शनि अस्त 2025: किन राशि वालों को देना होगा ध्यान और किसका होगा लाभ?

Fri, Feb 14, 2025
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Feb 14, 2025
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
शनि अस्त 2025: किन राशि वालों को देना होगा ध्यान और किसका होगा लाभ?

Shani Ast 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि को कर्मों का न्यायाधीश माना जाता है। यह ग्रह हमारे अच्छे और बुरे कर्मों का फल देने वाला होता है। यही वजह है कि शनि देव को न्यायप्रिय देवता कहा जाता है। शनि ग्रह हमें धैर्य रखना, अनुशासन सीखना और मेहनत करने की प्रेरणा देता है। लेकिन साल 2025 में शनि अस्त होने जा रहे हैं। इस दौरान शनि की शुभ और अशुभ दोनों तरह की शक्तियां कमज़ोर हो जाती हैं। कुंभ राशि में शनि के अस्त (Shani Asta In Aquarius 2025) होने के कारण सभी राशियों को अलग-अलग परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि के अस्त होने का क्या प्रभाव पड़ेगा? क्या इसका असर हर किसी पर एक जैसा होगा?

क्या होगी शनि अस्त 2025 की अवधि ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि 28 फरवरी 2025 को अस्त होंगे और यह अवधि कुल 40 दिनों तक चलेगी। इसके बाद 9 अप्रैल 2025 को शनि दोबारा उदित होंगे। इस दौरान शनि कुंभ राशि में रहेंगे और यहीं अस्त होंगे। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे। अब जानते हैं कि किन राशियों पर शनि अस्त का सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा?

जानें किन राशि वालों को देना होगा ध्यान और किसका होगा लाभ?

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि यह आपके भाग्य भाव (नवम भाव) पर प्रभाव डालेगा। इसका असर आपके भाग्य पर पड़ेगा, जिससे आपकी योजनाएँ अटक सकती हैं और इच्छित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में भी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। आपके लिए अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह भी दी जाती है। पारिवारिक विवादों में न उलझें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए शनि का अस्त होना विशेष प्रभाव डालेगा क्योंकि शनि आपके सातवें भाव को प्रभावित करेंगे। खासकर राजनीति और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर जूनियर कर्मचारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों की वजह से समस्याएँ आ सकती हैं। कानूनी मामलों से बचने की कोशिश करें क्योंकि यह समय कोर्ट-कचहरी के लिए अनुकूल नहीं है। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव रह सकता है।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना संतान से जुड़े मामलों में कठिनाइयाँ ला सकता है। शनि की यह अवस्था आपके पांचवे भाव को प्रभावित करेगी, जिससे संतान की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। विदेश जाने की योजना बना रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल नहीं रहेगा। इस दौरान आपको खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छे से विचार करें।

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा होगा। ऑफिस में नई ज़िम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। अगर आप जॉब बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय जॉब बदलने के लिए भी शुभ रहेगा, साथ ही प्रॉपर्टी से अच्छा खासा मुनाफा होने के योग हैं। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय जबरदस्त फायदेमंद रहेगा, जिससे आप एक अच्छा लाइफस्टाइल अपना सकते हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के स्वामी शनि ही हैं और इस समय वे इसी राशि में अस्त हो रहे हैं। इसलिए कुंभ राशि वालों को खास सतर्क रहने की ज़रूरत है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और आप एनर्जी लेवल में गिरावट महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें क्योंकि इस अवधि में खर्चे बढ़ सकते हैं। 

मीन राशि 

मीन राशि के लिए शनि का अस्त होना बेहद शुभ साबित हो सकता है। भले ही इस समय साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है, लेकिन शनि की यह स्थिति आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जो काम आप लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, वे अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा, जबकि नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी बड़ी कंपनी में काम करने का सुनहरा मौका मिल सकता है।

शनि अस्त के दौरान करें ये उपाय 

शनि के अस्त होने पर नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए आप यहां बताए गए कुछ उपाय भी कर सकते हैं:

  • शनि अस्त अवस्था में हों तो काली उड़द, काले तिल और सरसों का तेल दान करें। इन चीजों का दान करने से शनि देव की कृपा मिलती है और जिंदगी में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही, घर-परिवार में प्यार और सौहार्द बना रहता है।

  • अगर आप शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करना चाहते हैं तो 11 शनिवार तक शनि स्त्रोत का जाप करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसका पाठ करने से शनि देव के क्रोध से मुक्ति मिलेगी और ढैय्या व साढ़ेसाती के प्रभाव भी कम होंगे। इसे पढ़ने से शनि देव की कृपा मिलेगी और आपके सभी काम बनने लगेंगे।

  • गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से नाम, दौलत, ऊंचा पद और सम्मान मिलता है। दूसरों की मदद करके जो सुकून मिलता है, वही असली मानसिक शांति देता है। शनि देव ऐसे लोगों पर जल्दी कृपा बरसाते हैं, उनकी तकलीफें दूर करते हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी करते हैं।

  • शनि के नकारात्मक से बचने के लिए आपको हर दिन मछलियों को खाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और महादशा के बुरे असर से राहत मिल सकती है, और उसका अच्छा प्रभाव भी मिल सकता है।

अगर आप शनि अस्त होने की अवस्था में कोई खास उपाय करना चाहते हैं या कोई ज्योतिषीय सलाह प्राप्त करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोयोगी के विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए पहली कॉल या चैट बिलकुल मुफ्त रहेगी।

article tag
Planetary Movement
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!