जून 2021 के प्रमुख शुभ मुहूर्त और तीज-त्योहार

Sat, May 29, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, May 29, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
जून 2021 के प्रमुख शुभ मुहूर्त और तीज-त्योहार

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त की आवश्यकता होती है। कार्य के सफलतापूर्वक होने और शुभ परिणाम के लिए शुभ मुहूर्त पर ही कार्य की शुरुआत की जाती है। फिर चाहे वो शादी हो, व्यापार शुरू करना हो, गाड़ी खरीदनी हो इत्यादि के लिए हम ज्योतिषाचार्य  से एक शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार मुहूर्त तिथि, नक्षत्र, चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों की स्थिति के आधार पर निकाला जाता है। तो चलिए हम आपको इस लेख में जून 2021 माह में पड़ने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।


विवाह के मुहूर्त जून 2021

हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में पन्द्रहवां संस्कार है विवाह संस्कार। इसलिए विवाह के लिए भी शुभ मुहूर्त का महत्व होता है।  हिंदू पंचांग  के मुताबिक जनवरी 2021 के शुरुआत में मासान्त दोष और खरमास रहा था, जिसे हिंदू शादियों के लिए अशुभ माना जाता है। वहीं खरमास के बाद गुरु, शुक्र के अस्त होने से विवाह जैसे शुभ कार्य रुक गए थे। वहीं अब 22 अप्रैल 2021 से विवाह समारोह की शुरुआत हो गई है। इसलिए किसी व्यक्ति के विवाह के लिए सबसे अच्छी और शुभ तिथि और समय का निर्धारण किसी अनुभवी ज्योतिषी के परामर्श के बाद किया जाना चाहिए; ऐसा इसलिए है, क्योंकि विवाह के लिए सबसे उपयुक्त और शुभ तिथि और समय, दूल्हा और दुल्हन की जन्म कुंडली और विवाह के स्थान पर भी निर्भर करता है।

  • 03 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - शाम 6 बजकर 35 मिनट से 04 जू सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक, नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद, तिथि - नवमी, दशमी
  • 04 जून 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 03 बजकर 10 मिनट तक, नक्षत्र - उत्तर भाद्रपद, तिथि - दशमी
  • 05 जून 2021, शनिवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 40 मिनट से शाम 04 बजकर 48 मिनट तक, नक्षत्र - रेवती , तिथि - एकादशी
  • 16 जून 2021, बुधवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 41 मिनट से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक, नक्षत्र - मघा, तिथि -षष्ठी
  • 19 जून 2021, शनिवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 41 मिनट से रात 08 बजकर 29 मिनट तक, नक्षत्र - हस्त, तिथि - नवमी, दशमी
  • 20 जून 2021, रविवार, मुहूर्त -  रात्रि 9 बजे से लेकर 21 जून सुबह 2 बजकर 59 मिनट तक, नक्षत्र - स्वाती, तिथि - एकादशी
  • 22 जून 2021, मंगलवार, मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 23 मिनट से 23 जून सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक, नक्षत्र - अनुराधा, तिथि -त्रयोदशी
  • 23 जून 2021, बुधवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 42 मिनट से सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक, नक्षत्र - अनुराधा, तिथि - त्रयोदशी, चतुर्दशी
  • 24 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 25 जून सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक, नक्षत्र - मूल, तिथि - पूर्णिमा, प्रतिपदा

 

वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त जून 2021

किसी भी वाहन चाहे वह बाइक, कार, बस, आदि हो, को शुभ मुहूर्त पर खरीदा जाना चाहिए, ताकि सर्वोत्तम संभव प्राकृतिक लाभों का दोहन किया जा सके। दूसरी ओर, एक प्रतिकूल या अशुभ समय में खरीदा गया वाहन, वाहन के मालिक को कई कठिनाइयों में ला सकता है, इसके अलावा मालिक की संभावित प्रगति और समृद्धि को बाधित करता है, तो आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त के बारे में।

  • 02 जून 2021, बुधवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 41 मिनट से शाम 05 बजे तक, नक्षत्र - शतभिषा, तिथि - अष्टमी
  • 13 जून 2021, रविवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 41 मिनट से रात्रि 09 बजकर 40 मिनट तक, नक्षत्र - पुनर्वसु, पुष्य, तिथि - तृतीया
  • 20 जून 2021, रविवार, मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 21 जून सुबह 05 बजकर 42 मिनट तक, नक्षत्र - चित्रा, स्वाती, तिथि - दशमी, एकादशी
  • 21 जून 2021, सोमवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 42 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक, नक्षत्र - स्वाती, तिथि - एकादशी
  • 27 जून 2021, रविवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक, नक्षत्र - श्रवण, तिथि - तृतीया
  • 28 जून 2021, सोमवार, मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 29 जून सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक, नक्षत्र - धनिष्ठा, शतभिषा, तिथि - पंचमी

 

भूमि खरीदना का शुभ मुहूर्त जून 2021

यदि आप अशुभ मुहूर्त पर भूमि खरीदते हैं तो हो सकता है कि आपको हानि का सामना करना पड़ सके। इसलिए हम आपको जून 2021 में भूमि खरीदने के शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं।

