क्या आप भी जन्मे हैं फरवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Sun, Feb 07, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sun, Feb 07, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं फरवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

व्यक्ति का जन्म जिस समय पर हुआ है उसका असर उनके स्वभाव पर पड़ता है। साल के बारह महीने में पैदा होनेवाले लोग अपने जन्म के महीने के आधार पर अलग होते हैं। इसी तरह फरवरी में पैदा होनेवाले लोग इस महीने की तरह ही सबसे अलग और खास होते हैं। इस लेख में एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी(Jyotishacharya)  से जानेंगे कि फरवरी में पैदा होने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है। उनका व्यक्तित्व और भविष्य कैसा होता है और ज्योतिषशास्त्र में इसके बारे में क्या कहा गया है। 

 

सामने वाले को आकर्षित करने की खासियत होती है

फरवरी में पैदा हुए लोगों की सबसे बड़ी खासियत है कि उनमें सामने वालों को आकर्षित करने की प्रबल शक्ति होती है। इसके अलावा ये काफी प्रखर बुद्धि वाले होते हैं। वैसे तो इनकी पर्सनालिटी में एक अलग ही चमक होती है, फिर भी इनको हमेशा दूसरे के बताने पर ही अपनी इस खूबी का विश्वास होता है। वहीं, अपनी ईगो के कारण प्यार के मामले में भी इनकी नैया मझधार में फंस जाती है। यही वजह है कि या तो ये सिंगल रहने हैं या इनका जल्द ही 'ब्रेकअप' हो जाता है।

 

किसी को परखने की क्षमता बहुत अच्छी होती है

इंट्यूशन पावर और ग्रॉस्पिंग पावर का भंडार: इस महीने में जन्में लोगों में गजब की आकर्षण शक्ति तो होती ही है। इसके साथ ही दो और अद्‍भुत शक्तियां मौजूद होती हैं, जो इन्हें भीड़ से अलग बनाती हैं। इनमें से एक है अन्तर्बोध क्षमता यानी इंट्यूशन पावर और दूसरी ग्रहण करने की क्षमता यानी ग्रॉस्पिंग पावर। आप किसी भी इंसान या स्थिति के बारे में अच्छी या बुरी वाइब पहले ही भांप जाते हैं और अपना फैसला इसी इंट्यूशन के हिसाब से लेते हैं। 

 

दोस्त बनाने में माहिर

फरवरी जन्मे लोग मैत्रीपूर्ण स्वभाव के होते हैं। ये कहीं भी जाते हैं, इनके दोस्त आसानी से बन जाते हैं। इनकी दोस्तों की लिस्ट बेहद रोचक होती है, जिसमें हर उम्र के, हर वर्ग के दोस्त शामिल होते हैं। इसका कारण है कि इन्हें लोगों से घुलने-मिलने में काफी कम समय लगता है। ये अपने दोस्तों के लिए हमेशा खड़े होते हैं।

 

बेहद इमोशनल और गुस्सैल

इस महीने में पैदा हुए लोग बेहद भावुक होते हैं। इनकी भावुकता कई बार इनके करियर की रूकावट भी बन जाती है। इसलिए इस पर जीत हासिल करने की भी सलाह दी जाती है। वहीं, इनको गुस्सा भी बहुत आता है। यही कारण है कि दोस्त बहुत होने के बावजूद इनकी ज्यादा दिन तक किसी के साथ नहीं बन पाती। इन्हें कब किस बात पर गुस्सा आ जाए ये कोई नहीं जान सकता है। ये बहुत छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा बैठते हैं। इसीलिए, इन्हें मन से सरल और स्वभाव से कठिन की सिंपल डेफिनेशन भी कहा जा सकता है। वहीं, जब ये खुश होते हैं तो बहुत खुश होते हैं। कई बार अपनी खुशी इनसे संभाले नहीं संभलती। और जब दुखी होते हैं तो उतने ही दुखी भी हो जाते हैं। काफी रहस्यमयी होते हैं, इसलिए इनको समझ पाना इतना आसान नहीं होता है।

 

ईमानदारी व स्पष्टता और महफिल की जान

इनके ये दो स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करते हैं। ईमानदारी और स्पष्टता के कारण ये लोगों का दिल जीत लेते हैं। ये कभी भी किसी के मदद से पीछे नहीं हटते। अगर इन्हें महादानी कहा जाए तो वो भी गलत नहीं होगा। इनके अदंर खास तरह का अंदाज़ होता है जो लोगों को लुभावना लगता है। वहीं, अपनी वाकपटुता के कारण ये महफिल की जान होते हैं।

 

आर्थिक मामले में इनकी किस्मत और करियर के लकी फील्ड

फरवरी में पैदा होनेवाले लोग भले ही कितना भी कमा लें लेकिन इन्हें बचत करना बिल्कुल भी नहीं आता है। दुनियाभर के लोगों को पर खुले दिल और दोनों हाथों से लूटाने की फितरत होती है। बचत करना आपको आता ही नहीं है।फरवरी में पैदा होनेवाले लोग वैसे तो हर क्षेत्र में किस्मत आजमाते हैं। लेकिन अक्सर इनको कामयाबी डॉक्टर, लेखक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ, शिक्षक या नेता के रूप में मिलती है। अगर इनके अलग किसी फील्ड में जाने की सोचें तो इन्हें सफलता हासिल करने के लिए काफी संघर्ष से गुजरना पड़ता है। दरअसल, भाग्य के मामले में फरवरी के पैदा हुए लोग थोड़े पिछड़े माने जाते हैं। इसीलिए इनकी योग्यता और प्रतिभा के मुकाबले इनको पद और पैसा अक्सर कम मिलता है या काफी देर से मिलता है। 

 

प्यार के मामलों में होते हैं ऐसे

'वेलेंटाइन डे' वाले महीने में पैदा होने के कारण इनका स्वभाव रोमांटिक तो होना ही है। इनका प्यार बेहद गहरा और पवित्र होता है, जिसमें छल-कपट की कोई जगह नहीं होती है। प्यार में छिछोरापन इनको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। प्यार के मामले में इनकी किस्मत थोड़ी कच्ची होती है। इन्हें तो अक्सर बैठे-बिठाए धोखा मिलता है। इनकी हर किसी पर विश्वास करने की आदत ही इनकी सबसे बड़ी दुश्मन है। इसके साथ ही खुद को जाहिर करने में भी ये जरा कच्चे होते हैं। अपने दिल की बात ये पूरी दुनिया के सामने रखना जानते हैं, लेकिन जिससे असल में कहना चाहिए बस उसी के सामने खुल नहीं पाते हैं। अपने साथी से इनको एक ही शिकायत रहती है कि इन्हें प्यार में जो गहराई चाहिए, वो इन्हें मिल नहीं पाती है।

 

संबंधित लेख

क्या आप भी जन्मे हैं नवंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभावक्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव क्या आप भी जन्मे हैं दिसंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभावजनवरी में जन्मे लोगों को स्वभाव

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!