Shubh muhurat: क्या अगस्त 2022 में सफल होंगे आपके प्रयास, शुभ मुहूर्त से जानें

Tue, Jul 26, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Jul 26, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Shubh muhurat: क्या अगस्त 2022 में सफल होंगे आपके प्रयास, शुभ मुहूर्त से जानें

क्या आप जानते हैं कि शुभ मुहूर्त में जीवन के आवश्यक कार्यों को पूरा करने से आपको निश्चित सफलता, शांति और खुशी प्राप्त हो सकती है? इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शुभ मुहूर्त में कोई नया या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करें। जानिए अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त के बारे में।

नए महीने के आगमन के साथ नए अवसर भी आते हैं। हर कोई नए महीने के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करता है और उम्मीद करता है कि यह उनके लिए अनुकूल समय और प्रचुर अवसर लेकर आए। हालांकि, अगस्त 2022 के हर अवसर का लाभ उठाने के लिए, आपको शुभ समय और तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। एस्ट्रोयोगी द्वारा दिया जा रहा शुभ मुहूर्त अगस्त 2022 का विस्तृत विवरण आपको कोई नया काम शुरू करने के लिए शुभ समय की जानकारी देने में मदद करेगा।

शुभ मुहूर्त की ज्योतिष में महत्वपूर्ण भूमिका है और हिंदू कैलेंडर के अनुसार शुभ समय और दिनों के लिए माप की एक हिंदू इकाई होती है। शुभ मुहूर्त के दौरान ग्रहों और सितारों सहित आकाशीय पिंडों की स्थिति और दशा ऐसी होती है कि वे आपके लिए अत्यधिक अनुकूल होते हैं और आपको सर्वोत्तम परिणाम प्रदान कर सकते हैं। जब कुछ नया शुरू करते हैं या जीवन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हैं, तो शुभ मुहूर्त आमतौर पर एक अच्छे ज्योतिषी से परामर्श करके जाना जाता है। शुभ मुहूर्त आपके जीवन के लिए अद्भुत काम कर सकता है, यदि आप इसका उपयोग हर उस चीज के लिए करते हैं, जो आप करना चाहते हैं। इसलिए आज के इस आधुनिक युग में भी बहुत से लोग महत्वपूर्ण या नया कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त की जानकारी करते हैं क्योंकि उनका मानना ​​है कि यदि कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाए तो वो हम सभी को सुख, सफलता और समृद्धि प्रदान करता है।

शुभ समय और तिथियों का पालन करने से आप समृद्धि और सकारात्मकता को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होंगे, चाहे आप शादी कर रहे हों, नई नौकरी की तलाश कर रहे हों, करियर बदल रहे हों, व्यवसाय शुरू कर रहे हों, अपने बच्चे का नामकरण कर रहे हों, शुभ अनुष्ठानों में शामिल हो रहे हों या फिर धार्मिक समारोह कर रहे हों। शुभ मुहूर्त के शुभ ग्रह संरेखण, प्रगति की संभावना को बढ़ाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा, और आपको एक बड़ी सफलता और अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई नया प्रयास या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त को ध्यान में न रखने से आपके प्रयास विफल होने और असंतोषजनक परिणाम आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

परिणामस्वरूप, असफलताओं से बचने और फलदायी परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको मासिक शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी होनी चाहिए। एस्ट्रोयोगी पर ज्योतिषी के साथ परामर्श करने से आपको यह निर्धारित करने में मदद मिल सकती है कि आपके लिए किसी माह में कौन सी तिथियां और समय अनुकूल है।

जीवन में जरूरत है ज्योतिषीय मार्गदर्शन की? अभी बात करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से!

किसाी महत्वपूर्ण कार्य और आवश्यक अनुष्ठान को करने के लिए एक महीने में कुछ या कई शुभ मुहूर्त हो सकते हैं। विभिन्न अवसरों के लिए अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्तों की सूची इस प्रकार हैं।

अगस्त 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

किसी भी व्यक्ति की शादी उसके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। हिंदू धर्म में, विवाह को सबसे पवित्र संस्कारों या अनुष्ठानों में से एक माना जाता है। विवाह में दो लोग अपने शेष जीवन के लिए एक-दूसरे के लिए प्रतिबद्ध होते हैं, यह किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण कदम होता है। इसलिए, शादी करने वाले सभी लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विवाह समारोह शुभ समय और तिथि पर आयोजित किया जाए। शुभ विवाह मुहूर्त विवाह के लिए आवश्यक है क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि विवाहित जोड़े के लिए यह विवाह,  स्थिर, सुखी और समृद्ध होगा।

  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अगस्त 2022 में विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

