DC vs CSK - दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स का मैच प्रेडिक्शन

Sat, Oct 17, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Oct 17, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
DC vs CSK - दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स  का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 34th मैच की प्रेडिक्शन

  • दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
  • तिथि – 17 अक्टूबर 2020
  • स्थान – शारजाह स्टेडियम शारजाह
  • समय – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे (यूएई समयानुसार) 
  • दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि - मीन
  • चेन्नई सुपर किंग्स की नाम राशि – मेष

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल के 13वें सीजन के 30वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से मात दी थी। वहीं दिल्ली इस टूर्नामेंट में 8 मैच खेल चुकी है और 6 मैच जीतने के साथ ही अंकतालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 29 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराते हुए शानदार बॉलिंग के साथ वापसी की है। वहीं टेबल प्वॉइंट्स में सीएसके छठें नंबर पर डटी हुई है। अब आगामी 17 अक्टूबर को शारजाह में एक बार फिर हैदराबाद के सामने चेन्नई होगी। इससे पहले आईपीएल 2020 के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने धोनी को धुरंधरों को 44 रनों से हराया था। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या तीन बार विजेता सीएसके दिल्ली से हार का बदला ले पाती है या दिल्ली एक बार फिर सीएसके को हराती है। फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं? 

 

चेन्नई सुपर किंग्स - महेंद्र सिंह धोनी

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की नाम राशि मेष है। मेष का स्वामी मंगल गोचर करके 17 अक्टूबर को बारहवें भाव मे रहेंगे, जो चेन्नई को मुश्किल में ले जा रहा है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का विजेता बनना उसकी नाम राशि के स्वामी मंगल के गोचर करने से तय नहीं माना जा सकता। परंतु जीत के लिए चेन्नई को परिश्रम भी करना होगा। 

 

वहीं सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार उनकी नाम राशि सिंह है जो कि सूर्य की राशि मानी जाती है। सूर्य राशि के जातक बड़े पराक्रमी भी होते हैं। ये विपरीत परिस्थिति में भी अपने आप को नियंत्रण में रखकर इसका तोड़ निकाल लेते हैं। यही धोनी की खूबी भी है। कैप्टन कूल का खिताब महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इसी के चलते मिला हैं। नाम राशि के हिसाब से धोनी के लिए यह आईपीएल सामान्य रहेगा। 

 

जन्म तिथि को देखा जाए तो धोनी का मूलांक 7 बनाता है। जो कि अंक ज्योतिष में केतु का अंक माना जाता है। केतु को वैदिक ज्योतिष में एक छाया ग्रह व क्रूर ग्रह माना जाता है, जो अपने साथ बैठे राशि व अपने स्थान के हिसाब से जातक को परिणाम देता है। केतु का गोचर में धनु राशि यानि कि गुरु के घर में आना गुरु की तरह परिणाम देगा। क्योंकि बृहस्पति गोचर में स्वग्रही है। गुरु का साथ मिलने पर केतु बलवान होकर गुरु का ही फल धोनी को देगा। जिस कारण मूलांक 7 का कारक ग्रह केतु महेंद्र सिंह धोनी व चेन्नई सुपर किंग के लिए फलदायी ही माना जाएगा। भाग्यंक 6 जो कि शुक्र का अंक है। यह भी धोनी के हित में ही रहेगा। कुल मिलाकर धोनी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां  संस्करण मिला जुला परिणाम देगा।

 

दिल्ली कैपिटल्स - श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि मीन बनती है। मीन का स्वामी गुरु का गोचर करके धनु राशि में बैठना दिल्ली के लिए शुभ है। अच्छी शुरूआत और अंत में विजय मिलने का योग भी बना रहा है। पंचम घर का स्वामी सूर्य का छठे घर आना बहुत अच्छा नहीं कह सकते ।

 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार उनकी राशि कुंभ है। जिसका स्वामी शनि केंद्र में बैठकर एक अच्छा साथ सहयोग देने वाला होगा। शनि का दृष्टि संबंध अपरोक्ष होने के कारण उनकी खेल भावना पर असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन टीम का साथ न मिलने के कारण समय समय पर मायूसता भी नजर आएगी। चंद्रमा का 12वें भाव में बैठना भी चिंताग्रस्त बना देता है। मन में कई प्रकार की चिंताएं रहेंगी पर खेल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जन्मतिथि को देखा जाए तो श्रेयस अय्यर का मूलांक 6 है जिसका संबंध शुक्र से होता है । शुक्र शुभ ग्रह माना जाता है। सुख का कारक भी होता है। मूलांक के अनुसार भी इनका शुभ योग बन रहा है। जन्मतिथि के अनुसार भाग्यांक 5 है जो बुध का अंक है, जो बुद्धि को शिथिल बनाने वाला होता है। कहीं गलत मौके पर भी बुद्धि का प्रयोग करके पराजय को विजय में बदलने का योग माना जाता है।

 

कुल मिलाकर दोनों टीमों का आकलन करने पर मैच टक्कर का रहने वाला है लेकिन जीतने के आसार दिल्ली कैपिटल्स के नज़र आ रहे हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!