के लिए परफेक्शन बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसा नहीं है कि आप केवल दूसरों से इसकी अपेक्षा करते हैं, बल्कि आप खुद को भी हर काम बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करते हैं। आप मानते हैं कि हर दिन कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने के लिए होता है। यह विशेषता कई लोगों को प्रेरित करती है हालांकि, जिन्होंने आत्म-विकास और परिवर्तन के बजाय स्थिरता को चुना है, उनके लिए यह परेशान भी कर सकती है। आपका प्रोफेशन आपको कई स्थानों पर ले जाएगा, साथ ही आप अपने डोमेन में एक उभरते हुए सितारे बनेंगे। इस साल कन्या राशि के कुछ लोग नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं, इसलिए यह उनके लिए उत्सव का कारण बनेगा। आपको अपने काम के हिसाब से कई ऑफर मिलेंगे, लेकिन आप विवेकपूर्ण तरीके से उन्हें चुनेंगे, जो  लंबी अवधि में आपके लिए जरूरी होगा। टैरो राशिफल के अनुसार इस साल आप बहुत सारी यात्राएं कर सकते हैं। इस दौरान कुछ जातकों की शादी हो जाएगी और बाकी  जो अविवाहित हैं, निश्चित रूप से इस साल शादी करने और अपने परिवार को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। अपना घर बसाने से उन्हें जरूरी स्थिरता, संतुलन और साइक्लोजिकल रूप से लाभ मिल सकते हैं। जब स्वास्थ्य के मामले में आप अधिक जागरूक होंगे और अपनी जीवन शैली में विभिन्न आवश्यक सप्लीमेंट्स और मल्टीविटामिन आदि शामिल करेंगे। आपके भोजन के मामले में हाइड्रोपोनिक्स आपके जीवन का नया तरीका हो सकता है। 

हम उम्मीद करते है की 2023 कन्या राशि वालों के लिए एक शानदार वर्ष रहेगा। अपने जीवन से जुड़े सवाल पूछने के लिए एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषियों से संपर्क करें। 

कन्या राशि के लिए करियर और फाइनेंस की टैरो भविष्यवाणियां 2023  

कन्या राशि के जातक मानते हैं कि धीमा और स्थिर व्यक्ति हमेशा दौड़ जीतता है और समय के साथ आप इसी का अभ्यास कर रहे हैं। इस कारण अब आप अपनी क्षमता के शिखर पर पहुंच गए हैं, और आपकी अपनी फील्ड में लोगों के बीच एक अलग पहचान बन गयी है। इस दौरान कई कलीग्स और प्रतियोगी आपसे मेल-जोल बढ़ाना चाहेंगे क्योंकि वे जानते हैं कि आप उन्हें अच्छा ज्ञान और प्रभावशाली संपर्क दे सकते हैं। इससे उन्हें प्रोफेशनल रूप से भी लाभ प्राप्त होगा। आपके साथ लोगों का यह जुड़ाव आपके कौशल, ज्ञान और अनुभव के कारण हैं। हालांकि आप इस अवधि में बहुत समझदारी से काम लेंगे और केवल उन्हीं लोगों को चुनेंगे जो लंबे समय में आपके लिए सहयोगी साबित हो सकते हैं। कन्या टैरो करियर 2023 के अनुसार आने वाले वर्ष में आपको नए अवसर और कुछ प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है क्योंकि नया एक्सपोजर अपने साथ नई चुनौतियां लेकर आएगा और आपने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया होगा। इस कारण आप परेशान हो सकते हैं और इन अवसरों से बचने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप हिम्मत करते हैं और इन नए कार्यों को करने का प्रयास करते हैं, तो आप अपने करियर में और आगे बढ़ पाएंगे, साथ ही नई चुनौतियों की तरह कुछ नया भी सीख पाएंगे।

