Mesh

मेष टैरो 2023 : Mesh Rashi Tarot 2023

मेष राशि के लिए टैरो राशिफल 2023 की भविष्यवाणियां प्रेम जीवन, रिश्तों, स्वास्थ्य, करियर और वित्त में अनुकूल बदलाव के बारे में बताती है। अधिक जानने के लिए पढ़ें मेष राशि के लिए टैरो राशिफल 2023। 

  • राशि - मेष 
  • तत्व - अग्नि
  • राशि स्वामी - मंगल 
  • यंत्र - मंगल यंत्र 
  • देवता - हनुमान जी  
  • शुभ दिन - मंगलवार 
  • प्रभावित क्षेत्र - वित्तीय समस्या, विवाह में देरी, रिश्तों में समस्या 
  • दान - गुड़, तिल और मसूर दाल का दान करें।  
  • मंत्र - ॐ हूं श्रीं भौमाय नमः  

मेष राशि के लिए टैरो भविष्यवाणियां 2023 

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2023 बेहद अभूतपूर्व रहेगा। आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही अच्छी रहेंगी। इस साल आप प्रोफेशनल क्षेत्र में असाधारण नाम और प्रसिद्धि कमाएंगे। साथ ही अपने बिजनेस में भी सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय बिता सकेंगे। आप जीवन में बेहद खुशी और आनंद के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे। हालांकि जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते रहेंगे वे आपको फॉलो करने लगेंगे। इस साल केवल स्वास्थ्य को लेकर ही आप चिंतित हो सकते हैं। यदि आप समय रहते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे तो यह भी आसानी से मैनेज किया जा सकता है। 2023 निश्चित रूप से आपके लिए सबसे अच्छे वर्षों में से एक होगा। आपके पास इनोवेशन करने और पॉपुलैरिटी पाने के बहुत सारे मौके होंगे।

टैरो 2023 के अनुसार, मेष राशि के लोग प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। आप लोग अपने प्रोफेशनल व पर्सनल दायरे को बढ़ाने का प्रयास भी करेंगे। आपकी लाइफ में पैसे से जुड़ी कोई कमी नहीं होगी और आप विभिन्न फाइनेंस संबंधी स्रोतों में इन्वेस्ट भी करेंगे। आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा होगी। परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान दिखाएंगे। आपके चारों ओर सुखदायक माहौल  होगा।

2023 आपके लिए क्या लेकर आएगा ? जानें एस्ट्रोयोगी के एस्ट्रोलॉजर्स से। 

मेष राशि के लिए करियर और वित्त की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

आप जीवन में किसी भी क्षेत्र से क्यों न जुड़े हों, इस साल आप असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन ही करेंगे। आप हर चीज में इतने अच्छे होंगे कि आपके आस-पास के लोग उत्सुक और ईर्ष्यालु दोनों ही हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे सीखने की तो कुछ आपके करीब आने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ लोग ऐसे भी मिलेंगे जो आपके बिजनेस सीक्रेट्स जानने के लिए आपसे दोस्ती करेंगे। दूसरी ओर, कुछ अपनी कमी को छिपाने के लिए आपकी आलोचना भी करेंगे, लेकिन हर कोई आपसे प्रभावित रहेगा। इस दौरान सभी लोग यह मान लेंगे कि आप ट्रेडिंग में माहिर हैं। मेष टैरो करियर 2023, यह भविष्यवाणी करता है कि आपको अपनी  सफलता और उपलब्धि को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। आप विनम्र बने रहें और अपने साथ-साथ अपने लोगों के सम्मान की रक्षा भी करें। इस दौरान लीक से हटकर, अपने कार्यक्षेत्र में किसी नई टेक्निक का प्रयोग करें। आपकी स्किल्स, कलीग्स और जूनियर्स को इंस्पायर करने में अहम रहेंगी। काम करने के नए तरीकों से आपके कार्य में अधिक कुशलता आएगी और टाइम मैनेजमेंट में भी सुधार होगा। एक लीडर के रूप में आप बहुत नाम कमाएंगे और लोग आपसे आपके बहुमूल्य सुझाव भी मांगेंगे। अभी आपके पास देने के लिए आपके बहुत अच्छे आइडिया भी हैं।

