ग्राहक सेवा
9999 091 091
मेष

21/3 - 19/4

वृषभ

20/4 - 20/5

मिथुन

21/5 - 20/6

कर्क

21/6 - 22/7

सिंह

23/7 - 22/8

कन्या

23/8 - 22/9

तुला

23/9 - 22/10

धनु

22/11 - 21/12

मकर

22/12 - 19/1

कुंभ

20/1 - 18/2

मीन

19/2 - 20/3



वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2016


आप काफी उत्सुक होंगे ये जानने के लिए कि 2016 में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा तो निश्चिंत रहें साल के शुरुआत में वृष राशि वाले व्यक्ति दिमागी व शारीरिक तौर पर खुद को बहुत अच्छा महसूस करेंगें और अप्रैल तक आपकी ये स्थिति चलती रहेगी। अप्रैल में आपके स्वास्थ्य में मामूली दिक्कतें आ सकती हैं। अपनी सुस्ती पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश करना ही आपके हित में है।

जून के अंत में मंगल तुला राशि में प्रवेश करेगा जो आपके लिए संकेत कर रहा है कि आपको अपने जोड़ों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इसी माह की 15 तारीख को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेगा यह आपके किसी परिजन के पीड़ित होने की और संकेत कर रहा है। ऐसे में अपने परिजनों की मदद करें और उन्हें अहसास दिलाएं कि वे आपके लिए कितनी अहमियत रखते हैं।

इसके कुछ ही हफ्तों बाद बुध का सिंह राशि में प्रवेश होगा और आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से उभरने की अच्छी खबर मिलने लगेगी। आपने जितनी परेशानी झेली है उससे ज्यादा प्यार इस समय आपको मिलेगा।

सितंबर के अंत तक आप शरीर, मन व आत्मा से पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगें और साल के अंत तक ये सिलसिला चलता रहेगा। लेकिन 2016 में नवंबर का महीना आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे चिंताजनक रहेगा। इस समय आपको किसी गंभीर रोग का सामना करना पड़ सकता है। आपको लग सकता है कि यह समय किसी भी क्षेत्र में आपके पक्ष में नहीं है। निश्चित तौर पर इस दौरान आपको कुछ भी असहज महसूस हो, चिकित्सक की मदद लें।

कुल मिलाकर साल के अधिकतर समय में शारीरिक व मानसिक तौर पर आप स्वस्थ रहेगें नवंबर में सचेत रहें यह महीना आपकी स्वास्थ्य संबंधी किसी बड़ी समस्या को पैदा कर सकता है।

2016 में प्रेम करियर स्वास्थ्य एवं आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिये एस्ट्रोयोगी पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें।

वृषभ राशिफल 2016

वृष राशि वाले जातक शांति पूर्वक रहना पसंद करते हैं  आपको जीवन में बार-बार परिवर्तन भी बहुत अच्छा नहीं लगता है| बदलते माहौल में रहना आपके स्वभाव के लिए भी हानिका...

ReadMoreButton

वृषभ प्रेम राशिफल 2016

वृष राशि वाले जो व्यक्ति अपने प्यार की तलाश में हैं उन्हें साल की शुरुआत से ही नए लोगों से मिलने के अवसर प्राप्त होंगें। खासकर 14 फरवरी से जब शुक्र मकर राशि में...

ReadMoreButton

वृषभ करियर राशिफल 2016

करियर के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए साल 2016 लाभकारी होगा। कार्यस्थल पर आपकी इनोवेशन दरकिनार नहीं होंगी चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों। 14 मार्च...

ReadMoreButton

वृषभ वित्त राशिफल 2016

जैसे कि 15 जनवरी से सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है ऐसे में वृष राशि वालों के लिए आर्थिक रुप से साल 2016 की शुरुआत सकारात्मक होनी चाहिए। इस समय आपको पूर्वजो...

ReadMoreButton
Chat now for Support
Support