सितारों के साथ से कैसे बनी भारत की हरनाज़ कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021?

Wed, Dec 15, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Wed, Dec 15, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
सितारों के साथ से कैसे बनी भारत की हरनाज़ कौर संधू मिस यूनिवर्स 2021?

हरनाज़ संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब अपने नाम करके देश का नाम रोशन किया है। क्या हरनाज़ के मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के जीतने पर ग्रहों की चाल ने निभाया है महत्वपूर्ण किरदार? जानने के लिए पढ़ें।

हरनाज़ संधू ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत कर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, साथ ही देशवासियों को गौरवान्वित किया हैं। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद हरनाज़ मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम करने वाली तीसरी भारतीय महिला बन गयी हैं। 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली संधू ने लारा दत्ता के बाद ताज हासिल किया है। हरनाज़ से पहले लारा ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था।

 

हरनाज़ संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021

इजराइल  में आयोजित हुए 70वां मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हरनाज़ ने पराग्वे की 22 वर्षीय नादिया फरेरा और  दक्षिण अफ्रीका की 24 वर्षीय लालेला मसवाने को हराकर मिस यूनिवर्स का ख़िताब (Miss Universe 2021 Winner) अपने नाम करने में सफल रही। 

 

क्या है नंबर 21 का मिस यूनिवर्स हरनाज़ से कनेक्शन? 

हरनाज़ के मिस यूनिवर्स बनने पर जिस बात पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात है वो है 21 नंबर। हरनाज़ संधू (Harnaaz Sandhu) ने 21 वर्ष की आयु में साल 2021 में 21 साल बाद किसी भारतीय ने जीता है मिस यूनिवर्स का ख़िताब।

 

क्या सितारों ने बनाया हरनाज़ को मिस यूनिवर्स? 

भारत की हरनाज संधू ने दुनियाभर के 80 प्रतियोगी को हराकर मिस यूनिवर्स 2021(Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu) के ख़िताब को अपने नाम किया है। हरनाज़ से पहले सुष्मिता सेन ने साल 1994 में और लारा दत्ता ने 21 साल पहले वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया था, हरनाज संधू का जन्म 3 मार्च 2000 को हुआ था। हरनाज़ कौर संधू के मिस यूनिवर्स के सपने को हक़ीकत में बदलने के पीछे उनकी मेहनत के साथ सितारें भी थे उन पर मेहरबान। वर्तमान समयानुसार 13 दिसम्बर 2021 के दिन हरनाज कौर संधू की कुंडली (Harnaaz Sandhu Birth Horoscope) के अनुसार ग्रहों की चाल का विश्लेषण करेंगे। 

  • हरनाज़ कौर संधू ने 13 दिसम्बर 2021 को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले हरनाज़ ने मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में काम किया है। 
  • विश्वसुंदरी के लिए शुक्र, शनि, गुरु, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध सभी ग्रह का भाग्य भाव, लाभ भाव, लग्न और छठे भाव के साथ तीसरे आठवें बारहवे भाव का सम्बंध और इन भावो का सक्रीय होना हरनाज़ कौर को ब्रह्माण्ड सुंदरी का खिताब दिलाता है।
  • 13 दिसम्बर के दिन मीन राशि से 11वे भाव मे, लाभ भाव मे शुक्र और शनि ने हरनाज़ को मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में विजय दिलाई है। 
  • तृत्य और 8वे का स्वामी शुक्र, 10वे ओर 11वे का स्वामी शनि है जो उन्हें पूरी विश्व में विजय प्रदान कर रहे है। साथ मे लग्नेश गुरु 12वे भाव मे शनि के घर और शनि 11वे भाव मे विराजमान है। गुरु की दृष्टि 6ठे ओर 8वे भाव पर है जो अपने देश से बाहर सफलता प्रदान करती है।
  • भाग्य भाव मे मंगल सूर्य 6ठे का स्वामी होकर केतु है जो प्रतियोगिताओं में सफलता प्रदान कर रहे है। चन्दमा कला और मन का कारक है, वह लगन में बुध के नक्षत्र में स्थित है और बुध 10वे भाव मे विराजमान है जो कार्यो में सफलता दिला रहा है। 
  • 13 दिसम्बर 2021 को सभी ग्रह एक साथ जुड़कर भाग्य भाव मे वृद्धि कर रहे है जिसने हरनाज़ को प्रतियोगिता में जीत हासिल करने में सहायता की है। 

 

इस जवाब ने बनाया हरनाज़ संधू को ब्रह्मांड सुंदरी

मिस यूनिवर्स-2021 प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हरनाज़ कौर के दिए गए जवाब से ही मिस यूनिवर्स-2021 के ताज को अपने नाम कर पाई। इस प्रतियोगिता में हरनाज़ ने कहा कि,जिस सबसे बड़े दबाव का आज का युवा सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। यह महसूस करना कि आप अद्वितीय हैं, ये आपको खूबसूरत बनाता है। अपनी तुलना दूसरों के साथ करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही दूसरी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। बाहर निकले, अपने लिए बोलो, क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हो। आप अपनी आवाज हो। मुझे अपने पर विश्वास था और इसलिए आज मैं यहां खड़ी हूं।” 
 

हरनाज कौर संधू का शुरूआती जीवन

ब्रह्मांड सुंदरी 2021 का ताज जीतने वालीं हरनाज कौर संधू का जन्म सिख परिवार में हुआ था। 21 वर्षीय संधू पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली हैं। लेकिन,अब इनका परिवार चंडीगढ़ के निकट खरड़ में लांडरां रोड पर शिवालिक सिटी में मोना पैराडाइज अपार्टमेंट में रहता है। इनका परिवार किसानी से संबंध रखता है। 

हरनाज के पिता पीएस संधू का रियल एस्टेट बिजनेस है और उनकी माता डॉ. रविंदर कौर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ हैं। हरनाज का भाई हरनूूर सिंह म्यूजिक कंपोजर है। हरनाज संधू ने अपनी प्राथमिक शिक्षा चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। अब हरनाज़ चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से पढाई कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: ➭ वार्षिक राशिफल 2022  |  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  |  टैरो रीडिंग 2022

 

हरनाज़ का करियर

हरनाज लोक प्रशासन में मास्टर्स कर रही हैं और उन्हें अभिनय पसंद है। भविष्य में वे एक्टिंग की दुनिया में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं। हरनाज़ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से अभिनय जगत में कदम रख चुकी हैं। अगले साल उनकी दो पंजाबी फिल्मों ‘पाऊ बारां’ और ‘बाई जी कुट्टंगे’ रिलीज होंगी।

हरनाज़ संधू को मिस यूनिवर्स 2021 बनने पर एस्ट्रोयोगी परिवार और देशवासियों की तरफ से हार्दिक बधाई।

 

✍️ By- एस्ट्रो पूनम

 

और पढ़ें: ➭  पूर्णिमा 2022 | अमावस्या 2022 | एकादशी 2022

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!