  • 3 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त- सुबह 05 बजकर 41 मिनट से शाम 6 बजकर 35 मिनट तक, नक्षत्र - पूर्वाभाद्रपद, तिथि - नवमी
  • 4 जून 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - शाम 8 बजकर 47 मिनट से 05 जून सुबह 05 बजकर 40 मिनट तक, नक्षत्र - रेवती, तिथि - दशमी, एकादशी
  • 10 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 45 मिनट से 11 जून सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक, नक्षत्र - मृगशिरा, तिथि - अमावस्या, प्रतिपदा
  • 11 जून 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 2 बजकर 31 मिनट तक, नक्षत्र - मृगशिरा, तिथि - प्रतिपदा
  • 17 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 41 मिनट से रात्रि 10 बजकर 13 मिनट तक, नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी, तिथि - सप्तमी
  • 24 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 09 बजकर 11 मिनट से 25 जून सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक, नक्षत्र - मूल, तिथि - पूर्णिमा, प्रतिपदा
  • 25 जून 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 43 मिनट से 26 जून सुबह 4 बजकर 26 मिनट तक, नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ा, तिथि - प्रतिपदा, द्वितीया


नये व्यापार शुरू करने का शुभ मुहूर्त जून 2021

जून 2021 में अत्यधिक शुभ व्यवसाय तिथियों लाभकारी रूप से दुकान खोलने, कोई वाणिज्यिक लेनदेन करने या वित्तीय सौदों को निष्पादित करने के लिए भी उपयोग की जा सकती हैं। यदि शुभ मुहूर्त में व्यापार शुरू किया जाता है तो भविष्य में व्यापार में विस्तार और वृद्धि की संभावना बनी रहती है। तो आइए जानते हैं नये व्यापार शुरू करने के शुभ मुहूर्त।

  • 07 जून 2021, शनिवार, मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 3 मिनट से दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक नक्षत्र - भरणी, तिथि - द्वादशी
  • 17 जून 2021, गुरुवार, मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक, नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी, तिथि- सप्तमी
  • 25 जून 2021, शुक्रवार, मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 10 मिनट तक, नक्षत्र - मूल, तिथि - प्रतिपदा

 

नामकरण के शुभ मुहूर्त जून 2021

हिंदू संस्कृति में वर्णित 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण संस्कार है  नामकरण   संस्कार। इस संस्कार के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी को बुलाकर नवजात की कुंडली को देखकर उसका उचित नाम रखा जाता है। खासतौर पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर नामकरण संस्कार किया जाता है ताकि नवजात को जीवन में सफलता, समृद्धि, सुख-शांति, व्यवसाय में बढ़ोतरी और पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो। तो चलिए जून 2021 में पड़े रहे नामकरण शुभ मुहूर्त के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

  • 02 जून, 2021, बुधवार, सुबह 05 बजकर 23 मिनट से शाम 05 बजे तक
  • 04 जून, 2021, शुक्रवार, सुबह 05 बजकर 22 मिनट से 05 जून 2021 सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक
  • 06 जून, 2021, रविवार, सुबह 05 बजकर 22 मिनट से 07 जून 2021 मध्यरात्रि 02 बजकर 28 मिनट तक
  • 10 जून, 2021, गुरुवार, शाम 04 बजकर 24 मिनट से 11 जून 2021 सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक
  • 11 जून, 2021, शुक्रवार, सुबह 05 बजकर 22 मिनट से दोपहर 02 बजकर 30 मिनट तक
  • 17 जून, 2021, गुरुवार, रात्रि 10 बजकर 13 मिनट से 18 जून 2021 सुबह 05 बजकर 22 मिनट तक
  • 18 जून, 2021, शुक्रवार, सुबह 05 बजकर 22 मिनट से रात्रि 08 बजकर 41 मिनट तक
  • 20 जून, 2021, रविवार, सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 21 जून 2021 सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक
  • 21 जून, 2021, सोमवार, सुबह 05 बजकर 23 मिनट से शाम 04 बजकर 46 मिनट तक
  • 27 जून, 2021, रविवार, सुबह 05 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 56 मिनट तक

 

जून माह के प्रमुख तीज-त्योहार

  • अपरा एकादशी वर्ष 2021 में 06 जून को है।
  • सोम प्रदोष वर्ष 2021 में व्रत 07 जून को है।
  • वट सावित्री व्रत वर्ष 2021 में 10 जून को है।
  • शनि जयंती वर्ष 2021 में 10 जून को है।
  • गंगा दशहरा वर्ष 2021 में 20 जून को है।
  • भौम प्रदोष वर्ष 2021 में 22 जून को है।
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा वर्ष 2021 में 24 जून को है। 
  • संकष्टी चतुर्थी वर्ष 2021 मे 27 जून को है।

 

प्रमुख गृह गोचर: जून 2021

  • 2 जून को मंगल मिथुन से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।
  • 3 जून को बुध वृषभ राशि में वक्री गति शुरू करेंगे।
  • 10  जून 2021 को पहला सूर्यग्रहण लगेगा। भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। 
  • 15 जून को सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
  • 20 जून को गुरु कुंभ राशि में वक्री गोचर करेंगे।
  • 22 जून को शुक्र मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। 

और भी पढ़ें: आज का पंचांग   |  आज का शुभ मुहूर्त  |  आज का  राहुकाल   |  आज का चौघड़िया । वार्षिक राशिफल 2021

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!