अगस्त 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

यह सच है कि "घर वह है जहां दिल है।" घर वह होता है, जहां पर कोई बाहर बहुत दिन बिताने के बाद लौटता है। घर वह है जो हमें सुरक्षा, सांत्वना, शांति और खुशी प्रदान करता है। घर निसंदेह हमारा सुरक्षित ठिकाना है। जब कोई व्यक्ति अपना घर खरीदता है, तो वह इसके हर पहलू पर ध्यान से विचार करता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह घर सकारात्मकता, सद्भाव, समृद्धि और संतोष को आकर्षित करके, उन्हें एक सुखी जीवन जीने में सक्षम बनाएगा। आप भी अपने नए घर में जाने के लिए एक शुभ दिन और समय चुनकर गृह प्रवेश (गृह प्रवेश) समारोह का निधार्रण करके इसे पूरा कर सकते हैं। गृह प्रवेश या गृह प्रवेश समारोह, एक हिंदू धार्मिक अनुष्ठान है जो पहली बार एक नए घर में जाने से पहले किया जाता है। आप शुभ समय में गृह प्रवेश समरोह आयोजित करके भी ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। परिणामस्वरूप, आपको गृह प्रवेश समारोह पूरा होने के बाद ही अपने नए घर में जाना चाहिए।

  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अगस्त में गृह प्रवेश का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

अगस्त 2022 वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

आज के समय में वाहन खरीदना एक महंगा कार्य है, यही वजह है कि इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। जब लोग ऐसी खरीदारी करने की उम्मीद करते हैं, जो उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगी और चीजों को उनके लिए अधिक सुविधाजनक बना देगी, तब वे वाहन खरीदने का फैसला करते हैं। हालांकि, बहुत से लोग बिना किसी विशिष्ट समय और तारीख के कार खरीद लेते हैं, जिस कारण उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।वहीं, जो लोग शुभ समय और दिन देखकर वाहन खरीदते हैं। यह वाहन उनके लिए काफी भाग्यशाली साबित होता है। इसी कारण कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदना वाहन मालिकों के जीवन में सौभाग्य और भाग्य लाता है।

अगस्त 2022 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त 

  • 3 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 05:58 सुबह से 05:40 सुबह (4 अगस्त 2022) तक
  • 5 अगस्त 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त - 05:59 सुबह से 06:38 शाम  तक
  • 7 अगस्त 2022 (रविवार), मुहूर्त - सुबह 06:00 बजे से शाम 04:30 बजे  तक
  • 11 अगस्त 2022 (गुरुवार), मुहूर्त - 10:38 रात्रि से 04:08 सुबह (12 अगस्त, 2022) तक
  • 12 अगस्त 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त - 06:02 सुबह से 03:46 दोपहर (13 अगस्त, 2022) तक
  • 21 अगस्त 2022 (रविवार), मुहूर्त - 06:05 सुबह से 06:06 सुबह (22 अगस्त, 2022) तक
  • 24 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 08:30 सुबह से 06:07 सुबह (25 अगस्त, 2022) तक
  • 25 अगस्त 2022 (गुरुवार), मुहूर्त - 06:07 सुबह से 10:37 सुबह तक 
  • 31 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 03:22 दोपहर से 06:09 शाम (1 सितंबर, 2022) तक

अगस्त 2022 में जमीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

आज के समय में किसी के लिए भी अचल संपत्ति या जमीन का टुकड़ा खरीदना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। जो कोई भी जमीन खरीदता है, उसने बड़ी मेहनत से से पैसा बचाया होता है और मनपसंद जमीन के लिए काफी जांच परख करता है। जमीन और संपत्ति खरीदना एक महंगा निवेश है, इसलिए कोई भी लंबे समय में अपना निवेश डूबने नहीं देना चाहता है। चाहे आप अपने व्यवसाय, कार्यालय, घर, अपार्टमेंट या कारखाने के लिए संपत्ति खरीद रहे हों, एस्ट्रोयोगी के ज्योतिषी आपको शुभ तिथि और समय पर ही संपत्ति खरीदने की सलाह देते हैं। यह सुनिश्चित करेगा कि किस्मत और भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

घर, संपत्ति या जमीन खरीदने के लिए अगस्त 2022 में शुभ समय और तिथियां

  • 5 अगस्त 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त - 06:38 शाम से 05:59 सुबह, (6 अगस्त 2022) तक
  • 25 अगस्त 2022 (गुरुवार), मुहूर्त - 04:16 शाम से 06:07 सुबह, (26 अगस्त 2022) तक
  • 26 अगस्त 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त - 06:07 सुबह से 06:07 सुबह, (27 अगस्त 2022) तक

अगस्त 2022 में बच्चे के नामकरण समारोह के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदु धर्म के लोगों का मानना ​​​​है कि एक बच्चे का नाम वैदिक ज्योतिषी द्वारा नामकरण या नामकरण संस्कार समारोह के दौरान उनकी कुंडली कारकों या जन्म नक्षत्र के आधार पर निर्धारित किया जाना चाहिए। समाज में, आपका नाम आपकी पहचान और विशिष्टता के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। आपका नाम आपको विश्वसनीयता देता है, आपकी पहचान और व्यक्तित्व को स्थापित करता है, और आपको समुदाय के एक सम्मानित सदस्य के रूप में स्थापित करता है। इस कारण एक बच्चे का नाम अत्यंत विचार और देखभाल के साथ चुना जाना चाहिए। इसलिए नामकरण या नामकरण संस्कार हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।