मेष राशि के लिए लव और रिलेशनशिप की टैरो भविष्यवाणियां 2023  

2023 में आपकी लव लाइफ काफी रोमांच भरी रहेगी। इस दौरान आप हर जगह आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विपरीत लिंग के लोग आपसे आकर्षित हो कर, आप में ज्यादा दिलचस्पी दिखा सकते हैं। कई प्रेमी आपके दिल को जीतने की कोशिश करेंगे और आपसे अपने प्यार का इजहार भी करेंगे। लोगों द्वारा लगातार मिल रहा यह अटेंशन आपको अच्छा लगेगा। क्योंकि वास्तव में आपकी यही बात आपको सबसे अलग बनाती है। इस साल कई जातक शादी के बंधन में बंधेंगे, तो कई रिश्ते में अपनी कमिटमेंट को अधिक मजबूत करेंगे। आप अपने पार्टनर की प्रशंसा करेंगे और साथ ही, उनकी प्रशंसा के पात्र भी बनेंगे। मेष टैरो लव 2023 बताता है कि आप अपने पार्टनर के साथ फूड, ट्रेवलिंग और स्प्रिचुएलिटी जैसे क्षेत्रों को एक्सप्लोर करेंगे। साथ ही एक दूसरे के साथ इससे जुड़ी जानकारी साझा भी करेंगे। यह आपके रिश्ते में खुशियों के विभिन्न रंग भर देगा और आपको एक दूसरे के करीब ले आएगा। एक कपल के रूप में, आप इस समय का आनंद लेंगे और निश्चित रूप से भविष्य के लिए कुछ खूबसूरत यादें भी बनाएंगे।

मेष राशि के लिए हेल्थ की टैरो भविष्यवाणियां 2023 

आपको जीवन के इस पहलू पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने खानपान को लेकर बहुत ज्यादा आलसी हैं। साथ ही अपने सामान्य वर्कआउट को प्राथमिकता न देना आपकी बुरी आदत है। टैरो राशिफल 2023 के अनुसार, इस राशि के जातक जीवन का आनंद तभी ले पाएंगे, जब वे खुद को हेल्थी रखेंगे। जॉगिंग, योगा, ब्रिस्क वॉकिंग, स्विमिंग, जिमिंग, या जुंबा, में से आपको जो अच्छा लगे, उसके लिए समय जरूर निकालें। आप अपने एक्सरसाइज सिस्टम को लगातार फॉलो करने की कोशिश करें। आमतौर पर, मेष राशि के जातक नई चीजों की शुरुआत तो धमाकेदार तरीके से करते हैं, लेकिन यह जोश धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है क्योंकि वे एक ही कार्य रोज करने से ऊब जाते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर बहुत काम करने की आवश्यकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने आलस को खत्म करके, एक हेल्थी रूटीन शुरू करना होगा और उसे लंबे समय तक जारी भी रखना होगा। यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण अंग बन जाना चाहिए। जैसे हमारे लिए रोज खाना और सोना जरूरी है, वैसे ही आपके लिए, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होना चाहिए। मेष राशि के लिए टैरो रीडिंग 2023 बताता है कि वर्तमान में आप खुद में जो भी निवेश करेंगे, वह आपको लंबी अवधि में जरूर फायदा पहुंचाएगा। अगर आप अब भी अपने आपको नजरअंदाज करेंगे, तो बाद में आपको पछतावा हो सकता है।

  • शुभ रंग - लाल 
  • शुभ रत्न - जेस्पर 
  • उपाय - ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान लगाएं
✍️By- टैरो सोनिया

याद रखें, ये सामान्यीकृत भविष्यवाणियां हैं। व्यापक और सटीक भविष्यवाणियों और शक्तिशाली उपायों के लिए, आप प्रसिद्ध टैरो रीडर टैरो सोनिया से टैरो कार्ड रीडिंग द्वारा व्यक्तिगत परामर्श ले सकते हैं।

फ्री टैरो रीडिंग्स

1 कार्ड रीडिंग

क्या आप जल्द से जल्द अपने प्रश्नों के उत्तर व समस्याओं के समाधान पाना चाहते हैं? 1 कार्ड रीडिंग आपको अपने बिजनेस, लव, फाइनेंस, रिलेशनशिप आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर आपका...

और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र

हस्त रेखा विद्या भारत में, सनातन(हिन्दू) लोगों द्वारा प्रयोग की जाने वाली एक विद्या है। भारत में जन्म से लेकर मृत्यु का वर्णन, हथेली की इन रेखाओं में बताया जाता है।

और पढ़ें

ज्योतिषीय उपाय

क्या हैं ज्योतिषीय उपाय? यह आपके जीवन में ग्रहों या किसी अन्य तत्व के नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं।

और पढ़ें

वास्तु शास्त्र

वास्तु प्राचीन भारत का एक शास्त्र है। जिसमें वास्तु (घर) निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है।

और पढ़ें