ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



वृश्चिक राशिफल 2016


आप आसानी से अपने निर्णयों को नहीं बदलते हैं। आपके जीवन और कार्यो में स्थायित्व होता है व स्वभाव से आप थो़डे से जिद्दी होते हैं। परन्तु कभी-कभी गलत बातोंपर आपकी जिद्द घातक भी साबित होती है। यदि आप इस साल अपनी जिद्द को भूलकर, कार्य की ओर ध्यान देते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2016 बहुत अच्छा है। आप बहुत ऊर्जावान हैं। अगर आपकी ऊर्जा को सकारात्मक चीजों में लगा दिया जाए तो आप बहुत अच्छे पद पर पहुंच सकते हैं। इस साल आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपको नई नई संभावना प्राप्त होंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी होगा और यह आपके हित में रहेगा। फरवरी के पहले भाग में बुध का मकर राशि में आना, आपके लिए बहुत सही नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आप एक बात याद रखें कि दुःख के बाद सुख की प्राप्ति हो तो यह अच्छा रहता है। कई बार सुख के बाद प्राप्त दुःख हमें बहुत कष्ट देता है। फरवरी के प्रारंभ से लेकर मार्च अंत तक कुछ आर्थिक समस्यायें बन सकती हैं। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। शेयर मार्किट में पैसा ना लगायें। अपनी जिद्द से कोई भी अपना रिश्ता आप खराब ना करें, क्योकि यही लोग आपकी मदद बाद में करेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए यह समय बहुत बुरा नहीं है। आप जहाँ हैं वहां पर अपनी लगन और मेहनत से कार्य करते रहें। प्रेम के लिए भी समय अच्छा नहीं बोला जा सकता है। जीवन साथी का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। अप्रैल के मध्य भाग में जैसे ही सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा तो आपकी सभी समस्याओं का खात्मा होना शुरू हो जाएगा। अब आगामी पूरा साल आप नित नई योजनाओं को अमली जामा पहना सकते हैं। वृश्चिक राशि के लोग एक बार जो मन में ठान लेते है वह पूरा करके ही दम लेते है। आपकी यह संकल्प शक्ति आपको बहुत सारी नकारात्मकता के बावजूद सफलता दिला सकती है।  पिछले कुछ समय से अगर प्रॉपर्टी में लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था तो अब समय आपके अनुकूल है। फाइनेंस को लेकर आपकी जो भी समस्या थी अब वह खत्म होने लगेगी। मंगल का अपनी ही राशि में परिवर्तन होना कार्य और वितीय लाभ के लिए शुभ संकेत है। अगस्त से दिसंबर का समय आपके प्रेम और निजी जिंदगी को और मजबूत करने वाला रहेगा। ब्रहस्पति का कन्या राशि में प्रवेश आपके लिए शुभ है। प्रेमियों के लिए प्रेममय जीवन का शुभारम्भ होगा। जीवन साथी का साथ और सहयोग पूरा मिलेगा| दोस्तों की संख्यां बढ़ेगी। एक सबसे महत्वपूर्ण बात वैवाहिक जीवन वालों के लिए यह रहेगी कि कुछ जगहों पर अगर आप अकेले हो जाओगे तब साथी का आपको साथ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी समय अच्छा ही रहेगा। भूमि और वाहन के लिए साल का अंत अच्छा रहेगा, अगर भूमि खरीद के बारें में सोच रहे हैं साल का अंतिम समय सबसे बेहतर है।

2016 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृश्चिक प्रेम राशिफल 2016

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए प्यार के मामले में 2016 की शुरुआत में लगभग सूखे का आलम रहेगा। प्यार की बौछार लिए बेताब बादल केवल उनकी कल्पना में ही बरसेंगें, हक...

ReadMoreButton

वृश्चिक करियर राशिफल 2016

वृश्चिक जातक साल 2016 की शुरुआत में अपने करियर या व्यवसाय को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होंगे। सूर्य का मकर राशि में होना यह दर्शाता है कि आपका फोकस इस समय अपने व्...

ReadMoreButton

वृश्चिक वित्त राशिफल 2016

वित्तीय रुप से वृश्चिक जातकों के साल की शुरुआत में स्थिति गंभीर दिखाई देती है। जैसा कि जनवरी में सूर्य मकर राशि में होगा यह संकेत करता है कि आपके खर्च सामान्य स...

ReadMoreButton

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2016

साल 2016 की शुरुआत में वृश्चिक जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है, बावजूद इसके कि आप बहुत ज्यादा पार्टीबाजी में शामिल हों। अपने व्यवहार पर काबू रखेंगें...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support