बुध गोचर 2023 : बुध का सिंह राशि में होने वाला है गोचर, इन राशियों के ऊपर होगी धन की बरसात!

Thu, Jul 20, 2023
  के द्वारा
Thu, Jul 20, 2023
Team Astroyogi
  के द्वारा
article view
480
बुध गोचर 2023 : बुध का सिंह राशि में होने वाला है गोचर, इन राशियों के ऊपर होगी धन की बरसात!

बुध सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं, जो हर राशि में कुछ बदलाव ला सकते हैं, विशेष रूप से बौद्धिक क्षमताओं और काम को प्रभावित कर सकते हैं। क्या यह गोचर आपको फायदा देगा या नुकसान? अपने भाग्य के बारें में जाने इस लेख के माध्यम से और हमारी प्रोफेशनल भविष्यवाणियों और उपायों के साथ इस गोचर का लाभ उठाएं।

बुध शिक्षा, वाणिज्य, गणित, भाषण, लेखन, कम्युनिकेशन स्किल, बुद्धि, ज्ञान, ज्योतिष और खगोल विज्ञान, मेडिकल प्रैक्टिस, छोटे भाई-बहनों, प्रकृति संतुलन और कंप्यूटर स्किल आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। 

सूर्य, सिंह राशि के स्वामी हैं यह शाही प्रतीक चिन्ह, प्रकृति, पेट, ज्ञान, संतान, शरीर और पूर्व दिशा आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बुध की विशेषताएं

कलर : हरा

तत्व : सांसारिक

दिन: बुधवार

रत्न : पन्ना

दिशा : उत्तर

पद : राजकुमार

मित्र ग्रह : सूर्य , शुक्र

शत्रु ग्रह : चंद्रमा

तटस्थ ग्रह: शनि, मंगल, बृहस्पति

कब होगा बुध का सिंह राशि में गोचर?

बुध का सिंह राशि में गोचर, 25 जुलाई 2023 को सुबह 04 बजकर 38 मिनट पर होगा। यह गोचर 01 अक्टूबर 2023, 08 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। बुध (Budh) एक गतिशील ग्रह है और यह एक व्यक्ति के जीवन के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिवर्तन ला सकता है। बुध को ग्रहों का युवराज माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्रमा बुध के पिता हैं। इसलिए बुध हमारी बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि किसी को सेल्फ एम्प्लॉयड या सॉफ्टवेयर / मेडिकल फील्ड में उत्कृष्टता प्राप्त करनी है तो उसकी कुंडली में बुध मजबूत होना चाहिए। बुध, सूर्य के निकटतम ग्रह है। यही कारण है कि 70 प्रतिशत से अधिक कुंडली में सूर्य और बुध की एक ही राशि में युति मिल जाती है। यह युति बुधादित्य योग का कारण बनती है। इसके अलावा, बुध भद्रा योग भी बनाता है जो 5 महा पुरुष योगों में सबसे मजबूत योगों में से एक है। यदि किसी को अच्छे विषय में प्रभावशाली भाषण देना है तो बुध मजबूत होना चाहिए।

बुध का सिंह राशि में  गोचर 2023 का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

प्रत्येक ग्रह गोचर की तरह, बुध गोचर (Budh Gochar) का भी प्रत्येक राशि के जातक पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा जो व्यक्तिगत कुंडली में इसकी स्थिति के आधार पर जीवन के विभिन्न पहलुओं में बदलाव का कारण बन सकता है। परिवर्तन नकारात्मक और सकारात्मक हो सकते हैं। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

