ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



वृषभ राशिफल 2016


वृष राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं  आपको जीवन में बार-बार परिवर्तन भी बहुत अच्छा नहीं लगता है| बदलते माहौल में रहना आपके स्वभाव के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है| आप अपने स्वभाव से आसपास के लोगों का दिल बहुत जल्दी जीत लेते हैं यह आपकी बहुत बड़ी ताकत है| साल 2016 में आप अपने इसी स्वभाव से लाभ प्राप्त करेंगे| इस साल अगर आप कुछ सामाजिक कार्य भी करते हैं तो इससे उच्च लोग आपको आदर की नजर से देखेंगे| आपके लिए यह साल वित्तीय रूप से लाभ प्रदान करने वाला रहेगा| जनवरी के प्रारंभ में ही सूर्य वृश्चिक राशि में आ जायेगा और इसका प्रभाव वृष राशि वालों पर सकारात्मक रहेगा| आप इस समय अवधि में शारीरिक और मानसिक दोनों चीजों में नई ऊर्जा को महसूस करेंगे| परिवार का पूरा साथ आपको मिलेगा| अगर आप वैवाहिक हैं तो आपको अपने जीवन साथी से कोई भी शिकायत नहीं होगी| आपके सभी कार्य इस समय अवधि में पूरे होंगे| अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो कार्य क्षेत्र में आपको सभी का सहयोग प्राप्त होगा| किन्तु फरवरी अंत से आपको जरूर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| मंगल का शनि के साथ होना, आपके जीवन को प्रभावित करेगा| अगस्त के पहले सप्ताह तक का समय वृष राशि वालों के लिए थोड़ा उठा-पटक का समय हो सकता है| लेकिन अगर आप हनुमान जी की आराधना करते हैं तो आपको बड़ी राहत प्राप्त हो सकती है| पूरे साल आपके मन में बड़े लक्ष्यों का आना-जाना लगा रहेगा और अगर आपने साल प्रारंभ में सामाजिक कार्यों को शुरू कर दिया था वो इस समय में वह आपको पहचान दिलवाने का कार्य करेगा| स्वास्थ्य की दृष्टि से साल आपके लिए मिला जुला रहेगा| मार्च के अंतिम समय से आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी| पेट सम्बंधित रोग और अचानक से कोई दुर्घटना के योग बन सकते हैं| अक्टूबर के प्रारंभ में बुध का कन्या राशि में आना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा| इस समय अवधि में शायद आपको विदेश यात्रा का लाभ भी प्राप्त हो सकता है| नाम और प्रसिद्धी आपको प्राप्त होगी| आप इस साल अधिकतर समय जमीन और अपने किसी कारोबार के बारे में सोच रहे थे तो अक्टूबर से आप अपने बैंक अकाउंट को देखना शुरू कर देंगे| साल के अंत में ज़मीन खरीदना और बेचना आपके लिए शुभ हो सकता है| कोई भी नया कार्य करने से पहले माता-पिता और बड़ों की राय लेना अच्छा हो सकता है|

2016 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ प्रेम राशिफल 2016

वृष राशि वाले जो व्यक्ति अपने प्यार की तलाश में हैं उन्हें साल की शुरुआत से ही नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगें। खासकर 14 फरवरी से जब शुक्र मकर राशि में...

ReadMoreButton

वृषभ करियर राशिफल 2016

करियर के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए साल 2016 लाभकारी होगा। कार्यस्थल पर आपकी इनोवेशन दरकिनार नहीं होंगी चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों। 14 मार्च...

ReadMoreButton

वृषभ वित्त राशिफल 2016

जैसे कि 15 जनवरी से सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है ऐसे में वृष राशि वालों के लिए आर्थिक रुप से साल 2016 की शुरुआत सकारात्मक होनी चाहिए। इस समय आपको पूर्वजो...

ReadMoreButton

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2016

आप काफी उत्सुक होंगे ये जानने के लिए कि 2016 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा तो निश्चिंत रहें साल के शुरुआत में वृष राशि वाले व्यक्ति दिमागी व शारीरिक तौर पर खुद ...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support