Elvish Yadav या Abhishek Malhan कौन जीतेगा बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी ?

Mon, Aug 14, 2023
टीम एस्ट्रोयोगी
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
Mon, Aug 14, 2023
Team Astroyogi
 टीम एस्ट्रोयोगी के द्वारा
article view
480
Elvish Yadav या Abhishek Malhan कौन जीतेगा बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी ?

दुनिया में अलग-अलग तरह के रियलिटी शो देखे जाते हैं। भारत में भी कई तरह के रियलिटी शो प्रसारित होते हैं। इसमें कुछ शो तो कब आते है और कब चले जाते है पता भी नहीं चलता। मगर कुछ रियलिटी शो अपनी अलग पहचान बना लेते हैं ऐसा ही एक शो है बिग बॉस (Bigg Boss)। जिसका जिओ सिनेमा पर 24 घंटे लाइव टेलीकास्ट होता है। यह एक ओटीटी शो है। इस साल सीज़न 2 का लाइव टेलीकास्ट 45 दिन होना था परन्तु दो वाइल्डकार्ड एंट्री के बाद इस शो को 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस शो को देखने वालों के मन में इस समय एक ही सवाल है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT2) शो कौन जीतेगा? 

इस लेख में हम आपको बिग बॉस ओटीटी 2 से जुड़ी भविष्यवाणियां (bigg boss ott season 2 astrological prediction) बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स कौन हैं और इन में से विनर बनने के चांस किसके सबसे ज्यादा हैं।

free consultationकौन है बिग बॉस ओटीटी 2 के टॉप 7 कंटेस्टेंट?

एल्विश यादव - कन्या राशि

एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक जानेमाने यूट्यूब स्टार हैं जो कि कन्या राशि के अंतर्गत आते हैं। एलवीश अपने कॉमिक सेन्स के लिए फेमस हैं। कन्या राशि के लोग अपनी इंटेलिजेंस के लिए भी जानें जाते हैं। इस शो में एल्विश यादव (Elvish Yadav) रोस्टिंग और कॉमिक स्किल के माध्यम से लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह स्किल उन्हें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT2) का खिताब जीतने में मदद करेगी। जबसे एलवीश ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है तब से शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लग गया है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और इसका रिजल्ट वोटिंग में भी देखने को मिल सकता है।

अभिषेक मल्हान - मिथुन राशि

अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) एक यूट्यूब स्टार हैं और वह अपने चैनल की वीडियो में अलग-अलग तरह के चैलेंज पूरे करते नजर आते हैं। उनका ये टैलेंट उन्हें बिगबॉस में दिए जा रहे टास्क को सही से समझने में मदद करेगा। अभिषेक मल्हान की राशि मिथुन है और मिथुन राशि वाले लोग समझदार और सरल होते हैं। साथ ही वह अपने मजबूत कम्युनिकेशन स्किल और रिश्ते बनाने के लिए जाने जाते है। शो में अभिषेक की कम्युनिकेशन स्किल उन्हें दोस्त बनाने में मदद कर रही है। हालांकि, वह सही समय पर सही निर्णय न ले पाने की क्षमता के कारण, अपने लिए महत्वपूर्ण पलों में चुनौतियां पैदा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में सफल होने के लिए, और दर्शकों का दिल जीतने के लिए अभिषेक को चैलेंज लेने और उसे पूरा करने की अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होगा। 

मनीषा रानी - कन्या राशि 

मिनिषा रानी एक इंस्टग्राम इन्फ्लुएंसर हैं जो फनी शार्ट रील्स बनाने के लिए जानी जाती हैं। कन्या राशि के लोग अपनी इंटेलिजेंस के लिए जानें जाते हैं। इसलिए मनीषा काफी स्मार्ट तरीके से खेलती हुई नजर आ रही हैं। कन्या राशि के लोग अपने मेहनती स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं, यह गुण मिनिषा के लिए बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के कार्यों और चुनौतियों में फायदेमंद साबित हो सकता है। मनीषा रानी (Manisha Rani) अपनी भोजपुरी बोली से फैंस को अच्छे से एंटरटेन कर रही हैं। उनका फ्लर्टिंग नेचर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में उनकी आगे की यात्रा के लिए उन्हें सही रणनीति का संतुलन बनाकर खेलना होगा।

