ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



कर्क राशिफल 2016


कर्क जातकों में अपने प्रेम पात्रों तथा विचारों से चिपके रहने की प्रबल भावना होती है|  यह भावना ही आपको ग्रहणशील, एकाग्र और धैर्य के गुण प्रदान करती है| आपकेमूड बदलने देर नही लगती है| साल 2016 में यह आपके साथ बार-बार होगा, जो कई बार आपको आंनद प्रदान करेगा तो कई मौकों पर यही आपको पीड़ा भी देगा| आपकी अपार कल्पना शक्ति से आपके आसपास के लोग प्रभावित रहते हैं| कर्क जातकों को अपने परिवार में विशेषकर पत्नी तथा पुत्र के के प्रति प्रबल मोह होता है|इनके बिना आपका जीवन अधूरा रहता है| आप अपनी इच्छा के स्वामी हैं  तथा खुद पर किसी भी प्रकार का अंकुश थोपा जाना सहन नहीं करते हैं| साल 2016 में आप अपनी कल्पना शक्ति के दम पर नये-नये कामों को अंजाम देंगे और इस काम में आपको मजा भी आएगा| चंद्रमा लग्नेश होकर उच्च का बैठने से मन में नित नये कामों के विचार बनेंगे और कुछ विचार फलीभूत भी होंगे| जनवरी के दूसरे हफ्ते में सूर्य मकर राशि में आएगा| यह आपको सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में प्रभावित करेगा| कार्यक्षेत्र में आपको यह योग बहुत ही लाभदायक साबित होगा| इस बात की भी उम्मीद की जा सकती है कि कोई अनजान व्यक्ति आपको अचानक से लाभ प्रदान कर सकता है| आप अपने अच्छे विचारों के साथ कभी भी कोई सौदा ना करें| आपकी यह बात दूसरों को प्रभावित करती है और बाद में आपको लाभ प्रदान करती है| अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो साल का प्रारंभ आपको ख़ुशी प्रदान कर सकता है| और आप अगर अपना कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो ईश्वर का नाम लेकर आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं| मार्च के अंत तक का समय आपके कार्यक्षेत्र के लिए बहुत ही उत्तम समय है| यदि कोई कार्य पिछले साल से रूका हुआ है तो अब आपको उसके लिए प्रयास करना चाहिए| लेकिन स्वास्थ्य और अपने पार्टनर को लेकर मार्च के अंत तक कुछ समस्याओं का सामना भी आपको करना पड़ेगा| अपने प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ों से आप परेशान हो सकते हैं| कुछ लोग शायद इस परिस्थिति को संभाल ना पायें और अलगाव जैसी बातों को सोचें| लेकिन याद रखें कि अगर आप उनको सच्चा प्यार करते हैं तब जल्दबाजी में कुछ भी ऐसा ना करें कि जिसकी वजह से आपको बाद में दुःख हो| स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी सामने आ सकती हैं| दिल और सांस सम्बंधित रोग आपकी जेब हल्की करा सकते हैं| अगर आप कोई यात्रा कर रहे हैं तो सबसे उस समय स्वास्थ्य को दरकिनार करना आपके लिए लाभदायक नहीं रहेगा| मई के दूसरे हफ्ते में शुक्र का वृष राशि में आना आपको लाभ प्रदान करेगा| हो सकता है आप अपने कार्य की वजह से विदेश यात्रा करें| कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी| इस योग के कारण अच्छी बात यह होगी कि अब स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानियाँ कम होना शुरू हो जायेंगी और नये-नये व्यक्ति आपके दोस्त बनेंगे| लेकिन याद रखें कि एक हद से ज्यादा किसी पर भरोसा भी अच्छा नहीं होता है| अक्टूबर की शुरुआत में बुध का कन्या राशि में प्रवेश आपके लिए बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता है| इस समय अवधि में आप अपने अन्दर ऊर्जा के स्तर को कम पायेंगे| रिश्तेदारों से आप परेशान होकर कुछ लोगों से रिश्ते भी खत्म कर सकते हैं| अच्छा होगा कि आप धन से जुड़े अपने सभी कार्य अक्टूबर माह से पहले कर लें| अगर आप ज़मीन से जुड़े हुए कार्य करते हैं तो नये प्रोजेक्ट्स भी इस माह से पहले शुरू कर दें| ऐसा नहीं है कि साल के अंत में आपका वित्तीय पक्ष एक बड़ी परेशानी बनेगा| लेकिन नये कार्य इस समय में शुरू ना करें तो उत्तम होगा और पुराने कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होता रहेगा| साल के अंत में आपके वैवाहिक जीवन में भी उठा-पटक शुरू हो सकती है|

2016 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

कर्क प्रेम राशिफल 2016

कर्क जातकों के लिए प्रेम के मामले में साल 2016 की शुरुआत थोड़ी मुश्किलों भरी रहने वाली है। सूर्य, बुध और शुक्र साल के आरंभ में मकर राशि में उपस्थित होंगें जिससे...

ReadMoreButton

कर्क करियर राशिफल 2016

साल के आरंभ में कर्क जातकों को पैसे की चिंता सता सकती है लेकिन जैसे ही जनवरी माह के मध्य में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा आप अपने भविष्य की सीढ़ियों पर कदम र...

ReadMoreButton

कर्क वित्त राशिफल 2016

2015 में जिस आर्थिक चिंता से आपको सामना करना पड़ा है साल 2016 की शुरुआत पर इसका असर पड़ेगा लेकिन 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि में दाखिल होगा इस समय अपने व्यवसाय य...

ReadMoreButton

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2016

स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2016 का अधिकतर समय कर्क जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। शारीरिक तौर पर तो आपको बहुत ही कम चिंतित होना पड़ेगा। आपके ग्रह आपका स्वास्थ्य...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support