मुंडन मुहूर्त 2020 - जानें 2020 में कब करवाएं अपने बच्चे का मुंडन

Wed, Jan 01, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jan 01, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
मुंडन मुहूर्त 2020 - जानें 2020 में कब करवाएं अपने बच्चे का मुंडन

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से 8वां संस्कार हैं चूड़ाकर्म संस्कार जिसे हम आमभाषा में मुंडन संस्कार कहते हैं और यह संस्कार अन्नप्राशन के बाद कराया जाता है। मुंडन संस्कार को जन्म से 7 साल के तक कराने का प्रावधान है। हिंदू परंपरा के अनुसार, मुंडन संस्कार पूर्वजन्म के ऋणों से मुक्ति पाने के लिए कराया जाता है। वहीं वैज्ञानिक तौर पर जब बच्चा मां के गर्भ से बाहर निकलता है तो उसके केश अशुद्ध होते हैं उनमें बैक्टीरिया आदि जमे होते हैं और जो धोने के बाद भी नहीं निकल पाते हैं इसलिए चूड़ाकर्म संस्कार किया जाता है, ताकि बच्चा मानसिक स्वस्थ रहे और हमेशा उसके दिमाग में सकारात्मकता बनी रहे। 

 

मुंडन शुभ मुहूर्त 2020

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी 16 संस्कारों के लिए शुभ मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़स माघ और फाल्गुन में ही मुंडन संस्कार (mundan ceremony) करने चाहिए। वहीं चूड़ाकर्म के लिए शुभ तिथियां द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी और त्रयोदशी मानी जाती है। सप्ताह के दिनों में सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को मुंडन के लिए शुभ माना गया है, परंतु शुक्रवार को बालिकाओं का मुंडन संस्कार नहीं कराना चाहिए। हिंदू धर्म के अनुसार, बालकों का मुंडन 3, 5 और 7 साल के भीतर और बालिकाओं का 2,4 और 6 साल के अंदर करा देना चाहिए। अगर आपके यहां कोई कुल परंपरा है तो आप 1 साल के भीतर भी मुंडन संस्कार (mundan ceremony) करवा सकते हैं। 

 

मुंडन संस्कार और 16 संस्कार संबंधी विस्तृत जानकारी पाने के लिए आप हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर सकते हैं। ज्योतिषियों से बात करने के लिये यहां क्लिक करें।


मुंडन मुहूर्त जनवरी 2020

16 जनवरी 2020, गुरुवार,  मुहूर्त - प्रात: 07:15 से 09:42 बजे तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - माघ कृष्ण षष्ठी 

17 जनवरी 2020, शुक्रवार,  मुहूर्त - प्रात: 07:15 से 07:28 बजे तक,  नक्षत्र - चित्रा, तिथि - माघ कृष्ण सप्तमी

27 जनवरी 2020, सोमवार, मुहूर्त - प्रात: 07:12 से सायं 19:12 बजे तक, नक्षत्र - शतभिषा, तिथि -  माघ शुक्ल तृतीया

30 जनवरी 2020, गुरुवार , मुहूर्त - प्रात: 15:12 से सांय 19:00 बजे तक, नक्षत्र - उ. भ्राद्रपद्र, तिथि - माघ शुक्ल पंचमी

31 जनवरी 2020, शुक्रवार, मुहूर्त - प्रात: 07:10 से सांय 18:10 बजे तक, नक्षत्र - रेवती, तिथि - माघ शुक्ल षष्ठी 


मुंडन मुहूर्त फरवरी 2020

7 फरवरी 2020, शुक्रवार,  मुहूर्त - प्रात: 07:06 से सायं 18: 24 बजे तक, नक्षत्र - पुनर्वसु, तिथि - माघ शुक्ल त्रयोदशी  

13 फरवरी 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 07:02 से सायं 20:02 बजे तक, नक्षत्र -  हस्त, तिथि - फाल्गुन कृष्ण पचंमी

14 फरवरी 2020, शुक्रवार, मुहूर्त - प्रात:07:01 से सायं 18:21 बजे तक, नक्षत्र - स्वाति, तिथि -  फाल्गुन कृष्ण षष्ठी 

17 फरवरी 2020, सोमवार, मुहूर्त - 14:36 से सायं 20:06 बजे तक, नक्षत्र - ज्येष्ठा, तिथि - फाल्गुन कृष्ण नवमी 

21 फरवरी 2020, शुक्रवार,  मुहूर्त - प्रात: 09:13 से सायं 17:21 बजे तक, नक्षत्र -  उत्तराषाढ़ा, तिथि - फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी 

