क्या आप भी जन्मे हैं जनवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Wed, Jan 06, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Jan 06, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं जनवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

व्यक्ति के जन्म का समय और दिन उसकी किस्मत और कैरेक्टर को काफी हद तक प्रभावित करता है। ज्योतिषशास्त्र में भी जिक्र है कि जातक का जन्म जिस भी समय हुआ है, उसका असर उसके स्वभाव और भविष्य पर जरूर पड़ेगा। इसी तरह साल के बारह महीने में पैदा होनेवाले लोगों का व्यक्तित्व और स्वभाव भी उसके जन्म के आधार पर तय होता है। इस लेख में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी आपको साल के सबसे पहले महीने यानी जनवरी में पैदा हुए जातकों की खासियत के बारे में बताएंगे। 

 

जनवरी में पैदा हुए लोगों का स्वभाव

जनवरी में पैदा होनेवाले लोग बेहद आशावादी होते हैं। ये काफी एनर्जेटिक और खुशमिजाज होते हैं। इनकी यही क्वालिटी इन्हें बहुत अच्छा पार्टनर और दोस्त बनाती है। इस माह में पैदा होनेवाले लोग खासतौर पर बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। इसके अलावा ये लोग काफी आदर्शवादी और संस्कारी भी होते हैं। बातचीत करने की कला इनमें खूब होती है। ये अपनी बात साफ और स्पष्ट तरीके से दूसरों के सामने रखने में कुशल होते हैं। हालांकि, इनकी एक बुरी आदत होती है कि ये अपनी कमियों को नजरअंदाज करते हैं और कोई बात पूरी सुने बिना ही प्रतिक्रिया देने लगते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैसा होता है जनवरी में पैदा हुए लोगों का स्वभाव-

 

किस्मत के धनी और मेहनती

जनवरी में पैदा होनेवाले लोगों के लिए कहा जाता है कि किस्मत खास तौर पर इनपर मेहरबान होती ही है। लेकिन इसके साथ ही ये लोग अपनी कड़ी मेहनत में भी बेहद विश्वास रखते हैं। ऐसे में मेहनत और भाग्य एक साथ मिलकर इन्हें हर काम में सफल बनाती है। काम को लेकर इनमें एक अलग ही जुनून और दिवानगी पाई जाती है। ये गुण ही इन्हें हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।

 

बातूनी, एनर्जेटिक और एडवेंचर से भरपूर: 

इस महीने में पैदा हुए लोगों को नयापन बहुत पसंद है। हर दिन नए-नए एक्सपेरिमेंट करना इनको बहुत भाता है। ये लोग खुलकर जीना जानते हैं और 'जियो और जीने दो' की पॉलिसी अपनाते हैं। इन लोगों को बहुत ज्यादा बातें करना पसंद होता है। इनकी कंपनी में कोई भी बोर नहीं हो सकता है। इनमें एनर्जी का भंडार होता है। साथ ही, इन लोगों का एडवेंचर्स और मजाकिया अंदाज़ भी इनको नए दोस्त बनाने में मदद करता है।

 

यदि जन्म के महीने के अनुसार जानना चाहते हैं अपना स्वभाव तो एस्ट्रोयोगी  पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

स्पष्ट और अडिग स्वभाव के लोग: 

जनवरी में जिनका जन्मदिन होता है, वो अपने स्पष्टवादी होने के लिए जाने जाते हैं। ये क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं उस निर्णय को लेकर हमेशा क्लियर होते हैं। ये लोग साफ-सुथरी छवि वाले लोग होते हैं, जो हमेशा सच बोलने में यकीन रखते हैं। ये बार कोई निर्णय ले लिया तो उसे पूरा भी करके दिखाते हैं।

 

करिश्माई शख्सियत और महत्वाकांक्षी स्वभाव: 

इन लोगों की पर्सनालिटी काफी करिश्माई होती है। काफी चार्मिंग चेहरे वाले होते हैं, जिससे लोग इनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। इनकी सबसे बड़ी ख़ासियत है कि खुद पर ये अपनी उम्र का अस नहीं होने देते। इसके साथ ही ये बेहद महत्वाकांक्षी और प्रैक्टिकल भी होते हैं। ये हमेशा अपने दिल की  सुनते हैं और जैसा महसूस करते हैं, वही करते हैं। इन्हें दिखावे का कोई शौक नहीं है। हालांकि, कई बार ये बहुत महत्वाकांक्षी हो जाते है, जिससे इनसे जुड़े लोगों को परेशानी हो जाती है।

 

ये कमियाँ पैदा करती हैं मुश्किलें: 

इस माह में पैदा हुए लोग अक्सर दूसरों को पहचानने में कच्चे होते हैं, इसलिए अक्सर इन्हें धोखा मिलता है। लेकिन, ये अपनी कमियों को नज़रअंदाज़ करते हैं। यही नहीं, कई बार ये धर्मांध हो जाते हैं। दूसरों के समय की कद्र न करना और पूरी बात सुनने से पहले ही रिएक्ट करना भी इनकी बुरी आदत होती है।

 

इन करियर क्षेत्रों में मिलती है खूब कामयाबी 

जनवरी में जन्मे लोगों की किस्मत और मेहनत के बारे में तो अबतक आप जान ही गए हैं। इनके अंदर की लीडरशीप क्वालिटी तो दुनिया को अपना कायल बना देती है। इनकी ये खूबी वैेसे तो इन्हें किसी भी काम में सफलता दिलाने के लिए काफी होती है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जो इस महीने में पैदा हुए लोगों के लिए काफी शुभ मानी जाता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र इन लोगों को काफी पसंद आता है। 

 

रिलेशनशिप के मामले में जनवरी में पैदा हुए लोग

जनवरी में पैदा हुए लोग शुरुआत में अपने पार्टनर को समझने और उनपर भरोसा करने में थोड़ा समय लेते हैं। मगर जब एक बार किसी के लिए इनके दिल में सच्चा प्यार जाग जाता है, तो उनके बीच अटूट भरोसा होता है। ये लोग सच्चे और बहुत अच्छे पार्टनर साबित होते हैं। कई बार इनका ज्यादा भावुक होना इनके खिलाफ काम करता है। लेकिन, ये अपनी ग़लतियों को स्वीकार करना जानते हैं और उसके साथ ही जीवन में आगे बढ़ते हैं। इन्हें जीवन को पॉजिटिव तरीके से जीना अच्छी तरह आता है। इसीलिए में चाहें दोस्ती हो या प्यार, ये हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर और दोस्तों से भी हर बार ईमानदारी की उम्मीद रहती है।

 

संबंधित लेख

क्या आप भी जन्मे हैं नवंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव ।  क्या आप भी जन्मे हैं दिसंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!