वास्तु के इन उपायों के साथ करें नये साल 2021 की शुरूआत

Wed, Dec 30, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 30, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
वास्तु के इन उपायों के साथ करें नये साल 2021 की शुरूआत

नया साल आते ही हर कोई अपने जीवन में दुख दरिद्रता को दूर करके समृद्धि और खुशहाली की कामना करता है। वह चाहता है कि हेल्थ, वेल्थ परिवार और प्यार तक सभी जीवन के पहलुओं में उसे सफलता हासिल हो सके। ऐसे में कई बार वह मंत्र, तंत्र और जप भी करवाता है, लेकिन आप नये साल पर कुछ वास्तु उपाय कर लें तो आने वाला साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। इसलिए इस लेख में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी वास्तु द्वारा नये साल का स्वागत कैसे करें इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

 

वास्तु से संबंधित अधिक जानकारी पाने के लिए एस्ट्रोयोगी के अनुभवी वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। अभी बात करने के लिए यहां पर क्लिक करें। 

1) सबसे पहला उपाय घर के मुख्य द्वार के ऊपर, अंदर और बाहर कभी अंधेरा ना रहने दें । हो सके तो रात के समय अंदर और बाहर दोनों जगह पीले रंग की लाइट का जीरो वॉट का बल्ब लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी औऱ गृह स्वामी के कार्यों में रुकावट नहीं आएगी।

2) जो लोग वास्तु करवाने में असमर्थ हैं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा चाहते हैं। उन्हें घर के प्रत्येक कोने में कपूर रखना चाहिए और उस कपूर को स्वत: घुलने देना चाहिए। जब कपूर पूरा घुल जाए तो दूसरा टुकड़ा रख देना चाहिए। इससे वास्तु के दोष से राहत मिलती है। 

3) हमेशा घर के दरवाज़े पर अपनी नेम प्लेट ना लगाए क्योंकि दरवाज़ा हिलने के कारण गृह स्वामी के कार्यों में स्थिरता नहीं बन पाती है। इसलिए नेम प्लेट को दीवार पर लगाएँ और इसे आकर्षक बनवाएं जिससे आपकी प्रतिष्ठा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही ध्यान रखें कि उस पर धूल मिट्टी या गंदगी लगने ना पाए।

4) घर के मध्य भाग में कभी भारी सामान या वस्तु ना रखें। हमेशा मध्य भाग खाली एवं रोशनी वाला बनवाएं। इससे घर के सदस्यों में मानसिक तनाव नहीं रहेगा और कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी।

5) नये साल में अगर आप अपने सभी कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो आग्नेय कोण पर बनी सीढ़ी या टॉयलेट को हटवा दें। मंगलवार के दिन अपने मुख्य द्वार के दोनों चौखट के मध्य दो दीपक लंबी बातीयों वाले और थोड़ा सरसों का तेल एवं एक चुटकी काले तिल डालकर प्रज्जवलित करें। शाम के समय चौमुखी दीपक को जलाएं। चारों दिशाओं से रास्ता खुलेगा और कर्ज उतरेगा।

 

राशिनुसार अपना भविष्यफल जानने के लिये यहां क्लिक करें वार्षिक राशिफल 2021 ( Rashifal 2021)


6) वास्तु में रंगों का बहुत अधिक महत्व होता है। इसलिए घर के अंदर कभी भी भड़कीले रंगों का इस्तेमाल ना करें, इससे घर में रहने वालों के मन में बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर कोई रंग समझ में ना आए तो सफेद रंग की पुताई करा लें। इससे घर में रहने वाले सदस्यों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

7) घर में अगर खुली जगह है तो ईशान कोण पर आप तुलसी, बिल्व पत्र और आंवले का पौधा लगा सकते हैं। इन तीनों पौधों को रोपने से घर में धन संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

8) यदि विवाह में देरी हो रही है या योग नहीं बन पा रहे हैं तो पश्चिम दिशा में लड़कियों को मुंह करके सोना चाहिए। चांदी से बना हुआ चंद्र यंत्र पूजा स्थल पर स्थापित करें। इससे विवाह के योग बनेंगे और लड़कों को ईशान कोण में सुलाएं और तांबे का बृहस्पति यंत्र स्थापित करें। 

9) ईशान कोण में बहते हुए जल की तस्वीर लगाने से घर में धन का प्रवाह अच्छा रहता है।

10) व्यापार में स्थिरता के लिए दक्षिण दिशा की दीवार पर पहाड़ का चित्र या किसी बिल्डिंग का चित्र या 7 घोड़े दौड़ते हुए की तस्वीर लगानी चाहिए।

11) नये साल की शुरुआत मंदिर जाकर करनी चाहिए। आप किसी मंदिर में नवरत्न से निर्मित अष्टधातु में बना हुआ छोटा सा स्वाष्तिक पूर्व की दीवार पर लगावाएं। इससे ग्रहों के दोष खत्म हो जाएंगे और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

12) प्रत्येक पूर्णिमा और अमावस्या पर गोबर के कंडे पर गाय का देसी घी और कपूर जलाते हुए उसमें गुगल डालकर पूरे घर के हर हिस्से में घुमा दें। इससे वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। घर में धन वृद्धि के साथ गृहक्लेश भी खत्म हो जाता है। 

 

संबंधित लेख

2021 में कैसे रहेंगें सिनेमा के सितारे   |   प्रेमियों के लिये कैसा रहेगा 2021   |   नववर्ष 2021 राशिफल    |    साल 2021 में किस क्षेत्र में बढ़ेंगें रोजगार के अवसर   |   2021 क्या लायेगा अच्छे दिन?   |   भारत खेल 2021 - खेलों के लिये कैसा है 2021   |  2021 में कैसे रहेंगे भारत-पाक संबंध? क्या कहता है ज्योतिष?   |   2021 में क्या कहती है भारत की कुंडली   | 

 

article tag
Vastu
article tag
Vastu
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!