प्रिय मेष राशि के जातकों, आप अपने बच्चों के लिए थोड़ी परेशानी पैदा कर सकते हैं और साथ ही आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। मेष राशि वाले अपने माता पक्ष के खास रिश्तों के लिए अशुभ रहेंगे लेकिन माता के सम्मान में खुशी का आनंद लेंगे। यदि आप अनमैरिड हैं, तो आपके पास गुणी और विद्वान लाइफ पार्टनर होगा। इन जातकों की वाणी मधुर होगी और इनकी बातों को विद्वान भी स्वीकार करेंगे। आप नए दोस्त या मौजूदा दोस्तों से अच्छे सपोर्ट का आनंद लेंगे। आपकी बुद्धि और ज्ञान से आप कई नए विषयों पर कमान संभालेंगे। कुछ जातक जिन्हें संतान से संबंधित परेशानी हो रही है, वे संतान गोद ले सकते हैं। इनमें से कुछ जातक लव रिलेशनशिप के बारे में चिंता का अनुभव कर सकते हैं और मन पूरी तरह से भावनाओं से भरा हो सकता है। 

करियर: ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपको वर्क प्लेस पर भी पहचान मिलेगी।

रिलेशन:  इस समय आपकी दोस्ती अच्छी रहेगी। आप अपने लव रिलेशन को लेकर चिंतत रह सकते हैं। 

फाइनेंस:  इस समय अप्रत्याशित धन में वृद्धि हो सकती है।

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम दामोदराय नमः मंत्र का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

प्रिय वृषभ राशि के जातकों, आप अपने माता-पिता के माध्यम से सुख का आनंद लेंगे। विरासत और संपत्ति से संबंधित मुद्दों का सामना करने के योग बन सकते हैं। वृषभ राशि वाले अच्छे सलाहकार होंगे और आपके शब्दों से दूसरों को सम्मान मिलेगा। इस समय आपको संतान संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आप धन संसाधनों और नई सीख का आनंद लेंगे और दूसरों को पीड़ा भी पहुंचा सकते हैं। वृषभ राशि के जातक संपत्तियों और कृषि भूमि के प्रति रुचि दिखाएंगे। इस गोचर के दौरान आपकी याददाश्त तेज हो सकती है। आपके लव रिलेशन से संबंधित मामले सकारात्मक रहेंगे। आप म्यूजिक, डांस जैसे फील्ड में सफल हो सकते हैं। आपको अपने मित्रों के साथ किसी तरह का भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर अधिक फोकस्ड रहना चाहिए। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने का सुझाव दिया जाता है। आप अपना घर छोड़कर कहीं और जा सकते हैं। कुछ जातक अपना धैर्य खो सकते हैं और उन्हें रिश्तेदारों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। 

करियर : वर्क प्लेस पर आपकी सलाह का अच्छा मूल्य होगा और यह आपके लिए सहायक होगा। 

रिलेशन : आपका रिलेशन इस समय अच्छा रहेगा। 

फाइनेंस : इस समय संपत्ति खरीदने की संभावना अधिक है। 

उपाय:- 

  • ॐ कृष्णाय नमः मंत्र का जितनी बार हो सके पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर जानें, उनकी कुंडली में छिपे ये गहरे राज़ !!

बुध के सिंह राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव

प्रिय मिथुन राशि के जातकों, आप स्वयं के अच्छे गुणों के कारण अच्छा नाम और प्रसिद्धि पा सकते हैं। इस समय आपके जीवन में सुख की कमी हो सकती हैं लेकिन अपने प्लान्स को सही कार्यों से सफल बना सकते हैं। आप विभिन्न मामलों को लेकर परेशान रह सकते हैं क्योंकि आपके पास अपने काम को लेकर कई प्लान्स हो सकते हैं। आप के साहस में वृद्धि हो सकती है और आपको अपने कलीग्स व मित्रों से मदद मिल सकती है। आपकी एक्सपर्टीज आपको बहुत तेजी से चीजों को चुनने और अच्छी कमाई करने में मदद करेगी। मिथुन राशि के जातक अध्ययनशील और मानसिक रूप से सक्रिय होंगे। इस समय आप अपने वर्क प्लेस में असंगत रवैया अपनाएंगे। नई मित्रता की शुरुआत होगी और कलीग्स का सहयोग भी मिलेगा। इस समय संपत्ति खरीदने के भी अच्छे योग हैं। 

