क्या 2022 में बॉलीवुड पर होगा अजय देवगन का राज?

Mon, Mar 21, 2022
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Mar 21, 2022
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या 2022 में बॉलीवुड पर होगा अजय देवगन का राज?

अजय देवगन अब जल्द ही अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि 2022 में कैसा रहने वाला है अजय देवगन के लिए, तो चालिए जानते हैं इनके बारे में कुछ खास  

अजय देवगन भारतीय फ़िल्मी जगत के चमकते सितारे है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से अपने फैंस का दिल जीता है। निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के रूप में इनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है जो अपने शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्में हिट कराने की क्षमता रखते हैं। "सिंघम" और "दृश्यम" अभिनेता अब जल्द ही अपना 53वां जन्मदिन मनाएंगे, अगर आप भी अजय देवगन के फैन हैं, तो हम आपको बताएंगे कि ये साल अजय देवगन के लिए कैसा रहने वाला है, साथ ही इनके बारे में कुछ रोचक तथ्य भी जानेंगे।

आइये जानते है अजय देवगन पर कौन से सितारे हैं मेहरबान

अजय देवगन की जन्म तिथि: 02 अप्रैल, 1969, बुधवार

जन्म समय: दोपहर 13:32

जन्म स्थान: दिल्ली

अजय देवगन की राशि 

सूर्य राशि: मेष (वेस्टर्न ज्योतिष के अनुसार)

सूर्य राशि: मीन (वैदिक ज्योतिष के अनुसार) 

चंद्र राशि: कन्या

नक्षत्र: हस्त

अजय देवगन का पारिवारिक जीवन:

अजय देवगन का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था, बहुत ही कम लोग जानते है उनका असली नाम अजय देवगन नहीं, विशाल वीरू देवगन है और प्यार से उन्हें सब राजू बुलाते है। अजय का परिवार पहले से ही हिंदी फिल्म उद्योग से संबंध रखता है। इनके पिता स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म निर्देशक हैं और माता एक फिल्म निर्माता हैं। 

अजय देवगन के पिता: वीरू देवगन

अजय देवगन की माता: वीणा देवगन 

अजय देवगन की जीवनसाथी: काजोल 

अजय देवगन की संतान: न्यासा देवगन, युग देवगन

अजय देवगन का राशिफल के अनुसार चरित्र

  • अजय देवगन का चरित्र दार्शनिक हैं, जो एक विशाल हृदय वाले इंसान हैं, लेकिन ये बोलने से पहले सोचते नहीं हैं। 
  • अजय अपने आत्मसम्मान के प्रति सचेत रहते हैं जो लोग इनके इस गुण को समझते हैं, वे इनके अच्छे मित्र होते हैं।
  • यह उच्च आदर्श रखते हैं, जिन्हें अधिकतर वास्तविकता के धरातल पर उतारना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। परन्तु जब अजय इसमें असफल होकर निराश हो जाते हैं, तो इस वजह से अत्यंत व्यग्र हो जाते हैं।
  • अजय देवगन अपने फैंस के सामने अभिनय के द्वारा अपने आप को अभिव्यक्त करना जानते हैं, साथ ही ईश्वर ने अजय को हंसमुख होने का आशीर्वाद दिया है। 
  • इनके हंसमुख स्वभाव के कारण अजय के दोस्तों की लिस्ट लम्बी हैं। जिनका ये समय-समय पर मनोरंजन करते रहते हैं।
  • अजय देवगन पर इनके दोस्तों का प्रभाव साफ़ देखा जा सकता है, जो आवश्यक है। इन्हें अपने दोस्तों का चुनाव बुद्धिमत्तापूर्ण से करना चाहिए।
  • अजय देवगन की विफलताओं का सबसे प्रमुख कारण है, कि ये बहुआयामी हैं जिस वजह से इनकी शक्ति कई दिशाओं में बंट जाती है। इनको हमारी यही सलाह है कि एक ही दिशा में सोच-समझकर कार्य करें, जिससे इन्हें प्रसन्नता और लाभ प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेः👉 कपिल शर्मा को शोहरत दिलाने में है, इन सितारों का हाथ

