
यदि आपसे पूछा जाये कि महीनों के नाम बताओ तो आपके जहन में झट से जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल आदि 12 महीनों के नाम आ जायेंगें लेकिन क्या आप जानते हैं यह माह तो अंग्रेजी कैलेंडर वर्ष के माह हैं। भारतीय पंचांग (Panchang) के अनुसार महीनों के नाम क्या हैं? कब कौनसा माह आरंभ हो रहा है? भारतीय कैलेंडर का पहला महीना कौनसा होता है? इन सब सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलेंगें।
भारतीय या कहें हिंदू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार भी महीनों की संख्या 12 ही होती है। लेकिन भारतीय वर्ष कैलेंडर में काफी विविधताएं मिलती हैं। चंद्र वर्ष व सूर्य वर्ष दोनों के माह अलग अलग होते हैं। सूर्य मास जहां राशियों में सूर्य की संक्रांति से आरंभ होता हैं वहीं चंद्र मास पूर्णिमांत और अमांत दो प्रकार के होते हैं। भारतीय महीनों के नामों का निर्धारण नक्षत्रों के नाम पर हुआ है। माह की पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है उसी के आधार पर महीनों के नाम रखे गये हैं। हिंदू नववर्ष (Hindu Navavarsh) आरंभ चैत्र मास से होता है तो वर्षांत फाल्गुन से।
हिंदू मास 30 तिथियों का होता है। पूर्णिमा व अमावस्या को छोड़कर सभी तिथियां दो बार आती हैं। पूर्णिमांत मास पूर्णिमा को समाप्त होता है तो अमांत मास का समापन अमावस्या को होता है। उत्तर भारत में पूर्णिमांत मास का प्रचलन अधिक है तो दक्षिण में अमांत की मान्यता अधिक है। प्रतिपदा मास की पहली तिथि होती है इसके पश्चात द्वितीया, तृतीया आदि चतुर्दशी तक चौदह तिथियां आती हैं पंद्रहवीं तिथि पूर्णिमा या अमावस की होती है। जिस समय चंद्रमा बढ़ते क्रम में होता है वह शुक्ल पक्ष कहलाता है तो वहीं घटते क्रम में चंद्रमा जब रहता है तो उसे कृष्ण पक्ष कहते हैं। पांचांग के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
क्रम |
मास |
तिथि |
---|---|---|
1 |
माघ मास |
माघ प्रारम्भ : 14 जनवरी 2025, मंगलवार |
2 |
फाल्गुन मास |
फाल्गुन प्रारम्भ : 13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार से |
3 |
चैत्र मास |
चैत्र प्रारम्भ : 15 मार्च 2025, शनिवार से |
4 |
वैशाख मास |
वैशाख प्रारम्भ:13 अप्रैल 2025, रविवार से |
5 |
ज्येष्ठ मास |
ज्येष्ठ प्रारम्भ: 13 मई 2025, मंगलवार से |
6 |
आषाढ़ मास |
आषाढ़ प्रारम्भ : 12 जून 2025, बृहस्पतिवार से |
7 |
श्रावण मास |
श्रावण प्रारम्भ : 11 जुलाई 2025, शुक्रवार से |
8 |
भाद्रपद मास |
भाद्रपद प्रारम्भ : 10 अगस्त 2025, रविवार से |
9 |
आश्विन मास |
आश्विन प्रारम्भ : 08 सितम्बर 2025, सोमवार |
10 |
कार्तिक मास |
कार्तिक प्रारम्भ : 08 अक्टूबर 18, 2025, बुधवार से |
11 |
मार्गशीर्ष मास |
मार्गशीर्ष प्रारम्भ : 06 नवम्बर 2025, बृहस्पतिवार से |
12 |
पौष मास |
पौष प्रारम्भ :05 दिसम्बर 15, 2025, शुक्रवार से |
मकर संक्रंति/ पोंगल: 14 जनवरी 2025,मंगलवार
बसंत पंचमी: 02 फरवरी 2025,रविवार
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी 2025, बुधवार
होली: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
चैत्र नवरात्रि: 30 मार्च 2025, रविवार
राम नवमी: 06 अप्रैल 2025, रविवार
अक्षय तृतीया: 30 अप्रैल 2025, बुधवार
नाग पंचमी: 09 जुलाई 2025, मंगलवार
रक्षा बंधन: 10 अगस्त 2025, शनिवार
जन्माष्टमी: 15 अगस्त 2025, शुक्रवार
गणेश चतुर्थी: 27 अगस्त 2025, बुधवार
शारदीय नवरात्रि : 22 सितम्बर 2025,सोमवार
दशहरा: 02 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार
करवा चौथ: 10 अक्टूबर 2025,शुक्रवार
धनतेरस: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
दिवाली: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
छठ पूजा: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार
यह भी पढ़ें: शनि अमावस्या | अमावस्या 2025 | पूर्णिमा 2025 | एकादशी 2025
✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी