जून 2022 मासिक शुभ मुहूर्त से पाना चाहते हैं हर कार्य में सफलता?

Tue, May 24, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, May 24, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जून 2022 मासिक शुभ मुहूर्त से पाना चाहते हैं हर कार्य में सफलता?

साल का छठा महीना होता है जून जो आपके लिए अनेक संभावनाएं लेकर आएगा। अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने करने के लिए, आपको अपने कार्यों को शुभ तिथि और समय पर करने की आवश्यकता है, जिसे शुभ मुहूर्त भी कहा जाता है। विस्तारपूर्वक शुभ मुहूर्त के बारे में जानने के लिर पढ़ें शुभ मुहूर्त जून 2022।

 

जून का महीना नए अवसरों, नई आशाओं, उतार-चढ़ाव और रोमांस से भरा होगा। जून के आगमन के साथ आप ये देखेंगे कि सभी चीजें सही तरीके से हो रही हैं। यह महीना अपने साथ नए अवसरों को लेकर आएगा, आप सफलता के नए स्तरों को प्राप्त करेंगे, अपने जीवन की बाधाओं को दूर करेंगे और अपने लिए एक बेहतर जीवन का निर्माण करेंगे। जून 2022 ग्रहों के गोचर और उनके प्रभावों से भरा होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्रभाव अच्छे है या बुरे, निस्संदेह आप जीवन में बदलाव लाने वाले नए अनुभवों का सामना करेंगे।

जब एक नया महीना आता है, तो यह अपने साथ अनुकूल समय और कई संभावनाएं लेकर आता है। जून में आपके लिए आने वाले हर अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, आपको जून में शुभ समय के बारे में पता होना चाहिए। यहीं पर,एस्ट्रोयोगी का जून 2022 मासिक शुभ मुहूर्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

क्या होता है शुभ मुहूर्त?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मुहूर्त हिंदू पंचांग में समय माप की एक हिंदू इकाई है जिसे शुभ मुहूर्त भी कहते है। शुभ मुहूर्त का तात्पर्य शुभ समय से है और शुभ मुहूर्त के दौरान, ग्रहों एवं नक्षत्रों की स्थिति ऐसी होती है कि वे आपके लिए बहुत फायदेमंद होती हैं और आपको अधिकतम परिणाम प्रदान कर सकती हैं। कोई नया कार्य शुरू करने या जीवन में कोई महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए समय की शुभता या शुभ मुहूर्त को सबसे पहले देखा जाता है।

किसी भी मांगलिक या नए कार्य के लिए आप शुभ मुहूर्त निकालते है और उस समय के दौरान आप जो भी कार्य करना चाहते हैं, वह आपके जीवन में चमत्कार कर सकता है। चाहे आप नई नौकरी कर रहे हों, अपना करियर बदल रहे हों, व्यवसाय शुरू कर रहे हों, शादी कर रहे हों या अपने बच्चे का नामकरण कर रहे हों, आपको हमेशा शुभ मुहूर्त एवं तिथि को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि यह आपके जीवन में समृद्धि और सकारात्मकता लेकर आता है। शुभ मुहूर्त के अंतर्गत मांगलिक कार्यों, नए कार्यों एवं धार्मिक अनुष्ठान आदि को करने से यह सुनिश्चित होता है कि आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त हो और समृद्धि में वृद्धि हो। शुभ मुहूर्त में ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको सफलता और आशाजनक परिणाम प्रदान कर सकती है। हालांकि, यदि आप मासिक शुभ मुहूर्त में अनुष्ठान या महत्वपूर्ण कार्य नहीं करते हैं, तो इस बात की अधिक संभावना होती है कि आपको निराशाजनक परिणाम मिलेंगे और आपके सभी कार्य असफल होंगे।

इसलिए, अप्रिय घटनाओं से बचने और फलदायी परिणामों की प्राप्ति के लिए, आपको मासिक शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आप उन्हें अपने ध्यान में रख सकें। यदि आप जानना चाहते हैं कि किसी विशेष महीने में कौन सी तिथियां और समय सबसे शुभ है, तो एस्ट्रोयोगी पर विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श करने से आपको मदद मिल सकती है।

तलाश में है ज्योतिषीय मार्गदर्शन के? तुरंत एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की तरफ रुख करें।

जून 2022 के मासिक शुभ मुहूर्त

जिस बात के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए वह यह है कि एक माह में नए एवं मांगलिक कार्यों को करने के लिए एक से अधिक शुभ मुहूर्त होते हैं। जून 2022 में शुभ मुहूर्त नीचे दिए गए हैं।

जून 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त

विवाह' या शादी एक व्यक्ति के जीवन को बदलने वाला पल है। यह एक आजीवन प्रतिबद्धता है जिसमें पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा करते है। विवाह दो व्यक्तियों को एक बंधन में बांधता है। जीवनभर के बंधन में बंधे दो लोग जीवन के उतार-चढ़ावों का एकसाथ सामना करने का वादा कर अपनी नई यात्रा की शुरुआत करते हैं। एक व्यक्ति के जीवन में शादी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, शादी करने की योजना बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हर पहलू की अच्छी तरह से जांच और विश्लेषण करना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए कि उनका विवाह सफल हो और उनका वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण हो।

शादी की योजना बनाते समय, आपको यह याद रखना चाहिए कि आपको विवाह मुहूर्त के अनुसार ही करना चाहिए। यदि विवाह किसी अशुभ समय पर आयोजित किया जाता है, तो आपके जीवन में नकारात्मकता के कारण कलह की संभावना अधिक होती है। इसलिए आपको हमेशा विवाह के लिए शुभ तिथि और मुहूर्त का चुनाव करना चाहिए।

यहां आपको जून 2022 के विवाह के शुभ मुहूर्त एवं तिथियों के बारे में बताया गया है

  • 06 जून 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 06:55 से रात्रि 02:26 बजे तक, 7 जून 2022
  • 08 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से रात्रि 03:27 बजे तक, 9 जून 2022
  • 11 जून 2022 (शनिवार), मुहूर्त- रात्रि 08:47 से रात्रि 02:05 तक, 12 जून 2022
  • 12 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- रात्रि 11:58 से सुबह 05:23 तक, 13 जून 2022
  • 13 जून 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से रात्रि 09:02 बजे तक
  • 14 जून 2022 (मंगलवार), मुहूर्त- रात्रि 11:47 से सुबह 05:23 बजे तक, 15 जून 2022
  • 15 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से दोपहर 03:33 बजे तक,
  • 16 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- दोपहर 12:37 बजे से शाम 07:55 बजे तक
  • 21 जून 2022 (मंगलवार), मुहूर्त- सुबह 05:24 से सुबह 05:24 बजे तक, 22 जून 2022
  • 22 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:24 से रात्रि 11:57 बजे तक

जून 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

हम सभी का सपना होता हैं कि हमारा अपना सपनों का एक घर हो, जहां हम अपने परिवार के साथ खुशी और प्रेम से रहने की आशा करते हैं। घर वह स्थान होता है जहां हम बाहर से एक लम्बे और थकान भरे दिन के बाद वापस आते हैं। आपका घर आपको शांति, सुकून और खुशी प्रदान करता है। यही कारण है कि जब कोई इंसान अपना घर खरीदता है, तो वे न केवल घर के आसपास के स्थानों और सुविधाओं की जांच करते हैं, बल्कि अपने नए घर के हर पहलू का भी विश्लेषण करता हैं कि उनका नया घर सकारात्मकता, समृद्धि और सद्भाव लेकर आएं जिनसे सभी लोग घर में सुखमय जीवन व्यतीत कर सकें। यह सब शुभ तिथि एवं मुहूर्त पर नए घर में प्रवेश करके और गृह प्रवेश समारोह आयोजित करके प्राप्त किया जा सकता है।

गृह प्रवेश समारोह एक हिंदू अनुष्ठान है जो लोग नए घर में प्रवेश करने से पहले करते हैं। गृह प्रवेश समारोह को किए बिना कभी भी आपको अपने नए घर में नहीं जाना चाहिए। गृह प्रवेश समारोह उन सभी दोषों और नकारात्मकताओं को दूर करने में सहायता करता है जो आपके घर की पवित्रता को प्रभावित कर सकती हैं। यह ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभावों को आकर्षित करने और घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने में भी मदद करता है, जो घर में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है इसलिए गृह प्रवेश समारोह का आयोजन हमेशा शुभ समय एवं तिथि पर करना चाहिए।

जून 2022 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त एवं तिथियां नीचे दी गई हैं।

  • 1 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:24 से दोपहर 01:01 बजे तक,
  • 10 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से सुबह 03:37 बजे तक, 11 जून 2022
  • 16 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- दोपहर 12:37 से सुबह 05:23 बजे तक, 17 जून 2022
  • 22 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- रात्रि 08:45 से सुबह 05:24 बजे तक, 23 जून 2022 

