माघ मास - इस माह का है हर दिन पवित्र

Fri, Jan 29, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Jan 29, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
माघ मास - इस माह का है हर दिन पवित्र

माघ एक ऐसा माह जो भारतीय संवत्सर का ग्यारहवां चंद्रमास व दसवां सौरमास कहलाता है। दरअसल मघा नक्षत्र युक्त पूर्णिमा होने के कारण यह महीना माघ का महीना कहलाता है। वैसे तो इस मास का हर दिन पर्व के समान जाता है। लेकिन कुछ खास दिनों का खास महत्व भी इस महीने में हैं। उत्तर भारत में 29 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही माघ स्नान की शुरुआत हो रही है जिसका समापन 27 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन होगा।

 

सकट चौथ (31 जनवरी 2021) - संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी यदि मंगलवार के दिन हो तो अंगारकी चतुर्थी कहलाती है जो कि बहुत ही शुभ मानी जाती है। 

 

कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या (11 फरवरी 2021) - यह दिन भी अति पवित्र होता है। इस दिन मौन रहकर या मुनियों जैसा आचरण करते हुए स्नान-दान करें। इस दिन त्रिवेणी या गंगा तट पर स्नान-दान की भी बहुत ज्यादा मान्यता है। स्नान के बाद तिल के लड्डू, तिल का तेल, आंवला, वस्त्रादि का दान करना चाहिए। यदि मौनी अमावस्या का दिन रविवार, व्यतिपात योग और श्रवण नक्षत्र हो तो ‘अर्धोदय योग’ होता है। इस अवसर पर स्नान-दान का फल भी मेरू के समान मिलता है।

 

बसंत पंचमी (16 फरवरी 2021) - इस दिन विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी को पूजा जाता है। ब्रह्मावैवर्त पुराण में इन देवियों का जन्म भगवान श्रीकृष्ण के कंठ से होना बताया गया है।

 

रथ सप्तमी, अचला सप्तमी (19 फरवरी 2021) - माघ मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी का व्रत रखा जाता है। इसका महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था। उनके अनुसार इस दिन स्नान-दान, पितरों के तर्पण व सूर्य पूजा एवं वस्त्रादि दान करने से व्यक्ति बैकुंठ में जाता है। इस सप्तमी को अचला या भानू सप्तमी भी कहा जाता है और इसे बहुत शुभ माना जाता है।

 

भीमाष्टमी (19 फरवरी 2021)- शुक्ल पक्ष की ही अष्टमी को भीमाष्टमी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन भीष्म पितामह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर प्राण-त्याग किया था। मान्यता है कि इस दिन स्नान-दान व माधव पूजा से मनुष्य मात्र के सब पाप कट जाते हैं।

 

माघ पूर्णिमा (27 फरवरी 2021)- माघी पूर्णिमा का महत्व सर्वाधिक माना गया है। माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में होते हैं इसलिए इनमें सारे रोगों से मुक्ति दिलाने वाले गुण उत्पन्न होते हैं। मान्यता यह भी है कि माघ पूर्णिमा में स्नान दान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है।

 

इसके अलावा भारत भर के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर माघ मास में मेलों का आयोजन होता है। प्रयाग, हरिद्वार, उत्तरकाशी आदि स्थलों पर लगने वाला माघ मेला तो काफी प्रसिद्ध भी है।

 

माघ मास में कैसे आपके जीवन में सुख व समृद्धि आयेगी? गाइडेंस लें एस्ट्रोयोगी एक्सपर्ट से, ज्योतिषी जी से बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

यह भी पढ़ें

गंगा मैया देती हैं जीवात्मा को मोक्ष   |   आरती श्री गंगा जी   |   श्री गंगा चालीसा   |   माघ – स्नान-दान से मिलता है मोक्ष   |  

मोक्षदायिनी पौष पूर्णिमा   |   पौष मास – जानें पौष मास के व्रत त्यौहार व महत्व के बारे में    |  

सावन - शिव की पूजा का माह   |   सावन के बाद आया, श्रीकृष्ण जी का माह ‘भादों‘   |   मार्गशीर्ष – जानिये मार्गशीर्ष मास के व्रत व त्यौहार   |

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
Pooja Performance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!