यदि चाहते हैं अपने वैलेंटाइन की 'हां', तो राशिनुसार दें गिफ्ट

Sat, Jan 14, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Sat, Jan 14, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
यदि चाहते हैं अपने वैलेंटाइन की 'हां', तो राशिनुसार दें गिफ्ट

Valentine Day Gifts 2024: जिसे हरदम सपनों में पाया है, जिसका ख्याल हर पल मन में आय़ा है, अब तो कहना ही पड़ेगा कि वैलेंटाइन इजहार का मौका लाया है। वैसे तो प्यार को जताने के लिए किसी दिन या महीने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन आशिक अक्सर वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके लिए इस प्यार के सप्ताह का काफी महत्व होता है। इस दौरान वे अपने प्रेमी से खुलकर प्यार का इजहार करते हैं और उन्हें वैलेंटाइन वीक में पड़ने वाले डे के अनुसार गिफ्ट्स भी देते हैं। ऐसे में हम आपको आज राशिनुसार अपने पार्टनर को गिफ्ट देने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहे और आपका रिलेशन मजबूत बना रहे। 

राशिनुसार दें यें गिफ्ट

अगर आप भी अपने पार्टनर को इस वैलेंटाइन कुछ स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो उन्हें उनकी राशिनुसार गिफ्ट दे सकते हैं जो उन्हें पसंद भी आएगा और उनकी लाइफ में सकारत्मकता भी लाएगा।  

मेष राशि

मेष राशि के जातक स्वभाव से बर्हिमुखी, स्वतंत्र विचार वाले और कुछ कहने के बजाय करने वाले होते है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर इस राशि का है तो आपका पैसा थोड़ा ज्यादा खर्च होगा। मेष राशि के जातकों को कीमती गिफ्ट्स ज्यादा पंसद आते हैं इसलिए आप उन्हें इस वैलेंटाइन पर ईयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव सत्ताधारी औऱ अपनी ताकत दिखाने वाला होता है। यदि आपका पार्टनर वृषभ राशि का है तो आप उन्हें नीला या गुलाबी कलर का पर्स देकर और चॉकलेट या केक पर I Love You लिखवाकर भी प्रपोज कर सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक द्विस्वभाव वाले होते हैं। ये बुद्धिजीवी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। यदि आपका पार्टनर मिथुन राशि का जातक है तो आप उसे वैलेंटाइन पर किसी रोमांटिक जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं और आप उन्हें पिंक रोज देकर प्रपोज कर सकते हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले अतिप्रेमी, विश्वास योग्य और परवाह करने वाले होते हैं। यदि आपका पार्टनर कर्क राशि का है तो आप उसे कैमरा या पुरानी तस्वीरों को संजोकर बनाया गया एलबम या कोलाज गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं क्योंकि इस राशि के जातक हर बात और लम्हें को संजोकर रखना पसंद करते हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक साहसी, दृढ- निश्चयी और शाही अंदाज वाले होते हैं। इन्हें अक्सर महंगे गिफ्ट्स और रॉयल बर्ताव ही पसंद आता है। आप उन्हें किसी महंगे रेस्तरां में डिनर या लंच के लिए ले जा सकते हैं। साथ ही रेड रोज, टैडीबियर और चॉकलेट देकर भी प्रपोज कर सकते हैं। 

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों का स्वभाव परफेक्शनिस्ट, नकचड़ा और आलोचना करने वाला होता है। इसलिए जब भी आप अपने पार्टनर को गिफ्ट दें तो परफेक्शन का ख्याल ज़रूर रखें। कन्या राशि के पार्टनर को आप गिफ्ट के तौर पर रेड रोज गुलदस्ता और चांदी का कोई आइटम दे सकते हैं। 

तुला राशि

तुला राशि के लोग सामाजिक, खुश मिज़ाज और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। अगर आपका पार्टनर तुला राशि है तो हर स्थिति में वह आपके साथ खुश रह सकता है। अगर आप इन्हें गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें पिंक या ब्राउन कलर का पर्स दे सकते हैं। साथ ही आप ब्लू बेल्स के फ्लॉवर और चॉकलेट के साथ उन्हें प्रपोज कर सकते हैं।  

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले और अपनी भावनाओं को छुपाकर रखते हैं। यदि आपका पार्टनर स्कोर्पियो है तो आप उसे इस वैलेंटाइन पर गिटार गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप उन्हें रेड रोज या लीली फ्लावर देकर प्रपोज कर सकते हैं। 

धनु राशि

धनु राशि के जातक आजाद ख्याल वाले और दिलदार होते हैं। इन्हें मामूली नहीं बल्कि एंटीक गिफ्ट्स ही पसंद आते हैं। अगर आपका पार्टनर धनु राशि का जातक है तो आप उसे घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप उसे चॉकलेट या केक पर I Love You लिखवाकर प्रपोज कर सकते हैं। 

मकर राशि

मकर राशि वाले गहरी सोच रखने वाले होते हैं। ये स्वभाव से वाचाल और जिम्मेदारियों को निभाने वाले होते हैं। यदि आपका पार्टनर मकर राशि का है तो आप इस वैलेंटाइन पर उसे सिल्वर ज्वैलरी या ब्लू कलर की कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही ब्लू कलर के फूलों का गुलदस्ता देकर प्रपोज कर सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि इन राशि के जातक तार्किक, बुद्धिमान और चतुर स्वभाव के होते हैं। आपका पार्टनर अगर एक्वेरियस है तो आपको उन्हें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या पिंक कलर का कोई गिफ्ट देना चाहिए। साथ ही आपका उन्हें फूल का ऑर्किड देना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातक महान, ईमानदार और दयालु हृदय के होते हैं। ये लोग नीरस रिश्ते को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इन्हें किसी महंगे गिफ्ट की जरूरत नहीं होती है बल्कि आप अपने पाइसस वाले पार्टनर को वायलिन, गिटार देकर भी खुश कर सकते हैं। साथ ही आप चॉकलेट केक और रेड रोज गुलदस्ता देकर भी प्रपोज कर सकते हैं। 

संबंधित लेख - 

राशिनुसार जानें, किन राशियों के लोग बनते हैं बेस्ट कपल ?  |   कुंडली में विवाह योग   |   कुंडली में संतान योग

प्यार की पींघें बढानी हैं तो याद रखें फेंग शुई के ये लव टिप्स   |   जानिये, दाम्पत्य जीवन में कलह और मधुरता के योग

प्रपोज डे   |   टैडी डे   |   वैलेंटाइन वीक   |   प्रोमिस डे   |   हग डे   |   किस डे   |   वैलेंटाइन डे   |   क्यों मिलता है प्रेम में बार बार धोखा

article tag
Love
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
article tag
Love
Hindu Astrology
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces
Zodiac sign
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!