28 फरवरी 2020, शुक्रवार, मुहूर्त - प्रात: 06:48 से सांय 19:23 बजे तक, नक्षत्र - अश्विनी, तिथि - फाल्गुन शुक्ल पंचमी 

 

मुंडन मुहूर्त मार्च 2020

05 मार्च 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 11:26 से सायं 18:59 बजे तक, नक्षत्र - आर्द्रा, तिथि - फाल्गुन शुक्ल दशमी

11 मार्च 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 06:35 से सायं 18:36 बजे तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - चैत्र कृष्ण द्वितीया 

13 मार्च 2020, शुक्रवार, मुहूर्त - प्रात: 08:51 से सायं 13:59 बजे तक, नक्षत्र - स्वाति, तिथि - चैत्र कृष्ण चतुर्थी 

 

शुभ मुहूर्त से संबंधित अधिक जानकारी पाने के लिए यहा पर क्लिक करें


मुंडन मुहूर्त अप्रैल 2020

16 अप्रैल 2020, गुरुवार, मुहूर्त - सायं 18:21 से सायं 20:50 बजे तक, नक्षत्र - धनिष्ठा, तिथि -  वैशाख कृष्ण नवमी

17 अप्रैल 2020, शुक्रवार, मुहूर्त - प्रात: 05: 54  से प्रात: 07:05 बजे तक, नक्षत्र - भाद्रपद, तिथि - वैशाख कृष्ण नवमी 

27 अप्रैल 2020, सोमवार, मुहूर्त - 14:30 से सायं 20:17 बजे तक, नक्षत्र - मृगशिरा, तिथि - वैशाख शु. चतुर्थी  

29 अप्रैल 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:42 से सायं 19:58 बजे तक, नक्षत्र - पुनर्वसु, तिथि - वैशाख शुक्ल षष्ठी 

30 अप्रैल 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 05:41 से सायं 14:39 बजे तक, नक्षत्र - पुष्य, तिथि - वैशाख शुक्ल सप्तमी


मुंडन मुहूर्त मई 2020

13 मई 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:32  से सायं 19:04 बजे तक, नक्षत्र - श्रावण, तिथि - ज्येष्ठा कृष्ण षष्ठी

14 मई 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 05:31 से प्रात: 06:51 बजे तक, नक्षत्र - श्रावण, तिथि - ज्येष्ठा कृष्णा सप्तमी 

20 मई 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:28 से सायं 19:19 बजे तक, नक्षत्र - अश्विनी, तिथि - ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी 

25 मई 2020, सोमवार, मुहूर्त - प्रात: 05:26 से सायं 05:54 बजे तक, नक्षत्र - मृगशिरा, तिथि - ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया 

27 मई 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:25 से सायं 20:28 बजे तक, नक्षत्र - पुनर्वसु, तिथि - ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी 

28 मई 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 05:25 से प्रात: 07:27 बजे तक, नक्षत्र - पुष्य, तिथि - ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी 


मुंडन मुहूर्त जून 2020

1 जून 2020, सोमवार, मुहूर्त - प्रात: 05:24 से दोपहर 13:16 बजे तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - ज्येष्ठ शुक्ल दशमी 

3 जून 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से प्रात: 06:21 बजे तक, नक्षत्र - स्वाति, तिथि - ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी 

07 जून 2020, रविवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से सायं 19:44 बजे तक, नक्षत्र - मूल, तिथि - आषाढ़ कृष्ण द्वितीया

08 जून 2020, सोमवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से सायं 18:21 बजे तक, नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा, तिथि - आषाढ़ कृष्ण तृतीया

10 जून 2020,  बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से प्रात: 10:34 बजे तक, नक्षत्र - श्रावण, तिथि - आषाढ़ कृष्ण पंचमी  

11 जून 2020, गुरुवार, मुहूर्त - प्रात: 11:28 से सायं 19:29 बजे तक, नक्षत्र - धनिष्ठा, तिथि - आषाढ़ कृष्ण षष्ठी 

15 जून 2020, सोमवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से सायं 16:31 बजे तक, नक्षत्र - रेवती, तिथि - आषाढ़ कृष्ण दशमी

17 जून 2020, बुधवार, मुहूर्त - प्रात: 05:23 से प्रात: 06:04 बजे तक, नक्षत्र - अश्विनी, तिथि - आषाढ़ कृष्ण एकदाशी 

 

संबंधित लेख

 

विवाह शुभ मुहूर्त 2020 । गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2020 । प्रॉपर्टी खरीद शुभ मुहूर्त 2020 । वाहन खरीद शुभ मुहूर्त । नामकरण संस्कार शुभ मुहूर्त 2020  

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!