सपने में दिख जाए ये चीज तो होगा लाभ

Tue, Feb 19, 2019
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Tue, Feb 19, 2019
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
सपने में दिख जाए ये चीज तो होगा लाभ

सोते समय सपने हर व्यक्ति को आते हैं केवल उन्हीं लोगों को सपने नहीं आते जो जन्मजात दृष्टिहीन होते हैं। लेकिन क्या आपको जानकारी है कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजें आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। जी हां आपने ठीक पढ़ा, कुछ ऐसे ही स्वप्न संकेतों के बारे में हम आज आपको बतलाने वाले हैं जो आपके भविष्य में घटने वाली घटना के पूर्व ही आपको संकेत दे देते हैं।

 

सपने में इन चीजों का दिखना लाभदायक

 

सपने में पैसा दिखाई देना

ज्योतिषों का मानना है कि सपने में यदि व्यक्ति को पैसा दिखाई देता है तो यह व्यक्ति के लिए किसी बड़े धन लाभ का संकेत होता है। इसलिए सपने में यदि आप कुछ ऐसा देखते हैं तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं से आपको धन लाभ, रूका हुआ धन या बहुत सारा धन मिलने वाला है। साथ ही साथ अगर आप सपने में देखते हैं कि आपको कहीं से बहुत सारा पैसा मिला है तो इस समझ लीजिए कि आपकी किस्मत चमकने वाली है। ऐसा सपना इस बात का पूर्व संकेत होता है कि आपको बिना परिश्रम के अधिक धन मिलने वाला है।

 

सपने में सिक्का और नोट दिखाई देना

यदि व्यक्ति सपने में सिक्का देखता है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दरिद्रता आने का पूर्व सूचक है। इसके अलावे सपने में कागज का नोट देखना साक्षात् लक्ष्मी के आने की सूचना देता है। ज्योतिष में सपने में नोट देखना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा स्वप्न धन लाभ की ओर संकेत करता है। सपने में कागज के नोट देखना आने वाले समय में बिना मेहनत किए ही कहीं से धन प्राप्ति की ओर संकेत देता है।

 

सपने में खुद को कुछ खाते हुए देखना

सपने में आप खुद को कुछ खाते हुए देखते हैं तो घबराइए नहीं, ये सभी बातें बुरी नहीं होती। स्वप्न जीवन के संबंध में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ संकेत दे जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि बादाम दिख जाए, तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। सपने में बादाम खाने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई सुख प्राप्त होने वाला है। बार- बार देख रहें हैं एक जैसा स्वप्न, तो हो सकता है जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण संकेत, परामर्श करें देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से।

 

सपने में खुद को खुशी में नाचते हुए देखना

जब किसी व्यक्ति का विवाह होने वाला होता है तो उसके भी संकेत उसे उसके सपने में पहले ही दिखाई देने लगते हैं लेकिन इन संकेतों को कोई भी व्यक्ति नहीं समझ पाता। सपने में यदि व्यक्ति खुद को खुश होकर नाचते हुए देखता है, तो उसे समझ जाना चाहिए कि उनका शीघ्र ही विवाह होने वाला है। अगर सपने में व्यक्ति शहद का सेवन कर रहा है तो इसका आशय है कि शीघ्र ही उसका विवाह संपन्न होने वाला है। स्वप्न में सुंदर वस्त्र पहने स्त्री को देखने पर सुंदर एवं सुशील पत्नी की प्राप्त होती है। अगर व्यक्ति विवाहित है तो यह दांपत्य जीवन सुखमय होने का संकेत है।

 

सपने में सोने के आभूषण उपहार स्वरूप पाना

व्यक्ति सपने में अगर सोने के आभूषण उपहार के तौर पर पा रहा है, तो यह उसका विवाह किसी धनवान से होने का संकेत है। स्वप्न शास्त्र में सपने में घूमना शुभ माना गया है। स्वप्न के अनुसार जैसा जीवनसाथी चाहिए वैसा ही हमसफ़र मिलता है। सपने में खुद को नाव पर बैठे हुए देखने पर दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होने का संकेत है। परंतु स्वप्न में किसी सुरंग से व्यक्ति का गुज़रना उसके दांपत्य जीवन में बाधाएं उत्पन्न होने का पूर्व संकेत है।

 

सपने में दाढ़ी बनाना

व्यक्ति सपने में अगर अपनी दाढ़ी बनाता है या किसी दूसरे से बनवाता है, तो उसके दांपत्य जीवन से सभी कठिनाइयों की समाप्ती का संकेत है। स्वप्न में इंद्रधनुष देखना शुभ है। जीवन में विवाह संबंधी अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। यह शीघ्र शादी का भी संकेत है। सपने में लहराते मोरपंख दिखाई देना व्यक्ति की जल्दी शादी होले की सूचना देता है। सपने में रंग-बिरंगे कपड़े आकाश में लहराते दिखने का मतलब है कि आपका आपके मनपसंद साथी से विवाह होने वाला है। व्यक्ति के लव मैरिज की संभावनाएं प्रबल होती हैं।

 

संबंधित लेख -

जाने किस दिशा में सोने से होगा लाभ, क्या हैं इससे जुड़े वैज्ञानिक तर्क  । धन पाने के लिये दूध से करें ये ज्योतिषीय उपाय  |  इस दिशा में दीपक लौ देती है धन लाभ | स्वस्तिक से मिलते हैं धन वैभव और सुख समृद्धि |  यदि चाहते हैं घर में सुख शांति तो अपनायें ये उपाय  |  कुंडली के वह योग, जो व्यक्ति को बनाते हैं धनवान !  |  हनुमान यज्ञ से प्राप्त होता है धन और यश  |  इन 5 वास्तु उपायों की मदद से प्राप्त हो सकता है धन  |  अपने धन और संपत्ति के लिए विख्यात 5 मंदिर | इन 7 आदतों से दूर हो जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी जी । जानिये, राशि के अनुसार धन प्राप्ति के मंत्र

article tag
Love
Career
Health
Finance
article tag
Love
Career
Health
Finance
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!