मेष

21/3-19/4

वृषभ

20/4-20/5

कर्क

21/6-22/7

सिंह

23/7-22/8

तुला

23/9-22/10

धनु

22/11-21/12

मकर

22/12-19/1

कुंभ

20/1-18/2

मीन

19/2-20/3

कन्या राशि


चिन्ह तिथि 23/8 - 22/9
शुभ रंग नीला, सलेटी
शुभ रत्न जेड
शुभ दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
प्रतीक/चिन्ह कन्या
शुभ अंक 5
सत्तारूढ़ गृह बुध
संगत राशि चक्र चिह्न वृषभ, कन्या, मकर

कन्या राशि

कन्या राशि (Kanya Rashi) के स्वामी बुध हैं। इस राशि में जन्मे जातक पढ़ने लिखने में ज्यादा रूचि रखते हैं, विवेकशील होना इनके व्यक्तित्व की विशेष खासियत है। ये बहुत ही मेहनत करने वाले होते हैं जो कुछ भी जीवन में अर्जित करते हैं अपनी मेहनत के दम पर करते हैं। इनमें गजब की प्रबंधन क्षमता होती है। हर परिस्थिति में अड़ीक होकर खड़े रहते हैं। इनका दृष्टिकोण समीक्षात्मक होता है जिस कारण बाल की खाल निकालना इनके व्यक्तित्व का विशेष गुण बन जाता है। जिसके चलते लोग इनसे बचने की कोशिश करते रहते हैं। ये अपने जीवन में व्यवस्थित होकर रहना पसंद करते हैं। इन्हें सफाई अधिक पसंद है। ये बहुत कुशल और व्यावहारिक होते हैं जिसके कारण इनके ज्यादा मित्र बनते हैं। ये न्याय प्रिय होने के कारण निष्पक्ष रुप से बहुत ही संतुलित निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं।

 

अमूमन कन्या जातक ईमानदार और स्पष्टवादी भी होते हैं। हालांकि कई बार इनका व्यवहार इन्हीं के खिलाफ हथियार का काम कर जाता है। मसलन मीन मेख निकालने (अधिक सोच-विचार करना) की आदत से अक्सर ये मजाक के पात्र बन जाते हैं। कई बार ये सही होते हैं लेकिन लोग इनके पक्ष को नजरअंदाज करते हैं ऐसे में ये हथियार डाल देते हैं और अवसाद ग्रस्त होने लगते हैं। कन्या जातकों में कईयों को मनोवैज्ञानिक समस्याओं तक का सामना करना पड़ता है। जीवन के बाल्यकाल में भी काफी संघर्ष देखने को मिल सकता है, लेकिन व्यस्क जीवन की शुरुआत से इनका जीवन स्तर ऊपर उठने लगता है और तमाम सुख-सुविधाओं को जुटाने और भोगने में ये सक्षम हो जाते हैं।

 

कन्या जातक अध्ययनशील और समीक्षात्मक होते हैं इसलिए जातको में भाषण और लेखन के साथ ही संवाद स्थापित करने में पूर्ण महारत होती है। कन्या राशि के जातक लेखक या पत्रकार के रूप में करियर बना सकते हैं। इस राशि के जातक पैसे खर्च करने के मामले में बहुत ही अच्छे होते हैं, क्योंकि ये धन के प्रति बहुत सावधान रहते हैं और हमेशा जितना संभव हो सके बचाने की कोशिश करते हैं। जातक पहले ही सभी लागत की योजना बना लेते हैं और जब खरीदारी करने की बात आती है तो ये बहुत ज्यादा खर्च करने के इच्छुक नहीं होते हैं। हालांकि, समय-समय पर खुद के लिए कुछ अच्छा खरीदने की चाह रखते हैं। कन्या राशि के जातक हमेशा सेवा करना और दूसरों को खुश रखना चाहते हैं। इनकी यह प्रवृति कार्यस्थल पर यह इन्हें बहुत मदद करती है। हर चीज का बारीकी से आकलन करना इन्हें कार्य में कुशल बनाता है। ये चीजों का अच्छे से प्रबंध करते हैं। इन्हें कुर्सी पर बैठ कर करने वाला काम ज्यादा पसंद होता है। कन्या राशि के जातक उत्कृष्ट सलाहकार होते हैं और एक समस्या को कैसे हल करना है इसके बारे में ये बखूबी जानते हैं। कन्या राशि के जातक अपनों का अधिक ख्याल रखते हैं। क्योंकि ये स्वास्थ्य और कल्याण पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

 

रोमांटिक जीवन की बात करें तो ये अपने साथी को प्यार और उनकी देखभाल करते हैं। कन्या राशि (Kanya Rashi) के जातकों को बहुत व्यवस्थित और संतुलित जीवन जीने वाले साथी पसंद आते हैं। बेवजह के दिखावे से इनका कोई सरोकार नहीं होता। बनावटी दुनिया से दूर रहते हैं। ये अपने साथी में पूर्णता की खोज करते हैं जिससे ये उनकी दूसरों के साथ तुलना करने लग जाते हैं इस कारण कई बार इनके सबंधों में खटास भी पैदा हो जाती है। लेकिन ये अपने संबंध के प्रति समर्पित रहते हैं। इस राशि के जातक को हर चीज सलीके और व्यवस्थित देखने की आदत होती है। इसके लिए ये अपने साथी पर क्रोधित भी हो जाते हैं। यह देखकर इनका साथी कई बार रूष्ट होकर और इनके साथ जीवन बिताने के बारे में पुनर्विचार कर सकता है। ऐसे में जातकों को अपने साथी के भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। इस राशि के जातको के लिए वारों में शुभ वार बुधवार है तथा इन्हें सफेद, पीला, मटमैला, जंगली हरा रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।

राशि सम्बंधित लेख
कन्या व्यक्तित्व कन्या प्रेमी कन्या व्यवसायी कन्या किशोर कन्या पुरुष कन्या महिला कन्या सेलिब्रिटी कन्या दैनिक राशिफल कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या मासिक राशिफल कन्या वार्षिक राशिफल अपनी राशि को मिलाकर देखें

एस्ट्रो लेख और देखें
और देखें