DC vs MI - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

Fri, Oct 30, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Oct 30, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
DC vs MI - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 51th मैच की प्रेडिक्शन

  • दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस 
  • तिथि – 31 अक्टूबर 2020
  • स्थान – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • समय – दोपहर 3:30 बजे  (भारतीय समयानुसार), दोपहर 2:00  बजे  (यूएई समयानुसार)
  • दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि - मीन
  • मुंबई इंडियंस की नाम राशि - सिंह

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल 2020 के 47वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर रही टीम दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 88 रनों से मात दी थी। वहीं दिल्ली यह पांचवीं हार है। इस टूर्नामेंट में टीम ने 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंक लेकर टेबल प्वॉइंट में तीसरा स्थान पाया है। जबकि दूसरी ओर पिछले साल की विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 13 के 48वें मुकाबले में विराट की सेना को 5 विकेट से पराजित किया था। इसी जीत के साथ अंकतालिका में मुंबई टॉप पर पहुंच गई है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब आगामी 31 अक्टूबर को दुबई में दिल्ली और मुंबई का आमना-सामना होने जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई को हराकर दिल्ली क्वालीफायर में सीधा जगह बना पाएगी या मुंबई उसके अरमानों पर पानी फेर जाएगी? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं?  


दिल्ली कैपिटल्स की कुंडली

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि मीन बनती है। मीन का स्वामी गुरू का गोचर में धनु राशि में बैठना दिल्ली के लिए शुभ है। साथ ही ग्यारहवें घर में जाना व पराक्रम को देखना बहुत अच्छा कह सकते हैं और अंत में विजय का योग भी बना रहा है। सूर्य का नवम घर में आना अच्छा  कह सकते  हैं। 

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार उनकी राशि कुंभ है। जिसका स्वामी शनि केंद्र में बैठकर एक अच्छा साथ सहयोग देने वाला होगा। शनि का दृष्टि संबंध अपरोक्ष होने के कारण उनकी खेल भावना पर असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन टीम का साथ न मिलने के कारण समय समय पर मायूसता भी नजर आएगी। चंद्रमा का 12वें भाव में बैठना भी चिंताग्रस्त बना देता है। मन में कई प्रकार की चिंताएं रहेंगी पर खेल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जन्मतिथि को देखा जाए तो श्रेयस अय्यर का मूलांक 6 है जिसका संबंध शुक्र से होता है । शुक्र शुभ ग्रह माना जाता है। सुख का कारक भी होता है। मूलांक के अनुसार भी इनका शुभ योग बन रहा है। जन्मतिथि के अनुसार भाग्यांक 5 है जो बुध का अंक है, जो बुद्धि को शिथिल बनाने वाला होता है। कहीं गलत मौके पर भी बुद्धि का प्रयोग करके पराजय को विजय में बदलने का योग माना जाता है।

अंक ज्योतिष के मुताबिक, श्रेयस अय्यर का मूलांक 6 है और भाग्यांक 8 है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है जो कि व्यक्ति को जीत के प्रति सचेत करता है। वहीं भाग्यांक 8 का स्वामी शनि होने के कारण इनको लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर करते हैं।  

 

मुंबई इंडियंस की कुंडली

नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस की नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं।

31 अक्टूबर 2020 दुबई में दिन के 02 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ कुम्भ लग्न में हो रहा है। लग्न स्वामी शनि का बारहवें घर में होना टीम के लिए अच्छा नहीं कह सकते। हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य का नवम स्थान में बैठना प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं। अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है।मैच की शुरुआत के समय चंद्रमा छठे भाव में विराजमान हैं तो बुध राशिचक्र में 3वें तो लग्न से सप्तम घर में वक्री रहेंगे।

वहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा की चंद्र राशि उनके जन्म दिनांक के अनुसार वृषभ है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र मैच के दिन उनकी राशि से पंचम भाव में विराजमान है। पांचवा घर निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाता है, जिसकी वजह से रोहित शर्मा मजबूत निर्णय लेने में सक्षम होंगे। हालांकि कभी-कभी उनके फैसले गलत भी होंगे क्योंकि शुक्र नीच का है। किंतु मैच में उनका प्रभाव नहीं पड़ेगा। मैच लग्न से शुक्र छठें घर में विराजमान है, जिसकी वजह से मुंबई सामने वाली टीम पर भारी पड़ सकती है। 

अंक ज्योतिष के मुताबिक, रोहित शर्मा का मूलांक 3 है और भाग्यांक 2 है। मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं, जो अच्छे निर्णय लेने में मदद करेंगे। वहीं भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा है, जो मनोबल को अच्छा रखेंगे। मैच के दिन का मूलांक 1 है जिसका स्वामी सूर्य होता है और सूर्य आत्मबल को मजबूत बनाता है। जहां मनोबल और आत्मबल मजबूत होता है वहां टीम निश्चित रूप से जीत सकती है।

 

दोनों टीमों के नाम व कप्तानों की जन्म कुण्डली के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के जीतने के प्रबल आसार हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

दिल्ली में ज्योतिषी मुंबई में ज्योतिषी 

 

Article source: https://hindi.astroyogi.com/ipl/match/today-predictions

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!