करियर : आपको प्रगतिशील, अच्छा निष्पादन और वर्क प्लेस पर मदद मिलेगी। 

रिलेशन : आपके नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं और आपके लिए कुछ आशावादी स्थितियां हो सकती हैं। 

फाइनेंस : आप अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। 

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम नारायणाय नमः मंत्र का पाठ करें।
  • प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

प्रिय कर्क राशि के जातकों, आपका भाग्य आपका साथ देगा और धन प्राप्ति की भी सम्भावना है। आप नई सीख का आनंद लेंगे और यह लंबे समय में आपके लिए सहायक होगा। इस समय कर्क राशि वालों आपकी बुद्धि का स्तर बढ़ेगा। यह गोचर आपको सुख और आराम देगा। आप शुभ कार्य करेंगे और भगवान का भय मानेंगे। आपके आंतरिक सौंदर्य में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के भीतर बड़ों और शिक्षकों के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कर्क राशि के जातकों को मजाकिया अंदाज में बोलना पसंद होगा। आप हायर स्टडीज के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। पिता के प्रति आपका स्वभाव अच्छा होगा। आपका दूसरे देशों या अन्य स्थानों पर प्रवास आसान हो जाएगा। आपके जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत होगी। जो लोग व्यापार, प्रचार जैसे व्यवसाय में हैं, वे लाभ का आनंद ले सकते हैं। यदि कोई 25 वर्ष की आयु में चल रहा है, तो उनको टेक्नोलॉजी या साहित्यिक उपलब्धियों में विशेषज्ञता प्राप्त होगी। कुछ लोगों के भीतर फिजिकल इंटीमेसी की चाह बढ़ सकती है और इसके कारण धन की हानि भी हो सकती है।

करियर : आपके व्यापार में वृद्धि होगी और आपको नई चीजें सिखने का मौका मिलेगा। 

रिलेशन : इस समय आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

फाइनेंस : आपका भाग्य अच्छा रहेगा। आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। 

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम हृषिकेशाय नमः मंत्र का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

प्रिय सिंह राशि के जातकों, आप शांतिप्रिय, अत्यंत उदार, धैर्यवान, निर्दोष, बुद्धिमान होंगे। आप  इस गोचर के दौरान थोड़ा अहंकार महसूस कर सकते हैं। आप प्रभावशाली होंगे। आपके बिजनेस में प्रगति होगी। यदि शादी करने की प्लानिंग है, तो यह समय अच्छा हो सकता है। सिंह राशि के जातकों में अच्छे गुण होंगे। उन्हें नई चीजें सीखने और अपने कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। जो लोग गणित या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में हैं, उनकी अच्छी प्रगति होगी। आपको सलाह है कि आसानी और शॉर्टकट के आदी न बनें। जो लोग मेडिकल, कानून, धर्म के फिल्ड में हैं, उनके पास आशावादी दिन होंगे। जो लोग ज्योतिष या किसी भी गूढ़ विज्ञान में हैं, वे प्रगतिशील चरण में होंगे। कला और शिल्प से संबंधित व्यवसाय फलेगा-फूलेगा। इस दौरान आपको नींद थोड़ी अधिक आ सकती है। 

करियर : इस गोचर के दौरान आपकी प्रगति होगी और आपके लिए नए अवसरों की राह बनेगी।

रिलेशन : यह नए रिश्तों के लिए एक अच्छा समय है। 

फाइनेंस : इस समय आपका कार्य फलेगा-फूलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

उपाय:- 

  • ॐ धरानेय-धाराय नमः मंत्र का जितनी बार हो सके पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें।

यह भी पढ़ें : कब है गुरु पूर्णिमा? जानें तिथि और पूजा विधि!

