धनु राशि में शुक्र, बुध और सूर्य आए एक साथ, कैसा होगा आप पर प्रभाव? जानें

Fri, Dec 24, 2021
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Fri, Dec 24, 2021
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
धनु राशि में शुक्र, बुध और सूर्य आए एक साथ, कैसा होगा आप पर प्रभाव? जानें

धनु राशि में होंगे शुक्र, बुध और सूर्य एक साथ जो मिलकर करेंगे शुभ संयोगों का निर्माण। इस युति का मेष से लेकर मीन राशि पर क्या होगा असर? जानना चाहते है अभी पढ़ें! 

 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रह को पिता के भाव कर्म का स्वामी माना गया है और यह उच्च अधिकारियों, सरकारी नौकरी, नेतृत्व क्षमता आदि से सम्बंधित है। सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेगा जो धनु राशि में 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2:29 बजे तक रहेगा। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और स्नेह का कारक माना गया है और यह धनु राशि में 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, बुध, जो वाणी और बुद्धि के ग्रह के रूप में जाना जाता है और यह 29 दिसंबर 2021 को 11:15 बजे तक धनु राशि में रहेगा। धनु राशि में तीनों ग्रह सूर्य,बुध और शुक्र मिलकर दो शुभ योगों का निर्माण कर रहे है। भारत के शीर्ष ज्योतिषियों से ऑनलाइन परामर्श करने के लिए यहां क्लिक करें!

 

बन रहे है शुभ संयोग

धनु राशि में सबसे पहले सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग का निर्माण करेगी, वही बुध और शुक्र मिलकर लक्ष्मी नारायण योग बना रहे है। इन योगों का निर्माण एक ऐसी घटना हैं जो व्यक्ति को जीवन में नाम, प्रसिद्धि और विलासिता प्रदान करती हैं। बुधादित्य योग से आपको नाम और यश की प्राप्ति होती है वहीं लक्ष्मी नारायण योग से आपको धन की प्राप्ति होती है।

 

आइए जानते हैं धनु राशि में शुक्र, बुध और सूर्य की युति का सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

 

मेष राशि

यह गोचर आपके नवम भाव में होगा। शुक्र और बुध, धनु राशि में गोचर करेंगे इसलिए भाग्य आपके पक्ष में होगा। यही एक मुख्य कारण है कि आपके भाग्य में वृद्धि होगी।

  • इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, साथ ही धार्मिक यात्राओं पर भी जाएंगे।
  • पिता की तरफ से आपको लाभ की प्राप्ति होगी जो हर मामले में आपका साथ देंगे।
  • इस दौरान पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा और ये आपके लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगा।
  • प्रेम संबंध आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। मेष साप्ताहिक राशिफल

उपाय - मजदूर वर्ग के लोगों को भोजन कराएं।
 

वृषभ राशि

यह गोचर आपके आठवें भाव में होगा। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है।

  • शोधकार्यों से जुड़े लोगों को करियर में लाभ की प्राप्ति होगी।
  • ससुराल पक्ष से आपको लाभ होने की संभावना है।
  • आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, विशेष रूप से खान-पान का। वृषभ साप्ताहिक राशिफल

उपाय - राधा जी और श्रीकृष्ण की पूजा करें।

 

मिथुन राशि

यह गोचर आपके सातवें भाव में होगा। इस अवधि में आपके और आपके पार्टनर के बीच प्रेम में वृद्धि होगी।

  • व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
  • इस अवधि के दौरान आपकी सभी व्यवसाय-संबंधी यात्राएँ या कार्य-संबंधी अभियान सफल होंगे।
  • हर स्थिति में भाई-बहन एक-दूसरे का साथ देंगे और उनके बीच संबंधों में सुधार आएगा।
  • विदेश में काम करने वाले या आयात-निर्यात से सम्बंधित किसी काम से आपको लाभ प्राप्त होगा।
  • जो लोग अपने रिलेशनशिप को विवाह में बदलना चाहते है तो यह समय अनुकूल है। मिथुन साप्ताहिक राशिफल

उपाय - कुत्तों को रोटी खिलाएं।
 

कर्क राशि

यह गोचर आपके छठे भाव में होगा। सरकारी नौकरी या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

  • यह अवधि छात्रों के लिए उत्तम सिद्ध होगी और वे अपनी परीक्षा पास करने में सफल होंगे।
  • जो लोग पहले से सरकार से जुड़ें क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें पदोन्नति मिल सकती है, साथ ही बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
  • इस अवधि के दौरान आपके सभी शत्रु परास्त होंगे।
  • यह मौद्रिक लाभ के लिए अच्छा समय है, साथ ही आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। कर्क साप्ताहिक राशिफल

उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
 

सिंह राशि

यह गोचर आपके पंचम भाव में होगा। प्रेमियों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है।

  • जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए यह समय उत्तम है।
  • आप अपने सहकर्मियों और अपने वरिष्ठों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में सक्षम होंगे। इससे आपको कार्यस्थल पर लाभ होगा।
  • समाज में आपके नाम और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी जो आपको प्रसन्नता देगी।
  • धन संबंधी मामलों के लिए यह समय उत्तम है, आप बचत करने में सक्षम होंगे।
  • आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • इस दौरान किसी को धन उधार देने से बचें। सिंह साप्ताहिक राशिफल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

 

कन्या राशि

यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। इस अवधि में संपत्ति से जुडी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

  • लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य फिर से आरम्भ होगा।
  • इस दौरान आपकी धन सम्बंधित समस्याएं दूर होगी।
  • आप पारिवारिक समारोहों में शामिल होंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी और आप सभी कार्यों का पूरा आनंद लेंगे।
  • संपत्ति संबंधित निवेश करने के लिए यह एक आदर्श समय होगा।
  • अनावश्यक बहस से बचें अन्यथा ये आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती हैं। कन्या साप्ताहिक राशिफल

उपाय - अपनी माता की उम्र की महिलाओं का आशीर्वाद लें।

 

और पढ़ें: ➭ वार्षिक राशिफल 2022  |  अंकज्योतिष भविषयफल 2022  |  टैरो रीडिंग 2022


तुला राशि

यह गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आप व्यापार संबंधित यात्राओं पर जा सकते हैं और ये यात्राएं सफल होंगी।

  • आप काम से जुड़े संबंध बनाने में सफल होंगे, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा।
  • आपको अपनी मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
  • इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। काम के अधिक दबाव के कारण थकान का अनुभव कर सकते हैं। यह आपको मानसिक रूप से भी परेशान कर सकता है, इसलिए अपना ध्यान रखें। तुला साप्ताहिक राशिफल

उपाय - पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।

 

वृश्चिक राशि

यह गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इस अवधि में आपके द्वारा कड़ी मेहनत करने के बाद सभी धन संबंधी समस्याएं दूर होगी।

  • आपका अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद होने की संभावना है। इस समय अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें।
  • सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए यह समय शानदार होगा।
  • आपको अपने पिता से पर्याप्त सहयोग मिलेगा, जिससे आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। 
  • आपको अपने जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।
  • व्यापारी वर्ग को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, साथ ही विदेश में कार्यरत लोगों को भी सफलता मिलेगी। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

उपाय - हनुमान मंत्र का जाप करें।

 

धनु राशि

यह गोचर आपके प्रथम भाव में होगा। इस अवधि में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन फिर भी आप तनाव में रहेंगे। मानसिक शांति प्राप्त करने की कोशिश करें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।

  • जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जो आपको खुशी देगा।
  • जो लोग सरकारी क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं, तो यह समय प्रयास करने के लिए उत्तम है।
  • आपके भाई-बहन आपका साथ देंगे और उनके साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। धनु साप्ताहिक राशिफल

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

 

मकर राशि

यह गोचर आपके बारहवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको धन लाभ होगा, लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। इससे आपकी बचत प्रभावित होगी। व्यर्थ के खर्चे आपके तनाव का कारण बन सकते हैं।

  • जीवनसाथी की वजह से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। अत: अनावश्यक वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
  • इस अवधि में कोई भी कार्य करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
  • सतर्क रहने का प्रयास करें; अन्यथा आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी बुद्धि के उपयोग से नुकसान से बच सकते हैं। मकर साप्ताहिक राशिफल

उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

कुंभ राशि

यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा। इस अवधि में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

  • जीवनसाथी के साथ मतभेद का आप पर काफ़ी प्रभाव पड़ेगा जो आपके जीवन में तनाव का कारण बनेगा।
  • इस दौरान साझेदारी में कोई भी काम करने से बचें, इससे आपको नुकसान होगा। यदि आप पहले से किसी पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो सतर्क रहें, आपका पार्टनर साझेदारी तोड़ सकता है। 
  • अनावश्यक तनाव से बचने का प्रयास करें।
  • आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने का प्रयास करें और अपने आहार पर भी नियंत्रण रखें। कुंभ साप्ताहिक राशिफल

उपाय - गाय को हरी घास खिलाएं।


मीन राशि

यह गोचर आपके दसवें भाव में होगा। यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा।

  • आप अपने प्रयासों से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे।
  • लंबे समय से रुका हुआ कोई काम जैसे सरकारी कार्य आदि का पुनः आरम्भ होगा।
  • यह समय निवेश के लिए उत्तम है।
  • आप विलासिता का आनंद लेंगे जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा।
  • इस अवधि में आपका परिवार आपका साथ देगा, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
  • सतर्क रहें क्योंकि आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
  • वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

उपाय - लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

 

✍️ By- Team Astroyogi

 

यह भी पढ़ें: ➭ सूर्य ग्रहण 2022 |  चंद्र ग्रहण 2022पूर्णिमा 2022 | अमावस्या 2022 | एकादशी 2022  

article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
article tag
Hindu Astrology
Planetary Movement
Vedic astrology
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!