Career Rashifal 2023: करियर में मिलेगी सफलता या होना पड़ेगा निराश? जानें करियर राशिफल 2023 से

Tue, Dec 27, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Dec 27, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Career Rashifal 2023: करियर में मिलेगी सफलता या होना पड़ेगा निराश? जानें करियर राशिफल 2023 से

Career Rashifal 2023 : क्या साल 2023 भी 2021 या 2022 की तरह मिला जुला रहेगा या करियर में होगी ग्रोथ या मिलेंगे नौकरी के नए ऑफर? एग्जाम में मिलेगी सफलता या होना पड़ेगा निराश? जानें 2023 करियर राशिफल से।

2023 आपके लिए नयी संभावनाओं को लेकर आने वाला है। ऐसे में करियर को लेकर इस साल लोगों के काफी सारे प्लांस हैं। किसी को नई जॉब मिलने की उम्मीद है तो किसी को अपने करियर में नई ऊंचाइयां छूने की। अच्छा करियर और एक स्टेबल लाइफ हर किसी की पहली प्रायोरिटी होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि करियर की सफलता, एक अच्छी और आरामदायक लाइफ के लिए बहुत जरूरी होती है। इस प्रकार 2023 के लिए करियर राशिफल से आप अनुमान लगा सकते हैं कि यह साल आपके करियर के लिए कैसा होने वाला है।    

इस साल को लेकर हर किसी के मन में अलग-अलग सवाल हैं। जैसे क्या आपको इस साल अपनी पसंदीदा जॉब मिल पाएगी या नहीं, क्या आप जॉब में एक डिज़र्विंग पोजीशन पा सकेंगे? फाइनेंशियली ये साल आपके लिए शुभ होगा या अशुभ? आपका बिजनेस प्रोग्रेस करेगा या इस साल भी स्ट्रगल करनी पड़ेगी? आपके लिए कौन सा करियर फील्ड अच्छा होगा और कौन सा नहीं? इन सभी सवालों के जवाब आपको 2023 के लिए करियर राशिफल की भविष्यवाणियों से आसानी से मिल सकते हैं। 2023 जहां कुछ लोगों की लाइफ में खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है वहीं कुछ के लिए ये मुश्किलों भरा भी हो सकता है। ऐसे में हर परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखना जरूरी है।

करियर राशिफल 2023 आपके लिए इस साल करियर और फाइनेंशियल ग्रोथ से जुड़ी सभी जरूरी भविष्यवाणियां लेकर आया है। 2023 में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हर राशि के लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए वार्षिक करियर राशिफल 2023 क्या कहता है, तो आप एस्ट्रोयोगी के करियर राशिफल 2023 की मदद ले सकते हैं। इन भविष्यवाणियों की सहायता से आप आने वाले साल से जुड़ी संभावनाओं और समस्याओं के बारे में पता लगा सकते हैं। 

वार्षिक करियर राशिफल 2023 आपके करियर, जॉब, बिजनेस और फाइनेंशियल ग्रोथ से जुड़ी सटीक भविष्यवाणियां दे सकता है। इस प्रकार आप सही समय पर, सही निर्णय लेने में सक्षम हो सकेंगे।

आइये जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए करियर राशिफल 2023 क्या भविष्यवाणियां करता है।

मेष करियर राशिफल 2023 

शिक्षा के माध्यम से यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। 22 अप्रैल तक का समय अनुकूल नहीं है, तो इस परिस्थिति में यह कहा जा सकता है कि जिन विद्यार्थियों के परीक्षा के रिजल्ट 22 अप्रैल से पहले आने हैं, उनको थोड़ी निराशा हो सकती है। उनका रिजल्ट उम्मीद से कम देखने को मिल सकता है और जिन जातकों के परीक्षा के रिजल्ट 22 अप्रैल के बाद आने हैं, उन्हें सफलता मिलती हुई दिख रही है। क्योंकि 22 अप्रैल के बाद गुरु की पंचम दृष्टि पांचवें भाव पर होगी। जिसके परिणाम स्वरूप शिक्षा के लिए बेहतरीन समय होगा। जो विद्यार्थी उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए अप्रैल के बाद का समय विशेषकर बेहतरीन रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अप्रैल के बाद उनको एडमिशन भी मिल सकता है। Read more…

वृषभ करियर राशिफल 2023

विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रहने वाला है। जो विद्यार्थी शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें विदेश के अवसर प्राप्त होंगे। जनवरी से लेकर अप्रैल तक का समय काफी अनुकूल रहेगा। परीक्षाओं के नतीजे अच्छे आएंगे और परीक्षाओं में सहजता महसूस होगी। जो विद्यार्थी अपनी प्लेसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें अच्छी जगह पर प्लेसमेंट मिल सकती है। 