जून 2022 में वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

वर्तमान युग में वाहन खरीदना काफी महंगे का सौदा बन गया है, यही वजह है कि वाहन खरीदना किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जब कोई इंसान वाहन खरीदने की योजना बनाता हैं, तो वे एक ऐसा वाहन खरीदाने की आशा करते हैं जो उनके जीवन में सुख-समृद्धि एवं गुणवत्ता में वृद्धि करेगा और उनके लिए चीजों को सुविधाजनक बनाएगी। लेकिन हमेशा चीजें योजना के अनुसार नहीं चलती हैं। कई बार ऐसा होता है जब किसी ने अशुभ तिथि पर वाहन खरीदा हो और उस वाहन ने उनके जीवन को आसान बनाने के बजाय समस्याओं से भर दिया हो, जिससे उनका जीवन पहले से अधिक कठिन बन गया। यह अशुभ समय की वजह से हो सकता है, अर्थात उन्होंने अशुभ समय पर वाहन खरीदा हो। इसलिए, एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी हमेशा आपको अपना वाहन शुभ समय पर खरीदने की सलाह देते हैं जो यह सुनिश्चित करेगा कि मालिक पर सौभाग्य और धन-धान्य की वर्षा हो।

जून 2022 में वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त एवं तिथियों की सूची नीचे दी गई है:

  • 2 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- शाम 04:04 से रात्रि 12:17 बजे तक, 3 जून 2022
  • 9 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 08:21 से सुबह 05:23 बजे तक, 10 जून 2022
  • 10 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से सुबह 05:23 बजे तक, 11 जून 2022
  • 19 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से रात्रि 10:18 बजे तक
  • 26 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- दोपहर 01:06 से सुबह 03:25 बजे तक, 27 जून 2022 

यह भी पढ़ें:👉  क्या अंकों के चक्रव्यूह से निकलेगी आपकी जिंदगी

जून 2022 में ज़मीन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

आधुनिक युग में जमीन या संपत्ति खरीदना अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोई भी व्यक्ति जमीन या संपत्ति खरीदने के लिए अपनी कड़ी मेहनत से कमाये गए पैसों को बचाकर ही वे ज़मीन की खरीदारी करने में सक्षम होते हैं। यह एक महंगी खरीद होती है, इसलिए कोई भी भविष्य में किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं उठाना चाहता है। चाहे आप अपने घर, व्यावसायिक फर्म, कार्यालय, अपार्टमेंट या कारखाने के लिए जमीन खरीद रहे हों, चाहे कोई भी उद्देश्य हो, एस्ट्रोयोगी विशेषज्ञ ज्योतिषी हमेशा आपको शुभ मुहूर्त में जमीन खरीदने और शुभ मुहूर्त में ही पूजा करवाने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से आपके सुख-सौभाग्य और समृद्धि के द्वार खोलते है।

जून 2022 में भूमि या संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त और तिथियों की सूची नीचे प्रदान की गई है।

  • 2 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- शाम 04:04 से सुबह 05:23 बजे तक, 3 जून 2022
  • 3 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से शाम 07:05 बजे तक,
  • 16 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 05:23 से दोपहर 12:37 बजे तक,
  • 30 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 05:26 से सुबह 01:07 बजे तक, 1 जुलाई 2022 

जून 2022 में नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त

एक व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होती है जो उसके अस्तित्व को वैधता प्रदान करता है, उनके व्यक्तित्व को परिभाषित करता है और उन्हें समाज का हिस्सा बनाता है। इस प्रकार एक बच्चे का नाम बेहद विचार-विमर्श करके और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित किया जाना चाहिए। इसलिए नामकरण संस्कार सदैव शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए।

नामकरण संस्कार या समारोह हिंदू शास्त्रों में वर्णित सोलह संस्कारों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि नामकरण समारोह में बच्चे को नाम के साथ-साथ उसके जीवन को प्रभावित करने की क्षमता होती है। अत: बच्चे के माता-पिता और परिवार के सदस्यों को पूरी श्रद्धा के साथ शुभ मुहूर्त और तिथि पर नामकरण संस्कार करना चाहिए। यह समारोह नवजात को देवी-देवताओं की कृपा और सकारात्मकता प्रदान करने में मदद करता है।

अब आप ये तो जान गये होंगे कि नामकरण संस्कार क्यों फायदेमंद है, तो यहां हम आपको नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त एवं तिथियों के बारे में सूची प्रदान कर रहे हैं जिसका उपयोग आप इस पवित्र कार्य के लिए कर सकते हैं।

  • 1 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 05:29 से दोपहर 01:00 बजे तक,
  • 3 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 07:05 बजे से शाम 05:28 बजे तक,
  • 9 जून 2022 (गुरुवार) से 10 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 04:31 से सुबह 09:26 बजे तक,
  • 12 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 11:58 से रात्रि 09:24 बजे तक,
  • 16 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- रात्रि 12:37 से शाम 05:28 बजे तक
  • 19 जून 2022 (रविवार) से 20 जून 2022 (सोमवार), मुहूर्त- सुबह 05:28 से सुबह 05:56 बजे तक
  • 21 जून 2022 (मंगलवार) से 22 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 04:35 से सुबह 05:29 बजे तक,
  • 22 जून 2022 (बुधवार) से 23 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 05:29 से सुबह 08:04 बजे तक
  • 26 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 01:06 से शाम 05:31 बजे तक

नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ मुहूर्त

किसी भी नए व्यवसाय की सही समय पर शुरुआत आपके व्यवसाय की सफलता या असफलता निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही कारण है कि एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी हमेशा नया व्यवसाय शुरू करते समय शुभ मुहूर्त पर विचार करने की सलाह देते हैं। चाहे आप एक नया कार्यालय या दुकान खोल रहे हों या किसी व्यवसाय का स्टार्टअप शुरू कर रहे हों, तो हमेशा आपको अपने व्यापार के फलने-फूलने के लिए शुभ मुहूर्त पर विचार करना चाहिए। हर व्यवसायी चाहता है कि उसका व्यवसाय वृद्धि और सफलता के उच्च स्तर तक पहुंचे। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करें, आपको अपना व्यवसाय तब शुरू करना चाहिए जब ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में हों। 

व्यवसाय शुरू करने के लिए जून 2022 में शुभ मुहूर्त और तिथियों की सूची नीचे दी गई है।

  • 1 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक
  • 4 जून 2022 (शनिवार), मुहूर्त- सुबह 7:18 से सुबह 8:59 बजे तक
  • 8 जून 2022 (बुधवार), मुहूर्त- सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक
  • 10 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 5:37 से सुबह 10:42 बजे तक
  • 16 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
  • 23 जून 2022 (गुरुवार), मुहूर्त- सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
  • 24 जून 2022 (शुक्रवार), मुहूर्त- सुबह 5:39 बजे से सुबह 10:45 बजे तक
  • 26 जून 2022 (रविवार), मुहूर्त- सुबह 7:21 से दोपहर 12:29 बजे तक

जून 2022 में प्रमुख त्यौहार

जून के महीने में आने वाले महत्वपूर्ण पर्व और त्यौहार नीचे दिए गए हैं।

  1. विश्व पर्यावरण दिवस- 5 जून 2022 (रविवार)
  2. गंगा दशहरा- 9 जून 2022 (गुरुवार)
  3. महेश नवमी- 9 जून 2022 (गुरुवार)
  4. निर्जला एकादशी- 10 जून 2022 (शुक्रवार)
  5. ज्येष्ठ गायत्री जयंती- 11 जून 2022 (शनिवार)
  6. निर्जला एकादशी- 11 जून 2022 (शनिवार)
  7. वैकासी विसाकम- 12 जून 2022 (रविवार)
  8. वट सावित्री पूर्णिमा- 14 जून 2022 (मंगलवार)
  9. कबीरदास जयंती- 14 जून 2022 (मंगलवार)
  10. ज्येष्ठ पूर्णिमा- 14 जून 2022 (मंगलवार)
  11. मिथुन संक्रांति- 15 जून 2022 (बुधवार)
  12. कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी- 17 जून 2022 (शुक्रवार)
  13. फादर्स डे- 19 जून 2022
  14. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 21 जून 2022 (मंगलवार)
  15. योगिनी एकादशी- 24 जून 2022 (शुक्रवार)
  16. दर्शन अमावस्या- 28 जून 2022 (मंगलवार)
  17. आषाढ़ अमावस्या- 29 जून 2022 (बुधवार)
  18. आषाढ़ नवरात्रि घटस्थापना- 30 जून 2022 (गुरुवार)

जून माह के प्रमुख ग्रह गोचर

जून 2022 के प्रमुख ग्रह गोचर नीचे दिए गए हैं।

  1. मिथुन राशि में सूर्य का गोचर- 15 जून 2022 (बुधवार), दोपहर 12:05 बजे
  2. वृष राशि में शुक्र का गोचर- 18 जून 2022 (शनिवार), 08:15 AM
  3. मेष राशि में मंगल का गोचर- 27 जून 2022 (सोमवार), सुबह 05:40 बजे

शुभ तिथियों और शुभ मुहूर्त के आधार पर कोई यह तय कर सकता है कि नया कार्य शुरू करने, कोई मांगलिक या धार्मिक कार्य करने के लिए सबसे अच्छा समय कब है। शुभ मुहूर्त में कोई भी कार्य करने से आपको ईश्वरीय शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा जो सुनिश्चित करता है कि आपको अपने प्रयासों में अधिकतम परिणाम प्राप्त हो।इसलिए, जून शुभ मुहूर्त 2022 का अधिक से अधिक लाभ उठाएं जो आपके लिए सर्वोत्तम हैं।

क्या आप जून 2022 में शुभ मुहूर्त के बारे में अधिक जानना चाहते हैं? एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी आपको बहुमूल्य जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!