CSK vs MI - चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

Fri, Oct 23, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Oct 23, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
CSK vs MI - चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 41th मैच की प्रेडिक्शन

  • चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस
  • तिथि – 23 अक्टूबर 2020
  • स्थान – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • समय – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे (यूएई समयानुसार) 
  • चेन्नई सुपर किंग्स की नाम राशि - मेष
  • मुंबई इंडियंस की नाम राशि – सिंह

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत पिछले साल के फाइनल में पहुंची टीमों यानि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के साथ हुई थी। हालांकि टूर्नामेंट का पहला मैच सीएसके ने जीता था लेकिन उसके बाद से चेन्नई अपने जीत के रथ को आगे नहीं बढ़ा पाई। टूर्नामेंट में 10 में से 7 मैच हारकर सीएसके का सफर लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन अभी भी उम्मीद बाकी है इसके लिए धोनी के धुरंधरों को किसी भी हाल में 4 मैच जीतने होंगे। जबकि दूसरी ओर बीते 18 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस को 2 सुपरओवर के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने हराया था। हालांकि मुंबई की टीम अंकतालिका में 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। अब आगामी 23 अक्टूबर को चेन्नई का मुकाबला मुंबई से एक बार फिर होने जा रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सीएसके प्ले ऑफ में जगह बना पाती है या रोहित एंड कंपनी उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं?

 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस की नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं। 

 

23 अक्टूबर 2020 शारजाह में शाम के 06 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ मेष लग्न में हो रहा है। लग्न स्वामी मंगल का बारहवाँ होना टीम के लिए अच्छा नहीं कह सकते हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य का सप्तम स्थान में बैठना प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं। अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है।मैच की शुरुआत के समय चंद्रमा छठे भाव में विराजमान हैं तो बुध राशिचक्र में 3वें तो लग्न से सप्तम घर में वक्री रहेंगे।  

 

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, उनकी सूर्य राशि वृषभ व नाम राशि तुला बनती है। वहीं वर्तमान गोचर व रोहित की कुंडली में शुक्र का पीड़ित होना मुंबई के लिए शुभ नहीं कह सकते। हालांकि अंक ज्योतिष के मुताबिक,  इनका मूलांक 3 बनता है जोकि गुरू बृहस्पति का माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में गुरू को ज्ञान - आध्यात्म का कारक माना जाता है। यानि कि रोहित को गुरू का साथ मिलेगा। जिसके चलते वह रणनीति बनाने व उसे चरितार्थ करने में सफल होंगे। बात भाग्यांक की करें तो भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध विवेक व वाणी का कारक होता है। वाणी मधुर होने से साथियों के साथ रोहित के संबंध अच्छे बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से टीम को सीखने में  मदद मिलेगी। कप्तान के रूप में रोहित अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण रोहित के लिए अच्छा हो सकता है।

 

चेन्नई सुपर किंग्स - महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स की नाम राशि मेष है। मेष का स्वामी मंगल गोचर के अनुसार बारहवें स्थान में चला जाना और पराक्रम पर दृष्टि ढालना चेन्नई को जीत की ओर ले जा रहा है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का विजेता बनना उसकी नाम राशि के स्वामी मंगल के गोचर करने से यह तय माना जा सकता है। परंतु जीत के लिए चेन्नई को परिश्रम भी करना होगा। 

 

वहीं सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार उनकी नाम राशि सिंह है जो कि सूर्य की राशि मानी जाती है। सूर्य राशि के जातक बड़े पराक्रमी भी होते हैं। ये विपरीत परिस्थिति में भी अपने आप को नियंत्रण में रखकर इसका तोड़ निकाल लेते हैं। यही धोनी की खूबी भी है। कैप्टन कूल का खिताब महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इसी के चलते मिला हैं। नाम राशि के हिसाब से धोनी के लिए यह आईपीएल सामान्य रहेगा। 

 

अंक ज्योतिष के मुताबिक, धोनी का मूलांक 7 बनाता है। जो कि अंक ज्योतिष में केतु का अंक माना जाता है। केतु को वैदिक ज्योतिष में एक छाया ग्रह व क्रूर ग्रह माना जाता है, जो अपने साथ बैठे राशि व अपने स्थान के हिसाब से जातक को परिणाम देता है। केतु का गोचर में धनु राशि यानि कि गुरु के घर में आना गुरु की तरह परिणाम देगा। क्योंकि बृहस्पति गोचर में स्वग्रही है। गुरु का साथ मिलने पर केतु बलवान होकर गुरु का ही फल धोनी को देगा। जिस कारण मूलांक 7 का कारक ग्रह केतु महेंद्र सिंह धोनी व चेन्नई सुपर किंग के लिए फलदायी ही माना जाएगा। भाग्यंक 6 जो कि शुक्र का अंक है। यह भी धोनी के हित में ही रहेगा। कुल मिलाकर धोनी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां  संस्करण मिला जुला परिणाम देगा।

 

कुल मिलाकर दोनों टीमों की कुंडली व गोचर का आकलन करने पर मुम्बई इंडियंस के जीतने के आसार प्रबल हैं। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

बैंगलोर में ज्योतिषी । चेन्नई में ज्योतिषी 

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!