बुध के सिंह राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव

प्रिय कन्या राशि के जातकों, इस गोचर के दौरान आपको वित्त से संबंधित थोड़ी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।  इस समय आपको भौतिक सुख प्राप्त करने में रुचि होगी। रिश्तेदारों और करीबी लोग आपके वश में होंगे, स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई की गति धीमी चलेगी और आप इसे किसी तरह से मैनेज करेंगे। कन्या राशि वालों इस समय खर्चें अधिक होंगे। आपका दया का स्वभाव कम होगा। अच्छी तरह से ज्ञात होने के बावजूद निर्णय लेने में असमर्थता होगी। आपकी अच्छी मात्रा में सीखने की क्षमता होगी और साथ ही आप चीजों को दूर करने में सफल होंगे, आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी जोखिम भरी और खतरनाक गतिविधियों में शामिल न हों। इस गोचर के दौरान आत्मसम्मान की कमी होगी। आप वादे पूरे करने में व्यस्त रह सकते हैं, अच्छा बोलने की क्षमताएं निखरेंगी, साथ ही गलत गतिविधियों में रुचि होगी। यह संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा समय है।

करियर : आपकी निर्णय लेने में असमर्थता कई चीजों में बाधा डाल सकती है। 

रिलेशन : आपको अपने रिश्ते को बनाए रखने के लिए अधिक समझौता करने की आवश्यकता है। 

फाइनेंस : आपकी आर्थिक स्तिथि थोड़ी कठिन हो सकती है। पैसे को खर्च करते समय ध्यान दें। 

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम दामोदराय नमः का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव

प्रिय तुला राशि के जातकों, आपकी कविता, स्किल्स और फाइन आर्ट्स में गहरी रुचि होगी। आप शिक्षा और हायर स्टडीज को लेकर भी उत्साहित रहेंगे। आपको धन बचाने के अवसर भी मिलेंगे, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। आप विभिन्न स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालेंगे और कठिनाइयों से बचेंगे। हालांकि, आप अपनी भूख में कमी का अनुभव कर सकते हैं। कुल मिलाकर, जीवन के सभी पहलुओं में प्रगति होगी और आप सीमित सांसारिक सुखों में लिप्त हो सकते हैं। आप वाहन भी खरीद सकते हैं और आप धार्मिक समारोहों में सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। 

आप के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप बुरे कार्यों में लिप्त होने से बचें, क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। धीरे-धीरे, आपका कर्ज कम हो जाएगा और आपके दोस्तों का आप पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तुला राशि के जातक अनुकूल होते हैं और विभिन्न स्वभाव के व्यक्तियों के साथ आसानी से घुलमिल जाते हैं। कोई भी शत्रु या कानूनी समस्या जिसका आप सामना कर रहे थे, धीरे-धीरे वो समस्या कम हो जाएगी। आपके पास आय के कई स्रोत होंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता विकसित करेंगे। आपकी सोच बहुआयामी बनेगी और जनसंपर्क में आपका स्किल बढ़ेगा।

करियर : इस गोचर के दौरान आपको कार्य में सफलता मिलेगी और नए कार्य करने की शुरुआत होगी। 

रिलेशन : इस समय आप पर मित्रों और नए रिश्तों का अधिक प्रभाव पड़ेगा।

फाइनेंस : धन संचय और आय के नए स्रोत खुलेंगे

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम वासुदेवाय नमः का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

प्रिय वृश्चिक राशि के जातकों, आप असाधारण बुद्धि के अधिकारी होंगे, जो अपने समग्र विकास में योगदान दे सकते हैं। आप अपने प्रयासों में सफलता और पूर्णता का अनुभव करेंगे। आप लगातार नई चीजें सीखेंगे। आप में बहुमूल्य वस्तुओं और गहनों की ख़रीददारी करने की प्रवृत्ति होगी, जिससे आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपके पास आय के कई स्रोत होंगे और आपको अभी आंखों की संभावित समस्याओं के बारे में सतर्क रहना चाहिए, विशेष रूप से 18 से 27 वर्ष की आयु के लोगों को। इस समय वृश्चिक राशि के जातक उदार होंगे और आप अपने धार्मिक कार्यों के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। आप धार्मिक अनुष्ठानों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आप में से कुछ व्यक्ति ऐसे भी होंगे जो अप्रिय व्यवहार और अपरंपरागत विचारों को प्रदर्शित करते हुए नकारात्मक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। आप में से टीचिंग, कला, शिल्प, संगीत, कानूनी कार्य, लेखन, कविता या प्रौद्योगिकी से जुड़े लोग प्रगति और सफलता का अनुभव करेंगे। कुछ जातक राजनीति में चुनौतियों का सामना करने के बाद सफलता प्राप्त करेंगे।