अगस्त 2022 में बच्चे के नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त 

  • 3 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 05:48 सुबह से 06:24 शाम तक
  • 7 अगस्त 2022 (रविवार), मुहूर्त - सुबह 05:50 बजे से शाम 04:30 बजे तक
  • 10 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - सुबह 9:40 बजे से दोपहर 1:35 बजे तक
  • 14 अगस्त 2022 (रविवार), मुहूर्त - सुबह 09:56 बजे से शाम 05:55 बजे तक
  • 17 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 05:56 सुबह से रात 09:57 बजे तक
  • 20 अगस्त 2022 (शनिवार), मुहूर्त - 01:53 रात से 05:57 दोपहर (21 अगस्त 2022) तक
  • 24 अगस्त 2022 (बुधवार), मुहूर्त - 01:39 रात  से 01:39 दोपहर (25 अगस्त 2022) तक
  • 29 अगस्त 2022 (सोमवार), मुहूर्त - सुबह 11:04 बजे से शाम 06:02 बजे तक

अगस्त 2022 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त

अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए समय का चुनाव ही उसे बना या बिगाड़ सकता है। यह सच है। इसी कारण विशेषज्ञ ज्योतिषी नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखने की सलाह देते हैं। प्रत्येक व्यवसाय स्वामी अपने बिजनेस वृद्धि और सफलता को देखना चाहता है। परिणामस्वरूप चाहे आप एक नया कार्यालय या दुकान खोल रहे हों या एक नया व्यवसाय,  स्टार्ट-अप शुरू कर रहे हों, आपको अपने इस प्रयास की सफलता सुनिश्चित करने के लिए हमेशा शुभ समय पर इसकी शुरुआत करनी चाहिए।

अगस्त 2022 में नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त

  • 3 अगस्त (बुधवार), मुहूर्त - सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
  • 4 अगस्त (गुरुवार), मुहूर्त - सुबह 10:54 बजे से दोपहर 03:51 बजे तक
  • 7 अगस्त (रविवार), मुहूर्त - 07:36 सुबह से 12:31 दोपहर तक 
  • 10 अगस्त (बुधवार), मुहूर्त - सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
  • 21 अगस्त (रविवार), मुहूर्त - 07:40 सुबह  to 12:29 दोपहर तक
  • 22 अगस्त (सोमवार), मुहूर्त - 09:17 सुबह  से 10:52 सुबह तक
  • 25 अगस्त (गुरुवार), मुहूर्त - सुबह 10:54 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक

अगस्त 2022 में प्रमुख त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर

अगस्त महीने की महत्वपूर्ण तिथियां और त्योहार

  • नाग पंचमी - 2 अगस्त 2022 (मंगलवार)
  • तुलसीदास जयंती - 4 अगस्त 2022 (गुरुवार)
  • फ्रेंडशिप डे- 7 अगस्त 2022 (रविवार)
  • रक्षा बंधन - 11 अगस्त 2022 (गुरुवार)
  • कजरी तीज - 14 अगस्त 2022 (रविवार)
  • स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त 2022 (सोमवार)
  • बलराम जयंती - 17 अगस्त 2022 (बुधवार)
  • जन्माष्टमी - 18 अगस्त 2022 (गुरुवार)
  • काली जयंती - 18 अगस्त 2022 (गुरुवार)
  • दही हांडी - 19 अगस्त 2022 (शुक्रवार)
  • हरतालिका तीज - 30 अगस्त 2022 (मंगलवार)
  • गणेश चतुर्थी - 31 अगस्त 2022 (बुधवार)

अगस्त 2022 में प्रमुख ग्रह पारगमन 

अगस्त महीने के प्रमुख ग्रहों के गोचर का समय व तिथि

  • बुध का सिंह राशि में गोचर - 1 अगस्त 2022, दोपहर 03:45
  • शुक्र का कर्क राशि में गोचर - 7 अगस्त 2022, शाम 05:20
  • मंगल का वृष राशि में गोचर - 10 अगस्त 2022, रात 09:10 बजे
  • सिंह राशि में सूर्य का गोचर - 17 अगस्त 2022, सुबह 07:25
  • बुध का कन्या राशि में गोचर - 21 अगस्त 2022, 02:05 रात
  • सिंह राशि में शुक्र गोचर - 31 अगस्त 2022, 07:25 सुबह

शुभ मुहूर्त जानने से व्यक्ति कुछ नया शुरू करने, किसी विशेष अवसर को चिह्नित करने और बहुत कुछ करने के लिए सबसे अच्छा समय चुन सकता है। जब आप शुभ मुहूर्त के दौरान कोई कार्य पूरा करते हैं, तो आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह सुनिश्चित करता है कि आपके प्रयासों से सर्वोत्तम संभव परिणाम प्राप्त होंगे। इसलिए अपने प्रयासों में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए अगस्त 2022 में शुभ तिथियों और समय का पूरा लाभ उठाएं।

अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त के बारे में अधिक जानकारी के लिए परामर्श करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों से ।

By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
Rakshabandhan
Mahashivratri
Janmashtami
Ganesh Chaturthi
Nag Panchami
Festival
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Celebrity
Vedic astrology
Rakshabandhan
Mahashivratri
Janmashtami
Ganesh Chaturthi
Nag Panchami
Festival
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!