2019 में इन राशियों को रहना होगा सावधान?

Fri, Jan 11, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Jan 11, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
2019 में इन राशियों को रहना होगा सावधान?

नया साल अपने साथ बहुत सारी आशाएं लेकर आता है। अपनी इन आशाओं को पूरा करने के लिये हम योजनाएं भी बनाते हैं। बहुत सारे संकल्प भी लेते हैं। कुछ लोग अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होते हैं तो कुछ को अपने सपने बिखरते हुए भी नज़र आते हैं। लेकिन यदि हमें यह पहले से ही ज्ञात हो कि हमारे जीवन में कब हम अपने लिये खुशियों को चुन सकते हैं तो कब हम अपनी सावधानी से बूरे वक्त को टाल सकते हैं। कहते भी हैं कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। हालांकि किस्मत में लिखे को कोई टाल नहीं सकता लेकिन हमारी लापरवाही की वजह से जो चीजें हमारे साथ होती हैं उनसे तो बचने के प्रयास किये ही जा सकते हैं। ज्योतिषशास्त्र के जरिये हम इन बातों का आभास कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनके लिये 2019 की शुरुआत के समय ग्रह सतर्क रहने के संकेत कर रहे हैं।

 

राशिनुसार अपना भविष्यफल जानने के लिये यहां क्लिक करें वार्षिक राशिफल 2019 ( Rashifal 2019)

 

वृषभ – शुक्र व चंद्रमा का साथ, स्त्री पक्ष से मिल सकती है मात

नये साल का आरंभ कन्या लग्न  व तुला राशि में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि वर्ष राशि के स्वामी भी हैं और स्वराशिगत होकर गोचर कर रहे हैं। लेकिन आपकी राशि से राशि स्वामी का वर्ष की शुरुआत के समय छठे स्थान पर चंद्रमा के साथ होना इस वर्ष को आपके लिये चुनौतिपूर्ण बना रहा है। विशेषकर प्रतिद्वंदियों, विरोधियों व शत्रुओं से सावधान रहें। राजनीति से जुड़े जातक और भी सतर्क रहें। स्त्री पक्ष से भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर कार्यक्षेत्र में बतौर साझीदार आप धोखा खा सकते हैं। आपके कामकाज में बाधा की वजह भी कोई स्त्री बन सकती है। लेकिन बावजूद इसके यदि आप दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ेंगें तो समय आपके लिये अच्छे परिणाम भी लेकर आ सकता है। 

वृष राशि वाले अपना वृष वार्षिक राशिफल 2019 जानने के लिये यहां क्लिक करें।

 

सिंह - शनि सूर्य हैं साथ! मुश्किल बनेगी बात

सिंह राशि के स्वामी सूर्य वर्ष के आरंभ में आपकी राशि से पंचम घर में विराजमान रहेंगें। जो कि शनि के साथ युति बना रहे हैं। शनि के साथ युति होने के कारण आपको अपनों से ही विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आइडियाज़ तो आपके जहन में बहुत आयेंगें लेकिन उन्हें एक्जिक्यूट करने के लिये आपको अपेक्षित सहयोग की कमी हो सकती है। विशेषकर पिता या पितातुल्य किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा रखेंगें तो निराशा मिल सकती है।

सिंह राशि वाले अपना सिंह वार्षिक राशिफल 2019 जानने के लिये यहां क्लिक करें।

 

तुला – सावधानी हटी दुर्घटना घटी

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। जो वर्ष लग्न से दूसरे स्थान में चंद्रमा के साथ गोचररत हैं। इसके कारण स्त्री पक्ष से आपको आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में विशेष रुप से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। मंगल की अष्टम दृष्टि भी आपकी सेहत के लिये नुक्सानदायक हो सकती है। कुल मिलाकर आपके लिये भी नया साल बहुत उत्साहजनक नहीं कहा जा सकता। हालांकि जैसे-जैसे वर्ष का समय आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे अन्य ग्रहों की चाल आपके लिये शुभाशुभ अवसर लेकर आयेगी। आपके लिये यही कहा जा सकता है कि सावधानी के साथ चलेंगें तो स्थिति को संभाल भी सकते हैं। अपनी सतर्कता से ही आप उचित अवसरों का लाभ उठाने में कामयाब हो सकते हैं।

तुला राशि वाले अपना तुला वार्षिक राशिफल 2019 जानने के लिये यहां क्लिक करें।

 

धनु – कम समय में पाना चाहते हैं धन तो विचलित रहेगा मन

वर्ष की शुरुआत के समय आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति आपकी राशि से 12वें घर में बुध के साथ विचरण कर रहे हैं जो 2019 को आपके लिये काफी संघर्ष मय बना रहे हैं। वहीं सूर्य और शनि की युति भी आपकी राशि में ही हो रही है। जो जातक बहुत जल्द अमीर बनने के ख्वाब देख रहे हैं और शॉर्टकट के जरिये पैसा कमाना चाहते हैं उनके लिये बहुत ही बुरा समय कहा जा सकता है। आपको निराशा हाथ लगेगी। आपकी राशि से चौथे स्थान में मंगल का होना भी आपको अपने क्रोध पर काबू रखने व आवेश में आकर जल्दबाजी में फैसले लेने की प्रवृति को त्यागने का आग्र कर रहा है। किसी प्रियजन विशेषकर माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिंतित रह सकते हैं। 

 

मिथुन और मकर - कभी खुशी कभी गम

मिथुन व मकर राशि वाले जातकों के लिये 2019 मिले जुले परिणाम लेकर आ रहा है। आपके लिये इस वर्ष कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति रहने के आसार हैं। इसलिये बेहतर है दुख से न घबरायें और सुख में न इतरायें।

मिथुन राशि वाले अपना मिथुन वार्षिक राशिफल 2019 जानने के लिये यहां क्लिक करें।

मकर राशि वाले अपना मकर वार्षिक राशिफल 2019 जानने के लिये यहां क्लिक करें।

 

हालांकि उपरोक्त आकलन सामान्य ज्योतिषीय आकलन के आधार पर है। जातकों की जन्मकुंडली के अनुसार ग्रहों की दशा व दिशा के आधार पर ही भविष्य का सटीक ज्योतिषीय आकलन किया जा सकता है। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषाचार्यों से परामर्श कर आप अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। ज्योतिषी जी से बात करने के लिये यहां क्लिक करें।

 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!