MI vs RR - राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

Sat, Oct 24, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Oct 24, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
MI vs RR - राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 45th मैच की प्रेडिक्शन

  • राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस 
  • तिथि – 25 अक्टूबर 2020
  • स्थान – शेख जायद स्टेडियम अबुधाबी
  • समय – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे (यूएई समयानुसार) 
  • राजस्थान रॉयल्स की नाम राशि - तुला
  • मुंबई इंडियंस की नाम राशि – सिंह

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल के 13वें सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले पायदान पर मुंबई इंडियंस काबिज है। वहीं 23 अक्टूबर को सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में रोहिए एंड कंपनी ने 10 विकेट से जीत हासिल की। जबकि दूसरी ओर आईपीएल 2020 के 40वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया था। वहीं अंकतालिका में राजस्थान 11 मैच खेलते हुए 4 में जीत और 7 में हार के साथ सातवें नंबर पर बनी हुई है। अब आगामी 25 अक्टूबर को अबुधाबी में राजस्थान का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है। इससे पहले आईपीएल के 20वें मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को 57 रनों से मात दी थी। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान करो या मरो के मैच में जीत हासिल कर पाती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं?

 

राजस्थान रॉयल्स - स्टीव स्मिथ 

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल राजस्थान रॉयल्स की नाम राशि तुला बनती है। राशि का स्वामी शुक्र 25 अक्टूबर को वर्तमान गोचर छठे भाव में नीच का हो गया है, जो कमजोर अवस्था में है। इससे टीम का मनोबल कमजोर रहेगा। अच्छी टक्कर देने के बाद भी टीम जीत की दहलीज से दूर रह सकती है।

वहीं स्टीव स्मिथ की सूर्य राशि वृषभ है जो जातक को कार्य करने में ऊर्जावान, कर्मठ व कर्मशील बनाती है। जिसकी वजह से स्मिथ अपने लक्ष्य तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं। सूर्य व बुध का केंद्र में बुधादित्य योग बनाना इनके व राजस्थान रॉयल्स के लिए एक शुभ योग बन जाता है। खेल का कारक मंगल का करियर के स्वामी के साथ ग्यारहवें स्थान में बैठना एक केंद्र त्रिकोण राज योग बना रहा है लेकिन शुक्र की स्थिति कमजोर होने के कारण सुख में कमी का संकेत मिल रहा है। जिसके चलते स्टीव स्मिथ जीत के करीब होते हुए भी पराजय का स्वाद चख सकते हैं। नाम के अनुसार स्टीव स्मिथ की नाम राशि कुंभ है और जिसका स्वामी शनि है जोकि कर्म का फलदाता है। लेकिन खेल भाव का कारक मंगल पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण कभी कभी स्टीव को आत्मबल में कमी के साथ साथी के असहयोग को भी झेलना पड़ सकता है। 

अंक शास्त्र के अनुसार स्टीव स्मिथ का मूलांक 2 है जोकि चंद्रमा का अंक है। चंद्रमा मन के कारक होते हैं। जिसके चलते स्टीव अपने मन पर नियंत्रण रख सही फैसलें लेने में कामयाब होंगे। अंक 7 अंक ज्योतिष में केतु का माना जाता है। क्योंकि गोचर में गुरु के साथ बैठकर गुरू बन गया है, जिसके चलते यह स्टीव के लिए योगकारी बन गया है। कुल मिलाकर स्टीव स्मिथ के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां संस्करण अच्छा रहने वाला है वहीं बात कप्तानी की करें तो कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 

 

मुंबई इंडियंस (MI) की कुंडली

नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस के नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं। 25 अक्टूबर 2020 अबुधाबी में शाम के 06 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ मेष लग्न में हो रहा है। लग्न स्वामी मंगल का बारहवाँ होना टीम के लिए अच्छा नहीं कह सकते। हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य का सप्तम स्थान में बैठना प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं। अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, उनकी सूर्य राशि वृषभ व नाम राशि तुला बनती है। वहीं वर्तमान गोचर व रोहित की कुंडली में शुक्र का पीड़ित होना मुंबई के लिए शुभ नहीं कह सकते। हालांकि अंक ज्योतिष के मुताबिक,  इनका मूलांक 3 बनता है जोकि गुरू बृहस्पति का माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में गुरू को ज्ञान - आध्यात्म का कारक माना जाता है। यानि कि रोहित को गुरू का साथ मिलेगा। जिसके चलते वह रणनीति बनाने व उसे चरितार्थ करने में सफल होंगे। बात भाग्यांक की करें तो भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध विवेक व वाणी का कारक होता है। वाणी मधुर होने से साथियों के साथ रोहित के संबंध अच्छे बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से टीम को सीखने में  मदद मिलेगी। कप्तान के रूप में रोहित अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण रोहित के लिए अच्छा हो सकता है।

कुल मिलाकर दोनों टीमों के नाम व कप्तान की कुंडली का आकलन करने पर मुंबई इंडियंस के जीतने के आसार प्रबल हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

लखनऊ में ज्योतिषी । चंडीगढ़ में ज्योतिषी

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!