करियर : इस समय आपका विकास होगा और आपको सफलता भी मिलेगी।

रिलेशन : इस समय आपका रिश्ता सही से चलता रहेगा।

फाइनेंस : इस गोचर के दौरान आपकी आर्थिक स्तिथि स्थिर रहेगी। 

उपाय:- 

  • ॐ सहस्र शीरशाय नमः का जितनी बार हो सके पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें।

यह भी पढ़ें : महादेव का आशीर्वाद चाहते हैं तो इन पत्तों को शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं!

बुध के सिंह राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव

प्रिय धनु राशि के जातकों, आप को संतान के माध्यम से सुख प्राप्त होगा। आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। परिवार के सदस्य आप पर गर्व करेंगे। आप उदार होंगे और योग, वैदिक विज्ञान और संगीत में शामिल होंगे। जो लोग गणित, कानूनी और टेक्नोलॉजी संबंधित फील्ड में हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। धनु राशि वालों आप इस समय उत्साही होंगे और साथ ही आप धन के अधिकारी होंगे। एक ही समय में बहुत सारे मामलों में शामिल रहने से आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं। आपको अपने कार्यों को अच्छी पहचान मिलेगी और सभी के लिए यह फायदेमंद होगा। आपके बोलने के स्किल में सुधार होगा। आपके परिवार में सुख बढ़ेगा। आपके नए रिश्ते पनपेंगे।

करियर: आपके जीवन में नए अवसर आएंगे जो आपको निर्णय लेने में स्पष्ट रूप से मददगार साबित होंगे।

रिलेशन :आपके रिश्ते इस समय अच्छे होंगे।

फाइनेंस : आपके वित्त में सुधार होगा।

उपाय:- 

  • ॐ सहस्रक्षाय नमः का जितनी बार हो सके पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव

प्रिय मकर राशि के जातकों, आप अच्छे नाम और प्रसिद्धि का आनंद लेंगे। आपके जीवन में धन का प्रवाह अच्छा होगा और आप एक बॉस की तरह होंगे। इस दौरान कुछ जातक अवैध संबंधों के कारण अपना धन खो सकते हैं। आप प्रभावी रूप से अपने परिवार का समर्थन करेंगे। आपको मस्तिष्क और तंत्रिका संबंधी मुद्दों के बारे में सावधान रहना चाहिए। कृपया ज्यादा न सोचें, सीनियर्स की तरफ से आपको सपोर्ट मिलेगा। आपके व्यापार के माध्यम से धन में वृद्धि होगी। मकर राशि वालों आप दूसरों और अपने परिवार दोनों के लिए कल्याणकारी बन जाएगें। स्टूडेंट्स को अपने कम्युनिकेशन स्किल में सुधार करना चाहिए। इस समय भाई-बहनों से मतभेद होंगे। किसी भी कानूनी कागजात या कॉन्ट्रैक्ट पर सिग्नेचर करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आपके लव रिलेशन में अस्थायी विराम लगेगा।

करियर : अपने करियर में सफलता और मान्यता का आनंद लेंगे। 

रिलेशन : आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। 

फाइनेंस : आप आशावादी होंगे साथ ही आपके फाइनेंस में सुधार होगा।

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम साधुवाल्भाई नमः का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

यह भी पढ़ें : मिथुन राशि वालों के लिए किस राशि के लोग होते हैं परफेक्ट मैच?

