IPL 2020 Qualifier 1 - मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स का मैच प्रेडिक्शन

Thu, Nov 05, 2020
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Thu, Nov 05, 2020
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
IPL 2020 Qualifier 1 -  मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स का मैच प्रेडिक्शन

IPL 2020 क्वालीफायर-1 मैच की प्रेडिक्शन

  • मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स 
  • तिथि – 05 नवंबर 2020
  • स्थान – दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
  • समय – शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), शाम 6:00 बजे (यूएई समयानुसार) 
  • दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि - मीन
  • मुंबई इंडियंस की नाम राशि – सिंह 

 

एक नजर दोनों टीमों के प्रदर्शन पर

आईपीएल के 13वें सीजन का पहला क्वालीफायर मैच दुबई में आज शाम 6 बजे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी जबकि हारने वाली टीम को 8 नवंबर को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में खेलना होगा। हालांकि दोनों टीमों के पास शानदार गेंदबाज और बल्लेबाज हैं लेकिन मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आईपीएल 2008 से लेकर 2020 तक दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत 26 बार हुई है जिसमें 14 बार मुंबई जीती है और 12 बार दिल्ली विजेता बनी है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली पिछले सीजन की विजेता टीम को हरा पाती है या रोहित एंड कंपनी दिल्ली के दम को बेदम कर देती है? फिलहाल ज्योतिषीय आकलन के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कौन सी टीम के जीतने के आसार अधिक हैं?  

 

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा

बहरहाल एस्ट्रोयोगी ज्योतिषी द्वारा की गई ज्योतिषीय भविष्यवाणी की मदद से जानते हैं कि इस मैच का परिणाम क्या रहने वाला है। दरअसल, नाम के पहले अक्षर से देखा जाये तो मुंबई इंडियंस की नाम राशि सिंह बनती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि स्वयं ऊर्जा के प्रतीक हैं। सिंह राशि वाले बहुत ही ऊर्जावान होते हैं। इनका स्वभाव राजा की तरह होता है। मुंबई इंडियंस के नेचर में ये गुण दिखाई भी देते हैं। उस दिन व समय के अनुसार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिये सितारे कुछ इस तरह के संकेत कर रहे हैं। 

05 नवंबर 2020 दुबई में शाम के 06 बजे के समयानुसार मैच का आरंभ मेष लग्न में हो रहा है। लग्न स्वामी मंगल का बारहवाँ होना टीम के लिए अच्छा नहीं कह सकते। हालांकि मैच की शुरुआत के समय जो लग्न बन रहा है उससे सूर्य का सप्तम स्थान में बैठना व पराक्रम स्थान पर दृष्टि डालना पराक्रम के स्वामी बुध के साथ आदित्य योग बनाना प्रतिद्वंदियों पर मुंबई का दबदबा बनाए रखने में भी मदद कर सकता हैं।

अंक ज्योतिष से देखा जाये तो Mumbai Indians (MI) की स्पैलिंग में आये सभी वर्णों का योग करें तो मूलांक 2 बनता है जो कि चंद्रमा का अंक है। वहीं शॉर्ट नाम एमआई का अंक 5 बन रहा है जो कि बुध का अंक है जो मन एवं बुद्धि को साथ मिलने वाला है।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की जन्म तिथि और जन्म समय(12 बजे) के अनुसार, उनकी सूर्य राशि वृषभ व नाम राशि तुला बनती है। वहीं वर्तमान गोचर व रोहित की कुंडली में शुक्र का पीड़ित होना मुंबई के लिए शुभ नहीं कह सकते। हालांकि अंक ज्योतिष के मुताबिक,  इनका मूलांक 3 बनता है जोकि गुरू बृहस्पति का माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में गुरू को ज्ञान - आध्यात्म का कारक माना जाता है। यानि कि रोहित को गुरू का साथ मिलेगा। जिसके चलते वह रणनीति बनाने व उसे चरितार्थ करने में सफल होंगे। बात भाग्यांक की करें तो भाग्यांक 5 है जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध विवेक व वाणी का कारक होता है। वाणी मधुर होने से साथियों के साथ रोहित के संबंध अच्छे बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से टीम को सीखने में  मदद मिलेगी। कप्तान के रूप में रोहित अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। कुल मिलाकर इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां संस्करण रोहित के लिए अच्छा हो सकता है।

 

दिल्ली कैपिटल्स - श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स की नाम राशि मीन बनती है। मीन का स्वामी गुरू का गोचर में धनु राशि में बैठना दिल्ली के लिए शुभ है। साथ ही गुरू का नवम घर में जाना व पराक्रम को देखना बहुत अच्छा कह सकते हैं और अंत में विजय का योग भी बना रहा है। सूर्य का सप्तम घर में आना अच्छा  कह सकते  हैं । 

श्रेयस अय्यर की सूर्य राशि धनु है, जिसका स्वामी बृहस्पति अभी गोचर में अपने घर में बैठा है, जो योगकारी माना जाता है। बृहस्पति बुद्धि, ज्ञान, विवेक का कारक माना जाता है। कई फैसले ये अपने ज्ञान, विवेक से भी लेंगे। वहीं सूर्य का बुध के साथ नवम स्थान में एक योग बनाना इनके लिए और करियर के लिए एक अच्छा परिणाम देने वाला होगा। पराक्रम का स्वामी भी केंद्र में आकर योग बना रहा है, लेकिन शनि की दृष्टि पड़ने के कारण एक विस्फोट योग बन जाता है। जोश, जुनून रहेगा लेकिन कभी-कभी टीम का सहयोग ना मिलने के कारण पराजय का सामना भी करना पड़ सकता है। खेल का कारक मंगल भी 4 डिग्री पर बैठा है, जो बलहीन हो गया है। इसलिए जोश, जुनून में साथ ना मिलने के कारण लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आएंगी।

नाम के मुताबिक श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की राशि कुंभ है। जिसका स्वामी शनि केंद्र में बैठकर एक अच्छा साथ सहयोग देने वाला होगा। शनि का दृष्टि संबंध अपरोक्ष होने के कारण अपनी खेल भावना पर असर तो नहीं पड़ेगा, लेकिन टीम का साथ न मिलने के कारण समय समय पर मायूसता भी नजर आएगी। चंद्रमा का 12वें भाव में बैठना भी चिंताग्रस्त बना देता है। मन में कई प्रकार की चिंताएं रहेंगी पर खेल पर इसका असर नहीं पड़ेगा। 

अंकज्योतिष के अनुसार, श्रेयस अय्यर का मूलांक 6 है जिसका संबंध शुक्र से होता है। शुक्र शुभ ग्रह माना जाता है। सुख का कारक भी होता है। मूलांक के अनुसार भी इनका शुभ योग बन रहा है। जन्मतिथि के अनुसार भाग्यांक 5 है जो बुध का अंक है, जो बुद्धि को शिथिल बनाने वाला होता है। कहीं गलत मौके पर भी बुद्धि का प्रयोग करके पराजय को विजय में बदलने का योग माना जाता है।

 

कुल मिलाकर दोनों टीमों के प्रदर्शन के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस में जबरदस्त टक्कर होगी लेकिन 05 नवंबर में यूएई के गोचर के अनुसार मुंबई इंडियंस के जीतने के संभावनाएं अधिक है। हालांकि क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, इसलिए ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन जीत का स्वाद चखेगा।

 

Article source: https://hindi.astroyogi.com/ipl/match/today-predictions

article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!