आशिका भाटिया - धनु राशि 

आशिका भाटिया एक इंस्टग्राम इन्फ्लुएंसर हैं जो इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए जानी जाती हैं। वे धनु राशि से सम्बंधित हैं और धनु राशि के लोग अपनी साहस और मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) का बिग बॉस के घर में एंटरटेनिंग रूप अभी देखना बाकि है। हालांकि, धनु राशि के लोग कभी-कभी अग्रेसिव हो सकते हैं, जिससे दूसरों के साथ उनका झगड़ा हो सकता है। शायद यही कारण है कि आशिका अक्सर बिगबॉस हाउस के लोगों से झगड़ती दिखाई दे रही हैं। शुरुआत में वह घर में अपनी ज्यादा उपस्तिथि दर्ज नहीं करा पा रही थी पर अब वह हर मुद्दे में अपना पक्ष रख रही हैं।  

जिया शंकर - मेष राशि

जिया शंकर (Jiya Shankar) एक बॉलीवुड एक्टर्स हैं और मेष राशि से जुड़ी हैं। मेष राशि के लोग लीडरशिप क़्वालिटी वाले होते हैं और अपने दृष्टिकोण में मुखर हो सकते हैं। जिया के लिए अपने गेम को मजबूत बनाए रखने के लिए, अपने नेतृत्व गुणों और टीम वर्क के बीच संतुलन बनाना आवश्यक होगा। हालांकि जिया, अभी तक घर के लोगों को ज्यादा समझ नहीं आ रहीं है, लेकिन उनकी अभिषेक के साथ फ्लर्टिंग लोगों को जरूर पसंद आ रही है। 

यह भी पढ़ें : बुध का सिंह राशि में होने वाला है गोचर, इन राशियों के ऊपर होगी धन की बरसात!

पूजा भट्ट - मीन राशि 

पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) एक जानी मानी बॉलीवुड एक्टर्स हैं। 90 के दशक में एक मशहूर अभिनेत्री के रूप में उन्होंने बॉलीवुड को काफी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। पूजा भट्ट की राशि मीन है। मीन राशि के लोग क्रिएटिविटी और अपने एमोशनंस के लिए जाने जाते है। पूजा बिगबॉस के घर में सबसे बड़ी होने के कारण सबके सामने अपने पॉजिटिव नेचर को हमेशा दिखाती रहती हैं। वह एकलौती ऐसी पार्टिसिपेंट हैं जो हर समय समझदारी दिखाने की कोशिश करती हैं हालांकि घर वाले उन्हें कभी-कभी ये भी बताते हैं कि वह घर वालों पर ज्यादा ही हावी होती हैं। उनका एक्सपीरयंस और उनका पॉजिटिव नेचर उन्हें इस शो को जीतने में उनकी मदद करेगा। 

बेबिका धुर्वे - कर्क राशि 

बेबिका धुर्वे टेलीविजन का जाना-माना नाम है। वह कर्क राशि से संबंध रखती हैं और कर्क राशि के लोग देखभाल करने वाले और दयालु नेचर के होते हैं। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बेबीका सबसे बेवाक पर्सेनलिटी के रूप में अपनी छवि बनाती नजर आ रही हैं। वह घर की सभी जिम्मेदारियों को भली भांति निभा रही हैं। साथ ही वह पूजा की खास बन चुकी हैं। वह घर के भीतर एक अच्छी दोस्त की भूमिका निभा रही है, कभी-कभी वह अभिषेक के साथ बहस करती हुई भी नजर आ जाती हैं। शो में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है लेकिन फिर भी अभी उन्हें दर्शकों का सपोर्ट पाने के लिए खुल कर खेलने और अपनी रीयल पर्सनैलिटी को दिखाने की जरूरत है। 

कौन होगा बिग बॉस का विनर?

वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले अभिषेक इस रेस में सबसे आगे थे, लेकिन जब से एलवीश ने घर में एंट्री ली है तब से उन्होंने अपने आप को सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट के रूप में स्थापित कर लिया है। इनके ग्रहों की दशा और अब तक का गेम देखते हुए यह कहा जा सकता है कि एलवीश यादव और अभिषेक मल्हान दोनों में से कोई एक बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 की ट्रॉफी का हकदार होगा। हालांकि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आखिरी निर्णय शो के फिनाले के बाद ही पता चलेगा। 

kundli किसी भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए अभी संपर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से। पहला कंसल्टेशन आपके लिए मुफ्त है।

article tag
Celebrity
Bollywood
article tag
Celebrity
Bollywood
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!