बुध के सिंह राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव

प्रिय कुंभ राशि के जातकों, आप चंचल और विनम्र होंगे। जो लोग इस समय विवाह के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें आकर्षक, विद्वान लाइफ पार्टनर मिल सकता है और जो लोग पहले से ही मैरिड हैं वे मैरिड लाइफ  का आनंद लेंगे। इस दौरान धन जोड़ने में वृद्धि देखी जा सकती है। कुंभ राशि वालों आप धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। आपके बच्चों के माध्यम से आपके जीवन में खुशी होगी। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ सौहार्दपूर्ण होंगे और आपको पार्टनर के वित्तीय मामलों के बारे में चिंता भी हो सकती है। कई नई फील्ड के अंदर आपकी स्किल में सुधार होगा, लाइफ पार्टनर के माध्यम से लाभ देखा जाएगा। माता के माध्यम से खुशी हो सकती है। वित्त और करियर में प्रगति का आनंद लेंगे। इस समय नए रिश्ते शुरू होंगे। आप उदार दिमाग वाले होंगे और सही व गलत में पहचान कर पाएंगे।

करियर : आपके स्किल्स में सुधार होगा और आपको अपने काम के लिए पहचाना जाएगा। 

रिलेशन : आप अनमैरिड हैं तो आपका विवाह हो सकता है और आप विवाह का आनंद ले सकते हैं। 

फाइनेंस : आपकी आय में वृद्धि होगी। 

उपाय:- 

  • ओम जगन्नाथाय नमः का जितनी बार हो सके पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्र नाम सुनें/पढ़ें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

प्रिय मीन राशि के जातकों, आपके तर्कपूर्ण स्वभाव में वृद्धि होगी। इस समय लोग आपसे सहमत नहीं होंगे, आपको सलाह दी जाती है कि अन्य लोगों के साथ अनचाहे शब्दों और विवादों से बचें और उनसे दूर रहने की योजना बनाएं। मीन राशि वालों इस गोचर के दौरान, आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपके अपनी माता पक्ष के रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध होंगे। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा की गति धीमी रहेगी और थोड़ी परेशानी भी आएंगी। इस समय चल रही परेशानी के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे।  कानूनी क्षेत्र में जाने वाले जातकों की अच्छी प्रगति होगी।

करियर : ऑफिस में विवादों से बचें।

रिलेशन : रिश्तों में अधिक समझौता करें, अपने पार्टनर का पक्ष भी सुनें और प्रतिक्रिया कम दें। 

फाइनेंस : धीमी गति से काम करें लेकिन ऋण न लें। अपने प्लान्स को कुछ समय के लिए रोक दें।

उपाय:- 

  • जितनी बार हो सके ओम मथुरानाथाय नमः का पाठ करें।
  • प्रतिदिन एक बार विष्णु सहस्रनाम सुनें/पढ़ें। 

बुध को मजबूत करने के उपाय 

  • छोटी उंगली में पन्ना रत्न धारण करें। 
  • 1.25 किलो मूंग की दालों को एक हरे कपड़े में बांधकर किसी पुजारी को दान करें।  
  • मंगलवार की रात को हरे चने की दाल भिगोकर बुधवार को गाय को खिलाएं।   
  • जब भी संभव हो गाय को हरी घास खिलाएं।
  • प्रतिदिन भगवान विष्णु और गणेश की पूजा करें।
  • हर बुधवार भगवान गणेश के मंदिर में दर्शन करें। 

बुध के सिंह राशि में गोचर के प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर अलग-अलग होंगे। अगर आप अपनी कुंडली के आधार पर व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो अभी सम्पर्क करें एस्ट्रोयोगी के बेस्ट एस्ट्रॉलोजर एस्ट्रो कुमार हनु से। 

के द्वारा
article tag
Planetary Movement
के द्वारा
article tag
Planetary Movement
नये लेख

आपके पसंदीदा लेख

अपनी रुचि का अन्वेषण करें
आपका एक्सपीरियंस कैसा रहा?
facebook whatsapp twitter
ट्रेंडिंग लेख

ट्रेंडिंग लेख

और देखें

यह भी देखें!