DC vs RR - दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स का मैच प्रेडिक्शन

Wed, Oct 14, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Oct 14, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
DC vs RR - दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 30th मैच की प्रेडिक्शन

  • दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स 
  • तिथि – 14 अक्टूबर 2020
  • स्थान – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • समय –  शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे (यूएई समयानुसार) 
  • दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि - मीन
  • राजस्थान रॉयल्स की नाम राशि – तुला

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल के 13वें सीजन के 27वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से हरा दिया। वहीं आईपीएल के 7 मैचों में से 5 में जीत और दूसरी हार के बाद दिल्ली अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है। जबकि दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 26वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से मात देते हुए अपनी तीसरी जीत हासिल की। साथ ही आईपीएल के टेबल प्वॉइंट्स में 6 अंकों के साथ छठें नंबर पर काबिज हो गई है। अब आगामी 14 अक्टूबर को दुबई में दिल्ली और हैदराबाद की टक्कर होने जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली हैदराबाद को हरा पाती है या वार्नर की टीम स्मिथ एंड कंपनी पर पलटवार कर पाती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं?  

 

राजस्थान रॉयल्स - स्टीव स्मिथ 

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स की नाम राशि तुला बनती है। राशि का स्वामी शुक्र वर्तमान गोचर 14 अक्टूबर 2020 को  पंचम भाव में चला गया है, जो अच्छी अवस्था में है। इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा लेकिन अच्छी टक्कर देने के बाद भी टीम जीत की दहलीज से दूर रह सकती है। परंतु यदि राजस्थान अपने मन पर नियंत्रण रखने में सफल होती है तो परिणाम इनके पक्ष में आ सकते हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की नाम राशि तुला बनती है। राशि का स्वामी शुक्र वर्तमान में अपने ही घर अष्टम भाव में चला गया है जो कमजोर अवस्था में है। इससे टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। अच्छी टक्कर देने के बाद भी टीम जीत की दहलीज से दूर रह सकती है। परंतु यदि राजस्थान अपने मन पर नियंत्रण रखने में सफल होता है तो परिणाम इनके पक्ष में आ सकते हैं।

 

वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, उनकी सूर्य राशि वृषभ है जो जातक को कार्य करने में ऊर्जावान, कर्मठ व कर्मशील बनाती है। जिसकी वजह से स्मिथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य व बुध का केंद्र में बुधादित्य योग बनना इनके व राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शुभ योग बनाता है। खेल का कारक मंगल का करियर के स्वामी के साथ ग्यारहवें स्थान में बैठना एक केंद्र त्रिकोण राज योग बना रहा है लेकिन शुक्र की स्थिति कमजोर होने के कारण सुख में कमी का संकेत मिल रहा है। जिसके चलते स्टीव स्मिथ जीत के करीब होते हुए भी पराजय का स्वाद चख सकते हैं। नाम के अनुसार स्टीव स्मिथ की नाम राशि कुंभ है और जिसका स्वामी शनि है जोकि कर्म का फलदाता है। लेकिन खेल भाव का कारक मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण कभी कभी स्टीव को आत्मबल में कमी के साथ साथी के असहयोग को भी झेलना पड़ सकता है। 

 

दिल्ली कैपिटल्स - श्रेयस अय्यर

दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि मीन बनती है। मीन का स्वामी गुरु का गोचर में धनु राशि में बैठना दिल्ली के लिए शुभ है अच्छी शुरुआत के बावजूद अंत में पराजय का सामना भी करना पड़ सकता है। पंचम घर का स्वामी सूर्य का छठें घर आना बहुत अच्छा नहीं कह सकते। 

 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, उनकी सूर्य राशि धनु है, जिसका स्वामी बृहस्पति अभी गोचर में अपने घर में बैठा है जो योगकारी माना जाता है। बृहस्पति बुद्धि, ज्ञान, विवेक का कारक माना जाता है। कई फैसले ये अपने ज्ञान, विवेक से भी लेंगे। आईपीएल का 13वां संस्करण इनके लिए बहुत फलदायी रहेगा। क्योंकि सूर्य का बुध के साथ खेल स्थान में एक योग बनाना इनके लिए और करियर के लिए एक अच्छा परिणाम देने वाला होगा। पराक्रम का स्वामी भी केंद्र में आकर योग बना रहा है लेकिन शनि की दृष्टि पड़ने के कारण एक विस्फोट योग बन जाता है। जिसकी वजह से अय्यर में जोश, जुनून रहेगा लेकिन कभी-कभी टीम का सहयोग ना मिलने के कारण पराजय का सामना भी करना पड़ सकता है। 

 

नाम के मुताबिक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की राशि कुंभ है। जिसका स्वामी शनि केंद्र में बैठकर एक अच्छा साथ सहयोग देने वाला होगा। शनि का दृष्टि संबंध अपरोक्ष होने के कारण अपनी खेल भावना पर असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन टीम का साथ न मिलने के कारण समय समय पर मायूसता भी नजर आएगी। चंद्रमा का 12वें भाव में बैठना भी चिंताग्रस्त बना देता है। मन में कई प्रकार की चिंताएं रहेंगी लेकिन खेल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जन्मतिथि को देखा जाए तो श्रेयस अय्यर का मूलांक 6 है जिसका संबंध शुक्र से होता है, जो शुभ ग्रह माना जाता है। सुख का कारक भी होता है। मूलांक के अनुसार भी इनका शुभ योग बन रहा है। जन्मतिथि के अनुसार भाग्यांक 5 है जो बुध का अंक है। इसकी वजह से कभी कभी गलत मौके पर भी बुद्धि का प्रयोग करके पराजय को विजय में बदलने का योग बना देता है।   

 

कुल मिलाकर दोनों टीमों के नाम व कप्तानों की जन्म कुण्डली के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के जीतने के प्रबल आसार हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!