कन्या राशि के लिए लव और रिलेशनशिप की टैरो भविष्यवाणियां 2023  

इस साल कुछ जातकों को जिम्मेदारियों को न लेना या उनसे बचना बहुत अच्छा लग सकता है, लेकिन एक कमिटेड रिश्ते में रहना महत्वपूर्ण और मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत स्वस्थ होता है। इस कारण आपको हमेशा अपने साथी की कुछ खामियों को नजरअंदाज करते हुए उसके साथ रहना चाहिए। याद रखें कि कोई भी परफेक्ट नहीं है और इसमें आप भी शामिल हैं। टैरो लव भविष्यवाणियों के अनुसार हम सभी को अपने व्यक्तित्व के किसी न किसी क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता होती है , लेकिन एक सफल लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए, हमें कुछ खामियों के साथ भी  रहना पड़ सकता है। यदि आपके पार्टनर में आपके द्वारा पसंद किए जाने वाले गुणों का 60 प्रतिशत भी है, तो  आपको उस रिलेशन के बारे में जरूर सोचना चाहिए, क्योंकि 100 प्रतिशत कम्पेटिबिलिटी केवल एक मिथ है। इसके साथ ही यह आपके पार्टनर को विकसित होने और अपने उचित रूप में रहने के लिए एक सुरक्षित व स्वस्थ वातावरण देता है। आपका रिलेशन आदर्श रूप से एक ऐसा स्थान होना चाहिए जहां आपके साथ-साथ आपका पार्टनर भी आगे बढ़ता है और आपका रिलेशन व्यवस्थित रूप से विकसित होता है। इस साल अपने आप को कुछ प्यार दें और अगर आप अविवाहित हैं तो शादी करके सेटल होने के बारे में सोचें। विवाह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र बंधन है। इस कारण कमिटेड होने से न डरें।

 कन्या राशि के लिए हेल्थ की टैरो भविष्यवाणियां 2023  

साल 2023 में कन्या राशि के लोग अच्छे स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। इस दौरान उन्हें उम्र से संबंधित कुछ ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनका आसानी से ध्यान रखा जा सकता है। रोजाना संतुलित भोजन के साथ मल्टीविटामिन, प्रोटीन और विटामिन डी भी अपनी डाइट में शामिल करें। प्रतिदिन एक या दो चम्मच गंगा जल (गंगा नदी का पानी) का सेवन करें क्योंकि ये हमारे शरीर और इम्मयून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही ये रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी होता है जो जैविक और बेजोड़ है। टैरो राशिफल 2023 के अनुसार, आपको गंगा जल के महत्व को अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा करने के लिए स्वतंत्र महसूस करना चाहिए। इस प्रकार आपको आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करके अच्छे कर्म प्राप्त होंगे। कृपया अपनी ऊर्जा के स्तर के साथ-साथ अपनी इम्युनिटी के स्तर को भी उच्च रखने पर काम करें। यदि संभव हो तो अपनी डाइट में ऑर्गेनिक फूड और अनाज को शामिल करें, क्योंकि वे आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ाएंगे। इस वर्ष आप हाइड्रोपोनिक्स और जैविक भोजन की खोज करने का प्रयास करें। इस कारण हाइड्रोपोनिक्स सब्जियां खरीदें।  शायद आप उन्हें एक शौक के रूप में विकसित कर लें और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी इसका उपयोग करें। हाइड्रोपोनिक्स पानी से पौधों को उगाने की एक तकनीक है, जिसमें मिट्टी के साथ या उसके बिना पौधों को उगाया जाता है। इस साल इस विधि का प्रयोग करना शुरू करें। 

  • शुभ रंग - सफेद 
  • शुभ रत्न - स्फटिक 
  • उपाय - नवग्रह यंत्र को स्थापित करें और उसकी पूजा करें।
✍️By- टैरो सोनिया

याद रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। व्यापक और सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों के लिए, आप प्रसिद्ध टैरो रीडर टैरो सोनिया से टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें