क्या आप भी जन्मे हैं जून महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Sat, Apr 01, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Apr 01, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं जून महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

साल में 12 महीने होते हैं और प्रत्येक महीने का अपना एक अलग ही महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक महीने और दिन की एक खास अहमियत होती है। अलग-अलग महीने में जन्मे लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व भी एक-दूसरे से भिन्न होता है। यदि आपका जन्म साल के जून माह में हुआ है तो ज्योतिष के मुताबिक जून में जन्मे जातकों की राशि मिथुन या कर्क होगी। जून में पैदा होने वाले लोग जिद्दी और जुनूनी होते हैं। इनका स्वभाव हुक्म चलाने वाला होता है और अपने उग्र स्वभाव की वजह से लड़ाई-झगड़े में फस जाते हैं। ये लोग अपने द्वारा किए गए काम को सैदव सही और दूसरे को काम को हमेशा गलत मानते हैं।  

जून का नामकरण लैटिन शब्द के जेन्स के आधार पर हुआ था। कहा जाता है कि जीयस देवता की पत्नी जूनो के नाम पर पड़ा था जून। इस महीने में जन्मे जातक अक्सर अधिकारी, पेंटर, काउंसलर, मैनेजर, टीचर, बिजनेस और डॉक्टर फील्ड में अपना करियर बनाते हैं। इनकी लकी नंबर 4,6,9 होता है और लकी रंग नारंगी, मेजेंटा और पीला होता है। अगर शुभ दिन की बात करें तो मंगलवार, शनिवार, शुक्रवार और लकी स्टोन रूबी होता है। 

तो चलिए आज हम आपको जून में जन्मे लोगों के स्वभाव,व्यक्तित्व, करियर और लव लाइफ के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

  • जून में पैदा हुए लोगों को प्यार करना आसान होता है और हर कोई उनसे दोस्ती करना चाहता है। वे अपने आकर्षक व्यक्तित्व से सभी को आकर्षित कर लेते हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत लगाव होता है और कुछ तो एक्टर बनने की ख्वाहिश भी रखते हैं। 

  • वैसे तो ये लोग अपनी कल्पनाओं के साथ काफी रचनात्मक होते हैं और हमेशा इनके दिमाग में विचार पनपते रहते है। जून में जन्मे जातकों के विचार सामान्य लोगों के विचारों से भिन्न होते हैं जिस वजह से लोग उन्हें पागल भी समझने लगते हैं। लेकिन उनकी सोच एक बदलाव लाने वाली होती है।

  • कपड़ों के मामले में वे ब्रांड प्रेमी होते हैं और मंहगे ब्रांड के अलावा लोकल पर कभी स्विच नहीं करते हैं। आपको उनकी अलमारी हमेशा महंगे ब्रांडेड कपड़ों से भरी मिलेगी, क्योंकि उन्हें फैशन और कला का काफी पता होता है। उनमें गायन, नृत्य और खेल जैसी विभिन्न प्रतिभाएं होती हैं।  

  • जून में जन्मे लोग अच्छे लोगों को बहुत जल्दी स्वीकार कर लेते हैं फिर चाहे वो उनके दुश्मन ही क्यों ना हों। वे बातचीत में बहुत अच्छे होते हैं इसलिए सबका दिल जीत लेते हैं। उनमें खासियत यह होती है कि उनके दुश्मन लंबे समय तक उनके साथ दुश्मन नहीं रह सकते।

  • जिनका जन्मदिन जून माह में होता है वे काफी मूडी और जिद्दी होते हैं। इनका मूड कब खराब हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। यहां तक कि अगर आप जिस कमरे में हैं, थोड़ा गंदा है, वे इस पर एक तर्क शुरू कर सकते हैं। 

  • जून में जन्मे लोगों को गर्मी और सर्दी अत्यधिक लगती है। इनको पसीना भी बहुत आता है और ये हार्डकोर आइसक्रीम लवर होते हैं। इन लोगों को हिल स्टेशनों पर जाना बेहद पसंद होता है। 

  • जून में पैदा हुए लोग अपनी भावनाओं के बारे में काफी निजी होते हैं और क्रोध की भावना के अलावा वे आसानी से अपनी किसी भी भावना को नहीं दिखाते हैं। 

  • वे अपने आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से भरे आवरण के नीचे क्या है इसकी वास्तविकता से किसी को भी रूबरू नहीं कराते हैं। हालांकि उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही उनके बारे में जानते हैं।

  • इन लोगों को मजाक करना बहुत पसंद होता है और केवल उनके करीबी लोग ही उन तीखे चुटकुलों को समझने में सक्षम होते हैं। कभी-कभी इनके चुटकुले लोगों को आहत भी कर देते हैं। इसलिए ये लोग केवल उनके साथ मजाक करते हैं जो उनके स्वभाव और व्यक्तित्व से भलीभांति परिचित होते हैं।

  • जून में जन्मे जातक बेखौफ बहस करना पसंद करते हैं फिर विषय चाहे कोई भी हो। भले ही उन्हें उस विषय के बारे में जानकारी नहीं हो लेकिन तर्क जरूरत करते हैं। इन लोगों में शासन करने की प्रवृत्ति पाई जाती है। ये लोगों को अपने आधीन रखना पसंद करते हैं। 

  • उनका भावनात्मक रवैया उन लोगों को आकर्षित करता है जो वास्तव में स्वभाव से दयालु हैं। उनका मानना है कि केवल कुछ लोगों के अंदर ही दयालुता का भाव होता है। 

  • जून में जन्मे लोग किसी का आधीन होकर कार्य नहीं कर पाते हैं। इस वजह से नौकरी कर पाना उनके लिए मुश्किल होता है। वे व्यापार करने में रुचि लेते हैं। आमतौर पर इस माह में जन्मे जातक सेना, पुलिस, क्लर्क, अधिवक्ता और पत्रकार जैसे पेशे में जाने की सोचते हैं। 

  • अगर इनके लव लाइफ की बात की जाए तो ये अपने प्यार को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। लेकिन रोमांटिक नंबर वन होते हैं। इनको प्यार तो बहुत जल्दी हो जाता है लेकिन इजहार करने में काफी समय लगाते हैं। इनकी जिंदगी में केवल एक ही व्यक्ति प्यार के लिए बना होता है जिसे ये अपने जीवनसाथी के तौर पर भी देखना चाहते हैं। 

नोट- जून में जन्मे लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिद्दी और शासक वाले स्वभाव पर काबू बनाकर रखें।

यदि जन्म के महीने के अनुसार जानना चाहते हैं अपना स्वभाव तो एस्ट्रोयोगी  पर देश के जाने माने एस्ट्रोलॉजर्स से लें गाइडेंस। अभी बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

संबंधित लेख: क्या आप भी जन्मे हैं मार्च महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं अप्रैल महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव ।  क्या आप भी जन्मे हैं मई महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव । जनवरी में जन्मे लोगों को स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं फरवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!