पौष मास – जानें पौष मास के व्रत त्यौहार व महत्व के बारे में

Wed, Dec 08, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 08, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
पौष मास – जानें पौष मास के व्रत त्यौहार व महत्व के बारे में

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हिंदू पंचांग के हर मास की अपनी खासियत होती है। हर मास के आराध्य देव भी होते हैं। पौष मास में सूर्य की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है। इस मास में सूर्य देव की उपासना भग नाम से की जाती है। हेमंत ऋतु के इस मास में ठंड बहुत अधिक होती है। वर्ष 2021 में पौष मास का आरंभ 20 दिसंबर से हो रहा है। नववर्ष 2022 में 17 जनवरी के दिन माह का समापन होना है आइये जानते हैं पौष मास के महत्व और व्रत-त्यौहार के बारे में।

 

पौष मास 

हिंदू पंचाग के अनुसार साल के दसवें महीने को पौष का महीना कहा जाता है। विक्रम संवत में पौष दसवां महीना होता है। भारतीय महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं। जिस मास की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र में रहता है उस मास का नाम उसी नक्षत्र के आधार पर रखा गया है। पौष मास की पूर्णिमा को चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है इसलिये इस मास को पौष का मास कहा जाता है।

 

आज का पंचांग ➔  आज की तिथिआज का चौघड़िया  ➔ आज का राहु काल  ➔ आज का शुभ योगआज के शुभ होरा मुहूर्त  ➔ आज का नक्षत्रआज के करण

 

मान्यता है कि सूर्य देवता के भग नाम से इस माह में उनकी पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में ऐश्वर्य, धर्म, यश, श्री, ज्ञान और वैराग्य को ही भग कहा गया है और जो इनसे युक्त उन्हें भगवान माना गया है। वहीं मान्यता यह भी है कि इस मास में मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिये क्योंकि उनका शुभ फल नहीं मिलता। हालांकि विद्वानों का मानना है कि सांसारिक कार्यों को निषिद्ध करने के पिछे ऋषि-मुनियों का उद्देश्य सिर्फ यह था कि लोग कुछ समय धार्मिक कार्यों में रूचि लेकर आध्यात्मिक रूप से आत्मोन्नति कर सकें। इसका एक कारण यह भी है कि पौष मास में सूर्य अधिकतर समय धनु राशि में रहते हैं। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। मान्यता है कि देव गुरु बृहस्पति इस समय देवताओं सहित सभी मनुष्यों को धर्म-सत्कर्म का ज्ञान देते हैं। लोग सांसारिक कार्यों की बजाय धर्म-कर्म में रूचि लें इसी कारण इस सौर धनु मास को खर मास की संज्ञा ऋषि-मुनियों ने दी। 

 

नव वर्ष 2022 का राशिफल जानने के लिये यहां क्लिक करें।

 

पौष मास में सूर्योपासना का महत्व

पौराणिक ग्रंथों की मान्यता अनुसार पौष मास में सूर्य देव की उपासना उनके भग नाम से करनी चाहिये। पौष मास के भग नाम सूर्य को ईश्वर का ही स्वरूप माना गया है। पौष मास में सूर्यो को अर्ध्य देने व इनका उपवास रखने का विशेष महत्व माना गया है। कुछ पुराणों में पौष मास के प्रत्येक रविवार तांबे के पात्र में शुद्ध जल, लाल चंदन, लाल रंग के पुष्प डालकर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्ध्य देने की भी मान्यता है। मान्यता है कि इस मास प्रत्येक रविवार व्रत व उपवास रखने और तिल चावल की खिचड़ी का भोग लगाने से मनुष्य तेजस्वी बनता है।

 

पौष मास के व्रत त्यौहार

वैसे तो पौष का पूरा महीना ही धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन कुछ प्रमुख व्रत व त्यौहार जो इस महीने में आते हैं वह निम्न हैं-

सफला एकादशी

पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहा जाता है। बाकि एकादशियों की तरह इस दिन भी विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। यह उपवास मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला, सफलता दिलाने वाला माना जाता है इसलिये इसे सफला एकादशी कहा जाता है। वर्ष 2021 में सफला एकादशी  30 दिसंबर को मनाया जाएगा।

नव वर्ष 2022

नव वर्ष का आगमन लगभग हर साल पौष मास में होता है। 2022 की शुरुआत भी पौष मास पहले सप्ताह के मध्य में त्रेयोदशी तिथि से होगी। 

पौष अमावस्या

पौष अमावस्या का भी बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन को पितृदोष, कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिये भी इस दिन उपवास रखने के साथ-साथ विशेष पूजा अर्चना की जाती है। 02 जनवरी 2022 को पौष अमावस्य है। 

लोहड़ी

लोहड़ी का पर्व पंजाब व हरियाणा राज्य में बड़े ही धूम- धाम से मनया जाता है। इस बार यह त्यौहार अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार 13 जनवरी 2022 को मनाया जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी

पौष मास की शुक्ल एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखकर विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करने से व्रती को संतान का सुख मिलता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पौष पुत्रदा एकादशी 13 जनवरी 2022 को बृहस्पतिवार के दिन है।

पोंगल

पोंगल एक हिंदू त्यौहार है जिसे तमिलनाडु में मनाया जाता है। पोंगल चार दिनों चलने वाला त्योहार है और पोंगल का सबसे महत्वपूर्ण दिन थाई पोंगल के रूप में जाना जाता है। थाई पोंगल, चार दिनों के पोंगल उत्सव का दूसरा दिन है, इसे संक्रांति के रूप में भी मनाया जाता है। इसी दिन को उत्तर भारतीय राज्यों में मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष दिन शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को पोंगल पर्व मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति /खिचड़ी

मकर संक्रांति के दिन माना जाता है कि सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन को हिंदू धर्म में नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से गोचर कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उत्तरायण का पर्व विशेष तौर पर गुजरात समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मनया जाता है। मकर संक्रांति इस बार 14 जनवरी को पड़ने वाली है।

पौष पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा इस मास का बहुत ही पावन दिन माना जाता है। धार्मिक कार्यों, भजन-कीर्तन आदि के साथ स्नान-दान आदि के लिये भी यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। पौष पूर्णिका का उपवास रखने की भी धार्मिक ग्रंथों में मान्यता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पौष पूर्णिमा का उपवास नववर्ष 2022 में 17 जनवरी को है।

 

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पौष मास हमें संयमी बनाकर आध्यात्मिक ऊर्जा जुटाने व आत्मोन्नति का सुअवसर प्रदान करता है। सूर्य के तेज और देवगुरु बृहस्पति की दिव्यता से संपन्न पौष मास आध्यात्मिक रूप से समृद्धि देने वाला है।

 

आपकी कुंडली के अनुसार सूर्य व बृहस्पति आपको किस तरह प्रभावित कर रहे हैं जानने के लिये परामर्श करें एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से।

 

संबंधित लेख

माघ – स्नान-दान से मिलता है मोक्ष   |   मोक्षदायिनी पौष पूर्णिमा   |   सावन - शिव की पूजा का माह   | 

सावन के बाद आया, श्रीकृष्ण जी का माह ‘भादों‘   |   मार्गशीर्ष – जानिये मार्गशीर्ष मास के व्रत व त्यौहार   |  

article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Spirituality
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!