वर्ष की शुरुआत से 7 फरवरी तक के समय में जातक को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। यह समय तनावपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपके बुध आठवें भाव में धनु राशि में गोचर कर रहे होंगे। जिसके फलस्वरूप आप व्यर्थ के झगड़ों में फंस सकते हैं। जो विद्यार्थी शोध विषयों से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस समय में कुछ बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। Read more…

मिथुन करियर राशिफल 2023

विद्यार्थियों के लिए इस साल की शुरुआत थोड़ी मध्यम हो सकती है। विद्यार्थियों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। मिथुन राशि के विद्यार्थियों के लिए 7 फरवरी 2023 तक का समय बेहद शुभ रहेगा। 7 फरवरी से 27 फरवरी तक का समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, इस समय आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते हैं। यह गलतफहमी आपके अध्यापक के साथ हो सकती हैं। अधिक आत्मविश्वास होना आपके लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा हर चीज हानिकारक होती है, इसलिए पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को सलाह है कि शिक्षा के मामले में एवं परीक्षा के मामले में वह बिल्कुल भी लापरवाही न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। जो विद्यार्थी शिक्षा हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए 1 अप्रैल से 7 जून का समय काफी शुभ रहेगा। उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। जो लोग विदेश यात्रा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। Read more…

कर्क करियर राशिफल 2023

शिक्षा संबंधी यह वर्ष काफी श्रेष्ठ रह सकता है। जो विद्यार्थी मेडिकल की परीक्षा में हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। उनको परीक्षा में अच्छा परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जो लोग विदेश में अपनी शिक्षा पूरी करना चाहते हैं, उन लोगों को सफलता मिल सकती है। मार्च से पहले जिन लोगों का शिक्षा में ध्यान नहीं लग रहा, उन्हें मई से शिक्षा में सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के माध्यम से यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। विद्यार्थियों को कई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। परीक्षा के परिणाम अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों की अभिलाषा पूर्ण होगी।  

कर्क लग्न के जातक स्वभाव से थोड़े चंचल होते हैं। इनमें स्थिरता की कमी होती है। यह कोई भी कार्य ज्यादा देर तक लगातार नहीं कर सकते, इसलिए इनमें स्थिरता की कमी होती है। जिस वजह से उनका ध्यान केंद्रित नहीं रह पाता। कर्क राशि के जातकों के लिए यह सबसे बड़ी दुविधा होती है। इस वर्ष 22 अप्रैल तक गुरु आपके नौंवे भाव में गोचर करेंगे। जहां वह अपने घर अपनी ही राशि में होंगे। Read more…

सिंह करियर राशिफल 2023

शिक्षा के नजरिए से सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अति उत्तम रहने वाला है। जो विद्यार्थी डॉक्टरी या रिसर्च फील्ड में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। उन्हें शोध में सफलता मिल सकती है तथा जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय भरपूर लाभदायक रहेगा। अप्रैल 2023 से पहले जो जातक शिक्षा ग्रहण करने हेतु विदेश गमन करेंगे, वह विदेश में ही लंबे समय के लिए रहेंगे और वहां पर रहकर अपनी आजीविका कमाएंगे। जो लोग अपने आस पास रहकर ही शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय कुछ ज्यादा लाभदायक नहीं रहेगा। उनके लिए यह समय सामान्य रहेगा। Read more…

कन्या करियर राशिफल 2023

वर्ष 2023 विद्यार्थियों के लिए ज्यादा लाभकारी नहीं रहेगा क्योंकि इस वर्ष आपकी शिक्षा के स्वामी शनि छठवें भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। कन्या करियर राशिफल 2023 के अनुसार आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके मन में काफी उथल-पुथल रहेगी, जिससे आपकी समझने की शक्ति कमजोर हो सकती है। आपकी पढ़ाई की गति धीमी हो सकती है, क्योंकि आप व्यर्थ की भाग दौड़ में ज्यादा रह सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा में आपका परिणाम संतोषजनक नहीं होगा। परीक्षा में बहुत प्रतिस्पर्धा हो सकती है और इस वजह से आपको सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप पूरी मेहनत करेंगे तो आपको उसका फल जरूर मिलेगा। हालांकि, 7 फरवरी से 16 मार्च तक बुध मकर और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो आपकी याददाश्त और ध्यान को बढ़ाने में मदद करेगा। यह साल का एकमात्र समय है जब आप सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। इस अवधि में जिन छात्रों की परीक्षा है, उनके सफल होने की संभावना बहुत अधिक होगी। Read more…

