क्या आप भी जन्मे हैं मार्च महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

Tue, Mar 02, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Mar 02, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
क्या आप भी जन्मे हैं मार्च महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

व्यक्ति के जन्म के समय का जो प्रभाव होता है वो हमेशा उनके स्वभाव में झलकता है। साल के अलग-अलग महीने में पैदा हुए लोग इन्हीं खासियतों के कारण एक-दूसरे से अलग होते हैं। व्यक्ति के बर्थ महीने के आधार पर उनकी अच्छाई, बुराई, शौक, खूबी जैसी कई बातों का पता लगा सकते हैं। अब तक हम जनवरी और फरवरी में पैदा हुए लोगों की अच्छी और बुरी आदतों के बारे में जान चुके हैं। इस लेख में हम एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी से जानेंगे कि मार्च में जिन लोगों के जन्मदिन होतें हैं, उनका स्वभाव कैसा होता है। ये लोग समाज में किन तरह स्थापित होते हैं और सामनेवालों के प्रति इनका व्यवहार किस तरह का होता। इसके साथ ही हम ये जानेंगे कि ज्योतिषशास्त्र में इनके भविष्य को लेकर क्या संभावनाएं होती हैं।

 

मार्च में जन्मे लोग

मार्च में जन्में लोगों की राशि ज्यादातर मीन होती है। इनका स्वामी गृह बृहस्पति होता है। इस राशि के लोगों की सबसे बड़ी खूबी इनकी मिलनसार प्रकृति होती है। इसके अलावा ये घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। इनकी आकर्षक पर्सनालिटी के कारण इनके बहुत दोस्त बनते हैं। वैसे तो ये काफी सामान्य दिखाई देते हैं, लेकिन विचारों से ये काफी महत्वाकांक्षी होते हैं। अध्यात्म की तरफ भी इनका झुकाव होता है। हालांकि, इनके द्वि-स्वभाव के कारण इन्हें काफी नुकसान होता है। यानी इनमें बहुत अच्छी आदतें हैं तो कई बुरे स्वभाव भी, आइए विस्तार से जानते हैं मार्च में पैदा हुए लोगों के बारे में। 

 

मार्च में पैदा हुए लोगों की स्पेशल खूबी

आकर्षक और मिलनसार: इस महीने में पैदा हुए लोग बेहद आकर्षक होते हैं। इस खूबी के कारण सामनेवाले इनकी तरफ खींचे चले जाते। अपने मिलनसार स्वभाव के कारण भी ये लोगों का दिल जीतने में माहिर होते हैं। इन्हें ट्रैवलिंग जितनी पसंद है, उतना ही पसंद है बड़ी गैंग। अपने मंडली के साथ इन्हें जहां तहां यात्रा करने को मिल जाए तो वो इनके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

 

  • बातूनी और हंसमुख:

मार्च में पैदा हुए लोगों को बातें करने का बहुत शौक होता है। हालांकि, किसी भी मुद्दे पर बोलने या लिखने से पहले ये उस विषय में सबकुछ जान लेना चाहते हैं। हंसमुख मिजाज के होने के कारण ये बहुत जल्दी दोस्ती करते हैं और फिर ये बिना थके काफी देर तक बातें करते हैं। अपनी इस खासियत के कारण ये महफिल में छा जाते हैं। ये लोग समाज के नियम-कानून में विश्वास रखने वाले होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये ऐसा बदलाव लाते हैं, जिसे देखकर इनके दोस्त और रिश्तेदारों को हैरान कर जाता है।

 

  • बिंदास, मनमौजी और गुस्सैल:

ये लोग बहुत ही बिंदास और मनमौजी नेचर के होते हैं। अपनी आजादी इनको सबसे अधिक प्यारी होती है। ये न लोगों को जिंदगी से मतलब रखते हैं और ना ही अपने लाइफ में किसी का दखल इन्हें पसंद होता है। शांत स्वभाव होने के बाद भी इनमें भयानक गुस्सा होता है। ये किसी के लिए बुरा नहीं सोचते हैं और अगर कोई इनके सच और सिद्धांतों से टकराने की कोशिश करे तो इनका गुस्सा बरस पड़ता है।

 

  • द्वि-स्वभाव वाले और निर्णय लेने में धीमे:

इस महीने में पैदा हुए लोग द्वि-स्वभावी भी होते है। यानी इनका स्वभाव दो-तरफा हो सकता है। ये कई बार कहते कुछ हैं और कर कुछ और जाते हैं। शायद यही वजह है कि इनको कई बार फैसले लेने हिचकिचाहट होती है। ये अंतिम निर्णय तक पहुंचने में काफी समय लगा देते हैं। 

 

  • अंदर से अशांत और बाहर से सजग:

मार्च महीने में पैदा हुए लोगों के दिमाग में हमेशा कोई न कोई बातें चलती रहती हैं। इसके चलते ये लोग अंदर से बहुत अशांत रहते हैं। लेकिन खास बात यह है कि मन में चल रही उथल-पुथल को दरकिनार करके ये बाहर से खुद को शांत दिखाने की कोशिश करते हैं। इनके मानसिक परेशानी की ज्यादातर वजह ये होती है कि ये दूसरों को खुश रखने का प्रयास हमेशा करते हैं। 

 

आर्थिक भविष्य और करियर में सफलता दिलाने वाले क्षेत्र

मार्च में पैदा हुए लोग प्रैक्टिकल स्वभाव के होते हैं। साथ ही, मेहनती होने के कारण ये जीवन में खूब सारा पैसा कमाते हैं। ये लोग संपन्न होते हैं, जिनपर जीवनभर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती। अपनी मेहनत की कमाई ये दोनों हाथों से अपने प्रियजनों के ऊपर उड़ाते हैं। 

ये लोग जिस पद की जिम्मेदारी उठाते हैं, उसपर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करके सफलता हासिल करते हैं। स्वभाव से मनमौजी होने के चलते, कभी भी ये एक नौकरी पर ज़्यादा दिन तक टिक नहीं पाते। इन्हें लेखन क्षेत्र में काफी रूचि होती है। इनके लिए सिर्फ एक सुझाव ये है कि इस महीने में पैदा हुए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा इनका करियर भी बर्बाद कर सकता है। 

 

प्यार के मामले में मार्च में पैदा हुए लोग

मार्च में जन्में लोग काफी रोमांटिक और फ़्लर्टी स्वभाव के होते हैं। प्यार के मामले में ये बहुत ईमानदार होते हैं। फ्लर्टी होने के बावजूद ये जिससे भी प्यार करते हैं, दिल से सिर्फ उसी के होते हैं। एक बार कमिटमेंट देने के बाद ये अपने पार्टनर के साथ ही वफादारी निभाते हैं। इसके साथ ही ये बहुत अच्छी रिश्तेदारी और दोस्ती भी निभाते हैं। प्यार के मैटर में ये काफी लकी और विश्वसनीय होते हैं। लेकिन, ये दिल की बातों को छुपा कर रखते हैं, इस कारण कमिटमेंट के मामले में कई बार परेशानी खड़ी हो सकती है।

 

संबंधित लेख

क्या आप भी जन्मे हैं नवंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभावक्या आप भी जन्मे हैं अक्टूबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव क्या आप भी जन्मे हैं दिसंबर महीने में? तो जानिए अपना स्वभावजनवरी में जन्मे लोगों को स्वभाव । क्या आप भी जन्मे हैं फरवरी महीने में? तो जानिए अपना स्वभाव

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!