अजय देवगन के अवार्ड्स और उपलब्धियां

अजय देवगन ने हिंदी फिल्म जगत में बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवार्ड्स को अपने नाम किया है जो इस प्रकार है:

  1. पद्म श्री: 2016 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अजय देवगन को पद्म श्री से सम्मानित किया था। 
  2. नेशनल अवार्ड: अजय को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 1998 में और उसके बाद इन्होने "ज़ख्म ", 2002 में "भगत सिंह" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।
  3. फिल्मफेयर अवार्ड: अजय को अपनी पहली फिल्म "फूल और कांटे" के लिए 1992 में फिल्मफेयर मिला था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किये। 
  4. ज़ी सिने अवार्ड्स: अजय देवगन को 2002 में फिल्म "दीवानगी" के लिए ये अवार्ड मिला। 
  5. स्टारडस्ट अवार्ड: अजय की अवार्ड लिस्ट में स्टारडस्ट अवॉर्ड्स भी शामिल है। इनके नाम कई स्टारडस्ट अवार्ड है। 

अजय देवगन के बारे में रोचक तथ्य 

  • अजय देवगन को अवॉर्ड फंक्शन और बॉलीवुड पार्टियों का हिस्सा बनना बिल्कुल पसंद नहीं है। अजय अपने काम के बाद अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। 
  • कॉलेज लाइफ में अजय अपने दोस्तों के साथ बाइक स्टंट करते थे, उनकी पहली फिल्म "फूल और कांटे" में दो बाइकों के ऊपर सवार होकर बाइक्स चलाना उनकी असल लाइफ से ही प्रेरित है। 
  • क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता हैं अजय देवगन जिन्होंने शूटिंग और अपने निजी कामों के लिए प्राइवेट जेट से यात्रा करते है।
  • फिल्म ‘करण-अर्जुन’ में सलमान ख़ान के किरदार के लिए अजय देवगन पहली पसंद थे, परंतु अजय को वो किरदार पसंद था जो शाहरूख़ खान कर रहे थे, शाहरूख़ वाला रोल न मिलने के कारण अजय ने फिल्म को करने से इंकार कर दिया था।

अंकज्योतिष और अजय देवगन:

ज्योतिष के आधार पर अजय देवगन के भविष्य बारे में बताने के बाद अब हम आपको बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की जन्म तिथि 02-04-1969 के आधार पर इनके मूलांक और भाग्यांक के बारे में जानेगे। अजय देवगन का मूलांक 0+2= 2 होगा। वहीं इनका भाग्यांक 0+2+0+4+1+9+6+9 = 31 = 3+1=4 होता है। अजय देवगन का मूलांक 2 चंद्र का अंक है। वहीं भाग्यांक 4 राहु का अंक है।

कैसा रहेगा अजय देवगन के लिए 2022?

अजय देवगन को जोखिम भरे काम और प्रतिस्पर्धा काफ़ी पसंद हैं, इसलिए ये अपना कार्यक्षेत्र में शीघ्र परिवर्तन करते रहते हैं। अजय देवगन को ऐसा कार्यों को चुनना चाहिए,जिसमें अनेक आयाम तथा आगे बढ़ने के अनेक अवसर हों जिससे ये परिवर्तन से बच सकें। हमारी ज्योतिषीय भविष्यवाणी के अनुसार, 2022 उनके लिए अनुकूल वर्ष साबित हो सकता है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

एस्ट्रोयोगी परिवार की तरफ से अजय देवगन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

✍️ By- टीम एस्ट्रोयोगी

article tag
Numerology
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Zodiac sign
article tag
Numerology
Celebrity
Vedic astrology
Aries
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!