तुला करियर राशिफल 2023 

इस वर्ष तुला राशि के जातकों के पंचम भाव के स्वामी, शनि देव पंचम भाव में ही विराजमान होंगे। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों को उचित परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय उचित रहेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, उनका ध्यान पढ़ाई में लगने लगेगा। स्मरण शक्ति में सुधार होगा। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियां कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। परंतु इस समय में विद्यार्थियों को मेहनत बहुत करनी पड़ेगी या यूं कह सकते हैं कि मेहनत का फल मीठा होगा। किस्मत साथ देगी और आपको अपने अच्छे कर्मों का फल मिलेगा। जो विद्यार्थी रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपनी खोज में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी करने से बचें। Read more…

वृश्चिक करियर राशिफल 2023

विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण और फलदायी रहेगा। क्योंकि हर तरह की परीक्षाएं अप्रैल से पहले-पहले हो जाती हैं और अप्रैल से पहले का समय विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाला है। उनकी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं। परीक्षा अच्छी रहेगी और उनके रिजल्ट भी विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहेंगे। जो विद्यार्थी शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनका जाना लगभग तय है। विदेश जाने के लिए विद्यार्थियों को क़र्ज़  भी लेना पड़ सकता है, परंतु चिंता की बात नहीं है। वह कर्ज  शीघ्र ही चुका सकते हैं। जो विद्यार्थी रिसर्च के फील्ड में हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नाम और शोहरत हासिल हो सकती है। वह प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। और जो लोग शिक्षा ग्रहण कर शिक्षक या सलाहकार बनना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय काफी फायदेमंद रहेगा। Read more…

धनु करियर राशिफल 2023

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष  शिक्षा के नजरिए से कुछ ज्यादा उपयुक्त नहीं रहेगा। क्योंकि वर्ष की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे। जहां यह स्थिति 22 अप्रैल तक बनेग इसलिए इस अवधि में जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं हैं, उन्हें अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाएंगे। इस अवधि में आपका पढ़ाई में मन भी नहीं लगेगा। आपका ध्यान भटकता रहेगा। आपके मन में भ्रम की स्थिति जन्म लेगी तथा सही और गलत के चुनाव में आप असमंजस में रहेंगे। Read more…

मकर करियर राशिफल 2023

जो जातक कला से जुड़ी शिक्षा अर्जित कर रहे हैं या व्यापार से जुड़ी शिक्षा अर्जित  कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अत्यधिक सर्वश्रेष्ठ रहेगा। क्योंकि उन्हें अपनी शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जो जातक शिक्षा में मन न लगने की समस्या झेल रहे थे, उन्हें वर्ष की शुरुआत में ही सकारात्मकता दिखने लगेगी। और जो लोग शिक्षा के लिए दूर परदेश जाना चाहते हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी। मई का महीना थोड़ा नकारात्मक रह सकता है, पढ़ाई में मन न लगने की स्थिति बन सकती है, जिस वजह से आप काफी ऊर्जा हीन  महसूस करेंगे। Read more…

कुंभ करियर राशिफल 2023

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध उनकी कुंडली के पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होकर 7 फरवरी तक एकादश भाव में गोचर करेंगे। जिसके फलस्वरूप जो विद्यार्थी अपनी शिक्षा समाप्त कर नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता मिलने के आसार रहेंगे। उन्हें आमदनी का स्रोत मिलेगा। जो जातक इस अवधि में प्रशासनिक सेवाओं के लिए परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए भी यह समय फलदायी रहेगा। 7 फरवरी से 27 फरवरी तक बुध आपकी कुंडली के द्वादश भाव में गोचर करेंगे, यहां बुध की स्थिति कुछ ज्यादा अच्छी नहीं मानी गयी है इसलिए इस अवधि में आपको मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस अवधि में शारीरिक समस्याओं के चलते आप परीक्षा में ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसके साथ ही आप परीक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार भी नहीं हो पाएंगे, जिसके चलते परिणाम भी नकारात्मक आ सकते हैं। Read more…

मीन करियर राशिफल 2023

शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अति उत्तम रहेगा। उनके ज्ञान में वृद्धि होगी और उनका पढ़ाई की तरफ रुझान बढ़ेगा। जो लोग रिसर्च के फील्ड में हैं, उन्हें कई उपलब्धियां हासिल होंगी। जो विद्यार्थी शिक्षा में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अति उत्तम रहेगा। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। इस वर्ष विद्यार्थियों की बुद्धि में निखार आएगा। बहुत नई चीजें सीखने का अवसर भी मिलेगा। इस दौरान आपको गुरुओं का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस समय में ग्रहण की जाने वाली शिक्षा उनके लिए पूरे जीवन भर काम आयेगी। Read more…

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

 

article tag
Career
article tag
Career
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!